< 1 Mosebok 22 >

1 Nogen tid derefter satte Gud Abraham på prøve, og han sa til ham: Abraham! Og han svarte: Ja, her er jeg.
इन बातों के पश्चात् ऐसा हुआ कि परमेश्वर ने, अब्राहम से यह कहकर उसकी परीक्षा की, “हे अब्राहम!” उसने कहा, “देख, मैं यहाँ हूँ।”
2 Da sa han: Ta din sønn, din eneste, ham som du har så kjær, Isak, og gå til Moria land og ofre ham der til brennoffer på et av fjellene, som jeg skal si dig!
उसने कहा, “अपने पुत्र को अर्थात् अपने एकलौते पुत्र इसहाक को, जिससे तू प्रेम रखता है, संग लेकर मोरिय्याह देश में चला जा, और वहाँ उसको एक पहाड़ के ऊपर जो मैं तुझे बताऊँगा होमबलि करके चढ़ा।”
3 Så stod Abraham tidlig op om morgenen og lesste på sitt asen og tok to av sine drenger med sig og Isak, sin sønn; han kløvde ved til brennofferet og gav sig på veien til det sted Gud hadde sagt ham.
अतः अब्राहम सवेरे तड़के उठा और अपने गदहे पर काठी कसकर अपने दो सेवक, और अपने पुत्र इसहाक को संग लिया, और होमबलि के लिये लकड़ी चीर ली; तब निकलकर उस स्थान की ओर चला, जिसकी चर्चा परमेश्वर ने उससे की थी।
4 På den tredje dag, da Abraham så sig omkring, fikk han øie på stedet langt borte.
तीसरे दिन अब्राहम ने आँखें उठाकर उस स्थान को दूर से देखा।
5 Da sa Abraham til sine drenger: Bli I her med asenet! Jeg og gutten, vi vil gå dit bort og bede og så komme tilbake til eder.
और उसने अपने सेवकों से कहा, “गदहे के पास यहीं ठहरे रहो; यह लड़का और मैं वहाँ तक जाकर, और दण्डवत् करके, फिर तुम्हारे पास लौट आएँगे।”
6 Så tok Abraham veden til brennofferet og la den på Isak, sin sønn, og selv tok han ilden og kniven i sin hånd; og så gikk de begge sammen.
तब अब्राहम ने होमबलि की लकड़ी ले अपने पुत्र इसहाक पर लादी, और आग और छुरी को अपने हाथ में लिया; और वे दोनों एक साथ चल पड़े।
7 Da talte Isak til Abraham, sin far, og sa: Du far! Han svarte: Ja, min sønn! Han sa: Se, her er ilden og veden, men hvor er lammet til brennofferet?
इसहाक ने अपने पिता अब्राहम से कहा, “हे मेरे पिता,” उसने कहा, “हे मेरे पुत्र, क्या बात है?” उसने कहा, “देख, आग और लकड़ी तो हैं; पर होमबलि के लिये भेड़ कहाँ है?”
8 Abraham svarte: Gud skal selv utse sig lammet til brennofferet, min sønn! Så gikk de begge sammen.
अब्राहम ने कहा, “हे मेरे पुत्र, परमेश्वर होमबलि की भेड़ का उपाय आप ही करेगा।” और वे दोनों संग-संग आगे चलते गए।
9 Og da de kom til det sted Gud hadde sagt ham, bygget Abraham et alter der og la veden til rette; så bandt han Isak, sin sønn, og la ham på alteret ovenpå veden.
जब वे उस स्थान को जिसे परमेश्वर ने उसको बताया था पहुँचे; तब अब्राहम ने वहाँ वेदी बनाकर लकड़ी को चुन-चुनकर रखा, और अपने पुत्र इसहाक को बाँधकर वेदी पर रखी लकड़ियों के ऊपर रख दिया।
10 Og Abraham rakte ut hånden og tok kniven for å ofre sin sønn.
१०फिर अब्राहम ने हाथ बढ़ाकर छुरी को ले लिया कि अपने पुत्र को बलि करे।
11 Da ropte Herrens engel til ham fra himmelen og sa: Abraham, Abraham! - Han svarte: Ja, her er jeg.
११तब यहोवा के दूत ने स्वर्ग से उसको पुकारकर कहा, “हे अब्राहम, हे अब्राहम!” उसने कहा, “देख, मैं यहाँ हूँ।”
12 Da sa han: Legg ikke hånd på gutten og gjør ham ikke noget! For nu vet jeg at du frykter Gud, siden du ikke har spart din eneste sønn for min skyld.
१२उसने कहा, “उस लड़के पर हाथ मत बढ़ा, और न उसे कुछ कर; क्योंकि तूने जो मुझसे अपने पुत्र, वरन् अपने एकलौते पुत्र को भी, नहीं रख छोड़ा; इससे मैं अब जान गया कि तू परमेश्वर का भय मानता है।”
13 Da nu Abraham så op, fikk han se en vær bakenfor sig, som hang fast i buskene med sine horn; og Abraham gikk bort og tok væren og ofret den til brennoffer istedenfor sin sønn.
१३तब अब्राहम ने आँखें उठाई, और क्या देखा, कि उसके पीछे एक मेढ़ा अपने सींगों से एक झाड़ी में फँसा हुआ है; अतः अब्राहम ने जाकर उस मेढ़े को लिया, और अपने पुत्र के स्थान पर होमबलि करके चढ़ाया।
14 Og Abraham kalte dette sted: Herren ser. Derfor sier folk den dag idag: På Herrens berg skal han la sig se.
१४अब्राहम ने उस स्थान का नाम यहोवा यिरे रखा, इसके अनुसार आज तक भी कहा जाता है, “यहोवा के पहाड़ पर प्रदान किया जाएगा।”
15 Og Herrens engel ropte ennu en gang til Abraham fra himmelen
१५फिर यहोवा के दूत ने दूसरी बार स्वर्ग से अब्राहम को पुकारकर कहा,
16 og sa: Ved mig selv sverger jeg, sier Herren: Fordi du gjorde dette og ikke sparte din eneste sønn,
१६“यहोवा की यह वाणी है, कि मैं अपनी ही यह शपथ खाता हूँ कि तूने जो यह काम किया है कि अपने पुत्र, वरन् अपने एकलौते पुत्र को भी, नहीं रख छोड़ा;
17 så vil jeg storlig velsigne dig og gjøre din ætt såre tallrik, som stjernene på himmelen og som sanden på havets bredd, og din ætt skal ta sine fienders porter i eie;
१७इस कारण मैं निश्चय तुझे आशीष दूँगा; और निश्चय तेरे वंश को आकाश के तारागण, और समुद्र तट के रेतकणों के समान अनगिनत करूँगा, और तेरा वंश अपने शत्रुओं के नगरों का अधिकारी होगा;
18 og i din ætt skal alle jordens folk velsignes, fordi du lød mitt ord.
१८और पृथ्वी की सारी जातियाँ अपने को तेरे वंश के कारण धन्य मानेंगी: क्योंकि तूने मेरी बात मानी है।”
19 Så gikk Abraham tilbake til sine drenger, og de brøt op og drog sammen til Be'erseba; og Abraham blev boende i Be'erseba.
१९तब अब्राहम अपने सेवकों के पास लौट आया, और वे सब बेर्शेबा को संग-संग गए; और अब्राहम बेर्शेबा में रहने लगा।
20 Nogen tid derefter kom det nogen og sa til Abraham: Din bror Nakor og Milka har også fått sønner:
२०इन बातों के पश्चात् ऐसा हुआ कि अब्राहम को यह सन्देश मिला, “मिल्का के तेरे भाई नाहोर से सन्तान उत्पन्न हुई हैं।”
21 Us, den eldste, og Bus, hans bror, og Kemuel, far til Aram,
२१मिल्का के पुत्र तो ये हुए, अर्थात् उसका जेठा ऊस, और ऊस का भाई बूज, और कमूएल, जो अराम का पिता हुआ।
22 og Kesed og Haso og Pildas og Jidlaf og Betuel.
२२फिर केसेद, हज़ो, पिल्दाश, यिद्लाप, और बतूएल।
23 Og Betuel var far til Rebekka. Disse åtte barn fikk Nakor, Abrahams bror, med Milka.
२३इन आठों को मिल्का ने अब्राहम के भाई नाहोर के द्वारा जन्म दिया। और बतूएल से रिबका उत्पन्न हुई।
24 Også hans medhustru, som hette Re'uma, fikk barn: Tebah og Gaham og Tahas og Ma'aka.
२४फिर नाहोर के रूमा नामक एक रखैल भी थी; जिससे तेबह, गहम, तहश, और माका, उत्पन्न हुए।

< 1 Mosebok 22 >