< غزل غزلها 5 >

ای خواهر و عروس من، به باغ خود آمدم. مر خود را با عطرهایم چیدم. شانه عسل خود را با عسل خویش خوردم. شراب خود را باشیر خویش نوشیدم. ای دوستان بخورید و‌ای یاران بنوشید و به سیری بیاشامید. ۱ 1
मै अपने बाग़ में आया हूँ ऐ मेरी प्यारी ऐ मेरी ज़ौजा; मैंने अपना मुर अपने बलसान समेत जमा' कर लिया; मैंने अपना शहद छत्ते समेत खा लिया, मैंने अपनी मय दूध समेत पी ली है। ऐ दोस्तो, खाओ, पियो। पियो! हाँ, ऐ 'अज़ीज़ो, खू़ब जी भर के पियो!
من در خواب هستم اما دلم بیدار است. آوازمحبوب من است که در را می‌کوبد (و می‌گوید): «از برای من باز کن‌ای خواهر من! ای محبوبه من وکبوترم و‌ای کامله من! زیرا که سر من از شبنم و زلفهایم از ترشحات شب پر است.» ۲ 2
मैं सोती हूँ, लेकिन मेरा दिल जागता है। मेरे महबूब की आवाज़ है जो खटखटाता है, और कहता है, “मेरे लिए दरवाज़ा खोल, मेरी महबूबा, मेरी प्यारी! मेरी कबूतरी, मेरी पाकीज़ा, क्यूँकि मेरा सिर शबनम से तर है, और मेरी जु़ल्फे़ रात की बूँदों से भरी हैं।”
رخت خودرا کندم چگونه آن را بپوشم؟ پایهای خود راشستم چگونه آنها را چرکین نمایم؟ ۳ 3
मैं तो कपड़े उतार चुकी, अब फिर कैसे पहनूँ? मैं तो अपने पाँव धो चुकी, अब उनको क्यूँ मैला करूँ?
محبوب من دست خویش را از سوراخ در داخل ساخت واحشایم برای وی به جنبش آمد. ۴ 4
मेरे महबूब ने अपना हाथ सूराख़ से अन्दर किया, और मेरे दिल — ओ — जिगर में उसके लिए हरकत हुई।
من برخاستم تادر را به جهت محبوب خود باز کنم، و از دستم مرو از انگشتهایم مر صافی بر دسته قفل بچکید. ۵ 5
मैं अपने महबूब के लिए दरवाज़ा खोलने को उठी, और मेरे हाथों से मुर टपका, और मेरी उँगलियों से रक़ीक़ मुर टपका, और कु़फ़्ल के दस्तों पर पड़ा।
به جهت محبوب خود باز کردم اما محبوبم روگردانیده، رفته بود. چون او سخن می‌گفت جان از من بدر شده بود. او را جستجو کردم و نیافتم اورا خواندم و جوابم نداد. ۶ 6
मैंने अपने महबूब के लिए दरवाज़ा खोला, लेकिन मेरा महबूब मुड़ कर चला गया था। जब वह बोला, तो मैं बदहवास हो गई। मैंने उसे ढूँडा पर न पाया; मैंने उसे पुकारा पर उसने मुझे कुछ जवाब न दिया।
کشیکچیانی که در شهرگردش می‌کنند مرا یافتند، بزدند و مجروح ساختند. دیده بانهای حصارها برقع مرا از من گرفتند. ۷ 7
पहरेवाले जो शहर में फिरते हैं, मुझे मिले; उन्होंने मुझे मारा और घायल किया; शहरपनाह के मुहाफ़िज़ों ने मेरी चादर मुझ से छीन ली।
‌ای دختران اورشلیم، شما را قسم می‌دهم که اگر محبوب مرا بیابید وی را گویید که من مریض عشق هستم. ۸ 8
ऐ येरूशलेम की बेटियो! मैं तुम को क़सम देती हूँ कि अगर मेरा महबूब तुम को मिल जाए, तो उससे कह देना कि मैं इश्क की बीमार हूँ।
‌ای زیباترین زنان، محبوب تو از سایرمحبوبان چه برتری دارد و محبوب تو را بر سایرمحبوبان چه فضیلت است که ما را چنین قسم می‌دهی؟ ۹ 9
तेरे महबूब को किसी दूसरे महबूब पर क्या फ़ज़ीलत है, ऐ 'औरतों में सब से जमीला? तेरे महबूब को किसी दूसरे महबूब पर क्या फ़ौकियत है? जो तू हम को इस तरह क़सम देती है।
محبوب من سفید و سرخ‌فام است، و برهزارها افراشته شده است. ۱۰ 10
मेरा महबूब सुर्ख़ — ओ — सफ़ेद है, वह दस हज़ार में मुम्ताज़ है।
سر او طلای خالص است و زلفهایش به هم پیچیده و مانندغراب سیاه فام است. ۱۱ 11
उसका सिर ख़ालिस सोना है, उसकी जुल्फें पेच — दर — पेचऔर कौवे सी काली हैं।
چشمانش کبوتران نزدنهرهای آب است، با شیر شسته شده و درچشمخانه خود نشسته. ۱۲ 12
उसकी आँखें उन कबूतरों की तरह हैं, जो दूध में नहाकर लब — ए — दरिया तमकनत से बैठे हों।
رخسارهایش مثل باغچه بلسان و پشته های ریاحین می‌باشد. لبهایش سوسنها است که از آنها مر صافی می چکد. ۱۳ 13
उसके गाल फूलों के चमन और बलसान की उभरी हुई क्यारियाँ हैं। उसके होंट सोसन हैं, जिनसे रक़ीक़ मुर टपकता है।
دستهایش حلقه های طلاست که به زبرجد منقش باشد و بر او عاج شفاف است که به یاقوت زرد مرصع بود. ۱۴ 14
उसके हाथ ज़बरजद से आरास्ता सोने के हल्के हैं। उसका पेट हाथी दाँत का काम है, जिस पर नीलम के फूल बने हो।
ساقهایش ستونهای مرمر بر پایه های زر ناب موسس شده، سیمایش مثل لبنان و مانند سروهای آزاد برگزیده است. ۱۵ 15
उसकी टांगे कुन्दन के पायों पर संग — ए — मरमर के खम्बे हैं। वह देखने में लुबनान और खू़बी में रश्क — ए — सरो है।
دهان او بسیار شیرین و تمام او مرغوبترین است. این است محبوب من و این است یار من‌ای دختران اورشلیم. ۱۶ 16
उसका मुँह अज़ बस शीरीन है; हाँ, वह सरापा 'इश्क अंगेज़ है। ऐ येरूशलेम की बेटियो, यह है मेरा महबूब, यह है मेरा प्यारा।

< غزل غزلها 5 >