< 1 Mosebok 41 >

1 Så hendte det da to år var omme, at Farao drømte han stod ved elven.
पूरे दो वर्ष के बीतने पर फ़िरौन ने यह स्वप्न देखा कि वह नील नदी के किनारे खड़ा है।
2 Og se, det steg op av elven syv kyr, vakre å se til og fete, og de gikk og beitet i elvegresset.
और उस नदी में से सात सुन्दर और मोटी-मोटी गायें निकलकर कछार की घास चरने लगीं।
3 Og efter dem steg det op av elven syv andre kyr, stygge å se til og magre, og de stod ved siden av de andre kyr på elvebredden.
और, क्या देखा कि उनके पीछे और सात गायें, जो कुरूप और दुर्बल हैं, नदी से निकलीं; और दूसरी गायों के निकट नदी के तट पर जा खड़ी हुईं।
4 Og de stygge og magre kyr åt op de syv vakre og fete kyr. Da våknet Farao.
तब ये कुरूप और दुर्बल गायें उन सात सुन्दर और मोटी-मोटी गायों को खा गईं। तब फ़िरौन जाग उठा।
5 Så sovnet han igjen og drømte annen gang, og se, syv aks, frodige og gode, vokste op på ett strå.
और वह फिर सो गया और दूसरा स्वप्न देखा कि एक डंठल में से सात मोटी और अच्छी-अच्छी बालें निकलीं।
6 Og efter dem skjøt det op syv aks som var tynne og svidd av østenvind.
और, क्या देखा कि उनके पीछे सात बालें पतली और पुरवाई से मुर्झाई हुई निकलीं।
7 Og de tynne aks slukte de syv frodige og fulle aks. Da våknet Farao, og skjønte at det var en drøm.
और इन पतली बालों ने उन सातों मोटी और अन्न से भरी हुई बालों को निगल लिया। तब फ़िरौन जागा, और उसे मालूम हुआ कि यह स्वप्न ही था।
8 Men om morgenen var han urolig til sinns, og han sendte bud og lot kalle alle tegnsutleggerne og alle vismennene i Egypten; og Farao fortalte dem sine drømmer, men det var ingen som kunde tyde dem for ham.
भोर को फ़िरौन का मन व्याकुल हुआ; और उसने मिस्र के सब ज्योतिषियों, और पंडितों को बुलवा भेजा; और उनको अपने स्वप्न बताए; पर उनमें से कोई भी उनका फल फ़िरौन को न बता सका।
9 Da talte den øverste munnskjenk til Farao og sa: Jeg må idag minne om mine synder.
तब पिलानेहारों का प्रधान फ़िरौन से बोल उठा, “मेरे अपराध आज मुझे स्मरण आए:
10 Farao blev vred på sine tjenere og satte mig fast hos høvdingen over livvakten, både mig og den øverste baker.
१०जब फ़िरौन अपने दासों से क्रोधित हुआ था, और मुझे और पकानेहारों के प्रधान को कैद कराके अंगरक्षकों के प्रधान के घर के बन्दीगृह में डाल दिया था;
11 Da hadde vi hver sin drøm i samme natt, jeg og han, og våre drømmer hadde hver sin mening.
११तब हम दोनों ने एक ही रात में, अपने-अपने होनहार के अनुसार स्वप्न देखा;
12 Og det var en hebraisk gutt sammen med oss der; han var tjener hos høvdingen over livvakten; ham fortalte vi våre drømmer, og han tydet dem for oss; efter som enhver hadde drømt, tydet han dem.
१२और वहाँ हमारे साथ एक इब्री जवान था, जो अंगरक्षकों के प्रधान का दास था; अतः हमने उसको बताया, और उसने हमारे स्वप्नों का फल हम से कहा, हम में से एक-एक के स्वप्न का फल उसने बता दिया।
13 Og som han tydet dem for oss, således gikk det; jeg blev satt i mitt embede igjen, og han blev hengt.
१३और जैसा-जैसा फल उसने हम से कहा था, वैसा ही हुआ भी, अर्थात् मुझ को तो मेरा पद फिर मिला, पर वह फांसी पर लटकाया गया।”
14 Da sendte Farao bud og lot Josef kalle, og de førte ham skyndsomt ut av fengslet; og han lot sig rake og skiftet klær og trådte frem for Farao.
१४तब फ़िरौन ने यूसुफ को बुलवा भेजा। और वह झटपट बन्दीगृह से बाहर निकाला गया, और बाल बनवाकर, और वस्त्र बदलकर फ़िरौन के सामने आया।
15 Da sa Farao til Josef: Jeg har hatt en drøm, og det er ingen som kan tyde den; men jeg har hørt si om dig at så snart du hører en drøm, kan du tyde den.
१५फ़िरौन ने यूसुफ से कहा, “मैंने एक स्वप्न देखा है, और उसके फल का बतानेवाला कोई भी नहीं; और मैंने तेरे विषय में सुना है, कि तू स्वप्न सुनते ही उसका फल बता सकता है।”
16 Og Josef svarte Farao og sa: Det står ikke til mig; Gud vil gi et svar som spår lykke for Farao.
१६यूसुफ ने फ़िरौन से कहा, “मैं तो कुछ नहीं जानता: परमेश्वर ही फ़िरौन के लिये शुभ वचन देगा।”
17 Da sa Farao til Josef: Jeg syntes i drømme at jeg stod på elvebredden.
१७फिर फ़िरौन यूसुफ से कहने लगा, “मैंने अपने स्वप्न में देखा, कि मैं नील नदी के किनारे पर खड़ा हूँ।
18 Og se, av elven steg det op syv kyr, fete og vakre av skikkelse, og de gikk og beitet i elvegresset.
१८फिर, क्या देखा, कि नदी में से सात मोटी और सुन्दर-सुन्दर गायें निकलकर कछार की घास चरने लगीं।
19 Og efter dem steg det op syv andre kyr, tynne og svært stygge av skikkelse og magre; jeg har aldri sett så stygge kyr i hele Egyptens land.
१९फिर, क्या देखा, कि उनके पीछे सात और गायें निकली, जो दुबली, और बहुत कुरूप, और दुर्बल हैं; मैंने तो सारे मिस्र देश में ऐसी कुडौल गायें कभी नहीं देखीं।
20 Og de magre og stygge kyr åt op de syv første, fete kyr.
२०इन दुर्बल और कुडौल गायों ने उन पहली सातों मोटी-मोटी गायों को खा लिया।
21 Og da de hadde fått dem til livs, kunde det ikke merkes på dem, de var like stygge å se til som før. Da våknet jeg.
२१और जब वे उनको खा गईं तब यह मालूम नहीं होता था कि वे उनको खा गई हैं, क्योंकि वे पहले के समान जैसी की तैसी कुडौल रहीं। तब मैं जाग उठा।
22 Så drømte jeg igjen, og se: Syv aks, fulle og gode, vokste op på ett strå.
२२फिर मैंने दूसरा स्वप्न देखा, कि एक ही डंठल में सात अच्छी-अच्छी और अन्न से भरी हुई बालें निकलीं।
23 Og efter dem skjøt det op syv aks som var fortørket og tynne og svidd av østenvind.
२३फिर क्या देखता हूँ, कि उनके पीछे और सात बालें छूछी-छूछी और पतली और पुरवाई से मुर्झाई हुई निकलीं।
24 Og de tynne aks slukte de syv gode aks. Og jeg fortalte det til tegnsutleggerne, men ingen kunde forklare det for mig.
२४और इन पतली बालों ने उन सात अच्छी-अच्छी बालों को निगल लिया। इसे मैंने ज्योतिषियों को बताया, पर इसका समझानेवाला कोई नहीं मिला।”
25 Da sa Josef til Farao: Faraos drømmer har én mening; hvad Gud vil gjøre, har han latt Farao få vite.
२५तब यूसुफ ने फ़िरौन से कहा, “फ़िरौन का स्वप्न एक ही है, परमेश्वर जो काम करना चाहता है, उसको उसने फ़िरौन पर प्रगट किया है।
26 De syv gode kyr er syv år, og de syv gode aks er syv år; det er en og samme drøm.
२६वे सात अच्छी-अच्छी गायें सात वर्ष हैं; और वे सात अच्छी-अच्छी बालें भी सात वर्ष हैं; स्वप्न एक ही है।
27 Og de syv magre og stygge kyr som steg op efter dem, er syv år, og de syv tomme aks som var svidd av østenvinden, er syv hungersår, som skal komme.
२७फिर उनके पीछे जो दुर्बल और कुडौल गायें निकलीं, और जो सात छूछी और पुरवाई से मुर्झाई हुई बालें निकालीं, वे अकाल के सात वर्ष होंगे।
28 Det er som jeg sa til Farao: Hvad Gud vil gjøre, har han latt Farao se.
२८यह वही बात है जो मैं फ़िरौन से कह चुका हूँ, कि परमेश्वर जो काम करना चाहता है, उसे उसने फ़िरौन को दिखाया है।
29 Det kommer syv år med stor overflod i hele Egyptens land;
२९सुन, सारे मिस्र देश में सात वर्ष तो बहुतायत की उपज के होंगे।
30 men efter dem kommer det syv hungersår, så all denne overflod skal bli glemt i Egyptens land, og hungeren skal arme ut landet;
३०उनके पश्चात् सात वर्ष अकाल के आएँगे, और सारे मिस्र देश में लोग इस सारी उपज को भूल जाएँगे; और अकाल से देश का नाश होगा।
31 og ingen skal minnes den overflod som var i landet, for hungeren bakefter; for den skal bli meget hård.
३१और सुकाल (बहुतायत की उपज) देश में फिर स्मरण न रहेगा क्योंकि अकाल अत्यन्त भयंकर होगा।
32 Men at drømmen kom to ganger for Farao, det vil si at saken er fast besluttet av Gud, og at Gud vil gjøre det snart.
३२और फ़िरौन ने जो यह स्वप्न दो बार देखा है इसका भेद यही है कि यह बात परमेश्वर की ओर से नियुक्त हो चुकी है, और परमेश्वर इसे शीघ्र ही पूरा करेगा।
33 Nu skulde Farao utse sig en forstandig og vis mann og sette ham over Egyptens land!
३३इसलिए अब फ़िरौन किसी समझदार और बुद्धिमान् पुरुष को ढूँढ़ करके उसे मिस्र देश पर प्रधानमंत्री ठहराए।
34 Det skulde Farao gjøre og så sette opsynsmenn over landet og ta femtedelen av avgrøden i Egyptens land i de syv overflodsår.
३४फ़िरौन यह करे कि देश पर अधिकारियों को नियुक्त करे, और जब तक सुकाल के सात वर्ष रहें तब तक वह मिस्र देश की उपज का पंचमांश लिया करे।
35 Og de skal samle alt som kan tjene til føde, i disse gode år som kommer, og under Faraos hånd dynge op korn i byene til føde og ta vare på det.
३५और वे इन अच्छे वर्षों में सब प्रकार की भोजनवस्तु इकट्ठा करें, और नगर-नगर में भण्डार घर भोजन के लिये, फ़िरौन के वश में करके उसकी रक्षा करें।
36 Og kornet skal tjene til forråd for landet i de syv hungersår som skal komme over Egyptens land, så landet ikke skal ødelegges av hungeren.
३६और वह भोजनवस्तु अकाल के उन सात वर्षों के लिये, जो मिस्र देश में आएँगे, देश के भोजन के निमित्त रखी रहे, जिससे देश का उस अकाल से सत्यानाश न हो जाए।”
37 Disse ord syntes Farao og alle hans tjenere godt om.
३७यह बात फ़िरौन और उसके सारे कर्मचारियों को अच्छी लगी।
38 Og Farao sa til sine tjenere: Mon det finnes nogen som han, en mann som har Guds ånd?
३८इसलिए फ़िरौन ने अपने कर्मचारियों से कहा, “क्या हमको ऐसा पुरुष, जैसा यह है, जिसमें परमेश्वर का आत्मा रहता है, मिल सकता है?”
39 Så sa Farao til Josef: Siden Gud har latt dig vite alt dette, så er det ingen så forstandig og vis som du.
३९फिर फ़िरौन ने यूसुफ से कहा, “परमेश्वर ने जो तुझे इतना ज्ञान दिया है, कि तेरे तुल्य कोई समझदार और बुद्धिमान नहीं;
40 Du skal forestå mitt hus, og hele mitt folk skal rette sig efter ditt ord; bare tronen vil jeg ha fremfor dig.
४०इस कारण तू मेरे घर का अधिकारी होगा, और तेरी आज्ञा के अनुसार मेरी सारी प्रजा चलेगी, केवल राजगद्दी के विषय मैं तुझ से बड़ा ठहरूँगा।”
41 Og Farao sa fremdeles til Josef: Se, jeg setter dig over hele Egyptens land.
४१फिर फ़िरौन ने यूसुफ से कहा, “सुन, मैं तुझको मिस्र के सारे देश के ऊपर अधिकारी ठहरा देता हूँ।”
42 Og Farao tok sin signetring av sin hånd og satte den på Josefs hånd og klædde ham i klær av fint lin og hengte en gullkjede om hans hals.
४२तब फ़िरौन ने अपने हाथ से मुहर वाली अंगूठी निकालकर यूसुफ के हाथ में पहना दी; और उसको बढ़िया मलमल के वस्त्र पहनवा दिए, और उसके गले में सोने की माला डाल दी;
43 Og han lot ham kjøre i den vogn som var nærmest efter hans egen, og de ropte foran ham: Abrek! Og han satte ham over hele Egyptens land.
४३और उसको अपने दूसरे रथ पर चढ़वाया; और लोग उसके आगे-आगे यह प्रचार करते चले, कि घुटने टेककर दण्डवत् करो और उसने उसको मिस्र के सारे देश के ऊपर प्रधानमंत्री ठहराया।
44 Og Farao sa til Josef: Jeg er Farao, og uten din vilje skal ingen mann løfte hånd eller fot i hele Egyptens land.
४४फिर फ़िरौन ने यूसुफ से कहा, “फ़िरौन तो मैं हूँ, और सारे मिस्र देश में कोई भी तेरी आज्ञा के बिना हाथ पाँव न हिलाएगा।”
45 Og Farao gav Josef navnet Sofnat-Paneah og gav ham til hustru Asnat, en datter av Potifera, presten i On. Så drog Josef omkring i Egyptens land.
४५फ़िरौन ने यूसुफ का नाम सापनत-पानेह रखा। और ओन नगर के याजक पोतीपेरा की बेटी आसनत से उसका ब्याह करा दिया। और यूसुफ सारे मिस्र देश में दौरा करने लगा।
46 Josef var tretti år gammel da han stod for Egyptens konge Faraos åsyn. Og efterat Josef var gått ut fra Farao, reiste han gjennem hele Egyptens land.
४६जब यूसुफ मिस्र के राजा फ़िरौन के सम्मुख खड़ा हुआ, तब वह तीस वर्ष का था। वह फ़िरौन के सम्मुख से निकलकर सारे मिस्र देश में दौरा करने लगा।
47 Og jorden bar rikelig i de syv overflodsår.
४७सुकाल के सातों वर्षों में भूमि बहुतायत से अन्न उपजाती रही।
48 Og han samlet alle slags grøde i de syv gode år som kom i Egyptens land, og la den op i byene; i hver by la han op avgrøden fra landet som lå omkring.
४८और यूसुफ उन सातों वर्षों में सब प्रकार की भोजनवस्तुएँ, जो मिस्र देश में होती थीं, जमा करके नगरों में रखता गया, और हर एक नगर के चारों ओर के खेतों की भोजनवस्तुओं को वह उसी नगर में इकट्ठा करता गया।
49 Så hopet da Josef op korn som havets sand, i svære mengder, inntil de holdt op med å telle; for det var ikke tall på det.
४९इस प्रकार यूसुफ ने अन्न को समुद्र की रेत के समान अत्यन्त बहुतायत से राशि-राशि गिनके रखा, यहाँ तक कि उसने उनका गिनना छोड़ दिया; क्योंकि वे असंख्य हो गईं।
50 Før det første hungersår kom, fikk Josef to sønner med Asnat, datter av Potifera, presten i On.
५०अकाल के प्रथम वर्ष के आने से पहले यूसुफ के दो पुत्र, ओन के याजक पोतीपेरा की बेटी आसनत से जन्मे।
51 Og Josef kalte sin førstefødte sønn Manasse; for sa han Gud har latt mig glemme all min møie og hele min fars hus.
५१और यूसुफ ने अपने जेठे का नाम यह कहकर मनश्शे रखा, कि ‘परमेश्वर ने मुझसे मेरा सारा क्लेश, और मेरे पिता का सारा घराना भुला दिया है।’
52 Og den andre sønn kalte han Efra'im; for sa han Gud har gjort mig fruktbar i det land som jeg led ondt i.
५२दूसरे का नाम उसने यह कहकर एप्रैम रखा, कि ‘मुझे दुःख भोगने के देश में परमेश्वर ने फलवन्त किया है।’
53 Da de syv overflodsår i Egyptens land var til ende,
५३और मिस्र देश के सुकाल के सात वर्ष समाप्त हो गए।
54 begynte de syv hungersår å komme, således som Josef hadde sagt. Da blev det hungersnød i alle landene, men i hele Egyptens land var det brød.
५४और यूसुफ के कहने के अनुसार सात वर्षों के लिये अकाल आरम्भ हो गया। सब देशों में अकाल पड़ने लगा; परन्तु सारे मिस्र देश में अन्न था।
55 Og da hele Egyptens land led hunger, ropte folket til Farao om brød. Da sa Farao til alle egypterne: Gå til Josef! Hvad han sier eder, skal I gjøre.
५५जब मिस्र का सारा देश भूखा मरने लगा; तब प्रजा फ़िरौन से चिल्ला चिल्लाकर रोटी माँगने लगी; और वह सब मिस्रियों से कहा करता था, “यूसुफ के पास जाओ; और जो कुछ वह तुम से कहे, वही करो।”
56 Da det nu var hungersnød over hele landet, åpnet Josef alle oplagshusene og solgte korn til egypterne; for hungersnøden var hård i Egyptens land.
५६इसलिए जब अकाल सारी पृथ्वी पर फैल गया, और मिस्र देश में अकाल का भयंकर रूप हो गया, तब यूसुफ सब भण्डारों को खोल-खोलकर मिस्रियों के हाथ अन्न बेचने लगा।
57 Og fra alle landene kom de til Josef i Egypten for å kjøpe korn; for hungersnøden var hård i alle landene.
५७इसलिए सारी पृथ्वी के लोग मिस्र में अन्न मोल लेने के लिये यूसुफ के पास आने लगे, क्योंकि सारी पृथ्वी पर भयंकर अकाल था।

< 1 Mosebok 41 >