< Книга пророка Даниила 8 >

1 В лето третие царства Валтасара царя видение явися мне, аз Даниил, по явльшемся мне прежде.
बेलशस्सर राजा के राज्य के तीसरे वर्ष में उस पहले दर्शन के बाद एक और बात मुझ दानिय्येल को दर्शन के द्वारा दिखाई गई।
2 И бех в Сусех граде, иже есть во стране Еламстей, и видех в видении, и бех на Увале,
जब मैं एलाम नामक प्रान्त में, शूशन नाम राजगढ़ में रहता था, तब मैंने दर्शन में देखा कि मैं ऊलै नदी के किनारे पर हूँ।
3 и воздвигох очи мои и видех: и се, овен един стоя пред увалом емуже рози, рози же высоцы, един же вышше другаго, и вышший восхождаше последи.
फिर मैंने आँख उठाकर देखा, कि उस नदी के सामने दो सींगवाला एक मेढ़ा खड़ा है, उसके दोनों सींग बड़े हैं, परन्तु उनमें से एक अधिक बड़ा है, और जो बड़ा है, वह दूसरे के बाद निकला।
4 И видех овна бодуща на запад и на север, и на юг и на восток: и вси зверие не станут пред ним, и не бе избавляюща из руки его, и сотвори по воли своей, и возвеличися.
मैंने उस मेढ़े को देखा कि वह पश्चिम, उत्तर और दक्षिण की ओर सींग मारता है, और कोई जन्तु उसके सामने खड़ा नहीं रह सकता, और न उसके हाथ से कोई किसी को बचा सकता है; और वह अपनी ही इच्छा के अनुसार काम करके बढ़ता जाता था।
5 Аз же бех размышляя, и се козел от коз идяше от лива на лице всея земли и не бе прикасаяся земли, и козлу тому рог видимь между очима его:
मैं सोच ही रहा था, तो फिर क्या देखा कि एक बकरा पश्चिम दिशा से निकलकर सारी पृथ्वी के ऊपर ऐसा फिरा कि चलते समय भूमि पर पाँव न छुआया और उस बकरे की आँखों के बीच एक देखने योग्य सींग था।
6 и прииде до овна имущаго рога егоже видех стояща пред увалом, и тече к нему в силе крепости своея.
वह उस दो सींगवाले मेढ़े के पास जाकर, जिसको मैंने नदी के सामने खड़ा देखा था, उस पर जलकर अपने पूरे बल से लपका।
7 И видех его доходяща до овна, и разсвирепе на него, и порази овна, и сокруши оба рога его: и не бе силы овну, еже стати противу ему: и поверже его на землю и попра его, и не бе избавляяй овна от руки его.
मैंने देखा कि वह मेढ़े के निकट आकर उस पर झुँझलाया; और मेढ़े को मारकर उसके दोनों सींगों को तोड़ दिया; और उसका सामना करने को मेढ़े का कुछ भी वश न चला; तब बकरे ने उसको भूमि पर गिराकर रौंद डाला; और मेढ़े को उसके हाथ से छुड़ानेवाला कोई न मिला।
8 И козел козий возвеличися до зела: и внегда укрепися, сокрушися рог его великий, и взыдоша друзии четыри рози под ним, по четырем ветром небесным:
तब बकरा अत्यन्त बड़ाई मारने लगा, और जब बलवन्त हुआ, तक उसका बड़ा सींग टूट गया, और उसकी जगह देखने योग्य चार सींग निकलकर चारों दिशाओं की ओर बढ़ने लगे।
9 и от единаго их взыде рог един крепок, и возвеличися вельми к югу и к востоку и к силе,
फिर इनमें से एक छोटा सा सींग और निकला, जो दक्षिण, पूरब और शिरोमणि देश की ओर बहुत ही बढ़ गया।
10 и возвеличися даже до силы небесныя: и сотвори пасти на землю от силы небесныя и от звезд, и попра я:
१०वह स्वर्ग की सेना तक बढ़ गया; और उसमें से और तारों में से भी कितनों को भूमि पर गिराकर रौंद डाला।
11 и дондеже Архистратиг избавит пленники, и Его ради жертва смятеся, и благопоспешися Ему, и святое опустеет:
११वरन् वह उस सेना के प्रधान तक भी बढ़ गया, और उसका नित्य होमबलि बन्द कर दिया गया; और उसका पवित्र वासस्थान गिरा दिया गया।
12 и дадеся на жертву грех, и повержеся правда на землю: и сотвори, и благопоспешися.
१२और लोगों के अपराध के कारण नित्य होमबलि के साथ सेना भी उसके हाथ में कर दी गई, और उस सींग ने सच्चाई को मिट्टी में मिला दिया, और वह काम करते-करते सफल हो गया।
13 И слышах единаго святаго глаголюща. И рече един святый другому некоему глаголющему: доколе видение станет, жертва отятая, и грех опустения данный, и святое и сила поперется?
१३तब मैंने एक पवित्र जन को बोलते सुना; फिर एक और पवित्र जन ने उस पहले बोलनेवाले से पूछा, “नित्य होमबलि और उजड़वानेवाले अपराध के विषय में जो कुछ दर्शन देखा गया, वह कब तक फलता रहेगा; अर्थात् पवित्रस्थान और सेना दोनों का रौंदा जाना कब तक होता रहेगा?”
14 И рече ему: даже до вечера и утра дний две тысящы и триста, и очистится святое.
१४और उसने मुझसे कहा, “जब तक साँझ और सवेरा दो हजार तीन सौ बार न हों, तब तक वह होता रहेगा; तब पवित्रस्थान शुद्ध किया जाएगा।”
15 И бысть, егда видех аз Даниил видение и взысках ведения, и се, ста предо мною аки образ мужеск,
१५यह बात दर्शन में देखकर, मैं, दानिय्येल, इसके समझने का यत्न करने लगा; इतने में पुरुष का रूप धरे हुए कोई मेरे सम्मुख खड़ा हुआ दिखाई पड़ा।
16 и слышах глас мужеск среде Увала, и призва и рече: Гаврииле, скажи видение оному.
१६तब मुझे ऊलै नदी के बीच से एक मनुष्य का शब्द सुन पड़ा, जो पुकारकर कहता था, “हे गब्रिएल, उस जन को उसकी देखी हुई बातें समझा दे।”
17 И прииде и ста близ стояния моего: и егда прииде ужасохся и падох на лице мое. И рече ко мне: разумей, сыне человечь, еще бо до скончания времене видение.
१७तब जहाँ मैं खड़ा था, वहाँ वह मेरे निकट आया; और उसके आते ही मैं घबरा गया; और मुँह के बल गिर पड़ा। तब उसने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, उन देखी हुई बातों को समझ ले, क्योंकि यह दर्शन अन्त समय के विषय में है।”
18 И егда глаголаше со мною, падох ниц на земли, и прикоснуся мне, и постави мя на ноги моя, и рече:
१८जब वह मुझसे बातें कर रहा था, तब मैं अपना मुँह भूमि की ओर किए हुए भारी नींद में पड़ा था, परन्तु उसने मुझे छूकर सीधा खड़ा कर दिया।
19 се, аз возвещаю тебе будущая на последок гнева (сыном людий твоих): еще бо до конца времене видение.
१९तब उसने कहा, “क्रोध भड़कने के अन्त के दिनों में जो कुछ होगा, वह मैं तुझे जताता हूँ; क्योंकि अन्त के ठहराए हुए समय में वह सब पूरा हो जाएगा।
20 Овен, егоже видел еси имуща рога, царь Мидский и Персский:
२०जो दो सींगवाला मेढ़ा तूने देखा है, उसका अर्थ मादियों और फारसियों के राज्य से है।
21 а козел козий царь Еллинский есть: рог же великий, иже между очима его, той есть царь первый:
२१और वह रोंआर बकरा यूनान का राज्य है; और उसकी आँखों के बीच जो बड़ा सींग निकला, वह पहला राजा ठहरा।
22 сему же сокрушившуся восташа четыри рози под ним: четыри царие востанут от языка его, но не в крепости его,
२२और वह सींग जो टूट गया और उसकी जगह जो चार सींग निकले, इसका अर्थ यह है कि उस जाति से चार राज्य उदय होंगे, परन्तु उनका बल उस पहले का सा न होगा।
23 и на последок царства их, исполняющымся грехом их, востанет царь безсрамен лицем и разумея гадания,
२३और उन राज्यों के अन्त समय में जब अपराधी पूरा बल पकड़ेंगे, तब क्रूर दृष्टिवाला और पहेली बूझनेवाला एक राजा उठेगा।
24 и державна крепость его, не в крепости же своей, и чудесно растлит и управит и сотворит, и разсыплет крепкия и люди святы,
२४उसका सामर्थ्य बड़ा होगा, परन्तु उस पहले राजा का सा नहीं; और वह अद्भुत रीति से लोगों को नाश करेगा, और सफल होकर काम करता जाएगा, और सामर्थियों और पवित्र लोगों के समुदाय को नाश करेगा।
25 и ярем вериг своих исправит: лесть в руце его, и в сердцы своем возвеличится, и лестию разсыплет многих, и на пагубу многим возстанет, и яко яица рукою сокрушит.
२५उसकी चतुराई के कारण उसका छल सफल होगा, और वह मन में फूलकर निडर रहते हुए बहुत लोगों को नाश करेगा। वह सब राजाओं के राजा के विरुद्ध भी खड़ा होगा; परन्तु अन्त को वह किसी के हाथ से बिना मार खाए टूट जाएगा।
26 И видение вечера и утра реченнаго истинно есть: ты же назнаменай видение, яко на дни многи.
२६साँझ और सवेरे के विषय में जो कुछ तूने देखा और सुना है वह सच है; परन्तु जो कुछ तूने दर्शन में देखा है उसे बन्द रख, क्योंकि वह बहुत दिनों के बाद पूरा होगा।”
27 Аз же Даниил успох и изнемогах на дни (многи), и востах и творях дела царева, и почудихся видению, и не бяше разумевающаго.
२७तब मुझ दानिय्येल का बल जाता रहा, और मैं कुछ दिन तक बीमार पड़ा रहा; तब मैं उठकर राजा का काम-काज फिर करने लगा; परन्तु जो कुछ मैंने देखा था उससे मैं चकित रहा, क्योंकि उसका कोई समझानेवाला न था।

< Книга пророка Даниила 8 >