< Jeremias 1 >

1 Ord av Jeremias, Hilkias' sønn, en av prestene i Anatot i Benjamins land.
पुरोहितों में से बिन्यामिन प्रदेश के अनाथोथवासी हिलकियाह के पुत्र येरेमियाह का वचन.
2 Herrens ord kom til ham i de dager da Josias, Amons sønn, var konge i Juda, i det trettende år av hans regjering,
जिन्हें यहूदिया के राजा अमोन के पुत्र योशियाह के राज्य-काल के तेरहवें वर्ष में याहवेह का संदेश प्रगट किया गया,
3 og siden i de dager da Jojakim, Josias' sønn, var konge i Juda, inntil enden av Judas konge Sedekias', Josias' sønns ellevte år, da Jerusalems innbyggere blev bortført i den femte måned.
उन्हें याहवेह का संदेश यहूदिया के राजा योशियाह के पुत्र यहोइयाकिम के राज्य-काल से लेकर, यहूदिया के राजा योशियाह के पुत्र सीदकियाहू के राज्य-काल के ग्यारहवें वर्ष के अंत तक, पांचवें माह में येरूशलेम के निवासी तक भी प्रगट किया जाता रहा.
4 Herrens ord kom til mig, og det lød så:
मुझे याहवेह का संदेश प्राप्‍त हुआ,
5 Før jeg dannet dig i mors liv, kjente jeg dig, og før du kom ut av mors skjød, helliget jeg dig; jeg satte dig til en profet for folkene.
“गर्भ में तुम्हें कोई स्वरूप देने के पूर्व मैं तुम्हें जानता था, तुम्हारे जन्म के पूर्व ही मैं तुम्हें नियुक्त कर चुका था; मैंने तुम्हें राष्ट्रों के लिए भविष्यद्वक्ता नियुक्त किया है.”
6 Men jeg sa: Akk, Herre, Herre! Se, jeg forstår ikke å tale; for jeg er ung.
यह सुन मैंने कहा, “ओह, प्रभु याहवेह, बात करना तो मुझे आता ही नहीं; क्योंकि मैं तो निरा लड़का ही हूं.”
7 Da sa Herren til mig: Si ikke: Jeg er ung! Men til alle dem jeg sender dig til, skal du gå, og alt det jeg byder dig, skal du tale.
किंतु याहवेह ने मुझसे कहा, “मत कहो, ‘मैं तो निरा लड़का ही हूं.’ क्योंकि मैं तुम्हें जहां कहीं भेजा करूं तुम वहां जाओगे.
8 Frykt ikke for dem, for jeg er med dig og vil redde dig, sier Herren.
तब उनसे भयभीत मत होना, क्योंकि तुम्हें छुड़ाने के लिए मैं तुम्हारे साथ हूं,” यह याहवेह की वाणी है.
9 Og Herren rakte ut sin hånd og rørte ved min munn, og Herren sa til mig: Se, jeg legger mine ord i din munn.
तब याहवेह ने हाथ बढ़ाकर मेरे मुख को स्पर्श किया और याहवेह ने मुझसे कहा, “देखो, मैंने तुम्हारे मुख में अपने शब्द स्थापित कर दिए हैं.
10 Se, jeg setter dig idag over folkene og over rikene til å rykke op og rive ned, til å ødelegge og bryte ned, til å bygge og til å plante.
यह समझ लो कि आज मैंने तुम्हें उन राष्ट्रों तथा राज्यों पर इसलिये नियुक्त किया है कि तुम तोड़ो तथा चूर-चूर करो, नष्ट करो तथा सत्ता पलट दो, निर्माण करो तथा रोपित करो.”
11 Og Herrens ord kom til mig, og det lød så: Hvad ser du, Jeremias? Jeg svarte: Jeg ser en stav av det våkne tre.
मुझे याहवेह का यह संदेश प्रगट किया गया: “येरेमियाह, तुम्हें क्या दिखाई दे रहा है?” “मैंने उत्तर दिया, मुझे बादाम के वृक्ष की एक छड़ी दिखाई दे रही है.”
12 Da sa Herren til mig: Du har sett rett; for jeg vil våke over mitt ord, så jeg fullbyrder det.
याहवेह ने मुझसे कहा, “तुम्हारा देखना सही है, इसका आशय यह है कि मैं यह देखने के लिए जागृत हूं कि मेरा वचन पूरा हो!”
13 Og Herrens ord kom til mig annen gang: Hvad ser du? Jeg svarte: Jeg ser en kokende gryte, og den er vendt hit fra nord.
याहवेह का संदेश पुनः मुझे प्रगट किया गया: “तुम्हें क्या दिखाई दे रहा है?” मैंने उत्तर दिया, “मुझे भोजन पकाने का एक बर्तन दिखाई दे रहा है, उत्तर दिशा से हमारी ओर झुका दिया गया है.”
14 Og Herren sa til mig: Fra nord skal ulykken slippes løs over alle landets innbyggere.
तब याहवेह ने मुझ पर प्रकट किया, “इस देश के निवासियों पर उत्तर दिशा से संकट टूट पड़ेगा.
15 For se, jeg kaller på alle folkestammer i rikene mot nord, sier Herren, og de skal komme og sette hver sin stol ved inngangen til Jerusalems porter og mot alle dets murer rundt omkring og mot alle Judas byer.
क्योंकि देख लेना, मैं उत्तरी राज्यों के सारे परिवारों को आह्वान कर रहा हूं,” यह याहवेह की वाणी है. “वे आएंगे तथा उनमें से हर एक येरूशलेम के प्रवेश द्वार पर, इसकी सभी शहरपनाह के चारों ओर तथा यहूदिया के सभी नगरों पर अपना अपना सिंहासन स्थापित कर लेंगे.
16 Og jeg vil avsi mine dommer over dem for all deres ondskaps skyld, fordi de forlot mig og brente røkelse for andre guder og tilbad sine henders verk.
मैं अपने न्याय-दंड की घोषणा करूंगा, उनकी सभी बुराइयों पर जिनके अंतर्गत उन्होंने मेरा परित्याग कर दिया, पराये देवताओं को बलि अर्पित किया तथा स्वयं अपने द्वारा निर्मित मूर्तियों की उपासना की है.
17 Men du skal omgjorde dine lender og stå op og tale til dem alt det jeg byder dig; vær ikke redd for dem, så jeg ikke skal gjøre dig redd for dem!
“अब उठो! तैयार हो जाओ और उन सभी से बात करो जिनके विषय में मैं तुम्हें आदेश दे रहा हूं. उनके समक्ष जाकर निराश न हो जाना, अन्यथा मैं तुम्हें उनके समक्ष निराश कर दूंगा.
18 Og se, jeg gjør dig idag til en fast borg og til en jernstøtte og til en kobbermur mot det hele land, mot Judas konger, mot dets høvdinger, mot dets prester og mot folket i landet.
अब यह समझ लो आज मैंने तुम्हें सारे देश के लिए, यहूदिया के राजाओं के लिए, इसके उच्चाधिकारियों के लिए, इसके पुरोहितों के लिए तथा देशवासियों के लिए एक गढ़नगर, एक लौह स्तंभ तथा कांस्य दीवारों सदृश बना दिया है.
19 Og de skal stride mot dig, men ikke få overhånd over dig; for jeg er med dig, sier Herren, og vil redde dig.
वे तुम पर आक्रमण तो करेंगे किंतु तुम्हें पराजित नहीं कर सकेंगे, क्योंकि तुम्हारा बचाने वाला मैं तुम्हारे साथ हूं,” यह याहवेह की वाणी है.

< Jeremias 1 >