< Второзаконие 33 >

1 И сие благословение, имже благослови Моисей человек Божий сыны Израилевы прежде скончания своего,
जो आशीर्वाद परमेश्वर के जन मूसा ने अपनी मृत्यु से पहले इस्राएलियों को दिया वह यह है।
2 и рече: Господь от Синаи прииде, и явися от Сиира нам, и приспе от горы Фарани, и прииде со тмами святых, одесную Его ангели с ним,
उसने कहा, “यहोवा सीनै से आया, और सेईर से उनके लिये उदय हुआ; उसने पारान पर्वत पर से अपना तेज दिखाया, और लाखों पवित्रों के मध्य में से आया, उसके दाहिने हाथ से उनके लिये ज्वालामय विधियाँ निकलीं।
3 и пощаде люди Своя: и вси освященнии под руками Твоими, и сии под Тобою суть.
वह निश्चय लोगों से प्रेम करता है; उसके सब पवित्र लोग तेरे हाथ में हैं; वे तेरे पाँवों के पास बैठे रहते हैं, एक-एक तेरे वचनों से लाभ उठाता है।
4 И прия от словес Его закон, егоже заповеда нам Моисей, наследие сонму Иаковлю:
मूसा ने हमें व्यवस्था दी, और वह याकूब की मण्डली का निज भाग ठहरी।
5 и будет в Возлюбленнем князь, собравшымся князем людским купно с племены Израилевыми.
जब प्रजा के मुख्य-मुख्य पुरुष, और इस्राएल के सभी गोत्र एक संग होकर एकत्रित हुए, तब वह यशूरून में राजा ठहरा।
6 Да живет Рувим, и да не умрет, и Симеон да будет мног числом.
“रूबेन न मरे, वरन् जीवित रहे, तो भी उसके यहाँ के मनुष्य थोड़े हों।”
7 И сие Иуде: услыши, Господи, глас Иудин и в люди его вниди: руце его поборют по нем, и помощник на враги его да будеши.
और यहूदा पर यह आशीर्वाद हुआ जो मूसा ने कहा, “हे यहोवा तू यहूदा की सुन, और उसे उसके लोगों के पास पहुँचा। वह अपने लिये आप अपने हाथों से लड़ा, और तू ही उसके द्रोहियों के विरुद्ध उसका सहायक हो।”
8 И Левию рече: дадите Левию явленная Его, и истину Его мужу преподобну, егоже искусиша Искушением, укориша его у воды Пререкания:
फिर लेवी के विषय में उसने कहा, “तेरे तुम्मीम और ऊरीम तेरे भक्त के पास हैं, जिसको तूने मस्सा में परख लिया, और जिसके साथ मरीबा नामक सोते पर तेरा वाद-विवाद हुआ;
9 глаголяй отцу своему и матери своей: не видех тебе: и братии своея не позна, и сынов своих не уведе: сохрани словеса Твоя и завет Твой соблюде:
उसने तो अपने माता-पिता के विषय में कहा, ‘मैं उनको नहीं जानता;’ और न तो उसने अपने भाइयों को अपना माना, और न अपने पुत्रों को पहचाना। क्योंकि उन्होंने तेरी बातें मानीं, और वे तेरी वाचा का पालन करते हैं।
10 явят оправдания Твоя Иакову и закон Твой Израилю: возложат фимиам во гневе Твоем всегда на олтарь Твой:
१०वे याकूब को तेरे नियम, और इस्राएल को तेरी व्यवस्था सिखाएँगे; और तेरे आगे धूप और तेरी वेदी पर सर्वांग पशु को होमबलि करेंगे।
11 благослови, Господи, крепость его и дела руку его приими: порази чресла воставших на него врагов его, и ненавидящии его да не востанут.
११हे यहोवा, उसकी सम्पत्ति पर आशीष दे, और उसके हाथों की सेवा को ग्रहण कर; उसके विरोधियों और बैरियों की कमर पर ऐसा मार, कि वे फिर न उठ सके।”
12 И Вениамину рече: возлюбленный Господем уповаяй вселится (в Нем), и Бог осеняет его во вся дни, и посреде рамен Его почи.
१२फिर उसने बिन्यामीन के विषय में कहा, “यहोवा का वह प्रिय जन, उसके पास निडर वास करेगा; और वह दिन भर उस पर छाया करेगा, और वह उसके कंधों के बीच रहा करता है।”
13 И Иосифови рече: от благословения Господня земля его, от красот небесных и росы, и от бездн источников низу,
१३फिर यूसुफ के विषय में उसने कहा; “इसका देश यहोवा से आशीष पाए अर्थात् आकाश के अनमोल पदार्थ और ओस, और वह गहरा जल जो नीचे है,
14 и во время плодов солнечных обращений, и от схождений месячных,
१४और सूर्य के पकाए हुए अनमोल फल, और जो अनमोल पदार्थ मौसम के उगाए उगते हैं,
15 и от верха гор начала, и от верха холмов вечных,
१५और प्राचीन पहाड़ों के उत्तम पदार्थ, और सनातन पहाड़ियों के अनमोल पदार्थ,
16 и по времени земли исполнения: и приятная Явившемуся в купине, да приидут на главу Иосифу, и на версе прославивыйся в братии.
१६और पृथ्वी और जो अनमोल पदार्थ उसमें भरें हैं, और जो झाड़ी में रहता था उसकी प्रसन्नता। इन सभी के विषय में यूसुफ के सिर पर, अर्थात् उसी के सिर के चाँद पर जो अपने भाइयों से अलग हुआ था आशीष ही आशीष फले।
17 Первородный юнца доброта его, рози единорога рози его: ими языки избодет вкупе даже до края земли: сия тмы Ефремовы, и сия тысящи Манассиины.
१७वह प्रतापी है, मानो गाय का पहलौठा है, और उसके सींग जंगली बैल के से हैं; उनसे वह देश-देश के लोगों को, वरन् पृथ्वी के छोर तक के सब मनुष्यों को ढकेलेगा; वे एप्रैम के लाखों-लाख, और मनश्शे के हजारों-हजार हैं।”
18 И Завулону рече: возвеселися, Завулоне, во исходе твоем, и Иссахаре в селениих твоих:
१८फिर जबूलून के विषय में उसने कहा, “हे जबूलून, तू बाहर निकलते समय, और हे इस्साकार, तू अपने डेरों में आनन्द करे।
19 языки потребят: и призовете тамо, и пожрете тамо жертву правды: яко богатство морское воздоит тя, и купли от язык при мори живущих.
१९वे देश-देश के लोगों को पहाड़ पर बुलाएँगे; वे वहाँ धर्मयज्ञ करेंगे; क्योंकि वे समुद्र का धन, और रेत में छिपे हुए अनमोल पदार्थ से लाभ उठाएँगे।”
20 И Гаду рече: благословен разширяяй Гада: яко лев почи, сокрушивый мышцу и князя:
२०फिर गाद के विषय में उसने कहा, “धन्य वह है जो गाद को बढ़ाता है! गाद तो सिंहनी के समान रहता है, और बाँह को, वरन् सिर के चाँद तक को फाड़ डालता है।
21 и виде начатки своя, яко тамо разделися земля, князей собранных вкупе с началники людскими: правду Господь сотвори и суд Свой со Израилем.
२१और उसने पहला अंश तो अपने लिये चुन लिया, क्योंकि वहाँ सरदार के योग्य भाग रखा हुआ था; तब उसने प्रजा के मुख्य-मुख्य पुरुषों के संग आकर यहोवा का ठहराया हुआ धर्म, और इस्राएल के साथ होकर उसके नियम का प्रतिपालन किया।”
22 И Дану рече: Дан, скимен львов, и изскочит от Васана.
२२फिर दान के विषय में उसने कहा, “दान तो बाशान से कूदनेवाला सिंह का बच्चा है।”
23 И Неффалиму рече: Неффалиму насыщение приятных, и да насытится благословением от Господа: море и юг наследит.
२३फिर नप्ताली के विषय में उसने कहा, “हे नप्ताली, तू जो यहोवा की प्रसन्नता से तृप्त, और उसकी आशीष से भरपूर है, तू पश्चिम और दक्षिण के देश का अधिकारी हो।”
24 И Асиру рече: благословен от чад Асир, и будет приятен братии своей: омочит в елей ногу свою:
२४फिर आशेर के विषय में उसने कहा, “आशेर पुत्रों के विषय में आशीष पाए; वह अपने भाइयों में प्रिय रहे, और अपना पाँव तेल में डुबोए।
25 железо и медь сапог его будет, и аки дни твоя крепость твоя.
२५तेरे जूते लोहे और पीतल के होंगे, और जैसे तेरे दिन वैसी ही तेरी शक्ति हो।
26 Несть якоже Бог Возлюбленнаго: восходяй на небо помощник твой, и великолепый в тверди:
२६“हे यशूरून, परमेश्वर के तुल्य और कोई नहीं है, वह तेरी सहायता करने को आकाश पर, और अपना प्रताप दिखाता हुआ आकाशमण्डल पर सवार होकर चलता है।
27 и покрыет тя Божие начало, и под крепостию мышцей вечных: и отженет от лица твоего врага, глаголя: да погибнеши:
२७अनादि परमेश्वर तेरा गृहधाम है, और नीचे सनातन भुजाएँ हैं। वह शत्रुओं को तेरे सामने से निकाल देता, और कहता है, उनको सत्यानाश कर दे।
28 и вселится Израиль уповая един на земли Иаковли в вине и пшенице: и небо ему облачно росою.
२८और इस्राएल निडर बसा रहता है, अन्न और नये दाखमधु के देश में याकूब का सोता अकेला ही रहता है; और उसके ऊपर के आकाश से ओस पड़ा करती है।
29 Блажен еси, Израилю: кто подобен тебе, людие спасаемии от Господа? Защитит помощник твой, и мечь хвала твоя: и солжут тебе врази твои, и ты на выю их наступиши.
२९हे इस्राएल, तू क्या ही धन्य है! हे यहोवा से उद्धार पाई हुई प्रजा, तेरे तुल्य कौन है? वह तो तेरी सहायता के लिये ढाल, और तेरे प्रताप के लिये तलवार है; तेरे शत्रु तुझे सराहेंगे, और तू उनके ऊँचे स्थानों को रौंदेगा।”

< Второзаконие 33 >