< 4 Mosebok 35 >

1 Og Herren talte til Moses på Moabs ødemarker ved Jordan, midt imot Jeriko, og sa:
इसके बाद याहवेह ने मोआब के मैदानों में येरीख़ो के सामने मोशेह को ये निर्देश दिए,
2 Byd Israels barn at de skal gi levittene byer av sin arveeiendom til å bo i; dessuten skal I gi levittene jorder rundt omkring disse byer.
“इस्राएलियों को यह आदेश दे देना कि वे अपनी मीरास में से अपने निज भाग की भूमि में से लेवियों को दे दें, कि वे उनमें रह सकें. तुम लेवियों को नगरों के आस-पास चराइयां भी दे दोगे.
3 De skal ha byene til å bo i, og jordene som hører til, skal være til beite for deres kløvdyr og for deres fe og for alle deres andre dyr.
वे नगर उनके रहने के लिए हो जाएंगे तथा चराइयां उनके पशुओं, भेड़ों तथा सारे पशुओं के लिए.
4 Og jordene omkring byene, som I skal gi levittene, skal strekke sig fra bymuren tusen alen utefter rundt omkring.
“वे, चराइयां, जो इन नगरों के चरागाह, जो तुम लेवियों को दे दोगे, उनका फैलाव होगा नगर की दीवार से लेकर बाहर की ओर चारों ओर साढ़े चार सौ मीटर होगा.
5 Utenfor byen skal I måle to tusen alen på østsiden og to tusen alen på sydsiden og to tusen alen på vestsiden og to tusen alen på nordsiden, og byen skal være i midten; dette skal være jordene til deres byer.
तुम नगर के बाहर, उत्तर दिशा में नौ सौ मीटर, दक्षिण दिशा में नौ सौ मीटर, पूर्व दिशा में नौ सौ मीटर, तथा पश्चिम दिशा में नौ सौ मीटर प्रमाण नापोगे, जिससे वह नगर इस पूरे क्षेत्र के बीच में हो जाएगा. यह क्षेत्र उस नगर से संबंधित उनकी चराई हो जाएगा.
6 De byer I skal gi levittene, skal være de seks tilfluktsstæder som I skal gi, forat manndrapere kan fly dit, og foruten dem skal I gi to og firti byer.
“वे नगर, जो तुम लेवियों को दे दोगे, छः शरण शहर होंगे, जो तुम उस खूनी के लिए रख दोगे, जो भागकर यहां आएगा. इनके अलावा तुम बयालीस नगर और भी दे दोगे.
7 I alt skal I gi levittene åtte og firti byer med tilhørende jorder.
लेवियों को दिए गए सारे नगरों की संख्या होगी अड़तालीस; और इनके साथ उनकी चराइयां भी शामिल हैं.
8 Og av de byer som I skal gi av Israels barns eiendom, skal I ta flere av de store stammer og færre av de mindre; enhver av dem skal gi levittene byer efter som de har fått land til.
यह ध्यान रहे कि तुम वे नगर, जो इस्राएलियों से लेकर लेवियों को दोगे, बहुत बड़े क्षेत्रफल के कुलों से अधिक नगर तथा छोटे क्षेत्रफल के कुलों से कम नगर बांट दोगे, हर एक गोत्र अपनी-अपनी मीरास के अनुपात में कुछ नगर लेवियों के लिए दान करेगा.”
9 Og Herren talte til Moses og sa:
इसके बाद याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी,
10 Tal til Israels barn og si til dem: Når I er gått over Jordan inn i Kana'ans land,
“इस्राएलियों से यह कहो: ‘जब तुम यरदन पार कर कनान देश में प्रवेश करोगे,
11 da skal I velge ut nogen byer som skal være tilfluktsstæder for eder, forat en manndraper som av vanvare slår nogen ihjel, kan fly dit.
तब तुम स्वयं वे नगर ठहराना, जो तुम्हारे शरण शहर होंगे, कि जब किसी व्यक्ति द्वारा किसी व्यक्ति की हत्या भूल से हो गई हो, वह भागकर इन नगरों में आ छिपे.
12 Disse byer skal I ha til tilfluktsstæder for manndraperen når han flykter for blodhevneren, forat han ikke skal dø før han har stått til doms for menigheten.
ये नगर तुम्हारे लिए पलटा लेनेवाले से सुरक्षा के शरण होंगे, कि सभा के सामने बिना न्याय का कार्य पूरा हुए उस हत्यारे को प्राण-दंड न दे दिया जाए.
13 Og de av eders byer som I skal gi til tilfluktsstæder, skal være seks i tallet.
वे नगर, जो तुम इस उद्देश्य से दोगे, तुम्हारे लिए छः शरण शहर नगर लिखे होंगे.
14 De tre byer skal I gi på hin side Jordan, og de tre andre byer skal I gi i Kana'ans land; de skal være tilfluktsstæder.
तीन नगर तो तुम यरदन के पार दोगे तथा तीन कनान देश में; ये सभी शरण शहर होंगे.
15 Både for Israels barn og for de fremmede og innflyttede som bor iblandt dem, skal disse seks byer være tilfluktsstæder, så hver den som av vanvare slår nogen ihjel, kan fly dit.
ये छः नगर इस्राएलियों के लिए तथा विदेशी के लिए तथा उनके बीच बसे लोगों के लिए शरण नगर ठहरेंगे, कि वह व्यक्ति, जिससे किसी की हत्या भूल से हो गई है, भागकर यहां शरण ले.
16 Den som slår nogen med et jernredskap så han dør, han er en manndraper, og manndraperen skal late livet.
“‘किंतु यदि उसने वार के लिए लोहे का इस्तेमाल किया था, जिससे वह मृत्यु का कारण हो गया, वह व्यक्ति हत्यारा है. हत्यारे का दंड मृत्यु ही है.
17 Og den som tar en sten i sin hånd stor nok til å drepe en med og slår nogen med den så han dør, han er en manndraper, og manndraperen skal late livet.
यदि उस व्यक्ति ने हाथ में पत्थर लेकर उससे वार किया था, कि उसकी मृत्यु हो जाए और उसकी मृत्यु हो ही गई, वह व्यक्ति हत्यारा है; हत्यारे को निश्चित ही मृत्यु दंड दिया जाए.
18 Eller om en har et redskap av tre i sin hånd, som han kan drepe folk med, og slår nogen med det så han dør, da er han en manndraper, og manndraperen skal late livet.
अथवा उसने अपने हाथ में कोई लकड़ी की वस्तु लेकर वार किया हो, कि इससे उसकी मृत्यु हो जाए और परिणामस्वरूप इस व्यक्ति की मृत्यु हो ही गई है,
19 Blodhevneren kan drepe manndraperen; når han treffer på ham, kan han drepe ham.
तो वह व्यक्ति हत्यारा है; हत्यारे को निःसंदेह मृत्यु दंड दिया जाए.
20 Dersom en støter til nogen av hat eller kaster noget på ham med vilje så han dør,
यदि घृणा के कारण उसने उस व्यक्ति को धक्का दे दिया है या घात लगाकर कोई वस्तु उस पर फेंकी है, जिससे उसकी मृत्यु हो गई,
21 eller av fiendskap slår ham med sin hånd så han dør, da skal den som slo, late livet; han er en manndraper, og blodhevneren kan drepe manndraperen når han treffer på ham.
या शत्रुता में उसने उस पर अपने हाथ से ही वार कर दिया हो, परिणामस्वरूप उसकी मृत्यु हो गई है; तो जिस व्यक्ति ने ऐसा वार किया है, उसे निश्चित ही मृत्यु दंड दे दिया जाए; वह हत्यारा है, जैसे ही बदला लेनेवाला उसे पाए, उसकी हत्या कर दे.
22 Men dersom en støter til nogen av vanvare, uten fiendskap, eller kaster en eller annen ting på ham uten å ville noget ondt,
“‘किंतु यदि बिना किसी शत्रुता के, उसके द्वारा भूल से धक्का लगने पर या बिना घात लगाए उसने उस पर कोई वस्तु फेंक दी हो,
23 eller uten å se ham rammer ham med en sten stor nok til å drepe en med, så han dør, men drapsmannen ikke er hans fiende og ikke vil ham noget ondt,
या कोई भी पत्थर की घातक वस्तु को उसने बिना स्थिति का ध्यान रखे ऊंचे स्थान से नीचे गिरा दिया है और उस व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, जबकि न तो उससे उसकी शत्रुता थी और न उसकी मंशा उसकी हानि करने की थी,
24 da skal menigheten dømme mellem drapsmannen og blodhevneren efter disse lover.
इस स्थिति में सारी सभा इन्हीं नियमों के आधार पर हत्यारे तथा बदला लेनेवाले के बीच न्याय करेगी.
25 Og menigheten skal verge manndraperen mot blodhevneren og la ham vende tilbake til den tilfluktsstad som han var flyktet til; og der skal han bli til ypperstepresten - han som er salvet med den hellige olje - er død.
सारी सभा हत्यारे को बदला लेनेवाले से छुड़ाकर उसे शरण शहर में लौटा देगी, जहां वह तत्कालीन, पवित्र तेल से अभिषिक्त महापुरोहित की मृत्यु तक निवास करता रहेगा.
26 Men dersom manndraperen kommer utenfor den tilfluktsstads enemerker som han er flyktet til,
“‘किंतु यदि हत्यारा किसी भी अवसर पर अपने इस शरण शहर की सीमा से बाहर निकल जाए, जहां वह भागकर आया हुआ था
27 og blodhevneren treffer ham utenfor hans tilfluktsstads enemerker og dreper manndraperen, så har han ingen blodskyld på sig.
और इस स्थिति में बदला लेनेवाला उसे नगर सीमा के बाहर पकड़ लेता है और वहीं उसकी हत्या कर देता है, तो बदला लेनेवाले को हत्या का दोषी नहीं माना जा सकेगा.
28 For manndraperen skal bli i sin tilfluktsstad til ypperstepresten er død; men efter yppersteprestens død kan han vende tilbake til den bygd hvor han har sin eiendom.
क्योंकि सही तो यही था कि वह शरण शहर में ही महापुरोहित की मृत्यु होने तक सीमित रहता. महापुरोहित की मृत्यु के बाद ही वह अपने मीरास के नगर को लौट सकता था.
29 Dette skal være en rettsordning for eder fra slekt til slekt hvor I så bor.
“‘ये सभी तुम्हारे लिए सारी पीढ़ियों के लिए तुम्हारे सारे घरों में न्याय की विधि होगी.
30 Om en slår nogen ihjel, skal manndraperen efter vidners utsagn lide døden; men ett vidne er ikke nok til at nogen dømmes til døden.
“‘कोई भी व्यक्ति यदि किसी की हत्या कर देता है, गवाहों की गवाही के आधार पर हत्यारे को मृत्यु दंड दिया जाए, किंतु एक व्यक्ति की गवाही पर किसी को भी मृत्यु दंड न दिया जाए.
31 I skal ikke ta imot løsepenger for en manndrapers liv når han er skyldig til døden; han skal late livet.
“‘इसके अलावा, हत्या के दोषी से तुम उसके प्राण दान के बदले मूल्य स्वीकार नहीं करोगे. तुम उसे निश्चय ही मृत्यु दंड दोगे.
32 Og I skal ikke ta imot løsepenger for en som er flyktet til en tilfluktsstad, så han kan vende tilbake og bo et sted i landet før presten er død.
“‘तुम उस व्यक्ति से बदले में मूल्य नहीं लोगे, जो अपने शरण शहर से भागा हुआ है, कि वह महापुरोहित की मृत्यु के पहले ही अपने देश जाकर रह सके.
33 I skal ikke vanhellige det land I bor i; for blod vanhelliger landet, og landet kan ikke få soning for det blod som utøses der, uten ved dens blod som utøser det.
“‘इसलिये तुम उस देश को अपवित्र न करो, जिसमें तुम रह रहे हो; क्योंकि रक्त भूमि को अपवित्र करता है और उस भूमि के लिए कोई भी प्रायश्चित किया जाना संभव नहीं है, जिस पर रक्त बहा दिया गया है, सिवाय उसी के रक्त के, जिसके द्वारा वह रक्त बहाया गया था.
34 Du skal ikke gjøre det land I bor i, urent, det land i hvis midte jeg bor; for jeg er Herren, som bor midt iblandt Israels barn.
तुम उस देश में निवास करते हो, तुम उसे अपवित्र नहीं करोगे, जिसके बीच में मेरा निवास है; क्योंकि मैं, वह याहवेह हूं, जिनका निवास इस्राएलियों के बीच में है.’”

< 4 Mosebok 35 >