< Esaias 52 >

1 Våkn op, våkn op, iklæ dig din styrke, Sion! Klæ dig i ditt høitidsskrud, Jerusalem, du hellige stad! For ingen uomskåren eller uren skal mere komme inn i dig.
हे सिय्योन, जाग, जाग! अपना बल धारण कर; हे पवित्र नगर यरूशलेम, अपने शोभायमान वस्त्र पहन ले; क्योंकि तेरे बीच खतनारहित और अशुद्ध लोग फिर कभी प्रवेश न करने पाएँगे।
2 Ryst støvet av dig, stå op, ta sete, Jerusalem! Gjør dig løs fra båndene om din hals, du fangne Sions datter!
अपने ऊपर से धूल झाड़ दे, हे यरूशलेम, उठ; हे सिय्योन की बन्दी बेटी, अपने गले के बन्धन को खोल दे।
3 For så sier Herren: For intet blev I solgt, og uten penger skal I bli gjenløst.
क्योंकि यहोवा यह कहता है, “तुम जो सेंत-मेंत बिक गए थे, इसलिए अब बिना रुपया दिए छुड़ाए भी जाओगे।
4 Ja, så sier Herren, Israels Gud: I sin første tid drog mitt folk ned til Egypten for å bo der som fremmed, og siden undertrykte Assur det uten nogen rett.
प्रभु यहोवा यह कहता है: मेरी प्रजा पहले तो मिस्र में परदेशी होकर रहने को गई थी, और अश्शूरियों ने भी बिना कारण उन पर अत्याचार किया।
5 Og nu, hvad skal jeg gjøre her? sier Herren; for mitt folk er ført bort for intet, dets herskere brøler, sier Herren, og hele dagen igjennem blir mitt navn spottet.
इसलिए यहोवा की यह वाणी है कि मैं अब यहाँ क्या करूँ जबकि मेरी प्रजा सेंत-मेंत हर ली गई है? यहोवा यह भी कहता है कि जो उन पर प्रभुता करते हैं वे ऊधम मचा रहे हैं, और मेरे नाम कि निन्दा लगातार दिन भर होती रहती है।
6 Derfor skal mitt folk lære å kjenne mitt navn; derfor skal det på den dag lære å kjenne at jeg er den som sier: Se, her er jeg!
इस कारण मेरी प्रजा मेरा नाम जान लेगी; वह उस समय जान लेगी कि जो बातें करता है वह यहोवा ही है; देखो, मैं ही हूँ।”
7 Hvor fagre er på fjellene dens føtter som kommer med gledesbud, som forkynner fred, som bærer godt budskap, som forkynner frelse, som sier til Sion: Din Gud er blitt konge!
पहाड़ों पर उसके पाँव क्या ही सुहावने हैं जो शुभ समाचार लाता है, जो शान्ति की बातें सुनाता है और कल्याण का शुभ समाचार और उद्धार का सन्देश देता है, जो सिय्योन से कहता हैं, “तेरा परमेश्वर राज्य करता है।”
8 Hør! Dine vektere opløfter sin røst, de jubler alle sammen; for like for sine øine ser de at Herren vender tilbake til Sion.
सुन, तेरे पहरुए पुकार रहे हैं, वे एक साथ जयजयकार कर रहें हैं; क्योंकि वे साक्षात् देख रहे हैं कि यहोवा सिय्योन को लौट रहा है।
9 Bryt ut og juble alle sammen, Jerusalems ruiner! For Herren trøster sitt folk, han gjenløser Jerusalem.
हे यरूशलेम के खण्डहरों, एक संग उमंग में आकर जयजयकार करो; क्योंकि यहोवा ने अपनी प्रजा को शान्ति दी है, उसने यरूशलेम को छुड़ा लिया है।
10 Herren avdekker sin hellige arm for alle folkenes øine, og alle jordens ender får se vår Guds frelse.
१०यहोवा ने सारी जातियों के सामने अपनी पवित्र भुजा प्रगट की है; और पृथ्वी के दूर-दूर देशों के सब लोग हमारे परमेश्वर का किया हुआ उद्धार निश्चय देख लेंगे।
11 Avsted, avsted! Dra ut derfra! Rør ikke ved noget urent! Dra ut derfra! Rens eder, I som bærer Herrens kar!
११दूर हो, दूर, वहाँ से निकल जाओ, कोई अशुद्ध वस्तु मत छूओ; उसके बीच से निकल जाओ; हे यहोवा के पात्रों के ढोनेवालों, अपने को शुद्ध करो।
12 For I skal ikke dra ut i hast og ikke fare bort som flyktninger; for Herren går foran eder, og Israels Gud slutter eders tog.
१२क्योंकि तुम को उतावली से निकलना नहीं, और न भागते हुए चलना पड़ेगा; क्योंकि यहोवा तुम्हारे आगे-आगे अगुआई करता हुआ चलेगा, और इस्राएल का परमेश्वर तुम्हारे पीछे भी रक्षा करता चलेगा।
13 Se, min tjener skal gå frem med visdom; han skal bli opløftet og ophøiet og være meget høi.
१३देखो, मेरा दास बुद्धि से काम करेगा, वह ऊँचा, महान और अति महान हो जाएगा।
14 Likesom mange blev forferdet over ham - så ille tilredt var han at han ikke så ut som et menneske, og hans skikkelse ikke var som andre menneskebarns -
१४जैसे बहुत से लोग उसे देखकर चकित हुए (क्योंकि उसका रूप यहाँ तक बिगड़ा हुआ था कि मनुष्य का सा न जान पड़ता था और उसकी सुन्दरता भी आदमियों की सी न रह गई थी),
15 således skal han få mange folkeferd til å fare op, for ham skal konger lukke sin munn; for det som ikke var fortalt dem, det har de sett, og det de ikke hadde hørt, det har de fornummet.
१५वैसे ही वह बहुत सी जातियों को पवित्र करेगा और उसको देखकर राजा शान्त रहेंगे; क्योंकि वे ऐसी बात देखेंगे जिसका वर्णन उनके सुनने में भी नहीं आया, और ऐसी बात उनकी समझ में आएगी जो उन्होंने अभी तक सुनी भी न थी।

< Esaias 52 >