< Predikerens 12 >

1 Tenk på din skaper i din ungdoms dager, før de onde dager kommer, og det lider mot de år hvorom du vil si: Jeg har ingen glede av dem,
जवानी में अपने बनानेवाले को याद रख: अपनी जवानी में अपने बनानेवाले को याद रखो, इससे पहले कि बुराई और वह समय आए जिनमें तुम्हारा कहना यह हो, “मुझे इनमें ज़रा सी भी खुशी नहीं,”
2 før solen og lyset og månen og stjernene formørkes, og skyene kommer igjen efter regnet -
इससे पहले कि सूरज, चंद्रमा और तारे अंधियारे हो जाएंगे, और बादल बारिश के बाद लौट आएंगे;
3 den tid da husets voktere skjelver, og de sterke menn blir krokete, og de som maler på kvernen, stanser sitt arbeid, fordi de er blitt for få, og de som ser ut gjennem vinduene, formørkes,
उस दिन पहरेदार कांपने लगेंगे, बलवान पुरुष झुक जाएंगे, जो पीसते हैं वे काम करना बंद कर देंगे, क्योंकि वे कम हो गए हैं, और जो झरोखों से झांकती हैं वे अंधी हो जाएंगी;
4 og begge dørene til gaten stenges, mens kvernduren blir svak og ikke når høiere enn til spurvekvitter, og alle sangmøene blir lavmælte,
चक्की की आवाज धीमी होने के कारण नगर के फाटक बंद हो जाएंगे; और कोई व्यक्ति उठ खड़ा होगा, तथा सारे गीतों की आवाज शांत हो जाएगी.
5 og en frykter for hver bakke, og det lurer skremsler på veien, og mandeltreet blomstrer, og gresshoppen sleper sig frem, og kapersen mister sin kraft; for mennesket drar bort til sin evige bolig, og de sørgende går allerede og venter på gaten -
लोग ऊंची जगहों से डरेंगे और रास्ते भी डरावने होंगे; बादाम के पेड़ फूलेंगे और टिड्डा उनके साथ साथ घसीटता हुआ चलेगा और इच्छाएं खत्म हो जाएंगी. क्योंकि मनुष्य तो अपने सदा के घर को चला जाएगा जबकि रोने-पीटने वाले रास्तों में ही भटकते रह जाएंगे.
6 før sølvsnoren tas bort, og gullskålen slåes i stykker, og krukken brytes sønder ved kilden, og hjulet knuses og faller ned i brønnen,
याद करो उनको इससे पहले कि चांदी की डोर तोड़ी जाए, और सोने का कटोरा टूट जाए, कुएं के पास रखा घड़ा फोड़ दिया जाए और पहिया तोड़ दिया जाए;
7 og støvet vender tilbake til jorden og blir som det var før, og ånden vender tilbake til Gud, som gav den.
धूल जैसी थी वैसी ही भूमि में लौट जाएगी, और आत्मा परमेश्वर के पास लौट जाएगी जिसने उसे दिया था.
8 Bare idelig tomhet, sier predikeren; alt er tomhet.
“बेकार! ही बेकार है!” दार्शनिक कहता है, “सब कुछ बेकार है!”
9 For øvrig er å si at predikeren var en vismann, og at han også lærte folket kunnskap og prøvde og gransket; han laget mange ordsprog.
बुद्धिमान होने के साथ साथ दार्शनिक ने लोगों को ज्ञान भी सिखाया उसने खोजबीन की और बहुत से नीतिवचन को इकट्ठा किया.
10 Predikeren søkte å finne liflige ord, og skrevet er her hvad riktig er, sannhets ord.
दार्शनिक ने मनभावने शब्दों की खोज की और सच्चाई की बातों को लिखा.
11 De vises ord er som brodder, og visdomssprog som er samlet, sitter fast som nagler; de er gitt av én hyrde
बुद्धिमानों की बातें छड़ी के समान होती हैं तथा शिक्षकों की बातें अच्छे से ठोकी गई कीलों के समान; वे एक ही चरवाहे द्वारा दी गईं हैं.
12 Og for øvrig: La dig advare, du min sønn! Det er ingen ende på all bokskrivningen, og megen granskning tretter legemet.
पुत्र! इनके अलावा दूसरी शिक्षाओं के बारे में चौकस रहना; बहुत सी पुस्तकों को लिखकर रखने का कोई अंत नहीं है और पुस्तकों का ज्यादा पढ़ना भी शरीर को थकाना ही है.
13 Enden på det hele, efterat alt er hørt, er dette: Frykt Gud og hold hans bud! Det er hvad hvert menneske bør gjøre.
इसलिये इस बात का अंत यही है: कि परमेश्वर के प्रति श्रद्धा और भय की भावना रखो और उनकी व्यवस्था और विधियों का पालन करो, क्योंकि यही हर एक मनुष्य पर लागू होता है.
14 For hver gjerning vil Gud føre frem for dommen over alt som er skjult, enten det er godt eller ondt.
क्योंकि परमेश्वर हर एक काम को, चाहे वह छुपी हुई हो, भली या बुरी हो, उसके लिए न्याय करेंगे.

< Predikerens 12 >