< Sakarias 13 >

1 På den dag skal det være en åpnet kilde for Davids hus og for Jerusalems innbyggere mot synd og urenhet.
“उसी दिन दाऊद के घराने और यरूशलेम के निवासियों के लिये पाप और मलिनता धोने के निमित्त एक बहता हुआ सोता फूटेगा।
2 Og det skal skje på den dag, sier Herren, hærskarenes Gud, at jeg vil utrydde avgudenes navn av landet, og de skal ikke mere kommes i hu; også profetene og den urene ånd vil jeg få bort av landet.
“सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, कि उस समय मैं इस देश में से मूरतों के नाम मिटा डालूँगा, और वे फिर स्मरण में न रहेंगी; और मैं भविष्यद्वक्ताओं और अशुद्ध आत्मा को इस देश में से निकाल दूँगा।
3 Og om nogen herefter står frem som profet, da skal hans far og mor, hans egne foreldre, si til ham: Du skal ikke leve, for du har talt løgn i Herrens navn. Og hans far og mor, hans egne foreldre, skal gjennembore ham mens han profeterer.
और यदि कोई फिर भविष्यद्वाणी करे, तो उसके माता-पिता, जिनसे वह उत्पन्न हुआ, उससे कहेंगे, ‘तू जीवित न बचेगा, क्योंकि तूने यहोवा के नाम से झूठ कहा है;’ इसलिए जब वह भविष्यद्वाणी करे, तब उसके माता-पिता जिनसे वह उत्पन्न हुआ उसको बेध डालेंगे।
4 På den dag skal alle profeter skamme sig over sine syner når de vil profetere, og de skal ikke klæ sig i en lodden kappe for å lyve.
उस समय हर एक भविष्यद्वक्ता भविष्यद्वाणी करते हुए अपने-अपने दर्शन से लज्जित होंगे, और धोखा देने के लिये कम्बल का वस्त्र न पहनेंगे,
5 Men hver av dem skal si: Jeg er ikke nogen profet; jeg er jordbruker, for det var en som kjøpte mig til træl da jeg var ung gutt.
परन्तु वह कहेगा, ‘मैं भविष्यद्वक्ता नहीं, किसान हूँ; क्योंकि लड़कपन ही से मैं दूसरों का दास हूँ।’
6 Og om nogen spør ham: Hvad er det for sår du har i dine hender? da skal han svare: Det er sår jeg har fått i mine elskeres hus.
तब उससे यह पूछा जाएगा, ‘तेरी छाती पर ये घाव कैसे हुए,’ तब वह कहेगा, ‘ये वे ही हैं जो मेरे प्रेमियों के घर में मुझे लगे हैं।’”
7 Sverd! Våkn op mot min hyrde, mot den mann som er min næste! sier Herren, hærskarenes Gud; slå hyrden, og fårene skal adspredes, og jeg vil igjen ta mig av de små!
सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है, “हे तलवार, मेरे ठहराए हुए चरवाहे के विरुद्ध अर्थात् जो पुरुष मेरा स्वजाति है, उसके विरुद्ध चल। तू उस चरवाहे को काट, तब भेड़-बकरियाँ तितर-बितर हो जाएँगी; और बच्चों पर मैं अपने हाथ बढ़ाऊँगा।
8 Og i hele landet, sier Herren, skal to tredjedeler utryddes og omkomme, bare en tredjedel skal levnes der.
यहोवा की यह भी वाणी है, कि इस देश के सारे निवासियों की दो तिहाई मार डाली जाएँगी और बची हुई तिहाई उसमें बनी रहेगी।
9 Og denne tredjedel vil jeg la gå gjennem ilden og rense den, som en renser sølv, og prøve den, som en prøver gull. De skal påkalle mitt navn, og jeg vil bønnhøre dem; jeg vil si: De er mitt folk, og de skal si: Herren er min Gud.
उस तिहाई को मैं आग में डालकर ऐसा निर्मल करूँगा, जैसा रूपा निर्मल किया जाता है, और ऐसा जाँचूँगा जैसा सोना जाँचा जाता है। वे मुझसे प्रार्थना किया करेंगे, और मैं उनकी सुनूँगा। मैं उनके विषय में कहूँगा, ‘ये मेरी प्रजा हैं,’ और वे मेरे विषय में कहेंगे, ‘यहोवा हमारा परमेश्वर है।’”

< Sakarias 13 >