< Первая книга Царств 12 >

1 И рече Самуил ко всем мужем Израилевым: се, послушах гласа вашего о всех, елика ми ресте, и поставих над вами царя:
तब शमूएल ने सारे इस्राएलियों से कहा, “सुनो, जो कुछ तुम ने मुझसे कहा था उसे मानकर मैंने एक राजा तुम्हारे ऊपर ठहराया है।
2 и се, ныне царь предходит пред вами, аз же состарехся и седети буду, и сынове мои се с вами: и аз се, ходих пред вами от юности моея и даже до днешняго дне:
और अब देखो, वह राजा तुम्हारे आगे-आगे चलता है; और अब मैं बूढ़ा हूँ, और मेरे बाल सफेद हो गए हैं, और मेरे पुत्र तुम्हारे पास हैं; और मैं लड़कपन से लेकर आज तक तुम्हारे सामने काम करता रहा हूँ।
3 се, аз, отвещайте на мя пред Господем и пред христом Его, еда у кого телца взях, или осля, или кого от вас насилствовах, или кого утесних, или от руку некоего приях мзду, или обущу? Извещайте на мя, и возвращу вам.
मैं उपस्थित हूँ; इसलिए तुम यहोवा के सामने, और उसके अभिषिक्त के सामने मुझ पर साक्षी दो, कि मैंने किसका बैल ले लिया? या किसका गदहा ले लिया? या किस पर अंधेर किया? या किसको पीसा? या किसके हाथ से अपनी आँखें बन्द करने के लिये घूस लिया? बताओ, और मैं वह तुम को फेर दूँगा?”
4 И реша к Самуилу: не обидел еси нас, ниже насилствовал еси нам, ниже утеснил еси нас, ниже взял еси от руки чиея что.
वे बोले, “तूने न तो हम पर अंधेर किया, न हमें पीसा, और न किसी के हाथ से कुछ लिया है।”
5 И рече Самуил к людем: свидетель есть Господь в вас, и свидетель христос Его днесь в сей день, яко ничтоже обретосте в руку моею. И реша людие: свидетель.
उसने उनसे कहा, “आज के दिन यहोवा तुम्हारा साक्षी, और उसका अभिषिक्त इस बात का साक्षी है, कि मेरे यहाँ कुछ नहीं निकला।” वे बोले, “हाँ, वह साक्षी है।”
6 И рече Самуил к людем, глаголя: свидетель Господь сотворивый Моисеа и Аарона и изведый от земли Египетския отцы нашя:
फिर शमूएल लोगों से कहने लगा, “जो मूसा और हारून को ठहराकर तुम्हारे पूर्वजों को मिस्र देश से निकाल लाया वह यहोवा ही है।
7 и ныне предстаните, и разсуждуся с вами пред Господем и возвещу вам вся оправдания Господня, яже сотвори вам и отцем вашым:
इसलिए अब तुम खड़े रहो, और मैं यहोवा के सामने उसके सब धार्मिकता के कामों के विषय में, जिन्हें उसने तुम्हारे साथ और तुम्हारे पूर्वजों के साथ किया है, तुम्हारे साथ विचार करूँगा।
8 егда вниде Иаков и сынове его во Египет, и смириша их Египтяне: и возопиша отцы наши ко Господу, и посла Господь Моисеа и Аарона, и изведе отцы нашя из Египта и всели их на месте сем:
याकूब मिस्र में गया, और तुम्हारे पूर्वजों ने यहोवा की दुहाई दी; तब यहोवा ने मूसा और हारून को भेजा, और उन्होंने तुम्हारे पूर्वजों को मिस्र से निकाला, और इस स्थान में बसाया।
9 и забыша Господа Бога своего, и вдаде я в руце Сисаре архистратигу Иавина царя Асорска, и в руки иноплеменничи, и в руки царя Моавска, и воеваша их:
फिर जब वे अपने परमेश्वर यहोवा को भूल गए, तब उसने उन्हें हासोर के सेनापति सीसरा, और पलिश्तियों और मोआब के राजा के अधीन कर दिया; और वे उनसे लड़े।
10 и возопиша ко Господу и реша: согрешихом, яко оставихом Господа и поработахом Ваалиму и Дубравам, и ныне изми ны от рук враг наших, и поработаем Тебе:
१०तब उन्होंने यहोवा की दुहाई देकर कहा, ‘हमने यहोवा को त्याग कर और बाल देवताओं और अश्तोरेत देवियों की उपासना करके महापाप किया है; परन्तु अब तू हमको हमारे शत्रुओं के हाथ से छुड़ा तो हम तेरी उपासना करेंगे।’
11 и посла Господь Иероваала и Варака и Иеффая и Самуила, и изят вы из рук враг ваших окрестных, и обитасте уповающе:
११इसलिए यहोवा ने यरूब्बाल, बदान, यिप्तह, और शमूएल को भेजकर तुम को तुम्हारे चारों ओर के शत्रुओं के हाथ से छुड़ाया; और तुम निडर रहने लगे।
12 и весте, яко Наас царь сынов Аммоних прииде на вы, и ресте: ни, но царь да царствует над нами: егда Господь Бог царствова над вами:
१२और जब तुम ने देखा कि अम्मोनियों का राजा नाहाश हम पर चढ़ाई करता है, तब यद्यपि तुम्हारा परमेश्वर यहोवा तुम्हारा राजा था तो भी तुम ने मुझसे कहा, ‘नहीं, हम पर एक राजा राज्य करेगा।’
13 и се, ныне царь, егоже избрасте и егоже просисте: и се, даде Господь над вами царя:
१३अब उस राजा को देखो जिसे तुम ने चुन लिया, और जिसके लिये तुम ने प्रार्थना की थी; देखो, यहोवा ने एक राजा तुम्हारे ऊपर नियुक्त कर दिया है।
14 аще убоитеся Господа и поработаете Ему, и послушаете гласа Его и не воспротивитеся устом Господним, и будете и вы и царь царствуяй над вами вслед Господа ходяще: то рука Господня не будет на вас:
१४यदि तुम यहोवा का भय मानते, उसकी उपासना करते, और उसकी बात सुनते रहो, और यहोवा की आज्ञा को टालकर उससे बलवा न करो, और तुम और वह जो तुम पर राजा हुआ है दोनों अपने परमेश्वर यहोवा के पीछे-पीछे चलनेवाले बने रहो, तब तो भला होगा;
15 аще же не послушаете гласа Господня и воспротивитеся устом Господним, будет рука Господня на вас и на царя вашего:
१५परन्तु यदि तुम यहोवा की बात न मानो, और यहोवा की आज्ञा को टालकर उससे बलवा करो, तो यहोवा का हाथ जैसे तुम्हारे पुरखाओं के विरुद्ध हुआ वैसे ही तुम्हारे भी विरुद्ध उठेगा।
16 и ныне станите и видите глаголгол сей великий, егоже сотворит Господь пред очима вашима:
१६इसलिए अब तुम खड़े रहो, और इस बड़े काम को देखो जिसे यहोवा तुम्हारी आँखों के सामने करने पर है।
17 несть ли жатва пшеницы днесь? Призову Господа, и даст громы и дождь, и уразумеете и увидите, яко злоба ваша велика, юже сотвористе пред Господем, испросивше себе царя.
१७आज क्या गेहूँ की कटनी नहीं हो रही? मैं यहोवा को पुकारूँगा, और वह मेघ गरजाएगा और मेंह बरसाएगा; तब तुम जान लोगे, और देख भी लोगे, कि तुम ने राजा माँगकर यहोवा की दृष्टि में बहुत बड़ी बुराई की है।”
18 И призва Самуил Господа, и даде Господь гром и дождь в той день: и убояшася вси людие зело Господа и Самуила,
१८तब शमूएल ने यहोवा को पुकारा, और यहोवा ने उसी दिन मेघ गरजाया और मेंह बरसाया; और सब लोग यहोवा से और शमूएल से अत्यन्त डर गए।
19 и реша вси людие к Самуилу: помолися о рабех твоих ко Господу Богу твоему, да не умрем: яко приложихом ко всем грехом нашым злобу, просяще себе царя.
१९और सब लोगों ने शमूएल से कहा, “अपने दासों के निमित्त अपने परमेश्वर यहोवा से प्रार्थना कर, कि हम मर न जाएँ; क्योंकि हमने अपने सारे पापों से बढ़कर यह बुराई की है कि राजा माँगा है।”
20 И рече Самуил к людем: не бойтеся: вы сотвористе всю злобу сию: токмо не уклонитеся от последования Господня и поработайте Господу всем сердцем вашим,
२०शमूएल ने लोगों से कहा, “डरो मत; तुम ने यह सब बुराई तो की है, परन्तु अब यहोवा के पीछे चलने से फिर मत मुड़ना; परन्तु अपने सम्पूर्ण मन से उसकी उपासना करना;
21 и не преступите вслед ничтоже сущих, иже не пособствуют и не изимут, яко ничтоже суть:
२१और मत मुड़ना; नहीं तो ऐसी व्यर्थ वस्तुओं के पीछे चलने लगोगे जिनसे न कुछ लाभ पहुँचेगा, और न कुछ छुटकारा हो सकता है, क्योंकि वे सब व्यर्थ ही हैं।
22 понеже не отринет Господь людий Своих имене ради Своего великаго, яко кротце Господь прият вас Себе в люди:
२२यहोवा तो अपने बड़े नाम के कारण अपनी प्रजा को न तजेगा, क्योंकि यहोवा ने तुम्हें अपनी ही इच्छा से अपनी प्रजा बनाया है।
23 и да никакоже ми согрешити Господу, оставити еже молитися о вас ко Господу, и поработаю Господеви и покажу вам путь благ и прав,
२३फिर यह मुझसे दूर हो कि मैं तुम्हारे लिये प्रार्थना करना छोड़कर यहोवा के विरुद्ध पापी ठहरूँ; मैं तो तुम्हें अच्छा और सीधा मार्ग दिखाता रहूँगा।
24 токмо бойтеся Господа и работайте Ему во истине и всем сердцем вашим, яко видите яже великая сотвори Господь с вами:
२४केवल इतना हो कि तुम लोग यहोवा का भय मानो, और सच्चाई से अपने सम्पूर्ण मन के साथ उसकी उपासना करो; क्योंकि यह तो सोचो कि उसने तुम्हारे लिये कैसे बड़े-बड़े काम किए हैं।
25 и аще злобою зло сотворите, то вы и царь ваш погибнете.
२५परन्तु यदि तुम बुराई करते ही रहोगे, तो तुम और तुम्हारा राजा दोनों के दोनों मिट जाओगे।”

< Первая книга Царств 12 >