< 1 Korintierne 14 >

1 Trå etter kjærleiken, stræva etter dei åndelege gåvor, men mest etter å tala profetisk!
इसलिये प्रेम का स्वभाव रखते हुए आत्मिक वरदानों की बड़ी इच्छा करते रहो—विशेष रूप से भविष्यवाणी करने के वर की.
2 For den som talar med tunga, talar ikkje for menneskje, men for Gud; for ingen skynar det, men han talar løyndomar i Anden.
वह, जो अन्य भाषा में विचार प्रकट करता है, मनुष्यों से नहीं, परमेश्वर से बातें करता है. सच्चाई तो यह है कि कोई भी सुननेवाला उसकी भाषा नहीं समझता—वह पवित्र आत्मा की अगुवाई के द्वारा गूढ़ सच्चाई प्रकट करता है.
3 Men den som talar profetisk, han talar for menneskje til uppbyggjing og påminning og trøyst.
किंतु वह, जो भविष्यवाणी करता है, आत्मिक उन्‍नति, प्रोत्साहन तथा धीरज के लिए मनुष्यों को संबोधित करता है;
4 Den som talar med tunga, uppbyggjer seg sjølv; men den som talar profetisk, uppbyggjer kyrkjelyden.
वह, जो अन्य भाषा में संदेश सुनाता है, मात्र स्वयं को उन्‍नत करता है किंतु वह, जो भविष्यवाणी करता है, कलीसिया को उन्‍नत करता है.
5 Endå vilde eg at de alle kunde tala med tungor, men heller at de kunde tala profetisk; for den som talar profetisk, er større enn den som talar med tungor, utan so er at han uttyder det, so kyrkjelyden kann få uppbyggjing av det.
मैं चाहता तो हूं कि तुममें से हर एक को अन्य भाषाओं की क्षमता प्राप्‍त हो किंतु इसकी बजाय बेहतर यह होगा कि तुम्हें भविष्यवाणी की क्षमता प्राप्‍त हो; क्योंकि वह, जो भविष्यवाणी करता है, उस अन्य भाषा बोलनेवाले से, जो अनुवाद किए बिना अन्य भाषा में बातें करता है, बेहतर है क्योंकि अनुवाद किए जाने पर ही कलीसिया की उन्‍नति संभव हो सकती है.
6 Og no, brør, um eg kjem til dykk og talar med tungor, kva kann eg då gagna dykk, um eg ikkje talar til dykk anten med openberring eller med kunnskap anten med profetord eller med læra?
प्रिय भाई बहनो, यदि मैं तुमसे अन्य भाषाओं में बातें करूं तो मैं इसमें तुम्हारा क्या भला करूंगा यदि इसमें तुम्हारे लिए कोई प्रकाशन या ज्ञान या भविष्यवाणी या शिक्षा न हो?
7 Dersom dei livlause ting som gjev ljod, anten det er ei fløyta eller ei harpa, ikkje gjer skilnad på tonar, korleis kann ein då skyna det som vert spela på fløyta eller på harpa?
निर्जीव वस्तुएं भी ध्वनि उत्पन्‍न करती हैं, चाहे बांसुरी हो या कोई तार-वाद्य. यदि उनसे उत्पन्‍न स्वरों में भिन्‍नता न हो तो यह कैसे मालूम होगा कि कौन सा वाद्य बजाया जा रहा है?
8 Og um ein stridslur gjev uklår ljod, kven lagar seg då til strid?
यदि बिगुल का स्वर अस्पष्ट हो तो युद्ध के लिए तैयार कौन होगा?
9 Soleis og med dykk: um de med tunga ikkje talar tydelege ord, korleis kann ein då skyna det som vert tala? De talar då burt i veret.
इसी प्रकार यदि अन्य भाषा में बातें करते हुए तुम्हारे बोले हुए शब्द साफ़ न हों तो कौन समझेगा कि क्या कहा जा रहा है? यह तो हवा से बातें करना हुआ.
10 So mange slag mål er der no visst i verdi, og ikkje noko av deim er utan meining.
विश्व में न जाने कितनी भाषाएं हैं और उनमें से कोई भी व्यर्थ नहीं.
11 Um eg då ikkje kjenner meiningi i målet, vert eg ein framand for den talande, og den talande ein framand for meg.
यदि मैं किसी की भाषा न समझ पाऊं तो मैं उसके लिए और वह मेरे लिए विदेशी हुआ.
12 Soleis og med dykk: når de strevar etter dei åndelege gåvor, so søk å få deim i rikt mål til uppbyggjing for kyrkjelyden.
इसी प्रकार तुम भी, जो आत्मिक वरदानों के प्रति इतने उत्सुक हो, उन क्षमताओं के उपयोग के लिए ऐसे प्रयासरत रहो कि उनसे कलीसिया का पूरी तरह विकास हो.
13 Difor skal den som talar med tunga, beda um at han må kunna tyda det!
इसलिये वह, जो अन्य भाषा में बातें करता है, प्रार्थना करे कि उसे उसका वर्णन तथा अनुवाद करने की क्षमता भी प्राप्‍त हो जाए.
14 For um eg bed med tunga, so bed mi ånd; men mitt vit er utan frukt.
जब मैं अन्य भाषा में प्रार्थना करता हूं तो मेरी आत्मा तो प्रार्थना करती रहती है किंतु मेरा मस्तिष्क निष्फल रहता है,
15 Korleis er det då? Eg vil beda med åndi, men eg vil og beda med vitet; eg vil lovsyngja med åndi, men eg vil og lovsyngja med vitet.
तो सही क्या है? यही न कि मैं आत्मा से प्रार्थना करूं और समझ से भी. मैं आत्मा से गाऊंगा और समझ से भी गाऊंगा.
16 For dersom du lovar Gud med åndi, kor kann då nokon millom dei ukunnige segja amen til di takkebøn? Han veit ikkje kva du segjer.
यदि तुम सिर्फ आत्मा में स्तुति करते हो तो वहां उपस्थित अनजान व्यक्ति तुम्हारे धन्यवाद के अंत में “आमेन” कैसे कहेगा, क्योंकि उसे तो यह मालूम ही नहीं कि तुम कह क्या रहे हो?
17 For du held vel ei fager takkebøn, men den andre vert ikkje uppbygd.
निःसंदेह तुमने तो सुंदर रीति से धन्यवाद प्रकट किया किंतु इससे उस व्यक्ति का कुछ भी भला नहीं हुआ.
18 Eg takkar Gud: eg talar meir med tunga enn de alle;
मैं परमेश्वर का आभारी हूं कि मैं तुम सबसे अधिक अन्य भाषाओं में बातें करता हूं.
19 men i ein kyrkjelyd vil eg heller tala fem ord med vitet mitt, so eg kann læra andre, enn ti tusund ord med tunga.
फिर भी कलीसिया सभा में शिक्षा देने के उद्देश्य से मैं सोच समझकर मात्र पांच शब्द ही कहना सही समझता हूं इसकी बजाय कि मैं अन्य भाषा के दस हज़ार शब्द कहूं.
20 Brør, ver ikkje born i vit! ver derimot born i vondskap; men ver fullvaksne i vit!
प्रिय भाई बहनो, तुम्हारी समझ बालकों के समान नहीं, सयानों के समान हो. तुम सिर्फ बुराई के लिए बालक बने रहो.
21 Det stend skrive i lovi: «Ved folk som hev framand tunga, og ved framande lippor vil eg tala til dette folket, og endå skal dei ikkje høyra på meg, segjer Herren.»
पवित्र शास्त्र का लेख है: मैं अन्य भाषा बोलने वालों तथा अनजान लोगों के मुख से अपनी प्रजा से बातें करूंगा; फिर भी वे मेरी न सुनेंगे; यह प्रभु का वचन है.
22 So er då tungorne til eit teikn, ikkje for deim som trur, men for dei vantruande; men profettalen er ikkje for dei vantruande, men for deim som trur.
इसलिये अन्य भाषाओं में बातें करना विश्वासियों के लिए नहीं परंतु अविश्वासियों के लिए चिह्न का रूप है किंतु भविष्यवाणी करना अविश्वासियों के लिए नहीं परंतु मसीह के विश्वासियों के लिए चिह्न स्वरूप है.
23 Um då heile kyrkjelyden kjem saman, og alle talar med tungor, men det kjem inn ukunnige eller vantruande, vil dei ikkje då segja at de er frå vitet?
यदि सारी कलीसिया इकट्ठा हो और प्रत्येक व्यक्ति अन्य भाषा में बातें करने लगे और उसी समय वहां ऐसे व्यक्ति प्रवेश करें, जो ये भाषाएं नहीं समझते या अविश्वासी हैं, तो क्या वे तुम्हें पागल न समझेंगे?
24 Men um alle talar profetisk, og det kjem inn ein vantruande eller ukunnig, so vert han refst av alle, dømd av alle,
किंतु यदि सभी भविष्यवाणी करें और वहां कोई ऐसा व्यक्ति प्रवेश करे, जिसे यह क्षमता प्राप्‍त न हो, या वहां कोई अविश्वासी प्रवेश करे तो उसे अपनी पाप की अवस्था का अहसास हो जाएगा, वह अपने विवेक को टटोलेगा
25 det løynde i hans hjarta vert openberra, og so vil han falla på sitt andlit og tilbeda Gud og vitna at Gud er sanneleg millom dykk.
और उसके हृदय के भेद खुल जाएंगे. तब वह यह घोषणा करते हुए कि निश्चय ही परमेश्वर तुम्हारे बीच मौजूद हैं, दंडवत हो परमेश्वर की वंदना करने लगेगा.
26 Korleis er det då, brør? Når de kjem saman, hev kvar av dykk ein salme, ein lærdom, ei openberring, ei tunga, ei tyding; lat alt vera til uppbyggjing!
तब, प्रिय भाई बहनो, निष्कर्ष क्या निकला? जब तुम आराधना के लिए इकट्ठा होते हो, तो तुममें से कोई तो गीत प्रस्तुत करता है, कोई उपदेश देता है, कोई प्रभु के द्वारा दिया गया प्रकाशन प्रस्तुत करता है, कोई अन्य भाषा में बातें करता तथा कोई उसका अनुवाद करता है. प्रिय भाई बहनो, तुम जो कुछ करो वह कलीसिया की उन्‍नति के लिए हो.
27 Talar nokon med tunga, so lat det vera tvo eller i det høgste tri kvar gong, og ein i senn, og ein må tyda det!
जहां तक अन्य भाषा में बातें करने का प्रश्न है, अधिक से अधिक दो या तीन व्यक्ति ही क्रमानुसार यह करें तथा कोई व्यक्ति उसका अनुवाद भी करे.
28 Men er det ingen som kann tyda, so tegje han i kyrkjelyden, men for seg sjølv og for Gud tale han!
यदि वहां कोई अनुवाद करनेवाला न हो तो वे चुप रहें और उनकी बातें उनके तथा परमेश्वर के बीच सीमित रहे.
29 Men av profetar tale tvo eller tri; men dei andre må døma um det!
भविष्यवाणी मात्र दो या तीन व्यक्ति ही करें और बाकी उनके वचन को परखें.
30 Men um ein annan fær ei openberring medan han sit der, so skal den fyrste tegja.
यदि उसी समय किसी पर ईश्वरीय प्रकाशन हो, तो वह, जो इस समय भविष्यवाणी कर रहा है, शांत हो जाए,
31 For de kann alle tala profetisk, ein i senn, so alle kann få lærdom, alle få påminning.
तुम सब एक-एक करके भविष्यवाणी कर सकते हो कि सभी को शिक्षा और प्रोत्साहन प्राप्‍त हो सके.
32 Og profetånder er profetar lyduge.
भविष्यद्वक्ताओं का अपनी आत्मा पर पूरा नियंत्रण रहता है.
33 For Gud er ikkje ustyrs Gud, men freds Gud.
परमेश्वर गड़बड़ी के नहीं, शांति के परमेश्वर हैं—पवित्र लोगों की सभी आराधना सभाओं के लिए सही यही है,
34 Liksom i alle kyrkjelydarne hjå dei heilage, so skal kvinnorne dykkar tegja i kyrkjesamlingarne; for dei hev ikkje lov til å tala, men må vera undergjevne, so som og lovi segjer.
कि सभाओं में स्त्रियां चुप रहें—उनको वहां बात करने की अनुमति नहीं है. व्यवस्था के अनुसार सही है कि वे अधीन बनी रहें.
35 Men vil dei læra noko, so lyt dei spyrja sine eigne menner heime; for det er usømelegt for ei kvinna å tala i kyrkjesamling.
यदि वास्तव में उनकी जिज्ञासा का कोई विषय हो तो वे घर पर अपने पति से पूछ लिया करें; क्योंकि आराधना सभा में स्त्री का कुछ भी बोलना ठीक नहीं है.
36 Eller er Guds ord utgjenge frå dykk? Eller er det kome berre til dykk?
क्या परमेश्वर का वचन तुमसे निकला है? या सिर्फ तुम पर ही परमेश्वर के वचन का प्रकाशन हुआ है?
37 Trur nokon at han er profet eller åndeleg, so må han skyna at det eg skriv til dykk, er Herrens bod.
यदि कोई स्वयं को भविष्यवक्ता या आत्मिक व्यक्ति समझता है तो वह यह जान ले कि मैं तुम्हें जो कुछ लिख रहा हूं, वे सब प्रभु की आज्ञाएं हैं.
38 Men um nokon ikkje skynar det, so fær han lata det uskyna.
यदि कोई इस सच्चाई को नहीं मानता है, वह स्वयं भी माना न जाएगा.
39 Difor, brør, stræva etter å kunna tala profetisk, og hindra ingen i å tala i tungor!
इसलिये, प्रिय भाई बहनो, भविष्यवाणी करने की क्षमता की इच्छा करते रहो, अन्य भाषा बोलने से मना न करो.
40 Men lat alt ganga sømeleg og skipeleg til!
तुम जो कुछ करो, वह शालीनता तथा व्यवस्थित रूप में किया जाए.

< 1 Korintierne 14 >