< 2 Timoteus 3 >

1 Men dette skal du vita, at i dei siste dagar skal det koma vande tider.
यह समझ लो कि अंतिम दिन कष्ट देनेवाला समय होगा.
2 For folk skal vera sjølvkjære, pengekjære, storordige, stormodige, spottsame, ulyduge mot foreldre, utakksame, vanheilage,
मनुष्य स्वार्थी, लालची, डींगमार, अहंकारी, परमेश्वर की निंदा करनेवाला, माता-पिता की आज्ञा टालनेवाला, दयारहित, अपवित्र,
3 ukjærlege, upålitande, baktalande, umåtelege, umilde, utan kjærleik til det gode,
निर्मम, क्षमा रहित, दूसरों की बुराई करनेवाला, असंयमी, कठोर, भले का बैरी,
4 svikefulle, framfuse, ovmodige, slike som elskar lysterne sine meir enn Gud,
विश्वासघाती, ढीठ, घमंडी तथा परमेश्वर भक्त नहीं परंतु सुख-विलास के चाहनेवाले होंगे.
5 som hev skin av gudlegdom, men forneittar hans kraft. Vend deg frå desse!
उनमें परमेश्वर भक्ति का स्वरूप तो दिखाई देगा किंतु इसका सामर्थ्य नहीं. ऐसे लोगों से दूर रहना.
6 For til deim høyrer dei som snikjer seg inn i husi og fangar kvinnfolk som er tyngde med synder og vert drivne av mangeslag lyster
इन्हीं में से कुछ वे हैं, जो घरों में घुसकर निर्बुद्धि स्त्रियों को अपने वश में कर लेते हैं, जो पापों में दबी तथा विभिन्‍न वासनाओं में फंसी हुई हैं.
7 og alltid lærer og aldri kann koma til å kjenna sanningi.
वे सीखने का प्रयास तो करती हैं किंतु सच्चाई के सारे ज्ञान तक पहुंच ही नहीं पातीं.
8 Som Jannes og Jambres stod imot Moses, so stend dei og imot sanningi, menneskje som er øydelagde i hugen, duglause i trui.
जिस प्रकार यान्‍नेस तथा याम्ब्रेस ने मोशेह का विरोध किया था, उसी प्रकार ये भ्रष्‍ट बुद्धि के व्यक्ति सच का विरोध करते हैं. बनावटी है इनका विश्वास.
9 Men dei skal ikkje koma lenger; for deira fåvit skal verta audsynt for alle, liksom det og vart med hine.
यह सब अधिक समय तक नहीं चलेगा क्योंकि उन दोनों के समान उनकी मूर्खता सबके सामने प्रकाश में आ जाएगी.
10 Men du hev fylgt etter mi læra, mi ferd, mitt forset, mi tru, mitt langmod, min kjærleik, mitt tolmod,
तुमने मेरी शिक्षा, स्वभाव, उद्देश्य, विश्वास, सताए जाने के समय, प्रेम तथा धीरज और सहनशीलता का भली-भांति अनुसरण किया है
11 mine forfylgjingar, mine lidingar, slike som møtte meg i Antiokia, i Ikonium, i Lystra; slike forfylgjingar hev eg halde ut, og Herren hev fria meg ut or deim alle.
तथा तुम्हें मालूम है कि अंतियोख़, इकोनियॉन तथा लुस्त्रा नगरों में मुझ पर कैसे-कैसे अत्याचार हुए, फिर भी उन सभी में से प्रभु ने मुझे निकाला है.
12 Og alle som vil liva gudleg i Kristus Jesus, skal verta forfylgde.
यह सच है कि वे सभी, जो मसीह येशु में सच्चाई का जीवन जीने का निश्चय करते हैं, सताए ही जाएंगे,
13 Men vonde menneskje og slike som kverver syni på folk, gjeng fram til det som er verre, med di dei fører vilt og fer vilt.
परंतु दुष्ट तथा बहकानेवाले छल करते और स्वयं छले जाते हुए लगातार विनाश के गड्ढे में गिरते जाएंगे.
14 Men du, vert du standande i det som du hev lært, og som du er yvertydd um, då du veit kven du hev lært det av,
किंतु तुम स्वयं उन शिक्षाओं में, जो तुमने प्राप्‍त की तथा जिनकें विषय में तुम आश्वस्त हो चुके हो, स्थिर रहो, यह याद रखते हुए कि किन्होंने तुम्हें ये शिक्षाएं दी हैं,
15 og då du alt frå barndomen kjenner dei heilage skrifter som kann gjera deg vis til frelsa ved trui på Kristus Jesus.
यह भी कि बचपन से तुम पवित्र अभिलेखों से परिचित हो, जो तुम्हें वह बुद्धिमता देने में समर्थ हैं, जिससे मसीह येशु में विश्वास के द्वारा उद्धार प्राप्‍त होता है.
16 Heile skrifti er innanda av Gud og er dugleg til lærdom, til yvertyding, til rettleiding, til uppseding i rettferd,
संपूर्ण पवित्र शास्त्र परमेश्वर की प्रेरणा से रचा गया है. यह शिक्षा देने, गलत धारणाओं का विरोध करने, दोष-सुधार तथा धार्मिकता की शिक्षा के लिए सही है,
17 so gudsmannen kann verta fullkomen, dugleg til all god gjerning.
कि परमेश्वर का जन पूरी तरह से हर एक अच्छे कार्य के लिए सुसज्जित पाया जाए.

< 2 Timoteus 3 >