< Jeremias 30 >

1 Dette er det ord som kom til Jeremias fra Herren:
वह संदेश जो याहवेह द्वारा येरेमियाह के लिए प्रगट किया गया:
2 Så sier Herren, Israels Gud: Skriv alle de ord jeg har talt til dig, i en bok!
“याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर का आदेश यह है: ‘एक पुस्तक में तुमसे की गई मेरी संपूर्ण बात को लिख लो.
3 For se, dager kommer, sier Herren, da jeg gjør ende på mitt folks, Israels og Judas, fangenskap, sier Herren, og fører dem tilbake til det land jeg gav deres fedre, så de kan ta det i eie.
क्योंकि यह देख लेना, ऐसे दिन आ रहे हैं,’ यह याहवेह की वाणी है, ‘जब मैं अपने लोग इस्राएल तथा यहूदिया की समृद्धि लौटा दूंगा,’ याहवेह की यह वाणी है, ‘मैं उन्हें उस देश में लौटा ले आऊंगा, जो मैंने उनके पूर्वजों को प्रदान किया था और वे उस पर अधिकार कर लेंगे.’”
4 Og dette er de ord Herren har talt om Israel og Juda:
इस्राएल एवं यहूदिया से संबंधित याहवेह का वचन यह है:
5 Så sier Herren: Et redselsrop har vi hørt; der er frykt og ingen fred.
“याहवेह का संदेश यह है: “‘मैंने एक भय की पुकार सुनी है— आतंक की ध्वनि, शांति है ही नहीं.
6 Spør og se efter om en mann føder! Hvorfor ser jeg hver mann med hendene på sine lender, lik en fødende kvinne, og hvorfor er alle åsyn forandret og blitt bleke?
ज्ञात करो, विचार करो: क्या पुरुष के लिए प्रसव संभव है? तब कारण क्या है कि हर एक पुरुष अपने कमर पर हाथ रखे हुए है, प्रसूता के सदृश और उनका मुखमंडल विवर्ण क्यों हो गया है?
7 Ve! Stor er den dag, det er ingen som den, og en trengselstid er det for Jakob; men han skal bli frelst fra den.
हाय! क्योंकि भयंकर होगा वह दिन! ऐसा कभी देखा ही नहीं गया. यह याकोब की वेदना का समय होगा, किंतु याकोब इसमें से पार निकल जाएगा.
8 Og det skal skje på den dag, sier Herren, hærskarenes Gud, da vil jeg bryte hans åk og ta det av din nakke, og dine bånd vil jeg rive i stykker, og fremmede skal ikke mere holde dig i trældom.
“‘उस दिन ऐसा होगा,’ यह सेनाओं के याहवेह की वाणी है, ‘मैं उसकी गर्दन पर पड़ा हुआ जूआ तोड़ डालूंगा तथा उनके बंधन तोड़ डालूंगा; तब इसके बाद अपरिचित आकर उन्हें दास नहीं बनाएंगे.
9 Og de skal tjene Herren sin Gud og David sin konge, som jeg vil opreise for dem.
तब वे याहवेह अपने परमेश्वर तथा दावीद अपने राजा के अधीन रहेंगे, जिसका मैं उनके लिए उद्भव करूंगा.
10 Frykt ikke, du min tjener Jakob, sier Herren, og reddes ikke, Israel! For se, jeg frelser dig fra det fjerne land og din ætt fra deres fangenskaps land, og Jakob skal vende tilbake og leve i ro og være trygg, og ingen skal forferde ham.
“‘याकोब, मेरे सेवक, भयभीत न होओ; और इस्राएल, हताश न हो जाओ,’ यह याहवेह का आदेश है. ‘क्योंकि तुम यह देखोगे कि तुम चाहे कितनी भी दूर क्यों न रहो, मैं तुम्हारे वंशजों का उद्धार उनके बंधुआई के देश में से करूंगा. तब याकोब लौट आएगा, वह सुरक्षित रहेगा तथा सुख-शांति की स्थिति में निवास करेगा, कोई भी उसे भयभीत न करेगा.
11 For jeg er med dig, sier Herren, og jeg vil frelse dig; jeg vil gjøre ende på alle de folk som jeg har adspredt dig iblandt; bare dig vil jeg ikke gjøre ende på; jeg vil tukte dig med måte; men helt ustraffet vil jeg ikke la dig være.
क्योंकि मैं तुम्हारे साथ रहूंगा, कि तुम्हें विमुक्त कर दूं,’ यह याहवेह की वाणी है. ‘मैं उन सभी जनताओं का सर्वनाश कर दूंगा, जहां मैंने तुम्हें बिखरा दिया था, किंतु मैं तुम्हें पूर्णतः नष्ट नहीं करूंगा. मैं तुम्हारी न्यायोचित प्रताड़ना अवश्य करूंगा; किसी भी स्थिति में मैं तुम्हें अदण्डित न छोडूंगा.’
12 For så sier Herren: Ubotelig er din skade, ulægelig ditt sår.
“क्योंकि याहवेह का स्पष्टीकरण यह है: “‘असाध्य है तुम्हारा घाव, तथा गंभीर है तुम्हें लगी हुई चोट.
13 Ingen tar sig av din sak, så han klemmer ditt sår ut; lægedom, plaster finnes ikke for dig.
तुम्हारा समर्थन करनेवाला कोई भी नहीं है, न तो तुम्हारे घाव भरेंगे, और न ही तुम्हें स्वास्थ्य पुनः प्राप्‍त होगा.
14 Alle dine elskere har glemt dig, de spør ikke efter dig; for jeg har slått dig som en fiende slår, som den grusomme tukter, fordi din misgjerning er mangfoldig, dine synder tallrike.
जिन्हें तुमसे प्रेम था, उन्होंने तुम्हें भूलना पसंद कर दिया है; उन्हें तुम्हारी कोई चिंता नहीं. मैंने तुम्हें वह घाव दिया है, जो एक शत्रु ही दे सकता है, एक ऐसा दंड, जो निर्मम शत्रु दिया करता है, क्योंकि घोर है तुम्हारा अपराध तथा असंख्य हैं तुम्हारे पाप.
15 Hvorfor skriker du over din skade, over at din smerte er ubotelig? Fordi din misgjerning er mangfoldig, dine synder tallrike, har jeg gjort dette mot dig.
अपने घावों पर विलाप क्यों कर रहे हो, तुम्हारी पीड़ा असाध्य है? इसलिये कि तुम्हारी पापिष्ठता जघन्य है तथा असंख्य हैं तुम्हारे पाप. मैंने ही तुम्हारे साथ ऐसा व्यवहार किया है.
16 Derfor skal alle de som eter dig, bli ett, og alle de som er dine fiender, dra bort i fangenskap, alle sammen, og de som plyndrer dig, skal bli plyndret, og alle dem som røver dig, vil jeg gjøre til rov.
“‘इसलिये वे सभी, जो तुम्हें निगल रहे हैं, स्वयं निगल लिए जाएंगे; तुम्हारे सब शत्रु बंधुआई में चले जाएंगे. वे, जो तुम्हें लूट रहे हैं, स्वयं लूट लिए जाएंगे. वे, जो तुम्हें शिकार बना रहे हैं, मैं उन्हें शिकार होने के लिए सौंप दूंगा.
17 For jeg vil legge forbinding på dig og læge dine sår, sier Herren; for de kaller dig den bortdrevne, Sion som ingen spør efter.
क्योंकि मैं तुम्हारा स्वास्थ्य पुनःस्थापित करूंगा, तथा तुम्हारे घावों को भर दूंगा,’ यह याहवेह की वाणी है, ‘क्योंकि उन्होंने तुम्हें गृहवंचित घोषित कर दिया है, उन्होंने कहा है, यह ज़ियोन है; उन्हें तुम्हारी कोई चिंता नहीं.’
18 Så sier Herren: Se, jeg gjør ende på fangenskapet for Jakobs telt og forbarmer mig over hans boliger; byen skal bygges på sin haug, og palasset skal stå på sitt rette sted.
“यह याहवेह की वाणी है: “‘तुम देखना मैं याकोब के शिविर की समृद्धि को लौटाकर दूंगा, मैं ध्वस्त आवासों के प्रति अनुकम्पा प्रदर्शित करूंगा; उसके खंडहरों पर ही नगर का पुनर्निर्माण होगा, तथा महल अपने यथास्थान पर प्रतिष्ठित किया जाएगा.
19 Og det skal lyde lovsang fra dem, og rop av glade mennesker; jeg vil gjøre dem tallrike, og de skal ikke bli færre; jeg vil ære dem, og de skal ikke bli aktet ringe.
उनसे धन्यवाद तथा हर्षोल्लास का स्वर आता रहेगा. मैं उनकी संख्या में वृद्धि करूंगा, उनकी संख्या कम न होगी; मैं उन्हें सम्मान्य बना दूंगा, वे नगण्य न रहेंगे.
20 Og hans sønner skal være som i fordums tid, og hans menighet skal stå fast for mitt åsyn, og jeg vil hjemsøke alle dem som undertrykker ham.
उनकी संतान भी पूर्ववत समृद्ध हो जाएगी, मेरे समक्ष सारा राष्ट्र प्रतिष्ठित हो जाएगा; तथा मैं उन्हें दंड दूंगा, जिन्होंने उन पर अत्याचार किया था.
21 Og hans herlige skal være av hans egen ætt, og hans hersker utgå av hans midte, og jeg vil la ham komme nær, og han skal trede frem for mig; for hvem vil ellers våge sitt liv og komme mig nær? sier Herren.
उन्हीं का अपना स्वजन उनका उच्चाधिकारी हो जाएगा; उन्हीं के मध्य से उनके उच्चाधिकारी का उद्भव होगा. मेरे आमंत्रण पर वह मेरे निकट आएगा अन्यथा कैसे मेरे निकट आकर अपने प्राण को जोखिम में डालेगा?’ यह याहवेह की वाणी है.
22 Og I skal være mitt folk, og jeg vil være eders Gud.
‘तब तुम मेरी प्रजा हो जाओगे, तथा मैं तुम्हारा परमेश्वर.’”
23 Se, Herrens storm, hans vrede farer ut, en rivende stormvind; den hvirvler over hodet på de ugudelige.
देख लो, याहवेह के बवंडर को, उनका कोप क्रोध हो चुका है, यह बवंडर सब कुछ उड़ा ले जाएगा ये बुराइयां सिर पर टूट पड़ेंगी.
24 Herrens brennende vrede skal ikke vende tilbake før han har utført og fullbyrdet sitt hjertes tanker; i de siste dager skal I forstå det.
याहवेह का प्रचंड कोप तब तक अलग न होगा, जब तक वह अपने हृदय की बातों को पूर्ण नहीं कर लेते, जब तक वह इसका निष्पादन नहीं कर लेते. अंतिम दिनों में तुम्हारे समक्ष यह सब स्पष्ट हो जाएगा.

< Jeremias 30 >