< Izlazak 16 >

1 Od Elima se podigoše, i sav zbor sinova Izrailjevijeh doðe u pustinju Sin, koja je izmeðu Elima i Sinaja, petnaestoga dana drugoga mjeseca pošto izidoše iz zemlje Misirske.
फिर इस्राएली एलिम से चलकर सिन नामक निर्जन देश पहुंचे. यह एलिम एवं सीनायी के बीच में था. मिस्र देश से निकले दो महीने तथा पन्द्रह दिन हो चुके थे.
2 I stade vikati sav zbor sinova Izrailjevijeh na Mojsija i na Arona u pustinji,
इस निर्जन क्षेत्र में सभी इस्राएली मोशेह तथा अहरोन से नाराज होने लगे.
3 I rekoše im sinovi Izrailjevi: kamo da smo pomrli od ruke Gospodnje u zemlji Misirskoj, kad sjeðasmo kod lonaca s mesom i jeðasmo hljeba izobila! jer nas izvedoste u ovu pustinju da pomorite sav ovaj zbor glaðu.
इस्राएली कहने लगे, “अच्छा होता कि याहवेह ने हम लोगों को मिस्र में ही मार डाला होता, वहां हम मांस की हांडियों के पास बैठते थे और पेट भरकर रोटी खाते थे; आप तो हमें इस निर्जन देश में इसलिये ले आए हैं कि हम सारे लोग भूख से मर जाएं.”
4 A Gospod reèe Mojsiju: evo uèiniæu da vam daždi iz neba hljeb, a narod neka izlazi i kupi svaki dan koliko treba na dan, da ga okušam hoæe li hoditi po mome zakonu ili neæe.
इस पर याहवेह ने मोशेह से कहा, “सुनो, मैं तुम्हारे लिए स्वर्ग से रोटी बरसाऊंगा, और प्रतिदिन लोग बाहर जाकर रोज अपनी ज़रूरत के अनुसार रोटी बटोर लें, मैं उन्हें जाचूंगा और देखूंगा कि वे मेरी आज्ञा मानते हैं या नहीं.
5 A šestoga dana neka zgotove što donesu, a neka bude dvojinom onoliko koliko nakupe svaki dan.
छठे दिन जब वह बटोरे हुए भोजन वस्तु से खाना बनाएं तब वह अन्य दिनों से दुगना होगा.”
6 I reèe Mojsije i Aron svijem sinovima Izrailjevijem: doveèe æete poznati da vas je Gospod izveo iz zemlje Misirske;
मोशेह एवं अहरोन ने सब इस्राएलियों को कहा, “शाम को तुम समझ जाओगे कि याहवेह ही ने तुम्हें मिस्र देश से निकाला है.
7 A sjutra æete vidjeti slavu Gospodnju; jer je èuo viku vašu na Gospoda. Jer šta smo mi da vièete na nas?
सुबह तुम्हें याहवेह का तेज दिखाई देगा, क्योंकि याहवेह ने तुम्हारा बड़बड़ाना सुन लिया है—हम कौन हैं, जो तुम इतना गुस्सा दिखा रहे हो?”
8 I reèe Mojsije: doveèe æe vam dati Gospod mesa da jedete a ujutru hljeba da se nasitite; jer je èuo Gospod viku vašu, kojom vièete na nj. Jer što smo mi? Nije na nas vaša vika nego na Gospoda.
मोशेह ने कहा, “अब याहवेह तुम्हें शाम को मांस और सुबह रोटी देंगे, क्योंकि याहवेह ने उनके विरुद्ध तुम्हारा बड़बड़ाना सुन लिया हैं. हम कौन होते हैं? तुम्हारा गुस्सा हम पर नहीं, परंतु याहवेह पर होता है.”
9 I reèe Mojsije Aronu: kaži svemu zboru sinova Izrailjevih: pristupite pred Gospoda, jer je èuo viku vašu.
फिर मोशेह ने अहरोन से कहा, “सभी इस्राएलियों से कहो, ‘याहवेह के पास आओ, क्योंकि उन्होंने तुम्हारा बड़बड़ाना सुन लिया है.’”
10 I kad reèe Aron svemu zboru sinova Izrailjevih, pogledaše u pustinju, i gle, slava Gospodnja pokaza se u oblaku.
जब अहरोन सभी इस्राएलियों से बात कर रहे थे, तब उन्होंने निर्जन देश की ओर देखा और उनको याहवेह का तेज बादल में दिखाई दिया.
11 I Gospod reèe Mojsiju govoreæi:
याहवेह ने मोशेह से कहा,
12 Èuo sam viku sinova Izrailjevih. Kaži im i reci: doveèe æete jesti mesa, a sjutra æete se nasititi hljeba, i poznaæete da sam ja Gospod Bog vaš.
“मैंने इस्राएलियों का बड़बड़ाना सुन लिया है; उन्हें बता दो, ‘शाम को तुम्हें मांस और सुबह तुम्हें रोटी, पेट भरकर मिलेगी; तब तुम जान जाओगे कि मैं ही याहवेह, तुम्हारा परमेश्वर हूं.’”
13 I uveèe doletješe prepelice i prekriliše oko, a ujutru pade rosa oko okola;
सायंकाल बटेरें उड़ती हुई आईं और छावनी को ढक लिया तथा सुबह छावनी के आस-पास ओस की एक परत पड़ी हुई दिखी.
14 A kad se diže rosa, a to po pustinji nešto sitno okruglo, sitno kao slana po zemlji.
जब ओस की परत उठ गई, तब उन्होंने देखा कि ज़मीन पर एक पतली परत पड़ी हुई है, जैसे बर्फ.
15 I kad vidješe sinovi Izrailjevi, govorahu jedan drugomu: šta je ovo? Jer ne znadijahu šta bješe. A Mojsije im reèe: to je hljeb što vam dade Gospod da jedete.
वे आपस में कहने लगे, “क्या है यह?” वे समझ नहीं पा रहे थे कि वह क्या चीज़ है! मोशेह ने बताया, “यही है वह रोटी, जो तुम्हारे खाने के लिए याहवेह ने दी है.
16 To je za što zapovjedi Gospod: kupite ga svaki dan koliko kome treba za jelo, po gomor na glavu, po broju duša vaših, svaki neka uzme za one koji su mu u šatoru.
और याहवेह की आज्ञा है, ‘हर व्यक्ति जितना खा सके उतना ही ले सब व्यक्ति अपने-अपने तंबू में हर व्यक्ति के लिये एक ओमेर के हिसाब से ले.’”
17 I uèiniše tako sinovi Izrailjevi; i nakupiše koji više koji manje.
इस्राएलियों ने वैसा ही किया. किसी ने कम तो किसी ने ज्यादा लिया.
18 Pa mjeriše na gomor, i ne doðe više onom koji nakupi mnogo, niti manje onom koji nakupi malo, nego svaki nakupi koliko mu je trebalo da jede.
जिसने अधिक मात्रा में इकट्ठा कर लिया, उसने कुछ भी ज्यादा नहीं पाया और जिसने कम इकट्ठा किया, उसे कोई कमी न हुई.
19 I reèe im Mojsije: niko da ne ostavlja od toga za sjutra.
मोशेह ने उनसे कहा, “कोई भी व्यक्ति इस भोजन को दूसरे दिन के लिए मत रखना.”
20 Ali ne poslušaše Mojsija, nego neki ostaviše od toga za sjutra, te se ucrva i usmrdje. I rasrdi se Mojsije na njih.
लेकिन कुछ लोगों ने मोशेह की बात नहीं मानी; और दूसरे दिन के लिए कुछ बचा रखा. दूसरे दिन उन्होंने देखा कि उसमें पूरे कीड़े पड़ गए और बदबू आने लगी. मोशेह ने उन पर गुस्सा किया.
21 Tako ga kupljahu svako jutro, svaki koliko mu trebaše za jelo; a kad sunce ogrijevaše, tada se rastapaše.
फिर रोज सुबह जितनी उनको ज़रूरत होती थी उतना ही वे लेते थे.
22 A u šesti dan nakupiše hljeba dvojinom, po dva gomora na svakoga; i doðoše sve starješine od zbora, i javiše Mojsiju.
और छठवें दिन हर व्यक्ति ने अगले दिन का भी खाना अपने-अपने लिए लिया और सभी ने जाकर मोशेह को बताया.
23 A on im reèe: ovo kaza Gospod: sjutra je subota, odmor svet Gospodu; što æete peæi, pecite, i što æete kuhati, kuhajte danas; a što preteèe, ostavite i èuvajte za sjutra.
यह सुनकर मोशेह ने उन्हें समझाया: “याहवेह ने यही कहा था: क्योंकि ‘कल विश्राम दिन है जो याहवेह को समर्पित महा पवित्र दिन, इसलिये आज ही जो कुछ पकाना है पका लो, और जो कुछ उबालना है उबाल लो और जो बच जाता है उसे अगले दिन के लिए अलग रख देना.’”
24 I ostaviše za sjutra, kao što zapovjedi Mojsije, i ne usmrdje se niti bješe crva u njemu.
उन्होंने बचा हुआ अगले दिन के लिए अलग रख दिया—जैसे मोशेह ने कहा. इसमें न तो बदबू आई और न कीड़े लगे.
25 I reèe Mojsije: jedite to danas, jer je danas subota Gospodnja, danas neæete naæi u polju.
फिर मोशेह ने उनसे कहा, “आज तुम इसे खा लो, क्योंकि आज याहवेह को समर्पित विश्राम का पवित्र दिन है; आज बाहर खाना नहीं मिलेगा.
26 Šest æete dana kupiti, a sedmi je dan subota, tada ga neæe biti.
तुम्हें छः दिन ऐसा ही करना होगा किंतु सातवें दिन, विश्राम का दिन है, उस दिन यह नहीं मिलेगा.”
27 I u sedmi dan izidoše neki od naroda da kupe, ali ne naðoše.
कुछ व्यक्ति सातवें दिन भी खाना बटोरने गये लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला.
28 A Gospod reèe Mojsiju: dokle æete se protiviti zapovjestima mojim i zakonima mojim?
तब याहवेह ने मोशेह से कहा, “तुम और कब तक मेरे आदेशों और नियमों को नहीं मानोगे?
29 Vidite, Gospod vam je dao subotu, zato vam daje šestoga dana hljeba na dva dana. Stojte svaki na svom mjestu, i neka ne odlazi niko sa svojega mjesta u sedmi dan.
यह विश्राम का दिन, याहवेह ने, अलग किया हुआ दिन है; याहवेह ही तुम्हें छठे दिन दो दिन का खाना देते हैं. और सातवें दिन सब अपने-अपने घर पर ही रहें—सातवें दिन कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर न जाए.”
30 I poèinu narod u sedmi dan.
इस्राएलियों ने सातवें दिन विश्राम का दिन मानना शुरू किया.
31 I dom Izrailjev prozva taj hljeb mana; a bijaše kao sjeme korijandrovo, bijela, i na jeziku kao medeni kolaèi.
इस्राएलियों ने इस वस्तु को मन्‍ना नाम दिया. यह धनिये के बीज जितना सफेद और स्वाद शहद से बने पुओं के जैसा मीठा था.
32 I reèe Mojsije: ovo je zapovjedio Gospod: napuni gomor toga, neka se èuva od koljena do koljena vašega, da vide hljeb, kojim sam vas hranio u pustinji kad vas izvedoh iz zemlje Misirske.
फिर मोशेह ने उनसे कहा, “याहवेह की यह आज्ञा है: ‘पीढ़ी से पीढ़ी तक सबको यह बताने और दिखाने के लिए एक ओमेर माप मन्‍ना रख लो ताकि तुम उनको बता सको कि जब मैं ने तुम्हें मिस्र देश से निकालकर लाया तब निर्जन देश में यही खाना खिलाया था.’”
33 I reèe Mojsije Aronu: uzmi krèag i naspi pun gomor mane, i metni pred Gospoda da se èuva od koljena do koljena vašega.
मोशेह ने अहरोन से कहा, “एक बर्तन में मन्‍ना लेकर याहवेह के सामने रखना ताकि आनेवाली पीढ़ियों के लिए वह यादगार रहे.”
34 I ostavi ga Aron pred svjedoèanstvom da se èuva, kao što zapovjedi Gospod Mojsiju.
याहवेह के द्वारा मोशेह को दिए गए आदेश के अनुसार अहरोन ने मन्‍ना को वाचा के संदूक के पास रख दिया.
35 A sinovi Izrailjevi jedoše manu èetrdeset godina dok ne doðoše u zemlju u kojoj æe živjeti; jedoše manu dok ne doðoše na meðu zemlje Hananske.
इस्राएली मन्‍ना तब तक खाते रहे जब तक उस प्रदेश में नहीं आ गए जहां उन्हें बसना था. वे कनान की सीमा जब तक नहीं पहुंच गए, तब तक उसे खाते रहे.
36 A gomor je desetina efe.
(एक माप ओमेर एफाह का दसवां भाग है.)

< Izlazak 16 >