< Salmenes 57 >

1 Til sangmesteren; "Forderv ikke"; av David; en gyllen sang, da han flyktet for Saul og var i hulen. Vær mig nådig, Gud, vær mig nådig! For til dig tar min sjel sin tilflukt, og i dine vingers skygge søker jeg ly inntil fordervelsen går over.
मुझ पर रहम कर, ऐ ख़ुदा! मुझ पर रहम कर, क्यूँकि मेरी जान तेरी पनाह लेती है। मैं तेरे परों के साये में पनाह लूँगा, जब तक यह आफ़तें गुज़र न जाएँ।
2 Jeg roper til Gud, den Høieste, til den Gud som fullfører sin gjerning for mig.
मैं ख़ुदा ता'ला से फ़रियाद करूँगा; ख़ुदा से, जो मेरे लिए सब कुछ करता है।
3 Han sender hjelp fra himmelen og frelser mig, når den som vil opsluke mig, håner. (Sela) Gud sender sin miskunnhet og sin trofasthet.
वह मेरी नजात के लिए आसमान से भेजेगा; जब वह जो मुझे निगलना चाहता है, मलामत करता हो। (सिलाह) ख़ुदा अपनी शफ़क़त और सच्चाई को भेजेगा।
4 Min sjel er midt iblandt løver; jeg må ligge iblandt dem som spruter ild, menneskebarn hvis tenner er spyd og piler, og hvis tunge er et skarpt sverd.
मेरी जान बबरों के बीच है, मैं आतिश मिज़ाज लोगों में पड़ा हूँ या'नी ऐसे लोगों में जिनके दाँत बर्छियाँऔर तीर हैं, जिनकी ज़बान तेज़ तलवार है।
5 Vis dig høi over himmelen, Gud, din ære over all jorden!
ऐ ख़ुदा! तू आसमान पर सरफ़राज़ हो, तेरा जलाल सारी ज़मीन पर हो!
6 De stiller garn for mine trin, min sjel er nedbøiet; de graver en grav for mig, de faller selv midt i den. (Sela)
उन्होंने मेरे पाँव के लिए जाल लगाया है; मेरी जान 'आजिज़ आ गई। उन्होंने मेरे आगे गढ़ा खोदा, वह ख़ुद उसमें गिर पड़े। (सिलाह)
7 Mitt hjerte er rolig, Gud, mitt hjerte er rolig; jeg vil synge og lovprise.
मेरा दिल क़ाईम है, ऐ ख़ुदा! मेरा दिल क़ाईम है; मैं गाऊँगा बल्कि मैं मदह सराई करूँगा।
8 Våkn op, min ære, våkn op, harpe og citar! Jeg vil vekke morgenrøden.
ऐ मेरी शौकत, बेदार हो! ऐ बर्बत और सितार जागो! मैं ख़ुद सुबह सवेरे जाग उठूँगा।
9 Jeg vil prise dig blandt folkene, Herre, jeg vil lovsynge dig blandt folkeslagene.
ऐ ख़ुदावन्द! मैं लोगों में तेरा शुक्र करूँगा। मैं उम्मतों में तेरी मदहसराई करूँगा।
10 For din miskunnhet er stor inntil himmelen, og din trofasthet inntil skyene.
क्यूँकि तेरी शफ़क़त आसमान के, और तेरी सच्चाई फ़लाक के बराबर बुलन्द है।
11 Vis dig høi over himmelen, Gud, din ære over all jorden!
ऐ ख़ुदा! तू आसमान पर सरफ़राज़ हो! तेरा जलाल सारी ज़मीन पर हो!

< Salmenes 57 >