< 2 Mosebok 13 >

1 Og Herren talte til Moses og sa:
और ख़ुदावन्द ने मूसा को फ़रमाया, कि।
2 Du skal hellige mig alt førstefødt, alt det som åpner morsliv blandt Israels barn, enten det er folk eller fe! Mig hører det til.
“सब पहलौठों को या'नी जो बनी — इस्राईल में, चाहे इंसान हो चाहे हैवान पहलौठे बच्चे हों उनको मेरे लिए पाक ठहरा क्यूँकि वह मेरे हैं।”
3 Og Moses sa til folket: Kom i hu denne dag da I gikk ut av Egypten, av trælehuset, for med sterk hånd førte Herren eder ut derfra! Da skal I ikke ete syret brød.
और मूसा ने लोगों से कहा, कि “तुम इस दिन को याद रखना जिस में तुम मिस्र से जो ग़ुलामी का घर है निकले, क्यूँकि ख़ुदावन्द अपनी ताक़त से तुम को वहाँ से निकाल लाया; इसमें ख़मीरी रोटी खाई न जाए।
4 Idag drar I ut, i måneden abib.
तुम अबीब के महीने में आज के दिन निकले हो।
5 Når da Herren fører dig inn i kana'anittenes og hetittenes og amorittenes og hevittenes og jebusittenes land, som han tilsvor dine fedre å gi dig, et land som flyter med melk og honning, da skal du holde denne tjeneste i denne måned.
फिर जब ख़ुदावन्द तुझ को कना'नियों और हित्तियों और अमोरियों और हव्वियों और यबूसियों के मुल्क में पहुँचा दे जिसे तुझ को देने की क़सम उसने तेरे बाप दादा से खाई थी और जिसमें दूध और शहद बहता है, तो तू इसी महीने में यह इबादत किया करना।
6 I syv dager skal du ete usyret brød, og på den syvende dag skal det være høitid for Herren.
सात दिन तक तो तू बेख़मीरी रोटी खाना और सातवें दिन ख़ुदावन्द की 'ईद मनाना।
7 Usyret brød skal du ete alle de syv dager, det skal ikke finnes syret brød hos dig, og ikke surdeig i hele ditt land.
बेख़मीरी रोटी सातों दिन खाई जाए, और ख़मीरी रोटी तेरे पास दिखाई भी न दे और न तेरे मुल्क की हदों में कहीं कुछ ख़मीर नज़र आए।
8 Og samme dag skal du fortelle din sønn det og si: Dette er til minne om det som Herren gjorde for mig da jeg drog ut av Egypten.
और तू उस दिन अपने बेटे को यह बताना, कि इस दिन को मैं उस काम की वजह से मानता हूँ जो ख़ुदावन्द ने मेरे लिए उस वक़्त किया जब मैं मुल्क — ए — मिस्र से निकला।
9 Og det skal være dig til et tegn på din hånd og til en minneskrift på din panne, forat Herrens lov skal være i din munn; for med sterk hånd førte Herren dig ut av Egypten.
और यही तेरे पास जैसे तेरे हाथ में एक निशान और तेरी दोनों आँखों के सामने एक यादगार ठहरे, ताकि ख़ुदावन्द की शरी'अत तेरी ज़बान पर हो; क्यूँकि ख़ुदावन्द ने तुझ को अपनी ताक़त से मुल्क — ए — मिस्र से निकाला।
10 Og du skal gjøre efter denne lov til fastsatt tid, år efter år.
तब तू इस रिवायत को इसी वक़्त — ए — मु'अय्यन में हर साल माना करना।
11 Og når Herren har ført dig til kana'anittenes land, således som han tilsvor dig og dine fedre, og gir dig det,
“और जब ख़ुदावन्द उस क़सम के मुताबिक़, जो उसने तुझ से और तेरे बाप दादा से खाई, तुझ को कना'नियों के मुल्क में पहुँचा कर वह मुल्क तुझ को दे दे।
12 da skal du overgi til Herren alt det som åpner morsliv; alt som åpner morsliv, som faller av det fe du har, hvis det er av hankjønn, hører det Herren til.
तो तू पहलौटे बच्चों को और जानवरों के पहलौठों को ख़ुदावन्द के लिए अलग कर देना। सब नर बच्चे ख़ुदावन्द के होंगे।
13 Og alt som åpner morsliv blandt asen, skal du løse med et stykke småfe; men hvis du ikke løser det, skal du bryte nakken på det; og alt førstefødt av mennesker, blandt dine sønner, skal du løse.
और गधे के पहले बच्चे के फ़िदिये में बर्रा देना, और अगर तू उसका फ़िदिया न दे तो उसकी गर्दन तोड़ डालना। और तेरे बेटों में जितने पहलौठे हों उन सबका फ़िदिया तुझ को देना होगा।
14 Og når din sønn siden spør dig og sier: Hvad betyr dette? da skal du svare ham: Med sterk hånd førte Herren oss ut av Egypten, av trælehuset.
और जब अगले ज़माने में तेरा बेटा तुझसे सवाल करे, कि 'यह क्या है?” तो तू उसे यह जवाब देना, 'ख़ुदावन्द हम को मिस्र से जो ग़ुलामी का घर है अपनी ताक़त से निकाल लाया।
15 For dengang da Farao satte sig hårdt imot å la oss fare, da slo Herren ihjel alt førstefødt i Egyptens land, både folk og fe; derfor ofrer jeg Herren alt det som åpner morsliv, det som er av hankjønn, og alle førstefødte blandt mine sønner løser jeg.
और जब फ़िर'औन ने हम को जाने देना न चाहा, तो ख़ुदावन्द ने मुल्क — ए — मिस्र में इंसान और हैवान दोनों के पहलौठे मार दिए। इसलिए मैं जानवरों के सब नर बच्चों को जो अपनी अपनी माँ के रिहम को खोलते हैं ख़ुदावन्द के आगे क़ुर्बानी करता हूँ, लेकिन अपने बेटों के सब पहलौठों का फ़िदिया देता हूँ।
16 Og det skal være til et tegn på din hånd og til en minneseddel på din panne; for med sterk hånd førte Herren oss ut av Egypten.
और यह तेरे हाथ पर एक निशान और तेरी पेशानी पर टीकों की तरह हों, क्यूँकि ख़ुदावन्द अपने ताक़त से हम को मिस्र से निकाल लाया।”
17 Da nu Farao lot folket fare, da førte Gud dem ikke på veien til filistrenes land, skjønt den var den nærmeste; for Gud sa: Folket kunde angre det når de ser krig for sig, og så vende tilbake til Egypten.
और जब फ़िर'औन ने उन लोगों को जाने की इजाज़त दे दी तो ख़ुदा इनको फ़िलिस्तियों के मुल्क के रास्ते से नहीं ले गया, अगरचे उधर से नज़दीक पड़ता; क्यूँकि ख़ुदा ने कहा, ऐसा न हो कि यह लोग लड़ाई — भिड़ाई देख कर पछताने लगें और मिस्र को लौट जाएँ।
18 Men Gud lot folket ta omveien gjennem ørkenen mot det Røde Hav. Og Israels barn drog fullt rustet ut av Egyptens land.
बल्कि ख़ुदा इनको चक्कर खिला कर बहर — ए — कु़लजु़म के वीरान के रास्ते से ले गया और बनी — इस्राईल मुल्क — ए — मिस्र से हथियार बन्द निकले थे।
19 Og Moses tok Josefs ben med sig; for Josef hadde tatt en ed av Israels barn og sagt: Gud skal visselig se til eder, og da skal I føre mine ben med eder op herfra.
और मूसा यूसुफ़ की हड्डियों को साथ लेता गया, क्यूँकि उसने बनी — इस्राईल से यह कह कर, कि ख़ुदा ज़रूर तुम्हारी ख़बर लेगा इस बात की सख़्त क़सम ले ली थी, कि तुम यहाँ से मेरी हड्डियाँ अपने साथ लेते जाना।
20 Så brøt de op fra Sukkot og slo leir i Etam ved grensen av ørkenen.
और उन्होंने सुक्कात से रवाना करके वीराने के किनारे ईताम में ख़ेमा लगाया।
21 Og Herren gikk foran dem, om dagen i en skystøtte for å lede dem på veien og om natten i en ildstøtte for å lyse for dem, så de kunde dra frem både dag og natt.
और ख़ुदावन्द उनको दिन को रास्ता दिखाने के लिए बादल के सुतून में और रात को रौशनी देने के लिए आग के सुतून में हो कर उनके आगे — आगे चला करता था, ताकि वह दिन और रात दोनों में चल सके।
22 Skystøtten vek ikke fra folket om dagen, ikke heller ildstøtten om natten.
वह बादल का सुतून दिन को और आग का सुतून रात को उन लोगों के आगे से हटता न था।

< 2 Mosebok 13 >