< عِزرا 10 >

همان‌طور که عِزرا در مقابل خانهٔ خدا روی بر زمین نهاده بود و گریه‌کنان دعا و اعتراف می‌کرد، عدۀ زیادی از مردان و زنان و اطفال اسرائیلی نیز دورش جمع شدند و با او گریه کردند. 1
जब एज्रा ख़ुदा के घर के आगे रो रो कर और सिज्दा में गिरकर दुआ और इक़रार कर रहा था, तो इस्राईल में से मर्दों और 'औरतों और बच्चों की एक बहुत बड़ी जमा'अत उसके पास इकठ्ठा हो गई; और लोग फूट फूटकर रो रहे थे।
سپس شکنیا پسر یحی‌ئیل که از طایفهٔ عیلام بود به عِزرا گفت: «ما اعتراف می‌کنیم که نسبت به خدای خود گناه ورزیده‌ایم، چون با زنان غیریهودی ازدواج کرده‌ایم. ولی با وجود این، باز امیدی برای بنی‌اسرائیل باقی است. 2
तब सिकनियाह बिन यहीएल जो बनी 'ऐलाम में से था, एज्रा से कहने लगा, “हम अपने ख़ुदा के गुनाहगार तो हुए हैं, और इस सरज़मीन की क़ौमों में से अजनबी 'औरतें ब्याह ली हैं, तो भी इस मु'आमिले में अब भी इस्राईल के लिए उम्मीद है।
اینک در حضور خدای خویش قول می‌دهیم که از زنان خود جدا شویم و آنها را با فرزندانشان از این سرزمین دور کنیم. ما در این مورد از دستور تو و آنانی که از خدا می‌ترسند پیروی می‌کنیم، و طبق شریعت عمل می‌نماییم. 3
इसलिए अब हम अपने मख़दूम की और उनकी सलाह के मुताबिक़, जो हमारे ख़ुदा के हुक्म से काँपते हैं, सब बीवियों और उनकी औलाद को दूर करने के लिए अपने ख़ुदा से 'अहद बाँधे, और ये शरी'अत के मुताबिक़ किया जाए।
حال برخیز و به ما بگو چه کنیم. ما از تو پشتیبانی خواهیم کرد، پس ناامید نباش و آنچه لازم است انجام بده.» 4
अब उठ, क्यूँकि ये तेरा ही काम है, और हम तेरे साथ हैं, हिम्मत बाँध कर काम में लग जा।”
آنگاه عِزرا بلند شد و از سران کاهنان و لاویان و تمام بنی‌اسرائیل خواست تا قسم بخورند که هر چه شکنیا گفته است انجام دهند؛ و همه قسم خوردند. 5
तब एज्रा ने उठकर सरदार काहिनों और लावियों और सारे इस्राईल से क़सम ली कि वह इस इक़रार के मुताबिक़ 'अमल करेंगे; और उन्होंने क़सम खाई।
سپس عِزرا از برابر خانهٔ خدا برخاست و به اتاق یهوحانان (پسر الیاشیب) رفت و شب در آنجا ماند، ولی نه نان خورد و نه آب نوشید، چون به سبب گناه قوم ماتم گرفته بود. 6
तब एज्रा ख़ुदा के घर के सामने से उठा और यहूहानान बिन इलियासब की कोठरी में गया, और वहाँ जाकर न रोटी खाई न पानी पिया; क्यूँकि वह ग़ुलामी के लोगों की ख़ता की वजह से मातम करता रहा।
پس در سراسر یهودا و اورشلیم اعلام شد که تمام قوم باید در عرض سه روز در اورشلیم جمع شوند و اگر کسی از آمدن خودداری کند طبق تصمیم سران و بزرگان قوم اموال او ضبط خواهد گردید و خود او هم از میان قوم اسرائیل منقطع خواهد شد. 7
फिर उन्होंने यहूदाह और येरूशलेम में ग़ुलामी के सब लोगों के बीच 'ऐलान किया, कि वह येरूशलेम में इकट्ठे हो जाएँ;
8
और जो कोई सरदारों और बुज़ुर्गों की सलाह के मुताबिक़ तीन दिन के अन्दर न आए, उसका सारा माल ज़ब्त हो और वह ख़ुद ग़ुलामों की जमा'अत से अलग किया जाए।
پس از سه روز که روز بیستم ماه نهم بود، تمام مردان یهودا و بنیامین در اورشلیم جمع شدند و در میدان جلوی خانهٔ خدا نشستند. آنها به سبب اهمیت موضوع و به خاطر باران شدیدی که می‌بارید، می‌لرزیدند. 9
तब यहूदाह और बिनयमीन के सब आदमी उन तीन दिनों के अन्दर येरूशलेम में इकट्ठे हुए; महीना नवाँ था, और उसकी बीसवीं तारीख़ थी; और सब लोग इस मु'आमिले और बड़ी बारिश की वजह से ख़ुदा के घर के सामने के मैदान में बैठे काँप रहे थे।
سپس عِزرای کاهن بلند شد و به ایشان چنین گفت: «شما مرتکب گناه شده‌اید، چون با زنان غیریهودی ازدواج کرده‌اید و با این کارتان به گناهان بنی‌اسرائیل افزوده‌اید. 10
तब एज्रा काहिन खड़ा होकर उनसे कहने लगा कि तुम ने ख़ता की है और इस्राईल का गुनाह बढ़ाने को अजनबी 'औरतें ब्याह ली हैं।
حال در حضور خداوند، خدای اجدادتان به گناهان خود اعتراف کنید و خواست او را به جا آورید. خود را از قومهایی که در اطراف شما هستند دور نگه دارید و از این زنان بیگانه جدا شوید.» 11
फिर ख़ुदावन्द अपने बाप — दादा के ख़ुदा के आगे इक़रार करो, और उसकी मर्ज़ी पर 'अमल करो, और इस सरज़मीन के लोगों और अजनबी 'औरतों से अलग हो जाओ।
همه با صدای بلند جواب دادند: «آنچه گفته‌ای انجام می‌دهیم. 12
तब सारी जमा'अत ने जवाब दिया, और बुलन्द आवाज़ से कहा कि जैसा तू ने कहा, वैसा ही हम को करना लाज़िम है।
ولی این کار یکی دو روز نیست. چون عدهٔ کسانی که به چنین گناهی آلوده شده‌اند زیاد است. در ضمن باران هم به شدت می‌بارد و بیش از این نمی‌توانیم در اینجا بایستیم. 13
लेकिन लोग बहुत हैं, और इस वक़्त ज़ोर की बारिश हो रही है और हम बाहर खड़े नहीं रह सकते, और न ये एक दो दिन का काम है; क्यूँकि हम ने इस मु'आमिले में बड़ा ग़ुनाह किया है।
بگذار سران ما در اورشلیم بمانند و به این کار رسیدگی کنند. سپس هر کس که زن غیریهودی دارد، در وقت تعیین شده با بزرگان و قضات شهر خود بیاید تا به وضعش رسیدگی شود و خشم خدای ما از ما برگردد.» 14
अब सारी जमा'अत के लिए हमारे सरदार मुक़र्रर हों, और हमारे शहरों में जिन्होंने अजनबी 'औरतें ब्याह ली हैं, वह सब मुक़र्ररा वक़्तों पर आएँ और उनके साथ हर शहर के बुज़ुर्ग और क़ाज़ी हों, जब तक कि हमारे ख़ुदा का क़हर — ए — शदीद हम पर से टल न जाए और इस मु'आमिले का फ़ैसला न हो जाए।
کسی با این پیشنهاد مخالفت نکرد، جز یوناتان (پسر عسائیل) و یحزیا (پسر تقوه) که از پشتیبانی مشلام و شبتای لاوی برخوردار بودند. 15
सिर्फ़ यूनतन बिन 'असाहेल और यहाज़ियाह बिन तिकवह इस बात के ख़िलाफ़ खड़े हुए, और मसुल्लाम और सब्बती लावी ने उनकी मदद की।
قوم این روش را پذیرفتند و عِزرای کاهن چند نفر از سران طایفه‌ها را انتخاب کرد و اسامی‌شان را نوشت. این گروه، روز اول ماه دهم تحقیق خود را شروع کردند، 16
लेकिन ग़ुलामी के लोगों ने वैसा ही किया। और एज्रा काहिन और आबाई खान्दानों के सरदारों में से कुछ अपने अपने आबाई खान्दानों की तरफ़ से सब नाम — ब — नाम अलग किए गए, और वह दसवें महीने की पहली तारीख़ को इस बात की तहक़ीक़ात के लिए बैठे;
و در عرض سه ماه به وضع مردانی که همسران بیگانه داشتند رسیدگی نمودند. 17
और पहले महीने के पहले दिन तक, उन सब आदमियों के मु'आमिले का फ़ैसला किया जिन्होंने अजनबी 'औरतें ब्याह ली थीं।
این است اسامی مردانی که زنان بیگانه داشتند: از کاهنان: از طایفۀ یهوشع پسر یهوصادق و برادرانش: معسیا، الیعزر، یاریب، جدلیا. 18
और काहिनों की औलाद में ये लोग मिले जिन्होंने अजनबी 'औरतें ब्याह ली थीं: या'नी, बनी यशू'अ में से, यूसदक़ का बेटा, और उसके भाई मासियाह और इली'एलियाज़र और यारिब और जिदलियाह।
این مردان قول دادند که از همسران بیگانهٔ خود جدا شوند و هر یک برای بخشیده شدن گناهش، یک قوچ برای قربانی تقدیم کرد. 19
उन्होंने अपनी बीवियों को दूर करने का वा'दा किया, और गुनाहगार होने की वजह से उन्होंने अपने गुनाह के लिए अपने अपने रेवड़ में से एक एक मेंढा क़ुर्बान किया।
از طایفهٔ امیر: حنانی و زبدیا. 20
और बनी इम्मेर में से, हनानी और ज़बदियाह;
از طایفۀ حاریم: معسیا، ایلیا، شمعیا، یحی‌ئیل، عزیا. 21
और बनी हारिम में से, मासियाह और एलियाह, और समा'याह और यहीएल और 'उज़्ज़ियाह;
از طایفۀ فشحور: الیوعینای، معسیا، اسماعیل، نتن‌ئیل، یوزاباد، العاسه. 22
और बनी फ़शहूर में से, इलीयू'ऐनी और मासियाह और इस्मा'ईल और नतनीएल और यूज़बाद और 'इलिसा।
از لاویان: یوزاباد، شمعی، قلایا (معروف به قلیطا)، فتحیا، یهودا، الیعزر. 23
और लावियों में से, यूज़बाद और सिमई और क़िलायाह जो क़लीता भी कहलाता है, फ़तहयाह और यहूदाह और इली'एलियाज़र;
از نوازندگان: الیاشیب. از نگهبانان خانۀ خدا: شلوم، طالم، اوری. 24
और गानेवालों में से, इलियासब; और दरबानों में से, सलूम और तलम और ऊरी।
از بقیۀ قوم: از طایفۀ فرعوش: رمیا، یزیا، ملکیا، میامین، العازار، ملکیا، بنایا. 25
और इस्राईल में से: बनी पर'ऊस में से, रमियाह और यज़ियाह और मलकियाह और मियामीन और इली'एलियाज़र और मलकियाह और बिनायाह
از طایفۀ عیلام: متنیا، زکریا، یحی‌ئیل، عبدی، یریموت، ایلیا. 26
और बनी 'ऐलाम में से, मतनियाह और ज़करियाह और यहीएल और 'अबदी और यरीमोत और एलियाह;
از طایفۀ زتو: الیوعینای، الیاشیب، متنیا، یریموت، زاباد، عزیزا. 27
और बनी ज़त्तू में से, इलीयू'ऐनी और इलियासब और मत्तनियाह और यरीमोत और ज़ाबाद और 'अज़ीज़ा,
از طایفۀ ببای: یهوحانان، حَنَنیا، زبای، عتلای. 28
और बनी बबई में से, यहूहानान और हननियाह और ज़ब्बी और 'अतलै
از طایفهٔ بانی: مشلام، ملوک، عدایا، یاشوب، شآل، راموت. 29
और बनी बानी में से, मसुल्लाम और मलूक और 'अदायाह और यासूब और सियाल और यरामोत।
از طایفهٔ فحت موآب: عدنا، کلال، بنایا، معسیا، متنیا، بِصَلئیل، بنوی، منسی. 30
और बनी पख़त — मोआब में से, 'अदना और किलाल और बिनायाह और मासियाह और मत्तनियाह और बज़लीएल और बिनवी और मनस्सी,
از طایفهٔ حاریم: الیعزر، اشیاء، ملکیا، شمعیا، شمعون، بنیامین، ملوک، شمریا. 31
और बनी हारिम में से, इली'एलियाज़र और यशियाह और मलकियाह और समा'याह और शमौन,
32
बिनयमीन और मलूक और समरियाह;
از طایفهٔ حاشوم: متنای، متاته، زاباد، الیفلط، یریمای، منسی، شمعی. 33
और बनी हाशूम में से, मत्तने और मतताह और ज़ाबाद और इलिफ़ालत और यरीमै और मनस्सी और सिमई,
از طایفۀ بانی: معدای، عمرام، اوئیل، بنایا، بیدیا، کلوهی، ونیا، مریموت، الیاشیب، متنیا، متنای، یعسو. 34
और बनी बानी में से, मा'दै और 'अमराम और ऊएल,
35
बिनायाह और बदियाह और कलूह,
36
और वनियाह और मरीमोत और इलियासब,
37
और मत्तनियाह और मतने और या'सौ,
از طایفهٔ بنوی: شمعی، شلمیا، ناتان، عدایا، مکندبای، شاشای، شارای، عزرئیل، شلمیا، شمریا، شلوم، امریا، یوسف. 38
और बानी और बिनवी और सिमई,
39
और सलमियाह और नातन और 'अदायाह,
40
मकनदबै, सासै, सारै
41
'अज़रिएल और सलमियाह, समरियाह,
42
सलूम, अमरियाह, यूसुफ़।
از طایفۀ نبو: یعی‌ئیل، مَتّیتیا، زاباد، زبینا، یدو، یوئیل، بنایا. 43
बनी नबू में से, य'ईएल, मतित्तियाह, ज़ाबाद, ज़बीना, यद्दो और यूएल, बिनायाह।
همهٔ این مردان، زنان بیگانه گرفته بودند و بعضی از ایشان از این زنان صاحب فرزندانی شده بودند. 44
ये सब अजनबी 'औरतों को ब्याह लाए थे, और कुछ की बीवियाँ ऐसी थीं जिनसे उनके औलाद थी।

< عِزرا 10 >