< Второзаконие 8 >

1 Вся заповеди, яже аз заповедаю вам днесь, снабдите творити, да живете, и умножитеся, и внидете, и наследите землю благую, еюже клятся Господь Бог отцем вашым.
“जो-जो आज्ञा मैं आज तुझे सुनाता हूँ उन सभी पर चलने की चौकसी करना, इसलिए कि तुम जीवित रहो और बढ़ते रहो, और जिस देश के विषय में यहोवा ने तुम्हारे पूर्वजों से शपथ खाई है उसमें जाकर उसके अधिकारी हो जाओ।
2 И да помянеши весь путь, имже проведе тебе Господь Бог твой, сие четыредесятое лето в пустыни, да искусит тя и озлобит тя, и уразумеются яже в сердцы твоем, аще сохраниши заповеди Его или ни.
और स्मरण रख कि तेरा परमेश्वर यहोवा उन चालीस वर्षों में तुझे सारे जंगल के मार्ग में से इसलिए ले आया है, कि वह तुझे नम्र बनाए, और तेरी परीक्षा करके यह जान ले कि तेरे मन में क्या-क्या है, और कि तू उसकी आज्ञाओं का पालन करेगा या नहीं।
3 И озлоби тя, и гладом замори тя, и напита тя манною, еяже ты не уведел еси, ни отцы твои: да возвестит тебе, яко не от хлебе единем жив будет человек, но о всяком словеси исходящем из уст Божиих жив будет человек.
उसने तुझको नम्र बनाया, और भूखा भी होने दिया, फिर वह मन्ना, जिसे न तू और न तेरे पुरखा भी जानते थे, वही तुझको खिलाया; इसलिए कि वह तुझको सिखाए कि मनुष्य केवल रोटी ही से नहीं जीवित रहता, परन्तु जो-जो वचन यहोवा के मुँह से निकलते हैं उन ही से वह जीवित रहता है।
4 Ризы твоя не обетшаша на тебе: нозе твои не язвишася, се, четыредесять лет.
इन चालीस वर्षों में तेरे वस्त्र पुराने न हुए, और तेरे तन से भी नहीं गिरे, और न तेरे पाँव फूले।
5 И уразумееши сердцем твоим, яко имже образом аще кий человек накажет сына своего, тако Господь Бог твой накажет тя.
फिर अपने मन में यह तो विचार कर, कि जैसा कोई अपने बेटे को ताड़ना देता है वैसे ही तेरा परमेश्वर यहोवा तुझको ताड़ना देता है।
6 И сохраниши заповеди Господа Бога твоего ходити в путех Его и боятися Его.
इसलिए अपने परमेश्वर यहोवा की आज्ञाओं का पालन करते हुए उसके मार्गों पर चलना, और उसका भय मानते रहना।
7 Господь бо Бог твой введет тя в землю благую и многу, идеже водотечи водныя и источники бездны исходящыя по полям и горам,
क्योंकि तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे एक उत्तम देश में लिये जा रहा है, जो जल की नदियों का, और तराइयों और पहाड़ों से निकले हुए गहरे-गहरे सोतों का देश है।
8 в землю пшеницы и ячменя, (идеже) виногради, смокви и щипцы, в землю масличия елеа и меда:
फिर वह गेहूँ, जौ, दाखलताओं, अंजीरों, और अनारों का देश है; और तेलवाले जैतून और मधु का भी देश है।
9 в землю на нейже не с нищетою снеси хлеб твой, и ничесого востребуеши на ней: в землю в нейже камение железно, и от гор ея ископаеши медь:
उस देश में अन्न की महँगी न होगी, और न उसमें तुझे किसी पदार्थ की घटी होगी; वहाँ के पत्थर लोहे के हैं, और वहाँ के पहाड़ों में से तू तांबा खोदकर निकाल सकेगा।
10 и ясти будеши, и насытишися, и благословиши Господа Бога твоего на земли блазей, юже даде тебе.
१०और तू पेट भर खाएगा, और उस उत्तम देश के कारण जो तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देगा उसे धन्य मानेगा।
11 Вонми себе, не забуди Господа Бога твоего, еже не сохранити заповеди Его и судбы и оправдания Его, елика аз заповедаю тебе днесь:
११“इसलिए सावधान रहना, कहीं ऐसा न हो कि अपने परमेश्वर यहोवा को भूलकर उसकी जो-जो आज्ञा, नियम, और विधि, मैं आज तुझे सुनाता हूँ उनका मानना छोड़ दे;
12 да не когда ядый и насытився, и домы добры соградив и вселився в ня,
१२ऐसा न हो कि जब तू खाकर तृप्त हो, और अच्छे-अच्छे घर बनाकर उनमें रहने लगे,
13 и волом твоим и овцам твоим умножившымся тебе, сребру и злату умножившымся тебе, и всем, елика тебе будут, умножившымся тебе,
१३और तेरी गाय-बैलों और भेड़-बकरियों की बढ़ती हो, और तेरा सोना, चाँदी, और तेरा सब प्रकार का धन बढ़ जाए,
14 вознесешися сердцем твоим, и забудеши Господа Бога твоего, изведшаго тя из земли Египетския, из дому работы:
१४तब तेरे मन में अहंकार समा जाए, और तू अपने परमेश्वर यहोवा को भूल जाए, जो तुझको दासत्व के घर अर्थात् मिस्र देश से निकाल लाया है,
15 проведшаго тя сквозе пустыню великую и страшную ону, в нейже змии угрызающыя, и скорпии, и жажда, в нейже не бяше воды: изведшаго тебе из камене несекома источник водный:
१५और उस बड़े और भयानक जंगल में से ले आया है, जहाँ तेज विषवाले सर्प और बिच्छू हैं, और जलरहित सूखे देश में उसने तेरे लिये चकमक की चट्टान से जल निकाला,
16 питавшаго тя манною в пустыни, еяже не ведел еси ты, ниже ведяху отцы твои, да озлобит тя и да искусит тя, и благо тебе сотворит на последок твой:
१६और तुझे जंगल में मन्ना खिलाया, जिसे तुम्हारे पुरखा जानते भी न थे, इसलिए कि वह तुझे नम्र बनाए, और तेरी परीक्षा करके अन्त में तेरा भला ही करे।
17 да не речеши в сердцы твоем: крепость моя и сила руки моея сотвори мне силу великую сию,
१७और कहीं ऐसा न हो कि तू सोचने लगे, कि यह सम्पत्ति मेरे ही सामर्थ्य और मेरे ही भुजबल से मुझे प्राप्त हुई।
18 и помянеши Господа Бога твоего, яко Той даде тебе крепость, еже сотворити силу, и да уставит завет Свой, имже клятся отцем твоим, якоже днесь.
१८परन्तु तू अपने परमेश्वर यहोवा को स्मरण रखना, क्योंकि वही है जो तुझे सम्पत्ति प्राप्त करने की सामर्थ्य इसलिए देता है, कि जो वाचा उसने तेरे पूर्वजों से शपथ खाकर बाँधी थी उसको पूरा करे, जैसा आज प्रगट है।
19 И будет аще забвением забудеши Господа Бога твоего, и пойдеши вслед богов иных, и послужиши им, и поклонишися им, засвидетелствую вам днесь небесем и землею, яко пагубою погибнете:
१९यदि तू अपने परमेश्वर यहोवा को भूलकर दूसरे देवताओं के पीछे हो लेगा, और उनकी उपासना और उनको दण्डवत् करेगा, तो मैं आज तुम को चिता देता हूँ कि तुम निःसन्देह नष्ट हो जाओगे।
20 якоже и прочии языцы, яже Господь Бог погубляет от лица вашего, тако погибнете, занеже не послушасте гласа Господа Бога вашего.
२०जिन जातियों को यहोवा तुम्हारे सम्मुख से नष्ट करने पर है, उन्हीं के समान तुम भी अपने परमेश्वर यहोवा का वचन न मानने के कारण नष्ट हो जाओगे।

< Второзаконие 8 >