< Salmenes 7 >

1 En sjiggajon av David, som han sang for Herren på grunn av benjaminitten Kus' ord. Herre min Gud! Til dig setter jeg min lit; frels mig fra alle mine forfølgere og redd mig,
दाऊद का शिग्गायोन नामक भजन जो बिन्यामीनी कूश की बातों के कारण यहोवा के सामने गाया हे मेरे परमेश्वर यहोवा, मैं तुझ में शरण लेता हूँ; सब पीछा करनेवालों से मुझे बचा और छुटकारा दे,
2 forat ikke fienden skal sønderrive min sjel som en løve, sønderbryte, og det er ingen som redder!
ऐसा न हो कि वे मुझ को सिंह के समान फाड़कर टुकड़े-टुकड़े कर डालें; और कोई मेरा छुड़ानेवाला न हो।
3 Herre min Gud! Dersom jeg har gjort dette, dersom det er urett i mine hender,
हे मेरे परमेश्वर यहोवा, यदि मैंने यह किया हो, यदि मेरे हाथों से कुटिल काम हुआ हो,
4 dersom jeg har gjengjeldt den med ondt som holdt fred med mig, eller plyndret den som var min fiende uten årsak,
यदि मैंने अपने मेल रखनेवालों से भलाई के बदले बुराई की हो, या मैंने उसको जो अकारण मेरा बैरी था लूटा है
5 så la fienden forfølge min sjel og innhente den og trå mitt liv til jorden og legge min ære i støvet. (Sela)
तो शत्रु मेरे प्राण का पीछा करके मुझे आ पकड़े, और मेरे प्राण को भूमि पर रौंदे, और मुझे अपमानित करके मिट्टी में मिला दे। (सेला)
6 Stå op, Herre, i din vrede, reis dig mot mine fienders rasen og våkn op til min hjelp! Du har jo påbudt dom.
हे यहोवा अपने क्रोध में उठ; क्रोध से भरे मेरे सतानेवाले के विरुद्ध तू खड़ा हो जा; मेरे लिये जाग! तूने न्याय की आज्ञा दे दी है।
7 Og la folkeslagenes forsamling omringe dig, og vend tilbake over den til det høie!
देश-देश के लोग तेरे चारों ओर इकट्ठे हुए है; तू फिर से उनके ऊपर विराजमान हो।
8 Herren holder dom over folkene; døm mig, Herre, efter min rettferdighet og efter min uskyld, som er hos mig!
यहोवा जाति-जाति का न्याय करता है; यहोवा मेरी धार्मिकता और खराई के अनुसार मेरा न्याय चुका दे।
9 La dog de ugudeliges ondskap få ende og den rettferdige stå fast! Du er jo den som prøver hjerter og nyrer, en rettferdig Gud.
भला हो कि दुष्टों की बुराई का अन्त हो जाए, परन्तु धर्मी को तू स्थिर कर; क्योंकि धर्मी परमेश्वर मन और मर्म का ज्ञाता है।
10 Mitt skjold er hos Gud, som frelser de opriktige av hjertet.
१०मेरी ढाल परमेश्वर के हाथ में है, वह सीधे मनवालों को बचाता है।
11 Gud er en rettferdig dommer, og en Gud som vredes hver dag.
११परमेश्वर धर्मी और न्यायी है, वरन् ऐसा परमेश्वर है जो प्रतिदिन क्रोध करता है।
12 Dersom han ikke vender om, så hvesser han sitt sverd, spenner sin bue og gjør den ferdig
१२यदि मनुष्य मन न फिराए तो वह अपनी तलवार पर सान चढ़ाएगा; और युद्ध के लिए अपना धनुष तैयार करेगा।
13 og legger drepende våben til rette imot ham; sine piler gjør han brennende.
१३और उस मनुष्य के लिये उसने मृत्यु के हथियार तैयार कर लिए हैं: वह अपने तीरों को अग्निबाण बनाता है।
14 Se, han er i ferd med å føde misgjerning; han er fruktsommelig med ulykke og føder løgn.
१४देख दुष्ट को अनर्थ काम की पीड़ाएँ हो रही हैं, उसको उत्पात का गर्भ है, और उससे झूठ का जन्म हुआ।
15 En grav har han gravd og hulet den ut; men han faller i den grav han arbeidet på.
१५उसने गड्ढे खोदकर उसे गहरा किया, और जो खाई उसने बनाई थी उसमें वह आप ही गिरा।
16 Den ulykke han gikk og tenkte på, faller tilbake på hans hode, og over hans egen isse kommer den vold han hadde i sinne.
१६उसका उत्पात पलटकर उसी के सिर पर पड़ेगा; और उसका उपद्रव उसी के माथे पर पड़ेगा।
17 Jeg vil prise Herren efter hans rettferdighet og lovsynge Herrens, den Høiestes navn.
१७मैं यहोवा के धर्म के अनुसार उसका धन्यवाद करूँगा, और परमप्रधान यहोवा के नाम का भजन गाऊँगा।

< Salmenes 7 >