< 2 Kongebok 5 >

1 Na'aman, den syriske konges hærfører, hadde meget å si hos sin herre og var høit aktet, for ved ham hadde Herren gitt Syria seier; han var en veldig krigsmann, men spedalsk.
अराम के राजा की सेना का सेनापति नामान, एक अद्भुत प्रतिभा का व्यक्ति था. वह राजा का प्रियजन और आदर के योग्य व्यक्ति था, क्योंकि उसके द्वारा याहवेह ने अराम को विजय दिलाई थी. वह पराक्रमी, वीर योद्धा था, मगर उसे कुष्ठ रोग था.
2 Syrerne hadde engang gjort et herjetog og bortført en liten pike som fange fra Israels land; og hun tjente nu hos Na'amans hustru.
एक मौके पर, जब अराम के सैनिकों ने छापा मारा, वे इस्राएल देश से एक कम उम्र की लड़की अपने साथ ले गए. यह लड़की नामान की पत्नी की सेविका के रूप में काम करती थी.
3 Hun sa til sin frue: Bare min herre var hos profeten i Samaria! Da skulde nok han fri ham fra hans spedalskhet.
इस लड़की ने अपनी स्वामिनी से कहा, “भला होता कि स्वामी उस भविष्यद्वक्ता से मिल सकते, जो शमरिया में रहते हैं. वह स्वामी के कुष्ठ रोग को शुद्ध कर सकते हैं.”
4 Na'aman gikk inn til sin herre og fortalte ham det og sa: Så og så har piken fra Israels land sagt.
नामान ने अपने स्वामी, राजा के सामने इस तरह इसका ब्यौरा किया, “इस्राएल से लाई गई एक लड़की ने मुझे ऐसा-ऐसा बताया है.”
5 Da sa kongen i Syria: Dra dit, så vil jeg sende et brev til Israels konge. Han drog avsted og tok med sig ti talenter sølv og seks tusen sekel gull og ti festklædninger.
अराम के राजा ने नामान से कहा, “तुम इसी समय वहां चले जाओ. मैं तुम्हें इस्राएल के राजा के लिए एक पत्र दिए देता हूं.” तब नामान ने प्रस्थान किया. उसने अपने साथ भेंट में देने के लिए लगभग साढ़े तीन सौ किलो चांदी, सत्तर किलो सोना और दस जोड़ी कीमती वस्त्र रख लिए थे.
6 Han overgav brevet til Israels konge, og i det stod det: Når nu dette brev kommer til dig, så vil du se at jeg har sendt min tjener Na'aman til dig, forat du skal fri ham fra hans spedalskhet.
वह अपने साथ इस्राएल के राजा को अराम के राजा द्वारा लिखा गया पत्र ले गया था जिसमें इस प्रकार लिखा गया था, “जब यह पत्र आपके हाथों में पहुंचेगा, आप यह समझ लें, कि मैं अपने सेवक नामान को आपके पास भेज रहा हूं, कि आप इसे इसके कुष्ठ रोग से शुद्ध कर दें.”
7 Da Israels konge hadde lest brevet, sønderrev han sine klær og sa: Er jeg Gud, så jeg kan døde og gjøre levende, siden han sender bud til mig og vil at jeg skal fri en mann fra hans spedalskhet? Nu ser I vel grant at han søker en leilighet til strid med mig.
जब इस्राएल के राजा ने यह पत्र पढ़ा, उसने अपने कपड़े फाड़ते हुए कहा, “क्या मैं परमेश्वर हूं, जो किसी के प्राण लूं या किसी को दोबारा जीवित करूं, कि यह व्यक्ति कुष्ठरोगी की शुद्धि के लिए मुझसे विनती कर रहा है? ज़रा रुक कर विचार तो करो, और देख लो कि यह मुझसे झगड़ने का बहाना ढूंढ़ रहा है!”
8 Men da Elisa, den Guds mann, hørte at Israels konge hadde sønderrevet sine klær, sendte han bud til kongen og lot si: Hvorfor har du sønderrevet dine klær? La ham komme til mig! Så skal han kjenne at der er en profet i Israel.
मगर जब परमेश्वर के जन एलीशा को राजा द्वारा अपने कपड़े फाड़े जाने की घटना के बारे में मालूम हुआ, उन्होंने राजा को यह संदेश भेजा, “आपने क्यों अपने कपड़े फाड़ दिए हैं? अब आप उससे कहिए कि नामान आकर मुझसे भेंट करे, कि उसे यह मालूम हो जाए कि इस्राएल देश में एक भविष्यद्वक्ता है.”
9 Så kom Na'aman med sine hester og sin vogn og holdt ved døren til Elisas hus.
तब नामान अपने घोड़ों और रथों सहित एलीशा के दरवाजे पर जा खड़ा हुआ.
10 Og Elisa sendte et bud ut til ham og lot si: Gå og bad dig syv ganger i Jordan! Så skal ditt kjøtt bli friskt igjen, og du skal bli ren.
एलीशा ने दूत द्वारा नामान को यह संदेश दिया, “जाकर यरदन नदी में सात बार नहा लो. तुम्हारा शरीर पहले के समान स्वस्थ हो जाएगा और तुम शुद्ध हो जाओगे.”
11 Da blev Na'aman vred og drog bort og sa: Jeg tenkte at han vilde komme ut til mig og stå frem og påkalle Herrens, sin Guds navn og føre sin hånd frem og tilbake over det syke sted og ta bort spedalskheten.
यह सुन नामान बहुत ही क्रोधित हो वहां से लौट गया. वह मन में सोच रहा था: “देखो तो, मैं विचार कर रहा था, भविष्यद्वक्ता ज़रूर बाहर आएंगे, मेरे पास आ खड़े होकर याहवेह, अपने परमेश्वर के नाम की दोहाई देंगे, मेरी रोगी देह पर अपना हाथ लहराएंगे और इस प्रकार मेरे कुष्ठ रोग को ठीक कर देंगे.
12 Er ikke elvene ved Damaskus, Abana og Parpar, bedre enn alle Israels vann? Kunde jeg ikke bade mig i dem og bli ren? Og han vendte om og drog bort i vrede.
अरे, क्या दमेशेक की अबाना और फारपर नदियां इस्राएल के जल से कहीं ज्यादा अच्छी नहीं हैं? क्या मैं उनमें नहाकर शुद्ध न हो सकता था?” तब नामान वहां से बड़े ही क्रोध में भरकर लौटने लगा.
13 Men hans tjenere trådte frem og talte til ham og sa: Min far! Dersom profeten hadde pålagt dig noget svært, vilde du da ikke ha gjort det? Hvor meget mere når han bare sier til dig: Bad dig, så skal du bli ren!
यह देख उसके सेवक उसके पास आ उससे कहने लगे, “पिताश्री! यदि भविष्यद्वक्ता ने आपको कोई भारी काम करने का आदेश दिया होता, तो क्या आप वह न करते? उन्होंने तो सिर्फ यह कहा है, ‘जाकर स्‍नान करो और शुद्ध हो जाओ.’”
14 Da drog han ned og dukket sig syv ganger i Jordan efter den Guds manns ord; og hans kjøtt blev friskt som på en liten gutt, og han blev ren.
यह सुन नामान गया, यरदन नदी में सात बार डुबकी लगाई—जैसा परमेश्वर के जन ने आदेश दिया था—उसकी देह छोटे बालक के समान हो चुकी थी; वह शुद्ध हो गई थी.
15 Og han vendte tilbake til den Guds mann med hele sitt følge, og da han kom dit, trådte han frem for ham og sa: Nu vet jeg at det ikke er nogen Gud på hele jorden uten i Israel; sa ta nu imot en gave av din tjener!
तब नामान अपने सारे झुण्ड़ के साथ लौटकर परमेश्वर के जन के घर पर गया और घर के सामने खड़ा हो भविष्यद्वक्ता को संबोधित कर कहने लगा, “सुनिए, अब मैं जान गया हूं कि सारी पृथ्वी पर इस्राएल के परमेश्वर के अलावा कोई दूसरा परमेश्वर नहीं है. तब अपने सेवक की ओर से यह भेंट स्वीकार कीजिए.”
16 Men han sa: Så sant Herren lever, han hvis tjener jeg er: Jeg tar ikke imot noget. Og han bad ham inntrengende om å ta imot, men han vilde ikke.
मगर एलीशा ने उत्तर दिया, “जीवित याहवेह की शपथ, मैं जिनका सेवक हूं, मैं कुछ भी स्वीकार नहीं करूंगा.” नामान विनती करता रहा मगर एलीशा इनकार करते रहे.
17 Da sa Na'aman: Siden du ikke vil, så la dog din tjener få så meget jord som et par mulesler kan bære! For din tjener vil ikke mere ofre brennoffer eller slaktoffer til andre guder, men til Herren alene.
अंत में नामान ने कहा, “अच्छा, अगर और कुछ नहीं तो आपके सेवक को दो खच्चरों के बोझ के बराबर की यहां की मिट्टी ले जाने दी जाए, क्योंकि अब इसके बाद आपका सेवक याहवेह के अलावा किसी भी पराए देवता को न होमबलि चढ़ाएगा और न ही बलि.
18 Men én ting tilgi Herren din tjener: Når min herre går inn Rimmons hus for å tilbede der, og han støtter sig til min hånd, og jeg kaster mig ned der i Rimmons hus, så la Herren din tjener få tilgivelse for dette at jeg kaster mig ned i Rimmons hus!
इस विषय में याहवेह मुझे, आपके सेवक को क्षमा करें, जब मेरे स्वामी आराधना के लिए रिम्मोन में आराधना भवन को जाते हैं, उन्हें मेरी बांह के सहारे की ज़रूरत होती है. मुझे भी रिम्मोन के भवन में सिर झुकाना पड़ जाता है. इस बारे में याहवेह अपने सेवक को क्षमा प्रदान करें.”
19 Han svarte ham: Dra bort i fred! Så drog han fra ham, men da han var kommet et stykke på veien,
एलीशा ने नामान से कहा, “आप याहवेह की शांति में यहां से विदा हो जाइए.” नामान वहां से कुछ ही दूर गया था,
20 da tenkte Gehasi, den Guds mann Elisas dreng: Min herre har spart denne syrer Na'aman og ikke tatt imot av ham det han hadde hatt med sig; så sant Herren lever, vil jeg springe efter ham og få noget av ham.
परमेश्वर के जन एलीशा के सेवक गेहज़ी ने मन में विचार किया, “मेरे स्वामी ने तो भेंट स्वीकार न करके अरामवासी नामान को यों ही छोड़ दिया है. जीवित याहवेह की शपथ, मैं दौड़कर उसके पीछे जाऊंगा और उससे कुछ तो ले ही लूंगा.”
21 Så skyndte Gehasi sig efter Na'aman; og da Na'aman så en springe efter ham, steg han i hast ned av vognen og gikk ham i møte og sa: Står alt vel til?
तब गेहज़ी नामान के पीछे दौड़ा. जब नामान को लगा कि कोई उसके पीछे दौड़ा आ रहा है, वह अपने रथ से उतर पड़ा, कि उससे भेंट करे. नामान ने गेहज़ी से पूछा, “सब कुशल तो है न?”
22 Han sa: Ja, men min herre har sendt mig og lar si: Just nu er det kommet to unge menn til mig fra Efra'im-fjellene, to av profetenes disipler; gi dem en talent sølv og to festklædninger!
गेहज़ी ने उत्तर दिया, “हां, सब कुशल है. स्वामी ने मुझे आपसे यह विनती करने भेजा है: ‘एफ्राईम के पहाड़ी इलाके से भविष्यवक्ताओं के दो युवक यहां आ गए हैं. कृपया मुझे उन्हें भेंट में देने के लिए एक तालन्त चांदी और दो जोड़ी अच्छे कपड़े दे दीजिए.’”
23 Na'aman svarte: Vær så snild og ta to talenter! Og han bad ham inntrengende og knyttet to talenter sølv inn i to punger og tok to festklædninger og overgav det til to av sine drenger, og de bar det foran ham;
नामान ने उत्तर दिया, “एक ही क्यों? आप खुशी से दो तालन्त चांदी ले जाइए.” और नामान ने साग्रह दो थैलों में दो तालन्त चांदी और दो जोड़े वस्त्र बांध दिए और यह सब अपने दो सेवकों को दिया, जिसे लेकर वे गेहज़ी के आगे-आगे चले गए.
24 men da han kom til bakken, tok han det av deres hånd og gjemte det i huset, og han bad farvel med mennene, og de drog sin vei.
जब वे पहाड़ी तक पहुंचे, गेहज़ी ने थैले उनसे लेकर अपने घर में रख लिए और उन दोनों को विदा कर दिया, और वे वहां से चले गए.
25 Og selv gikk han inn og trådte frem for sin herre. Da spurte Elisa ham: Hvor kommer du fra, Gehasi? Han svarte: Din tjener har ikke vært noget sted.
गेहज़ी जाकर अपने स्वामी के सामने खड़ा हो गया. एलीशा ने गेहज़ी से पूछा, “कहां गया था, गेहज़ी?” उसने उत्तर दिया, “आपका सेवक कहीं नहीं गया था.”
26 Men han sa til ham: Var jeg ikke til stede i ånden da mannen vendte om fra sin vogn og gikk dig i møte? Er det nu tid til å ta imot sølv og få sig klær og oljetrær og vingårder og småfe og storfe og tjenere og tjenestepiker?
मगर एलीशा ने उससे कहा, “क्या मेरी आत्मा वहां न थी, जब वह व्यक्ति तुमसे भेंटकरने लौटकर तुम्हारी ओर आया था? क्या धन और वस्त्र लेने के लिए सही मौका यही था, कि जैतून के बगीचे, अंगूर के बगीचे, भेड़ें, बैल, दास-दासियां पाई जाएं?
27 Derfor skal Na'amans spedalskhet henge ved dig og ved din ætt til evig tid. Så gikk han ut fra ham og var spedalsk, hvit som sne.
नामान का कुष्ठ रोग तुम पर और तुम्हारे वंशजों पर स्थायी रूप से आ जाएगा.” तब वह एलीशा के सामने हिम के समान सफेद, घोर कुष्ठरोगी होकर बाहर चला गया.

< 2 Kongebok 5 >