< 1 Солуњанима 1 >

1 Од Павла и Силвана и Тимотија, цркви солунској у Богу Оцу и Господу Исусу Христу: благодат вам и мир од Бога Оца нашег и Господа Исуса Христа.
पिता परमेश्वर तथा प्रभु येशु मसीह में थेस्सलोनिकेयुस नगर की कलीसिया को यह पत्र पौलॉस, सिलवानॉस तथा तिमोथियॉस की ओर से है. तुम्हें अनुग्रह तथा शांति मिलती रहे.
2 Захваљујемо Богу свагда за све вас спомињући вас у молитвама својим,
अपनी प्रार्थनाओं में तुम्हारा वर्णन करते हुए हम हमेशा तुम सभी के लिए परमेश्वर का आभार मानते हैं.
3 И спомињући без престанка ваше дело вере, и труд љубави, и трпљење наде Господа нашег Исуса Христа, пред Богом и Оцем нашим,
हम हमेशा ही परमेश्वर, हमारे पिता के सामने तुम्हारे विश्वास के काम, प्रेम का परिश्रम तथा हमारे प्रभु येशु मसीह में तुम्हारी दृढ़ आशा को याद करते हैं.
4 Знајући, браћо љубазна, од Бога избор ваш.
क्योंकि, प्रिय भाई बहनो, परमेश्वर के प्रियो, हमें अहसास है कि तुम परमेश्वर के चुने हुए हो,
5 Јер јеванђеље наше не би к вама само у речи него и у сили и у Духу Светом, и у великом признању, као што знате какви бисмо међу вама вас ради.
हमारे द्वारा प्रस्तुत ईश्वरीय सुसमाचार तुम्हें सिर्फ शब्दों में नहीं परंतु सामर्थ्य, पवित्र आत्मा तथा पूरे धीरज के साथ पहुंचाया गया था. तुम्हारे बीच निवास करते हुए तुम्हारी ही भलाई के लिए हम किस प्रकार के व्यक्ति साबित हुए थे, यह तुमने स्वयं ही देख लिया है.
6 И ви се угледасте на нас и на Господа примивши реч у великој невољи с радошћу Духа Светог,
प्रभु के संदेश को घोर क्लेश में, पवित्र आत्मा के आनंद में स्वीकार करते हुए तुम स्वयं हमारे तथा प्रभु के शिष्य बन गए थे.
7 Тако да постадосте углед свима који верују у Македонији и у Ахаји.
जिसका परिणाम यह हुआ कि तुम मकेदोनिया तथा आखाया प्रदेश में सभी विश्वासियों के लिए एक आदर्श बन गए.
8 Јер се од вас прочу реч Господња не само у Македонији и Ахаји, него и у свако место изиђе вера ваша у Бога тако да нам није потребно шта говорити.
तुम्हारे द्वारा भेजा गया प्रभु का संदेश न केवल मकेदोनिया तथा आखाया प्रदेश में सुनाया गया और बढ़ता गया परंतु परमेश्वर में तुम्हारा विश्वास भी सबको मालूम हो गया है. परिणामस्वरूप कोई ज़रूरत नहीं रह गई कि इस विषय में अब हम कुछ कहें,
9 Јер они обзнањују за вас какав улазак имасмо к вама, и како се обратисте Богу од идола, да служите Богу Живом и Истинитом,
वे ही हर जगह इस बात का वर्णन कर रहे हैं कि तुम्हारे द्वारा किया गया हमारा स्वागत कैसा भव्य था तथा यह भी कि किस प्रकार तुम मूर्तियों से दूर होकर परमेश्वर की ओर झुक गए कि जीवित और सच्चे परमेश्वर की सेवा करने लगो
10 И да чекате Сина Његовог с небеса ког васкрсе из мртвих, Исуса, који нас избавља од гнева који ће доћи.
और स्वर्ग से उनके पुत्र मसीह येशु के दोबारा आगमन की प्रतीक्षा करो, जिन्हें परमेश्वर ही ने मरे हुओं में से जीवित किया, मसीह येशु, जो हमें आनेवाले क्रोध से बचाते हैं.

< 1 Солуњанима 1 >