< Salmenes 145 >

1 Ein lovsong av David. Eg vil upphøgja deg, min Gud, du konge, og eg vil lova namnet ditt æveleg og alltid.
एक स्तवन गीत. दावीद की रचना. परमेश्वर, मेरे महाराजा, मैं आपका स्तवन करता हूं; मैं सदा-सर्वदा आपके नाम का गुणगान करूंगा.
2 Kvar dag vil eg lova deg, og eg vil prisa namnet ditt æveleg og alltid.
प्रतिदिन मैं आपकी वंदना करूंगा, मैं सदा-सर्वदा आपके नाम का गुणगान करूंगा.
3 Stor er Herren og mykje lovsungen, og hans storleik er uransakleg.
सर्वोच्च हैं याहवेह, स्तुति के सर्वाधिक योग्य; अगम है उनकी सर्वोच्चता.
4 Ei ætt skal lova dine verk for ei onnor, og dine storverk skal dei forkynna.
आपके कार्य एक पीढ़ी से दूसरी को बताए जाएंगे; वे आपके महाकार्य की उद्घोषणा करेंगे.
5 Di høge og herlege æra og dine underverk vil eg grunda på.
आपकी प्रभुसत्ता के भव्य प्रताप पर तथा आपके अद्भुत कार्यों पर मैं मनन करता रहूंगा.
6 Um dine sterke, skræmelege gjerningar skal dei tala, og dine storverk vil eg fortelja um.
मनुष्य आपके अद्भुत कार्यों की सामर्थ्य की घोषणा करेंगे, मैं आपके महान कार्यों की उद्घोषणा करूंगा.
7 Minne-ord um din store godleik skal dei lata strøyma ut, og di rettferd skal dei lovsyngja.
लोग आपकी बड़ी भलाई की कीर्ति का वर्णन करेंगे तथा उच्च स्वर में आपकी धार्मिकता का गुणगान करेंगे.
8 Nådig og miskunnsam er Herren, langmodig og stor i miskunn.
याहवेह उदार एवं कृपालु हैं, वह शीघ्र क्रोधित नहीं होते और बड़ी है उनकी करुणा.
9 Herren er god imot alle, og han miskunnar alle sine verk.
याहवेह सभी के प्रति भले हैं; तथा उनकी कृपा उनकी हर एक कृति पर स्थिर रहती है.
10 Alle dine verk skal prisa deg, Herre, og dine trugne lova deg.
याहवेह, आपके द्वारा बनाए गए समस्त सृष्टि आपके प्रति आभार व्यक्त करेंगे, और आपके समस्त सात्विक आपका स्तवन करेंगे.
11 Um herlegdomen i ditt rike skal dei tala, og ditt velde skal dei forkynna,
वे आपके साम्राज्य की महिमा का वर्णन तथा आपके सामर्थ्य की उद्घोषणा करेंगे.
12 til å kunngjera dine velduge verk for menneskjeborni, og den strålande herlegdom i ditt rike.
कि समस्त मनुष्यों को आपके महाकार्य ज्ञात हो जाएं और उन्हें आपके साम्राज्य के अप्रतिम वैभव का बोध हो जाए.
13 Ditt rike er eit rike for alle ævor, og ditt herredøme varer gjenom alle ætter.
आपका साम्राज्य अनंत साम्राज्य है, तथा आपका प्रभुत्व पीढ़ी से पीढ़ी बना रहता है. याहवेह अपनी समस्त प्रतिज्ञाओं में निष्ठ हैं; उनके समस्त कार्यों में उनकी कृपा बनी रहती है.
14 Herren er stydjar alle som fell, og han reiser alle som er nedbøygde.
उन सभी को, जो गिरने पर होते हैं, याहवेह संभाल लेते हैं और जो झुके जा रहे हैं, उन्हें वह थाम कर सीधे खड़ा कर देते हैं.
15 Alle vender augo sine ventande til deg, og du gjev deim deira føda i si tid.
सभी की दृष्टि अपेक्षा में आपकी ओर लगी रहती है, और आप उपयुक्त अवसर पर उन्हें आहार प्रदान करते हैं.
16 Du let upp handi og mettar alt levande med hugnad.
आप अपना हाथ उदारतापूर्वक खोलते हैं; आप हर एक जीवित प्राणी की इच्छा को पूरी करते हैं.
17 Herren er rettferdig på alle sine vegar og miskunnsam i alle sine verk.
याहवेह अपनी समस्त नीतियों में सीधे हैं, उनकी सभी गतिविधियों में सच्चा हैं.
18 Herren er nær hjå alle deim som kallar på honom, alle som kallar på honom i sanning.
याहवेह उन सभी के निकट होते हैं, जो उन्हें पुकारते हैं, उनके निकट, जो सच्चाई में उन्हें पुकारते हैं.
19 Han gjer etter deira ynskje som ottast honom, og han høyrer deira rop og frelser deim.
वह अपने श्रद्धालुओं की अभिलाषा पूर्ण करते हैं; वह उनकी पुकार सुनकर उनकी रक्षा भी करते हैं.
20 Herren varar alle deim som elskar honom, men alle ugudlege tyner han.
याहवेह उन सभी की रक्षा करते हैं, जिन्हें उनसे प्रेम है, किंतु वह दुष्टों को नष्ट कर देंगे.
21 Min munn skal mæla um Herrens pris, og alt kjøt skal lova hans heilage namn i all æva og alltid.
मेरा मुख याहवेह का गुणगान करेगा. सभी सदा-सर्वदा उनके पवित्र नाम का स्तवन करते रहें.

< Salmenes 145 >