< Второзаконие 13 >

1 Аще же востанет в тебе пророк, или видяй соние, и даст тебе знамение или чудо,
“यदि तेरे बीच कोई भविष्यद्वक्ता या स्वप्न देखनेवाला प्रगट होकर तुझे कोई चिन्ह या चमत्कार दिखाए,
2 и приидет знамение или чудо, еже рече к тебе, глаголя: идем да послужим богом иным, ихже не весте:
और जिस चिन्ह या चमत्कार को प्रमाण ठहराकर वह तुझ से कहे, ‘आओ हम पराए देवताओं के अनुयायी होकर, जिनसे तुम अब तक अनजान रहे, उनकी पूजा करें,’
3 да не послушаете глагол пророка того, или видящаго сон той: яко искушает Господь Бог твой вас, иже уведети, аще любите Господа Бога вашего всем сердцем вашим и всею душею вашею:
तब तुम उस भविष्यद्वक्ता या स्वप्न देखनेवाले के वचन पर कभी कान न रखना; क्योंकि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा तुम्हारी परीक्षा लेगा, जिससे यह जान ले, कि ये मुझसे अपने सारे मन और सारे प्राण के साथ प्रेम रखते हैं या नहीं?
4 вслед Господа Бога вашего ходите, и Того бойтеся, и заповеди Его сохраните, и гласа Его послушайте, и Тому служите, и к Нему прилепитеся:
तुम अपने परमेश्वर यहोवा के पीछे चलना, और उसका भय मानना, और उसकी आज्ञाओं पर चलना, और उसका वचन मानना, और उसकी सेवा करना, और उसी से लिपटे रहना।
5 и пророк той или видяй сон да умрет: глагола бо, иже прельстити тя от Господа Бога твоего изведшаго тя из земли Египетския, избавльшаго тя из работы, еже совратити тя с пути, егоже заповеда тебе Господь Бог твой ходити по нему: и погубите сами злое от вас самих.
और ऐसा भविष्यद्वक्ता या स्वप्न देखनेवाला जो तुम को तुम्हारे परमेश्वर यहोवा से फेर के, जिसने तुम को मिस्र देश से निकाला और दासत्व के घर से छुड़ाया है, तेरे उसी परमेश्वर यहोवा के मार्ग से बहकाने की बात कहनेवाला ठहरेगा, इस कारण वह मार डाला जाए। इस रीति से तू अपने बीच में से ऐसी बुराई को दूर कर देना।
6 Аще же помолит тя брат твой от отца твоего или от матере твоея, или сын твой, или дщерь твоя, или жена твоя яже на лоне твоем, или друг твой, равен души твоей, отай глаголя: идем и послужим богом иным, ихже не видел еси ты и отцы твои,
“यदि तेरा सगा भाई, या बेटा, या बेटी, या तेरी अर्द्धांगिनी, या प्राणप्रिय तेरा कोई मित्र निराले में तुझको यह कहकर फुसलाने लगे, ‘आओ हम दूसरे देवताओं की उपासना या पूजा करें,’ जिन्हें न तो तू न तेरे पुरखा जानते थे,
7 от богов языков, иже окрест вас, близ сущих тебе, или дальних от тебе, от конца земли до конца земли,
चाहे वे तुम्हारे निकट रहनेवाले आस-पास के लोगों के, चाहे पृथ्वी के एक छोर से लेकर दूसरे छोर तक दूर-दूर के रहनेवालों के देवता हों,
8 да не соизволиши ему и не послушаеши его, и да не пощадит его око твое, и не возлюбиши его, ниже прикрыеши его:
तो तू उसकी न मानना, और न तो उसकी बात सुनना, और न उस पर तरस खाना, और न कोमलता दिखाना, और न उसको छिपा रखना;
9 возвещая да возвестиши о нем, и рука твоя да будет на нем в первых убити его, и руки всех людий послежде:
उसको अवश्य घात करना; उसको घात करने में पहले तेरा हाथ उठे, उसके बाद सब लोगों के हाथ उठें।
10 и побиют его камением, и умрет, яко взыскал есть отвратити тебе от Господа Бога твоего, изведшаго тя из земли Египетския, от дому работы:
१०उस पर ऐसा पथराव करना कि वह मर जाए, क्योंकि उसने तुझको तेरे उस परमेश्वर यहोवा से, जो तुझको दासत्व के घर अर्थात् मिस्र देश से निकाल लाया है, बहकाने का यत्न किया है।
11 и весь Израиль услышав убоится, и не приложит ктому сотворити по словеси сему злому еже в вас.
११और सब इस्राएली सुनकर भय खाएँगे, और ऐसा बुरा काम फिर तेरे बीच न करेंगे।
12 Аще же услышиши в единем от градов твоих, яже Господь Бог дает тебе, вселитися тамо, глаголющих:
१२“यदि तेरे किसी नगर के विषय में, जिसे तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे रहने के लिये देता है, ऐसी बात तेरे सुनने में आए,
13 изыдоша мужи беззаконнии от вас и отвратиша вся живущыя во граде их, глаголюще: идем, да послужим богом иным, ихже не весте,
१३कि कुछ अधर्मी पुरुषों ने तेरे ही बीच में से निकलकर अपने नगर के निवासियों को यह कहकर बहका दिया है, ‘आओ हम अन्य देवताओं की जिनसे अब तक अनजान रहे उपासना करें,’
14 и да взыщеши и вопросиши и обыщеши зело, и се, истинно слово яве, сотворися мерзость сия в вас:
१४तो पूछपाछ करना, और खोजना, और भली भाँति पता लगाना; और यदि यह बात सच हो, और कुछ भी सन्देह न रहे कि तेरे बीच ऐसा घिनौना काम किया जाता है,
15 убивая да убиеши вся живущыя во граде онем убийством меча, проклятием проклените его, и вся яже в нем,
१५तो अवश्य उस नगर के निवासियों को तलवार से मार डालना, और पशु आदि उस सब समेत जो उसमें हो उसको तलवार से सत्यानाश करना।
16 и вся корысти его собереши на распутия его, и зажжеши град огнем, и вся корысти его всенародно пред Господем Богом твоим, и будет пуст во веки, не возградится по сем:
१६और उसमें की सारी लूट चौक के बीच इकट्ठी करके उस नगर को लूट समेत अपने परमेश्वर यहोवा के लिये मानो सर्वांग होम करके जलाना; और वह सदा के लिये खण्डहर रहे, वह फिर बसाया न जाए।
17 и да ничтоже прилепится от проклятия руце твоей, да отвратится Бог от ярости гнева Своего: и даст тебе милость и помилует тя, и умножит тя, якоже глагола тебе, якоже клятся Господь отцем твоим,
१७और कोई सत्यानाश की वस्तु तेरे हाथ न लगने पाए; जिससे यहोवा अपने भड़के हुए कोप से शान्त होकर जैसा उसने तेरे पूर्वजों से शपथ खाई थी वैसा ही तुझ से दया का व्यवहार करे, और दया करके तुझको गिनती में बढ़ाए।
18 аще послушаеши гласа Господа Бога твоего, еже хранити вся заповеди Его, яже аз заповедаю тебе днесь, творити доброе и угодное пред Господем Богом твоим.
१८यह तब होगा जब तू अपने परमेश्वर यहोवा की जितनी आज्ञाएँ मैं आज तुझे सुनाता हूँ उन सभी को मानेगा, और जो तेरे परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में ठीक है वही करेगा।

< Второзаконие 13 >