< Иисус Навин 14 >

1 Вот что получили в удел сыны Израилевы в земле Ханаанской, что разделили им в удел Елеазар священник и Иисус, сын Навин, и начальники поколений в коленах сынов Израилевых;
जो-जो भाग इस्राएलियों ने कनान देश में पाए, उन्हें एलीआजर याजक, और नून के पुत्र यहोशू, और इस्राएली गोत्रों के पूर्वजों के घरानों के मुख्य-मुख्य पुरुषों ने उनको दिया वे ये हैं।
2 по жребию делили они, как повелел Господь чрез Моисея, девяти коленам и половине колена Манассиина,
जो आज्ञा यहोवा ने मूसा के द्वारा साढ़े नौ गोत्रों के लिये दी थी, उसके अनुसार उनके भाग चिट्ठी डाल डालकर दिए गए।
3 ибо двум коленам и половине колена Манассиина Моисей дал удел за Иорданом, левитам же не дал удела между ними;
मूसा ने तो ढाई गोत्रों के भाग यरदन पार दिए थे; परन्तु लेवियों को उसने उनके बीच कोई भाग न दिया था।
4 ибо от сынов Иосифовых произошли два колена: Манассиино и Ефремово; посему они и не дали левитам части в земле, а только города для жительства с предместиями их для скота их и для других выгод их.
यूसुफ के वंश के तो दो गोत्र हो गए थे, अर्थात् मनश्शे और एप्रैम; और उस देश में लेवियों को कुछ भाग न दिया गया, केवल रहने के नगर, और पशु आदि धन रखने को चराइयाँ उनको मिलीं।
5 Как повелел Господь Моисею, так и сделали сыны Израилевы, когда делили на уделы землю.
जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी उसके अनुसार इस्राएलियों ने किया; और उन्होंने देश को बाँट लिया।
6 Сыны Иудины пришли в Галгал к Иисусу. И сказал ему Халев, сын Иефоннии, Кенезеянин: ты знаешь, что говорил Господь Моисею, человеку Божию, о мне и о тебе в Кадес-Варне;
तब यहूदी यहोशू के पास गिलगाल में आए; और कनजी यपुन्ने के पुत्र कालेब ने उससे कहा, “तू जानता होगा कि यहोवा ने कादेशबर्ने में परमेश्वर के जन मूसा से मेरे और तेरे विषय में क्या कहा था।
7 я был сорока лет, когда Моисей, раб Господень, посылал меня из Кадес-Варни осмотреть землю, и я принес ему в ответ, что было у меня на сердце:
जब यहोवा के दास मूसा ने मुझे इस देश का भेद लेने के लिये कादेशबर्ने से भेजा था तब मैं चालीस वर्ष का था; और मैं सच्चे मन से उसके पास सन्देश ले आया।
8 братья мои, которые ходили со мною, привели в робость сердце народа, а я в точности следовал Господу Богу моему;
और मेरे साथी जो मेरे संग गए थे उन्होंने तो प्रजा के लोगों का मन निराश कर दिया, परन्तु मैंने अपने परमेश्वर यहोवा की पूरी रीति से बात मानी।
9 и клялся Моисей в тот день и сказал: “земля, по которой ходила нога твоя, будет уделом тебе и детям твоим навек, ибо ты в точности последовал Господу Богу моему”;
तब उस दिन मूसा ने शपथ खाकर मुझसे कहा, ‘तूने पूरी रीति से मेरे परमेश्वर यहोवा की बातों का अनुकरण किया है, इस कारण निःसन्देह जिस भूमि पर तू अपने पाँव धर आया है वह सदा के लिये तेरा और तेरे वंश का भाग होगी।’
10 итак, вот, Господь сохранил меня в живых, как Он говорил; уже сорок пять лет прошло от того времени, когда Господь сказал Моисею слово сие, и Израиль ходил по пустыне; теперь, вот, мне восемьдесят пять лет;
१०और अब देख, जब से यहोवा ने मूसा से यह वचन कहा था तब से पैंतालीस वर्ष हो चुके हैं, जिनमें इस्राएली जंगल में घूमते फिरते रहे; उनमें यहोवा ने अपने कहने के अनुसार मुझे जीवित रखा है; और अब मैं पचासी वर्ष का हूँ।
11 но и ныне я столько же крепок, как и тогда, когда посылал меня Моисей: сколько тогда было у меня силы, столько и теперь есть для того, чтобы воевать и выходить и входить;
११जितना बल मूसा के भेजने के दिन मुझ में था उतना बल अभी तक मुझ में है; युद्ध करने और भीतर बाहर आने-जाने के लिये जितनी उस समय मुझ में सामर्थ्य थी उतनी ही अब भी मुझ में सामर्थ्य है।
12 итак дай мне сию гору, о которой говорил Господь в тот день; ибо ты слышал в тот день, что там живут сыны Енаковы, и города у них большие и укрепленные; может быть, Господь будет со мною, и я изгоню их, как говорил Господь.
१२इसलिए अब वह पहाड़ी मुझे दे जिसकी चर्चा यहोवा ने उस दिन की थी; तूने तो उस दिन सुना होगा कि उसमें अनाकवंशी रहते हैं, और बड़े-बड़े गढ़वाले नगर भी हैं; परन्तु क्या जाने सम्भव है कि यहोवा मेरे संग रहे, और उसके कहने के अनुसार मैं उन्हें उनके देश से निकाल दूँ।”
13 Иисус благословил его, и дал в удел Халеву, сыну Иефонниину, Кенезеянину, Хеврон.
१३तब यहोशू ने उसको आशीर्वाद दिया; और हेब्रोन को यपुन्ने के पुत्र कालेब का भागकर दिया।
14 Таким образом Хеврон остался уделом Халева, сына Иефонниина, Кенезеянина, до сего дня, за то, что он в точности последовал повелению Господа Бога Израилева.
१४इस कारण हेब्रोन कनजी यपुन्ने के पुत्र कालेब का भाग आज तक बना है, क्योंकि वह इस्राएल के परमेश्वर यहोवा का पूरी रीति से अनुगामी था।
15 Имя Хеврону прежде было Кириаф-Арбы, как назывался между сынами Енака один человек великий. И земля успокоилась от войны.
१५पहले हेब्रोन का नाम किर्यतअर्बा था; वह अर्बा अनाकियों में सबसे बड़ा पुरुष था। और उस देश को लड़ाई से शान्ति मिली।

< Иисус Навин 14 >