< Jobs 9 >

1 Da tok Job til orde og sa:
तब अय्योब ने और कहा:
2 Ja visst, jeg vet at det er så; hvorledes skulde en mann kunne ha rett mot Gud?
“वस्तुतः मुझे यह मालूम है कि सत्य यही है. किंतु मनुष्य भला परमेश्वर की आंखों में निर्दोष कैसे हो सकता है?
3 Om han hadde lyst til å gå i rette med Gud, kunde han ikke svare ham ett til tusen.
यदि कोई व्यक्ति परमेश्वर से वाद-विवाद करना चाहे, तो वह परमेश्वर को एक हजार में से एक प्रश्न का भी उत्तर नहीं दे सकेगा.
4 Vis som han er av hjerte og veldig i styrke - hvem trosset ham og kom vel fra det,
वह तो मन से बुद्धिमान तथा बल के शूर हैं. कौन उनकी हानि किए बिना उनकी उपेक्षा कर सका है?
5 han som flytter fjell før de vet av det, som velter dem i sin vrede,
मात्र परमेश्वर ही हैं, जो विचलित कर देते हैं, किसे यह मालूम है कि अपने क्रोध में वह किस रीति से उन्हें पलट देते हैं.
6 som ryster jorden, så den viker fra sitt sted, og dens støtter bever,
कौन है जो पृथ्वी को इसके स्थान से हटा देता है, कि इसके आधार-स्तंभ थरथरा जाते हैं.
7 som byder solen, så den ikke går op, og som setter segl for stjernene,
उसके आदेश पर सूर्य निष्प्रभ हो जाता है, कौन तारों पर अपनी मोहर लगा देता है?
8 som alene utspenner himmelen og skrider frem over havets høider,
कौन अकेले ही आकाशमंडल को फैला देता है, कौन सागर की लहरों को रौंदता चला जाता है;
9 som har skapt Bjørnen, Orion og Syvstjernen og Sydens stjernekammere,
किसने सप्‍त ऋषि, मृगशीर्ष, कृतिका तथा दक्षिण नक्षत्रों की स्थापना की है?
10 som gjør store, uransakelige ting og under uten tall?
कौन विलक्षण कार्य करता है? वे कार्य, जो अगम्य, आश्चर्यजनक एवं असंख्य भी हैं.
11 Han går forbi mig, og jeg ser ham ikke; han farer forbi, og jeg merker ham ikke.
यदि वे मेरे निकट से होकर निकलें, वह दृश्य न होंगे; यदि वह मेरे निकट से होकर निकलें, मुझे उनका बोध भी न होगा.
12 Han griper sitt rov - hvem vil hindre ham, hvem vil si til ham: Hvad gjør du?
यदि वह कुछ छीनना चाहें, कौन उन्हें रोक सकता है? किसमें उनसे यह प्रश्न करने का साहस है, ‘यह क्या कर रहे हैं आप?’
13 Gud holder ikke sin vrede tilbake; under ham måtte Rahabs hjelpere bøie sig.
परमेश्वर अपने कोप को शांत नहीं करेंगे; उनके नीचे राहाब के सहायक दुबके बैठे हैं.
14 Hvorledes skulde da jeg kunne svare ham og velge mine ord imot ham,
“मैं उन्हें किस प्रकार उत्तर दे सकता हूं? मैं कैसे उनके लिए दोषी व निर्दोष को पहचानूं?
15 jeg som ikke kunde svare om jeg enn hadde rett, men måtte be min dommer om nåde!
क्योंकि यदि मुझे धर्मी व्यक्ति पहचाना भी जाए, तो उत्तर देना मेरे लिए असंभव होगा; मुझे अपने न्याय की कृपा के लिए याचना करनी होगी.
16 Om jeg ropte, og han svarte mig, kunde jeg ikke tro at han hørte min røst,
यदि वे मेरी पुकार सुन लेते हैं, मेरे लिए यह विश्वास करना कठिन होगा, कि वे मेरी पुकार को सुन रहे थे.
17 han som vilde knuse mig i storm og uten årsak ramme mig med sår på sår,
क्योंकि वे तो मुझे तूफान द्वारा घायल करते हैं, तथा अकारण ही मेरे घावों की संख्या में वृद्धि करते हैं.
18 som ikke vilde tillate mig å dra ånde, men vilde mette mig med lidelser.
वे मुझे श्वास भी न लेने देंगे, वह मुझे कड़वाहट से परिपूर्ण कर देते हैं.
19 Gjelder det styrke, så sier han: Se, her er jeg! Gjelder det rett: Hvem vil stevne mig?
यदि यह अधिकार का विषय है, तो परमेश्वर बलशाली हैं! यदि यह न्याय का विषय है, तो कौन उनके सामने ठहर सकता है?
20 Hadde jeg enn rett, skulde dog min egen munn dømme mig skyldig; var jeg enn uskyldig, vilde han dog si at jeg hadde urett.
यद्यपि मैं ईमानदार हूं, मेरे ही शब्द मुझे दोषारोपित करेंगे; यद्यपि मैं दोषहीन हूं, मेरा मुंह मुझे दोषी घोषित करेंगे.
21 Skyldløs er jeg; jeg bryr mig ikke om å leve - jeg forakter mitt liv.
“मैं दोषहीन हूं, यह स्वयं मुझे दिखाई नहीं देता; मुझे तो स्वयं से घृणा हो रही है.
22 Det kommer ut på ett; derfor sier jeg: Skyldløs eller ugudelig - han gjør dem begge til intet.
सभी समान हैं; तब मेरा विचार यह है, ‘वे तो निर्दोष तथा दुर्वृत्त दोनों ही को नष्ट कर देते हैं.’
23 Når svepen brått rammer med død, spotter han de uskyldiges lidelse.
यदि एकाएक आई विपत्ति महामारी ले आती है, तो परमेश्वर निर्दोषों की निराशा का उपहास करते हैं.
24 Jorden er gitt i den ugudeliges hånd; han tilhyller dens dommeres åsyn. Er det ikke han som gjør det, hvem er det da?
समस्त को दुष्ट के हाथों में सौप दिया गया है, वे अपने न्यायाधीशों के चेहरे को आवृत्त कर देते हैं. अगर वे नहीं हैं, तो वे कौन हैं?
25 Mine dager har vært hastigere enn en løper; de er bortflyktet uten å ha sett noget godt;
“मेरे इन दिनों की गति तो धावक से भी तीव्र है; वे उड़े चले जा रहे हैं, इन्होंने बुरा समय ही देखा है.
26 de har faret avsted som båter av rør, som en ørn som slår ned på sitt bytte.
ये ऐसे निकले जा रहे हैं, कि मानो ये सरकंडों की नौकाएं हों, मानो गरुड़ अपने शिकार पर झपटता है.
27 Om jeg sier: Jeg vil glemme min sorg, jeg vil la min mørke mine fare og se glad ut,
यद्यपि मैं कहूं: मैं अपनी शिकायत प्रस्तुत नहीं करूंगा, ‘मैं अपने चेहरे के विषाद को हटाकर उल्लास करूंगा.’
28 da gruer jeg for alle mine plager; jeg vet jo at du ikke frikjenner mig.
मेरे समस्त कष्टों ने मुझे भयभीत कर रखा है, मुझे यह मालूम है कि आप मुझे निर्दोष घोषित नहीं करेंगे.
29 Jeg skal jo være ugudelig - hvorfor gjør jeg mig da forgjeves møie?
मेरी गणना दुर्वृत्तों में हो चुकी है, तो फिर मैं अब व्यर्थ परिश्रम क्यों करूं?
30 Om jeg tvettet mig med sne og renset mine hender med lut,
यदि मैं स्वयं को बर्फ के निर्मल जल से साफ कर लूं, अपने हाथों को साबुन से साफ़ कर लूं,
31 da skulde du dyppe mig i en grøft, så mine klær vemmedes ved mig.
यह सब होने पर भी आप मुझे कब्र में डाल देंगे. मेरे वस्त्र मुझसे घृणा करने लगेंगे.
32 For han er ikke en mann som jeg, så jeg kunde svare ham, så vi kunde gå sammen for retten;
“परमेश्वर कोई मेरे समान मनुष्य तो नहीं हैं, कि मैं उन्हें वाद-विवाद में सम्मिलित कर लूं, कि मैं उनके साथ न्यायालय में प्रवेश करूं.
33 det er ikke nogen voldgiftsmann mellem oss, som kunde legge sin hånd på oss begge.
हम दोनों के मध्य कोई भी मध्यस्थ नहीं, कि वह हम दोनों के सिर पर हाथ रखे.
34 Når han bare tok sitt ris bort fra mig, og hans redsler ikke skremte mig!
परमेश्वर ही मुझ पर से अपना नियंत्रण हटा लें, उनका आतंक मुझे भयभीत न करने पाए.
35 Da skulde jeg tale uten å reddes for ham; for slik er jeg ikke, det vet jeg med mig selv.
इसी के बाद मैं उनसे बिना डर के वार्तालाप कर सकूंगा, किंतु स्वयं मैं अपने अंतर में वैसा नहीं हूं.

< Jobs 9 >