< Третья книга Царств 5 >

1 И посла Хирам царь Тирский отроки своя к Соломону: услыша бо, яко помазаша его на царство вместо Давида отца его, яко любяше Хирам Давида во вся дни.
सोर नगर के राजा हीराम ने अपने दूत सुलैमान के पास भेजे, क्योंकि उसने सुना था, कि वह अभिषिक्त होकर अपने पिता के स्थान पर राजा हुआ है: और दाऊद के जीवन भर हीराम उसका मित्र बना रहा।
2 И посла Соломон к Хираму, глаголя:
सुलैमान ने हीराम के पास यह सन्देश भेजा, “तुझे मालूम है,
3 ты веси отца моего Давида, яко не возможе создати дому имени Господа Бога моего, от лица противных, окруживших его, дондеже даде я Господь под стопы ног его:
कि मेरा पिता दाऊद अपने परमेश्वर यहोवा के नाम का एक भवन इसलिए न बनवा सका कि वह चारों ओर लड़ाइयों में तब तक उलझा रहा, जब तक यहोवा ने उसके शत्रुओं को उसके पाँव तले न कर दिया।
4 и ныне упокои Господь Бог мой мне окрест, несть наветника, ниже сопротивника лукаваго:
परन्तु अब मेरे परमेश्वर यहोवा ने मुझे चारों ओर से विश्राम दिया है और न तो कोई विरोधी है, और न कुछ विपत्ति देख पड़ती है।
5 и се, аз глаголю создати дом имени Господа Бога моего, якоже глагола Господь Бог к Давиду отцу моему, глаголя: сын твой, егоже дам вместо тебе на престол твой, той созиждет дом имени Моему:
मैंने अपने परमेश्वर यहोवा के नाम का एक भवन बनवाने की ठान रखी है अर्थात् उस बात के अनुसार जो यहोवा ने मेरे पिता दाऊद से कही थी, ‘तेरा पुत्र जिसे मैं तेरे स्थान में गद्दी पर बैठाऊँगा, वही मेरे नाम का भवन बनवाएगा।’
6 и ныне заповеждь, да насекут ми древ от Ливана, и се, раби мои с рабы твоими, и мзду трудов твоих дам ти по всему елика речеши, понеже ты веси, яко несть нам ведущаго древа сещи, якоже Сидоняне.
इसलिए अब तू मेरे लिये लबानोन पर से देवदार काटने की आज्ञा दे, और मेरे दास तेरे दासों के संग रहेंगे, और जो कुछ मजदूरी तू ठहराए, वही मैं तुझे तेरे दासों के लिये दूँगा, तुझे मालूम तो है, कि सीदोनियों के बराबर लकड़ी काटने का भेद हम लोगों में से कोई भी नहीं जानता।”
7 И бысть егда услыша Хирам словеса Соломоня, возрадовася зело и рече: благословен Бог днесь, Иже даде Давиду сына разумна над людьми сими многими.
सुलैमान की ये बातें सुनकर, हीराम बहुत आनन्दित हुआ, और कहा, “आज यहोवा धन्य है, जिसने दाऊद को उस बड़ी जाति पर राज्य करने के लिये एक बुद्धिमान पुत्र दिया है।”
8 И посла Хирам к Соломону, глаголя: слышах о всех, ихже ради послал еси ко мне: аз сотворю все хотение твое о древах кедровых и певговых:
तब हीराम ने सुलैमान के पास यह सन्देश भेजा, “जो तूने मेरे पास कहला भेजा है वह मेरी समझ में आ गया, देवदार और सनोवर की लकड़ी के विषय जो कुछ तू चाहे, वही मैं करूँगा।
9 слуги мои изнесут я от Ливана к морю, и аз положу я в складения на место, идеже возвестиши мне, и довезу я тамо: и ты возмеши, и сотвориши хотение мое, еже дати хлебы дому моему.
मेरे दास लकड़ी को लबानोन से समुद्र तक पहुँचाएँगे, फिर मैं उनके बेड़े बनवाकर, जो स्थान तू मेरे लिये ठहराए, वहीं पर समुद्र के मार्ग से उनको पहुँचवा दूँगा: वहाँ मैं उनको खोलकर डलवा दूँगा, और तू उन्हें ले लेना: और तू मेरे परिवार के लिये भोजन देकर, मेरी भी इच्छा पूरी करना।”
10 И бе Хирам дая Соломону кедры и певги и всю волю его.
१०इस प्रकार हीराम सुलैमान की इच्छा के अनुसार उसको देवदार और सनोवर की लकड़ी देने लगा।
11 И даде Соломон Хираму двадесять тысящ мер пшеницы, и пищу дому его, и двадесять тысящ мер елеа чистаго: по сему даваше Соломон Хираму на всяко лето.
११और सुलैमान ने हीराम के परिवार के खाने के लिये उसे बीस हजार कोर गेहूँ और बीस कोर पेरा हुआ तेल दिया; इस प्रकार सुलैमान हीराम को प्रतिवर्ष दिया करता था।
12 И Господь даде Соломону премудрость, якоже глагола ему. И бе мир между Хирамом и между Соломоном, и положиша завет между собою.
१२यहोवा ने सुलैमान को अपने वचन के अनुसार बुद्धि दी, और हीराम और सुलैमान के बीच मेल बना रहा वरन् उन दोनों ने आपस में वाचा भी बाँध ली।
13 И взя царь дань от всего Израиля, и бе дань тридесять тысящ мужей.
१३राजा सुलैमान ने पूरे इस्राएल में से तीस हजार पुरुष बेगार पर लगाए,
14 И посла я в Ливан, десять тысящ на месяц в премену: месяц быша в Ливане и два месяца в дому своем: и бяше Адонирам над данию.
१४और उन्हें लबानोन पहाड़ पर बारी-बारी करके, महीने-महीने दस हजार भेज दिया करता था और एक महीना वे लबानोन पर, और दो महीने घर पर रहा करते थे; और बेगारियों के ऊपर अदोनीराम ठहराया गया।
15 И бяше Соломону седмьдесят тысящ носящих бремена и осмьдесят тысящ секущих камение в горе,
१५सुलैमान के सत्तर हजार बोझ ढोनेवाले और पहाड़ पर अस्सी हजार वृक्ष काटनेवाले और पत्थर निकालनेवाले थे।
16 кроме старейшин приставленых над делами Соломоними, три тысящы и шесть сот приставник делающих дела.
१६इनको छोड़ सुलैमान के तीन हजार तीन सौ मुखिए थे, जो काम करनेवालों के ऊपर थे।
17 И заповеда царь, и взяша камение великое, камение честное на основание храма, и камение нетесаное.
१७फिर राजा की आज्ञा से बड़े-बड़े अनमोल पत्थर इसलिए खोदकर निकाले गए कि भवन की नींव, गढ़े हुए पत्थरों से डाली जाए।
18 И истесаша сынове Соломони и сынове Хирамли и каменосечцы Гевалстии: и изготовиша камения и древа в три лета.
१८सुलैमान के कारीगरों और हीराम के कारीगरों और गबालियों ने उनको गढ़ा, और भवन के बनाने के लिये लकड़ी और पत्थर तैयार किए।

< Третья книга Царств 5 >