< Salomos Ordsprog 13 >

1 En vis sønn hører på sin fars tilrettevisning, men en spotter hører ikke på irettesettelse.
समझदार संतान अपने पिता की शिक्षा का पालन करती है, किंतु ठट्ठा करनेवाले के लिए फटकार भी प्रभावहीन होती है.
2 Av sin munns frukt nyter en mann godt, men de troløses hu står til vold.
मनुष्य अपनी बातों का ही प्रतिफल प्राप्‍त करता है, किंतु हिंसा ही विश्वासघाती का लक्ष्य होता है.
3 Den som vokter sin munn, bevarer sitt liv; den som lukker sine leber vidt op, ham blir det til ulykke.
जो कोई अपने मुख पर नियंत्रण रखता है, वह अपने जीवन को सुरक्षित रखता है, किंतु वह, जो बिना विचारे बक-बक करता रहता है, अपना ही विनाश आमंत्रित कर लेता है.
4 Den late attrår og får intet, men de flittige næres rikelig.
आलसी मात्र लालसा ही करता रह जाता है. किंतु उसे प्राप्‍त कुछ भी नहीं होता, जबकि परिश्रमी की इच्छा पूर्ण हो जाती है.
5 Den rettferdige hater løgnaktige ord, men den ugudelige gjør det som ondt og skammelig er.
धर्मी के लिए झूठ घृणित है, किंतु दुष्ट दुर्गंध तथा घृणा ही समेटता है.
6 Rettferdighet verner den som lever ustraffelig, men ugudelighet feller den som gjør synd.
जिसका चालचलन निर्दोष होता है, धार्मिकता उसकी सुरक्षा बन जाती है, किंतु पाप दुर्जन के समूल विनाश का कारण होता है.
7 Den ene ter sig som en rik mann og har dog slett ingen ting, og den andre ter sig som en fattig mann og har dog meget gods.
कोई तो धनाढ्य होने का प्रदर्शन करता है, किंतु वस्तुतः वह निर्धन होता है; अन्य ऐसा है, जो प्रदर्शित करता है कि वह निर्धन है, किंतु वस्तुतः वह है अत्यंत सम्पन्‍न!
8 En manns rikdom er løsepenger for hans liv, men den fattige er det ingen som truer.
धन किसी व्यक्ति के लिए छुटकारा हो सकता है, किंतु निर्धन पर यह स्थिति नहीं आती.
9 De rettferdiges lys skinner lystig, men de ugudeliges lampe slukner.
धर्मी आनन्दायी प्रखर ज्योति समान हैं, जबकि दुष्ट बुझे हुए दीपक समान.
10 Ved overmot voldes bare trette, men hos dem som lar sig råde, er visdom.
अहंकार और कुछ नहीं, कलह को ही जन्म देता है, किंतु वे, जो परामर्श का चालचलन करते हैं, बुद्धिमान प्रमाणित होते हैं.
11 Lett vunnet rikdom minker, men den som samler litt efter litt, øker sitt gods.
बेईमानी का धन शीघ्र ही समाप्‍त भी हो जाता है, किंतु परिश्रम से प्राप्‍त किया धन बढ़ता जाता है.
12 Langvarig venting gjør hjertet sykt, men et opfylt ønske er et livsens tre.
आशा की वस्तु उपलब्ध न होने पर हृदय खिन्‍न हो जाता है, किंतु अभिलाषा की पूर्ति जीवन वृक्ष प्रमाणित होती है.
13 Den som forakter ordet, ødelegger sig selv; men den som frykter budet, han får lønn.
वह, जो शिक्षा को तुच्छ दृष्टि से देखता है, स्वयं अपना विनाश आमंत्रित करता है, किंतु वह, जो आदेश का सम्मान करता है, उत्कृष्ट प्रतिफल प्राप्‍त करता है.
14 Den vises lære er en livsens kilde, ved den slipper en fra dødens snarer.
बुद्धिमान की शिक्षा जीवन का सोता है, कि इससे मृत्यु के फन्दों से बचा जा सके.
15 Ved god forstand vinner en menneskenes yndest, men de troløses vei er hård.
सौहार्दपूर्ण संबंध सहज सुबुद्धि द्वारा स्थापित किए जाते हैं, किंतु विश्वासघाती की नीति उसी के विनाश का कारक होती है.
16 Hver den som er klok, går frem med forstand, men en dåre utbreder dårskap.
चतुर व्यक्ति के हर एक कार्य में ज्ञान झलकता है, किंतु मूर्ख अपनी मूर्खता ही उछालता रहता है.
17 Et ugudelig sendebud faller i ulykke, men et trofast bud er lægedom.
कुटिल संदेशवाहक विपत्ति में जा पड़ता है, किंतु विश्वासयोग्य संदेशवाहक मेल-मिलाप करवा देता है.
18 Armod og skam får den som ikke vil vite av tukt; men den som akter på refselse, blir æret.
निर्धनता और लज्जा, उसी के हाथ लगती हैं, जो शिक्षा की उपेक्षा करता है, किंतु सम्मानित वह होता है, जो ताड़ना स्वीकार करता है.
19 Opfylt ønske er søtt for sjelen, men å holde sig fra det onde er en vederstyggelighet for dårer.
अभिलाषा की पूर्ति प्राणों में मधुरता का संचार करती है, किंतु बुराई का परित्याग मूर्ख को अप्रिय लगता है.
20 Søk omgang med de vise, og du skal bli vis; men dårers venn går det ille.
वह, जो ज्ञानवान की संगति में रहता है, ज्ञानवान हो जाता है, किंतु मूर्खों के साथियों को हानि का सामना करना होगा.
21 Ulykke forfølger syndere, men rettferdige lønnes med godt.
विपत्ति पापियों के पीछे लगी रहती है, किंतु धर्मी का प्रतिफल होता है कल्याण.
22 Den gode efterlater arv til barnebarn, men synderens gods er gjemt til den rettferdige.
सज्जन संतान की संतान के लिए धन छोड़ जाता है, किंतु पापियों की निधि धर्मी को प्राप्‍त होती है.
23 De fattiges nyland gir meget føde; men mangen rykkes bort fordi han ikke gjør det som rett er.
यह संभव है कि साधारण किसान की भूमि उत्तम उपज लाए, किंतु अन्यायी उसे हड़प लेता है.
24 Den som sparer sitt ris, hater sin sønn; men den som elsker ham, tukter ham tidlig.
जो पिता अपने पुत्र को दंड नहीं देता, उसे अपने पुत्र से प्रेम नहीं है, किंतु जिसे अपने पुत्र से प्रेम है, वह बड़ी सावधानीपूर्वक उसे अनुशासन में रखता है.
25 Den rettferdige eter så han blir mett, men de ugudeliges buk blir tom.
धर्मी को उसकी भूख मिटाने के लिए पर्याप्‍त भोजन रहता है, किंतु दुष्ट सदैव अतृप्‍त ही बने रहते हैं.

< Salomos Ordsprog 13 >