< لُوکَح 19 >

یَدا یِیشُ رْیِرِیہوپُرَں پْرَوِشْیَ تَنْمَدھْیینَ گَچّھَںسْتَدا 1
वह यरीहो में प्रवेश करके जा रहा था।
سَکّییَناما کَرَسَنْچایِناں پْرَدھانو دھَنَوانیکو 2
वहाँ जक्कई नामक एक मनुष्य था, जो चुंगी लेनेवालों का सरदार और धनी था।
یِیشُح کِیدرِگِتِ دْرَشْٹُں چیشْٹِتَوانْ کِنْتُ کھَرْوَّتْوالّوکَسَںگھَمَدھْیے تَدَّرْشَنَمَپْراپْیَ 3
वह यीशु को देखना चाहता था कि वह कौन सा है? परन्तु भीड़ के कारण देख न सकता था। क्योंकि वह नाटा था।
یینَ پَتھا سَ یاسْیَتِ تَتْپَتھےگْرے دھاوِتْوا تَں دْرَشْٹُمْ اُڈُمْبَرَتَرُمارُروہَ۔ 4
तब उसको देखने के लिये वह आगे दौड़कर एक गूलर के पेड़ पर चढ़ गया, क्योंकि यीशु उसी मार्ग से जानेवाला था।
پَشْچادْ یِیشُسْتَتْسْتھانَمْ اِتْوا اُورْدّھوَں وِلوکْیَ تَں درِشْٹْواوادِیتْ، ہے سَکّییَ تْوَں شِیگھْرَمَوَروہَ مَیادْیَ تْوَدْگیہے وَسْتَوْیَں۔ 5
जब यीशु उस जगह पहुँचा, तो ऊपर दृष्टि करके उससे कहा, “हे जक्कई, झट उतर आ; क्योंकि आज मुझे तेरे घर में रहना अवश्य है।”
تَتَح سَ شِیگھْرَمَوَرُہْیَ ساہْلادَں تَں جَگْراہَ۔ 6
वह तुरन्त उतरकर आनन्द से उसे अपने घर को ले गया।
تَدْ درِشْٹْوا سَرْوّے وِوَدَمانا وَکْتُماریبھِرے، سوتِتھِتْوینَ دُشْٹَلوکَگرِہَں گَچّھَتِ۔ 7
यह देखकर सब लोग कुड़कुड़ाकर कहने लगे, “वह तो एक पापी मनुष्य के यहाँ गया है।”
کِنْتُ سَکّییو دَنْڈایَمانو وَکْتُماریبھے، ہے پْرَبھو پَشْیَ مَمَ یا سَمْپَتِّرَسْتِ تَدَرْدّھَں دَرِدْریبھْیو دَدے، اَپَرَمْ اَنْیایَں کرِتْوا کَسْمادَپِ یَدِ کَداپِ کِنْچِتْ مَیا گرِہِیتَں تَرْہِ تَچَّتُرْگُنَں دَدامِ۔ 8
जक्कई ने खड़े होकर प्रभु से कहा, “हे प्रभु, देख, मैं अपनी आधी सम्पत्ति कंगालों को देता हूँ, और यदि किसी का कुछ भी अन्याय करके ले लिया है तो उसे चौगुना फेर देता हूँ।”
تَدا یِیشُسْتَمُکْتَوانْ اَیَمَپِ اِبْراہِیمَح سَنْتانوتَح کارَنادْ اَدْیاسْیَ گرِہے تْرانَمُپَسْتھِتَں۔ 9
तब यीशु ने उससे कहा, “आज इस घर में उद्धार आया है, इसलिए कि यह भी अब्राहम का एक पुत्रहै।
یَدْ ہارِتَں تَتْ مرِگَیِتُں رَکْشِتُنْچَ مَنُشْیَپُتْرَ آگَتَوانْ۔ 10
१०क्योंकि मनुष्य का पुत्र खोए हुओं को ढूँढ़ने और उनका उद्धार करने आया है।”
اَتھَ سَ یِرُوشالَمَح سَمِیپَ اُپاتِشْٹھَدْ اِیشْوَرَراجَتْوَسْیانُشْٹھانَں تَدَیوَ بھَوِشْیَتِیتِ لوکَیرَنْوَبھُویَتَ، تَسْماتْ سَ شْروترِبھْیَح پُنَرْدرِشْٹانْتَکَتھامْ اُتّھاپْیَ کَتھَیاماسَ۔ 11
११जब वे ये बातें सुन रहे थे, तो उसने एक दृष्टान्त कहा, इसलिए कि वह यरूशलेम के निकट था, और वे समझते थे, कि परमेश्वर का राज्य अभी प्रगट होनेवाला है।
کوپِ مَہالّوکو نِجارْتھَں راجَتْوَپَدَں گرِہِیتْوا پُنَراگَنْتُں دُورَدیشَں جَگامَ۔ 12
१२अतः उसने कहा, “एक धनी मनुष्य दूर देश को चला ताकि राजपद पाकर लौट आए।
یاتْراکالے نِجانْ دَشَداسانْ آہُویَ دَشَسْوَرْنَمُدْرا دَتّوا مَماگَمَنَپَرْیَّنْتَں وانِجْیَں کُرُتیتْیادِدیشَ۔ 13
१३और उसने अपने दासों में से दस को बुलाकर उन्हें दस मुहरें दीं, और उनसे कहा, ‘मेरे लौट आने तक लेन-देन करना।’
کِنْتُ تَسْیَ پْرَجاسْتَمَوَجْنایَ مَنُشْیَمینَمْ اَسْماکَمُپَرِ راجَتْوَں نَ کارَیِوْیامَ اِماں وارْتّاں تَنِّکَٹے پْریرَیاماسُح۔ 14
१४परन्तु उसके नगर के रहनेवाले उससे बैर रखते थे, और उसके पीछे दूतों के द्वारा कहला भेजा, कि हम नहीं चाहते, कि यह हम पर राज्य करे।
اَتھَ سَ راجَتْوَپَدَں پْراپْیاگَتَوانْ ایکَیکو جَنو بانِجْیینَ کِں لَبْدھَوانْ اِتِ جْناتُں ییشُ داسیشُ مُدْرا اَرْپَیَتْ تانْ آہُویانیتُمْ آدِدیشَ۔ 15
१५“जब वह राजपद पाकर लौट आया, तो ऐसा हुआ कि उसने अपने दासों को जिन्हें रोकड़ दी थी, अपने पास बुलवाया ताकि मालूम करे कि उन्होंने लेन-देन से क्या-क्या कमाया।
تَدا پْرَتھَمَ آگَتْیَ کَتھِتَوانْ، ہے پْرَبھو تَوَ تَیَیکَیا مُدْرَیا دَشَمُدْرا لَبْدھاح۔ 16
१६तब पहले ने आकर कहा, ‘हे स्वामी, तेरे मुहर से दस और मुहरें कमाई हैं।’
تَتَح سَ اُواچَ تْوَمُتَّمو داسَح سْوَلْپینَ وِشْواسْیو جاتَ اِتَح کارَناتْ تْوَں دَشَنَگَرانامْ اَدھِپو بھَوَ۔ 17
१७उसने उससे कहा, ‘हे उत्तम दास, तू धन्य है, तू बहुत ही थोड़े में विश्वासयोग्य निकला अब दस नगरों का अधिकार रख।’
دْوِتِییَ آگَتْیَ کَتھِتَوانْ، ہے پْرَبھو تَوَیکَیا مُدْرَیا پَنْچَمُدْرا لَبْدھاح۔ 18
१८दूसरे ने आकर कहा, ‘हे स्वामी, तेरी मुहर से पाँच और मुहरें कमाई हैं।’
تَتَح سَ اُواچَ، تْوَں پَنْچاناں نَگَرانامَدھِپَتِ رْبھَوَ۔ 19
१९उसने उससे कहा, ‘तू भी पाँच नगरों पर अधिकार रख।’
تَتونْیَ آگَتْیَ کَتھَیاماسَ، ہے پْرَبھو پَشْیَ تَوَ یا مُدْرا اَہَں وَسْتْرے بَدّھواسْتھاپَیَں سییَں۔ 20
२०तीसरे ने आकर कहा, ‘हे स्वामी, देख, तेरी मुहर यह है, जिसे मैंने अँगोछे में बाँध रखा था।
تْوَں کرِپَنو یَنّاسْتھاپَیَسْتَدَپِ گرِہْلاسِ، یَنّاوَپَسْتَدیوَ چَ چھِنَتْسِ تَتوہَں تْوَتّو بھِیتَح۔ 21
२१क्योंकि मैं तुझ से डरता था, इसलिए कि तू कठोर मनुष्य है: जो तूने नहीं रखा उसे उठा लेता है, और जो तूने नहीं बोया, उसे काटता है।’
تَدا سَ جَگادَ، رے دُشْٹَداسَ تَوَ واکْیینَ تْواں دوشِنَں کَرِشْیامِ، یَدَہَں ناسْتھاپَیَں تَدیوَ گرِہْلامِ، یَدَہَں ناوَپَنْچَ تَدیوَ چھِنَدْمِ، ایتادرِشَح کرِپَنوہَمِتِ یَدِ تْوَں جاناسِ، 22
२२उसने उससे कहा, ‘हे दुष्ट दास, मैं तेरे ही मुँह सेतुझे दोषी ठहराता हूँ। तू मुझे जानता था कि कठोर मनुष्य हूँ, जो मैंने नहीं रखा उसे उठा लेता, और जो मैंने नहीं बोया, उसे काटता हूँ;
تَرْہِ مَمَ مُدْرا بَنِجاں نِکَٹے کُتو ناسْتھاپَیَح؟ تَیا کرِتےہَمْ آگَتْیَ کُسِیدینَ سارْدّھَں نِجَمُدْرا اَپْراپْسْیَمْ۔ 23
२३तो तूने मेरे रुपये सर्राफों को क्यों नहीं रख दिए, कि मैं आकर ब्याज समेत ले लेता?’
پَشْچاتْ سَ سَمِیپَسْتھانْ جَنانْ آجْناپَیَتْ اَسْماتْ مُدْرا آنِییَ یَسْیَ دَشَمُدْراح سَنْتِ تَسْمَے دَتَّ۔ 24
२४और जो लोग निकट खड़े थे, उसने उनसे कहा, ‘वह मुहर उससे ले लो, और जिसके पास दस मुहरें हैं उसे दे दो।’
تے پْروچُح پْرَبھوسْیَ دَشَمُدْراح سَنْتِ۔ 25
२५उन्होंने उससे कहा, ‘हे स्वामी, उसके पास दस मुहरें तो हैं।’
یُشْمانَہَں وَدامِ یَسْیاشْرَیے وَدّھَتے دھِکَں تَسْمَے دایِشْیَتے، کِنْتُ یَسْیاشْرَیے نَ وَرْدّھَتے تَسْیَ یَدْیَدَسْتِ تَدَپِ تَسْمانْ نایِشْیَتے۔ 26
२६‘मैं तुम से कहता हूँ, कि जिसके पास है, उसे और दिया जाएगा; और जिसके पास नहीं, उससे वह भी जो उसके पास है ले लिया जाएगा।
کِنْتُ مَمادھِپَتِتْوَسْیَ وَشَتْوے سْتھاتُمْ اَسَمَّنْیَمانا یے مَمَ رِپَوَسْتانانِییَ مَمَ سَمَکْشَں سَںہَرَتَ۔ 27
२७परन्तु मेरे उन बैरियों को जो नहीं चाहते थे कि मैं उन पर राज्य करूँ, उनको यहाँ लाकर मेरे सामने मार डालो।’”
اِتْیُپَدیشَکَتھاں کَتھَیِتْوا سوگْرَگَح سَنْ یِرُوشالَمَپُرَں یَیَو۔ 28
२८ये बातें कहकर वह यरूशलेम की ओर उनके आगे-आगे चला।
تَتو بَیتْپھَگِیبَیتھَنِییاگْرامَیوح سَمِیپے جَیتُنادْریرَنْتِکَمْ اِتْوا شِشْیَدْوَیَمْ اِتْیُکْتْوا پْریشَیاماسَ، 29
२९और जब वह जैतून नाम पहाड़ पर बैतफगे और बैतनिय्याह के पास पहुँचा, तो उसने अपने चेलों में से दो को यह कहकर भेजा,
یُوامَمُں سَمُّکھَسْتھَگْرامَں پْرَوِشْیَیوَ یَں کوپِ مانُشَح کَداپِ ناروہَتْ تَں گَرْدَّبھَشاوَکَں بَدّھَں دْرَکْشْیَتھَسْتَں موچَیِتْوانَیَتَں۔ 30
३०“सामने के गाँव में जाओ, और उसमें पहुँचते ही एक गदही का बच्चा जिस पर कभी कोई सवार नहीं हुआ, बन्धा हुआ तुम्हें मिलेगा, उसे खोलकर लाओ।
تَتْرَ کُتو موچَیَتھَح؟ اِتِ چیتْ کوپِ وَکْشْیَتِ تَرْہِ وَکْشْیَتھَح پْرَبھےرَتْرَ پْرَیوجَنَمْ آسْتے۔ 31
३१और यदि कोई तुम से पूछे, कि क्यों खोलते हो, तो यह कह देना, कि प्रभु को इसकी जरूरत है।”
تَدا تَو پْرَرِتَو گَتْوا تَتْکَتھانُسارینَ سَرْوَّں پْراپْتَو۔ 32
३२जो भेजे गए थे, उन्होंने जाकर जैसा उसने उनसे कहा था, वैसा ही पाया।
گَرْدَبھَشاوَکَموچَنَکالے تَتْوامِنَ اُوچُح، گَرْدَبھَشاوَکَں کُتو موچَیَتھَح؟ 33
३३जब वे गदहे के बच्चे को खोल रहे थे, तो उसके मालिकों ने उनसे पूछा, “इस बच्चे को क्यों खोलते हो?”
تاوُوچَتُح پْرَبھورَتْرَ پْرَیوجَنَمْ آسْتے۔ 34
३४उन्होंने कहा, “प्रभु को इसकी जरूरत है।”
پَشْچاتْ تَو تَں گَرْدَبھَشاوَکَں یِیشورَنْتِکَمانِییَ تَتْپرِشْٹھے نِجَوَسَنانِ پاتَیِتْوا تَدُپَرِ یِیشُماروہَیاماسَتُح۔ 35
३५वे उसको यीशु के पास ले आए और अपने कपड़े उस बच्चे पर डालकर यीशु को उस पर बैठा दिया।
اَتھَ یاتْراکالے لوکاح پَتھِ سْوَوَسْتْرانِ پاتَیِتُمْ آریبھِرے۔ 36
३६जब वह जा रहा था, तो वे अपने कपड़े मार्ग में बिछाते जाते थे।
اَپَرَں جَیتُنادْریرُپَتْیَکامْ اِتْوا شِشْیَسَںگھَح پُورْوَّدرِشْٹانِ مَہاکَرْمّانِ سْمرِتْوا، 37
३७और निकट आते हुए जब वह जैतून पहाड़ की ढलान पर पहुँचा, तो चेलों की सारी मण्डली उन सब सामर्थ्य के कामों के कारण जो उन्होंने देखे थे, आनन्दित होकर बड़े शब्द से परमेश्वर की स्तुति करने लगी:
یو راجا پْرَبھو رْنامْنایاتِ سَ دھَنْیَح سْوَرْگے کُشَلَں سَرْوّوچّے جَیَدھْوَنِ رْبھَوَتُ، کَتھامیتاں کَتھَیِتْوا سانَنْدَمْ اُچَیرِیشْوَرَں دھَنْیَں وَکْتُماریبھے۔ 38
३८“धन्य है वह राजा, जो प्रभु के नाम से आता है! स्वर्ग में शान्ति और आकाश में महिमा हो!”
تَدا لوکارَنْیَمَدھْیَسْتھاح کِیَنْتَح پھِرُوشِنَسْتَتْ شْرُتْوا یِیشُں پْروچُح، ہے اُپَدیشَکَ سْوَشِشْیانْ تَرْجَیَ۔ 39
३९तब भीड़ में से कितने फरीसी उससे कहने लगे, “हे गुरु, अपने चेलों को डाँट।”
سَ اُواچَ، یُشْمانَہَں وَدامِ یَدْیَمِی نِیرَواسْتِشْٹھَنْتِ تَرْہِ پاشانا اُچَیح کَتھاح کَتھَیِشْیَنْتِ۔ 40
४०उसने उत्तर दिया, “मैं तुम में से कहता हूँ, यदि ये चुप रहें, तो पत्थर चिल्ला उठेंगे।”
پَشْچاتْ تَتْپُرانْتِکَمیتْیَ تَدَوَلوکْیَ ساشْرُپاتَں جَگادَ، 41
४१जब वह निकट आया तो नगर को देखकर उस पर रोया।
ہا ہا چیتْ تْوَمَگْرےجْناسْیَتھاح، تَواسْمِنّیوَ دِنے وا یَدِ سْوَمَنْگَلَمْ اُپالَپْسْیَتھاح، تَرْہْیُتَّمَمْ اَبھَوِشْیَتْ، کِنْتُ کْشَنیسْمِنْ تَتَّوَ درِشْٹیرَگوچَرَمْ بھَوَتِ۔ 42
४२और कहा, “क्या ही भला होता, कि तू; हाँ, तू ही, इसी दिन में कुशल की बातें जानता, परन्तु अब वे तेरी आँखों से छिप गई हैं।
تْوَں سْوَتْرانَکالے نَ مَنو نْیَدھَتّھا اِتِ ہیتو رْیَتْکالے تَوَ رِپَوَسْتْواں چَتُرْدِکْشُ پْراچِیرینَ ویشْٹَیِتْوا روتْسْیَنْتِ 43
४३क्योंकि वे दिन तुझ पर आएँगे कि तेरे बैरी मोर्चा बाँधकर तुझे घेर लेंगे, और चारों ओर से तुझे दबाएँगे।
بالَکَیح سارْدّھَں بھُومِساتْ کَرِشْیَنْتِ چَ تْوَنْمَدھْیے پاشانَیکوپِ پاشانوپَرِ نَ سْتھاسْیَتِ چَ، کالَ اِیدرِشَ اُپَسْتھاسْیَتِ۔ 44
४४और तुझे और तेरे साथ तेरे बालकों को, मिट्टी में मिलाएँगे, और तुझ में पत्थर पर पत्थर भी न छोड़ेंगे; क्योंकि तूने वह अवसर जब तुझ पर कृपादृष्टि की गई न पहचाना।”
اَتھَ مَدھْییمَنْدِرَں پْرَوِشْیَ تَتْرَتْیانْ کْرَیِوِکْرَیِنو بَہِشْکُرْوَّنْ 45
४५तब वह मन्दिर में जाकर बेचनेवालों को बाहर निकालने लगा।
اَوَدَتْ مَدْگرِہَں پْرارْتھَناگرِہَمِتِ لِپِراسْتے کِنْتُ یُویَں تَدیوَ چَیراناں گَہْوَرَں کُرُتھَ۔ 46
४६और उनसे कहा, “लिखा है; ‘मेरा घर प्रार्थना का घर होगा,’ परन्तु तुम ने उसे डाकुओं की खोह बना दिया है।”
پَشْچاتْ سَ پْرَتْیَہَں مَدھْییمَنْدِرَمْ اُپَدِدیشَ؛ تَتَح پْرَدھانَیاجَکا اَدھْیاپَکاح پْراچِیناشْچَ تَں ناشَیِتُں چِچیشْٹِرے؛ 47
४७और वह प्रतिदिन मन्दिर में उपदेश देता था: और प्रधान याजक और शास्त्री और लोगों के प्रमुख उसे मार डालने का अवसर ढूँढ़ते थे।
کِنْتُ تَدُپَدیشے سَرْوّے لوکا نِوِشْٹَچِتّاح سْتھِتاسْتَسْماتْ تے تَتْکَرْتُّں ناوَکاشَں پْراپُح۔ 48
४८परन्तु कोई उपाय न निकाल सके; कि यह किस प्रकार करें, क्योंकि सब लोग बड़ी चाह से उसकी सुनते थे।

< لُوکَح 19 >