< Esaias 11 >

1 Men en kvist skal skyte frem av Isais stubb, og et skudd fra hans røtter skal bære frukt.
तब यिशै के ठूँठ में से एक डाली फूट निकलेगी और उसकी जड़ में से एक शाखा निकलकर फलवन्त होगी।
2 Og Herrens Ånd skal hvile over ham, visdoms og forstands Ånd, råds og styrkes Ånd, den Ånd som gir kunnskap om Herren og frykt for ham.
और यहोवा की आत्मा, बुद्धि और समझ की आत्मा, युक्ति और पराक्रम की आत्मा, और ज्ञान और यहोवा के भय की आत्मा उस पर ठहरी रहेगी।
3 Han skal ha sitt velbehag i Herrens frykt, og han skal ikke dømme efter det hans øine ser, og ikke skifte rett efter det hans ører hører,
ओर उसको यहोवा का भय सुगन्ध—सा भाएगा। वह मुँह देखा न्याय न करेगा और न अपने कानों के सुनने के अनुसार निर्णय करेगा;
4 men han skal dømme de ringe med rettferdighet og skifte rett med rettvishet for de saktmodige på jorden, og han skal slå jorden med sin munns ris og drepe den ugudelige med sine lebers ånde.
परन्तु वह कंगालों का न्याय धार्मिकता से, और पृथ्वी के नम्र लोगों का निर्णय खराई से करेगा; और वह पृथ्वी को अपने वचन के सोंटे से मारेगा, और अपनी फूँक के झोंके से दुष्ट को मिटा डालेगा।
5 Rettferdighet skal være beltet om hans lender, og trofasthet beltet om hans hofter.
उसकी कटि का फेंटा धार्मिकता और उसकी कमर का फेंटा सच्चाई होगी।
6 Da skal ulven bo sammen med lammet, og leoparden ligge hos kjeet, og kalven og den unge løve og gjøfeet skal holde sig sammen, og en liten gutt skal drive dem.
तब भेड़िया भेड़ के बच्चे के संग रहा करेगा, और चीता बकरी के बच्चे के साथ बैठा रहेगा, और बछड़ा और जवान सिंह और पाला पोसा हुआ बैल तीनों इकट्ठे रहेंगे, और एक छोटा लड़का उनकी अगुआई करेगा।
7 Ku og bjørn skal beite sammen, deres unger skal ligge hos hverandre, og løven skal ete halm som oksen.
गाय और रीछनी मिलकर चरेंगी, और उनके बच्चे इकट्ठे बैठेंगे; और सिंह बैल के समान भूसा खाया करेगा।
8 Diebarnet skal leke ved huggormens hule, og over basiliskens hull skal det avvente barn rekke ut sin hånd.
दूध पीता बच्चा करैत के बिल पर खेलेगा, और दूध छुड़ाया हुआ लड़का नाग के बिल में हाथ डालेगा।
9 Ingen skal gjøre noget ondt og ingen ødelegge noget på hele mitt hellige berg; for jorden er full av Herrens kunnskap, likesom vannet dekker havets bunn.
मेरे सारे पवित्र पर्वत पर न तो कोई दुःख देगा और न हानि करेगा; क्योंकि पृथ्वी यहोवा के ज्ञान से ऐसी भर जाएगी जैसा जल समुद्र में भरा रहता है।
10 På den tid skal hedningefolkene søke til Isais rotskudd, som står som et banner for folkeslag, og hans bolig skal være herlighet.
१०उस समय यिशै की जड़ देश-देश के लोगों के लिये एक झण्डा होगी; सब राज्यों के लोग उसे ढूँढ़ेंगें, और उसका विश्रामस्थान तेजोमय होगा।
11 På den tid skal Herren ennu en gang rekke ut sin hånd for å vinne levningen av sitt folk, de som blir reddet fra Assyria og Egypten og Patros og Etiopia og Elam og Sinear og Hamat og havets øer.
११उस समय प्रभु अपना हाथ दूसरी बार बढ़ाकर बचे हुओं को, जो उसकी प्रजा के रह गए हैं, अश्शूर से, मिस्र से, पत्रोस से, कूश से, एलाम से, शिनार से, हमात से, और समुद्र के द्वीपों से मोल लेकर छुड़ाएगा।
12 Og han skal løfte et banner for folkene og samle de fordrevne av Israel og sanke de adspredte av Juda fra jordens fire hjørner.
१२वह अन्यजातियों के लिये झण्डा खड़ा करके इस्राएल के सब निकाले हुओं को, और यहूदा के सब बिखरे हुओं को पृथ्वी की चारों दिशाओं से इकट्ठा करेगा।
13 Da skal Efra'ims misunnelse vike, og de som overfaller Juda, skal utryddes; Efra'im skal ikke misunne Juda og Juda ikke overfalle Efra'im.
१३एप्रैम फिर डाह न करेगा और यहूदा के तंग करनेवाले काट डाले जाएँगे; न तो एप्रैम यहूदा से डाह करेगा और न यहूदा एप्रैम को तंग करेगा।
14 Og de skal slå ned på filistrenes skulder mot vest; sammen skal de plyndre Østens barn; på Edom og Moab skal de legge hånd, og Ammons barn skal lyde dem.
१४परन्तु वे पश्चिम की ओर पलिश्तियों के कंधे पर झपट्टा मारेंगे, और मिलकर पूर्वियों को लूटेंगे। वे एदोम और मोआब पर हाथ बढ़ाएँगे, और अम्मोनी उनके अधीन हो जाएँगे।
15 Og Herren skal slå bukten av Egyptens hav med bann og svinge sin hånd over elven med sin sterke storm, og han skal kløve den til syv bekker, så en kan gå over den med sko.
१५यहोवा मिस्र के समुद्र की कोल को सुखा डालेगा, और फरात पर अपना हाथ बढ़ाकर प्रचण्ड लू से ऐसा सुखाएगा कि वह सात धार हो जाएगा, और लोग जूता पहने हुए भी पार हो जाएँगे।
16 Og der skal være en ryddet vei for levningen av hans folk, de som blir reddet fra Assyria, likesom det var for Israel den dag de drog op fra Egyptens land.
१६उसकी प्रजा के बचे हुओं के लिये अश्शूर से एक ऐसा राज-मार्ग होगा जैसा मिस्र देश से चले आने के समय इस्राएल के लिये हुआ था।

< Esaias 11 >