< Salmenes 64 >

1 Til sangmesteren; en salme av David. Hør, Gud, min røst når jeg klager, bevar mitt liv for fiendens skremsel!
संगीत निर्देशक के लिये. दावीद का एक स्तोत्र. परमेश्वर, मेरी प्रार्थना सुनिए, जब आपके सामने मैं अपनी शिकायत प्रस्तुत कर रहा हूं; शत्रु के आतंक से मेरे जीवन को सुरक्षित रखिए.
2 Skjul mig for de ondes lønnlige råd, for illgjerningsmenns larmende hop,
कुकर्मियों के षड़्‍यंत्र से, दुष्टों की बुरी युक्ति से सुरक्षा के लिए मुझे अपनी आड़ में ले लीजिए.
3 som hvesser sin tunge som et sverd, legger på buen sin pil, det bitre ord,
उन्होंने तलवार के समान अपनी जीभ तेज कर रखी है और अपने शब्दों को वे लक्ष्य पर ऐसे छोड़ते हैं, जैसे घातक बाणों को.
4 for å skyte den uskyldige i lønndom; med ett skyter de ham og frykter ikke.
वे निर्दोष पुरुष की घात में बैठकर बाण चलाते हैं; वे निडर होकर अचानक रूप से प्रहार करते हैं.
5 De gjør sitt onde råd fast; de forteller hvorledes de vil legge skjulte snarer; de sier: Hvem ser dem?
वे एकजुट हो दुष्ट युक्तियों के लिए एक दूसरे को उकसाते हैं, वे छिपकर जाल बिछाने की योजना बनाते हैं; वे कहते हैं, “कौन देख सकेगा हमें?”
6 De uttenker ugjerninger: Vi er ferdige, tanken er uttenkt - og menneskenes tanker og hjerter er dype.
वे कुटिल योजना बनाकर कहते हैं, “अब हमने सत्य योजना तैयार कर ली है!” इसमें कोई संदेह नहीं कि मानव हृदय और अंतःकरण को समझ पाना कठिन कार्य है.
7 Da skyter Gud dem; med ett kommer pilen; slaget har rammet dem.
परमेश्वर उन पर अपने बाण छोड़ेंगे; एकाएक वे घायल हो गिर पड़ेंगे.
8 Og de blir nedstyrtet, deres tunge kommer over dem; alle de som ser på dem, ryster på hodet.
परमेश्वर उनकी जीभ को उन्हीं के विरुद्ध कर देंगे और उनका विनाश हो जाएगा; वे सभी, जो उन्हें देखेंगे, घृणा में अपने सिर हिलाएंगे.
9 Og alle mennesker frykter og forkynner Guds gjerning, og de forstår hans verk.
समस्त मनुष्यों पर आतंक छा जाएगा; वे परमेश्वर के महाकार्य की घोषणा करेंगे, वे परमेश्वर के महाकार्य पर विचार करते रहेंगे.
10 Den rettferdige gleder sig i Herren og tar sin tilflukt til ham, og alle opriktige av hjertet priser sig lykkelige.
धर्मी याहवेह में हर्षित होकर, उनका आश्रय लेंगे और सभी सीधे मनवाले उनका स्तवन करें!

< Salmenes 64 >