< 2 Krønikebok 33 >

1 Manasse var tolv år gammel da han blev konge, og han regjerte fem og femti år i Jerusalem.
मनस्सी बारह साल का था जब वह हुकूमत करने लगा, और उसने येरूशलेम में पचपन साल हुकूमत की।
2 Han gjorde hvad ondt var i Herrens øine, efter de vederstyggelige skikker hos de hedningefolk som Herren hadde drevet bort for Israels barn.
उसने उन क़ौमों के नफ़रतअंगेज़ कामों के मुताबिक़ जिनको ख़ुदावन्द ने बनी — इस्राईल के आगे से हटा दिया था, वही किया जो ख़ुदावन्द की नज़र में बुरा था।
3 Han bygget op igjen de offerhauger som hans far Esekias hadde revet ned, og reiste altere for Ba'alene og gjorde Astarte-billeder, og han tilbad hele himmelens hær og dyrket den.
क्यूँकि उसने उन ऊँचे मक़ामों को, जिनको उसके बाप हिज़क़ियाह ने ढाया था, फिर बनाया और बा'लीम के लिए मज़बहे बनाए और यसीरतें तैयार कीं और सारे आसमानी लश्कर को सिज्दा किया और उनकी इबादत की।
4 Og han bygget altere i Herrens hus, enda Herren hadde sagt: I Jerusalem skal mitt navn bo til evig tid.
और उसने ख़ुदा वन्द के घर में जिसके बारे में ख़ुदावन्द ने फ़रमाया था कि मेरा नाम येरूशलेम में हमेशा रहेगा, मज़बहे बनाए;
5 For hele himmelens hær bygget han altere i begge forgårdene til Herrens hus.
और उसने ख़ुदावन्द के घर के दोनों सहनों में, सारे आसमानी लश्कर के लिए मज़बहे बनाए।
6 Han lot sine sønner gå gjennem ilden i Hinnoms sønns dal og gav sig av med å spå av skyene og tyde varsler og drive trolldom, og han fikk sig dødningemanere og sannsigere; han gjorde meget som var ondt i Herrens øine, så han vakte hans harme.
और उसने बिन हलूम की वादी में अपने फ़र्ज़न्दों को भी आग में चलवाया, और वह शगून मानता और जादू और अफ़सून करता और बदरूहों के आशनाओं और जादूगरों से ता'अल्लुक रखता था। उसने ख़ुदावन्द की नज़र में बहुत बदकारी की, जिससे उसे ग़ुस्सा दिलाया;
7 Og han satte det utskårne billede han hadde gjort, i Guds hus, hvorom Gud hadde sagt til David og hans sønn Salomo: I dette hus og i Jerusalem, som jeg har utvalgt blandt alle Israels stammer, vil jeg la mitt navn bo til evig tid,
और जो तराशी हुई मूरत उसने बनवाई थी उसको ख़ुदा के घर में नस्ब किया, जिसके बारे में ख़ुदा ने दाऊद और उसके बेटे सुलेमान से कहा था कि मैं इस घर में और येरूशलेम में जिसे मैंने बनी — इस्राईल के सब क़बीलों में से चुन लिया है, अपना नाम हमेशा तक रखूँगा;
8 og jeg vil ikke mere la Israel vandre hjemløs bort fra det land jeg bestemte for deres fedre, så sant de bare gir akt på å gjøre alt det jeg har pålagt dem, efter hele den lov, de bud og de forskrifter de fikk gjennem Moses.
और मैं बनी — इस्राईल के पाँव को उस सरज़मीन से जो मैंने उनके बाप — दादा को 'इनायत की है, फिर कभी नहीं हटाऊँगा बशर्ते कि वह उन सब बातों को जो मैंने उनकी फ़रमाई, या'नी उस सारी शरी'अत और क़ानून और हुक्मों को जो मूसा के जरिए मिले, मानने की एहतियात रखें।
9 Men Manasse forførte Juda og Jerusalems innbyggere, så de gjorde ennu mere ondt enn de hedningefolk Herren hadde utryddet for Israels barn.
और मनस्सी ने यहूदाह और येरूशलेम के बाशिन्दों को यहाँ तक गुमराह किया कि उन्होंने उन क़ौमों से भी ज़्यादा बुरायी की, जिनको ख़ुदावन्द ने बनी — इस्राईल के सामने से हलाक किया था।
10 Og Herren talte til Manasse og hans folk, men de aktet ikke på det.
और ख़ुदा वन्द ने मनस्सी और उसके लोगों से बातें की लेकिन उन्होंने कुछ ध्यान न दिया।
11 Derfor lot Herren assyrerkongens hærførere komme over dem, og de fanget Manasse med kroker og bandt ham med to kobberlenker og førte ham til Babel.
इसलिए ख़ुदावन्द उन पर शाह — ए — असूर के सिपह सालारों को चढ़ा लाया, जो मनस्सी को ज़ॅजीरों से जकड़ कर और बेड़ियाँ डाल कर बाबुल को ले गए।
12 Men da han var stedt i nød, bønnfalt han Herren sin Gud og ydmyket sig dypt for sine fedres Guds åsyn.
जब वह मुसीबत में पड़ा तो उसने ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा से मिन्नत की और अपने बाप — दादा के ख़ुदा के सामने बहुत ख़ाकसार बना,
13 Og da han bad til Herren, bønnhørte han ham; han hørte hans ydmyke begjæring og førte ham tilbake til Jerusalem, så han fikk sitt rike igjen. Da sannet Manasse at Herren er Gud.
और उसने उससे दुआ की; तब उसने उसकी दुआ उसे क़बूल करके उसकी फ़रयाद सुनी ममलुकत में येरूशलेम को वापस लाया। तब मनस्सी ने जान लिया कि ख़ुदा वन्द ही ख़ुदा है।
14 Siden bygget han en ytre mur for Davids stad vestenfor Gihon i dalen og til inngangen gjennem Fiske-porten og lot den gå rundt omkring Ofel, og han gjorde den meget høi. Og i alle de faste byer i Juda innsatte han krigshøvedsmenn.
इसके बाद उसने दाऊद के शहर के लिए जैहून के मग़रिब की तरफ़ वादी में मछली फाटक के मदखल तक एक बाहर की दीवार उठाई, और 'ओफ़ल को घेरा और उसे बहुत ऊँचा किया; और यहूदाह के सब फ़सीलदार शहरों में बहादुर जंगी सरदार रखे।
15 Han tok bort de fremmede guder og avgudsbilledet fra Herrens hus og alle de alter han hadde bygget på det berg hvor Herrens hus stod, og i Jerusalem, og kastet dem utenfor byen.
और उसने अजनबी मा'बूदों को, और ख़ुदावन्द के घर से उस मूरत को, और सब मज़बहों को जो उसने ख़ुदावन्द के घर के पहाड़ पर और येरूशलेम में बनवाए थे दूर किया और उनको शहर के बाहर फेंक दिया।
16 Så satte han Herrens alter i stand og ofret takkoffere og lovoffere på det; og han bad Juda å tjene Herren, Israels Gud.
और उसने ख़ुदावन्द के मज़बह की मरम्मत की और उस पर सलामती के ज़बीहों की और शुक्रगुज़ारी की क़ुर्बानियाँ अदा कीं और यहूदाह को इस्राईल के ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा की इबादत का हुक्म दिया।
17 Dog ofret folket ennu på haugene, men bare til Herren sin Gud.
तो भी लोग ऊँचे मक़ामों में क़ुर्बानी करते रहे, लेकिन सिर्फ़ ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के लिए।
18 Hvad som ellers er å fortelle om Manasse og om hans bønn til sin Gud og om de ord som seerne talte til ham i Herrens, Israels Guds navn, det er opskrevet i Israels kongers krønike.
और मनस्सी के बाक़ी काम और अपने ख़ुदा से उसकी दु'आ, और उन ग़ैबबीनों की बातें जिन्होंने ख़ुदावन्द इस्राईल के ख़ुदा के नाम से उसके साथ कलाम किया, वह सब इस्राईल के बादशाहों के आ'माल के साथ लिखा हैं।
19 Og hans bønn og bønnhørelse og all hans synd og troløshet og de steder hvor han bygget offerhauger og satte op Astarte-billedene og de utskårne billeder, før han ydmyket sig, derom er det skrevet i Hosais krønike.
उसकी दुआ और उसका क़बूल होना, और उसकी ख़ाकसारी से पहले की सब ख़ताएँ और उसकी बेईमानी और वह जगह जहाँ उसने ऊंचे मक़ाम बनवाये और यसीरतें और तराशी हुई मूरतें खड़ी कीं, यह सब बातें हूज़ी की तारीख़ में क़लमबन्द हैं।
20 Og Manasse la sig til hvile hos sine fedre, og de begravde ham i hans hus; og hans sønn Amon blev konge i hans sted.
और मनस्सी अपने बाप — दादा के साथ सो गया, और उन्होंने उसे उसी के घर में दफ़्न किया; और उसका बेटा अमून उसकी जगह बादशाह हुआ।
21 Amon var to og tyve år gammel da han blev konge, og han regjerte to år i Jerusalem.
अमून बाइस साल का था जब वह हुकूमत करने लगा, और उसने दो साल येरूशलेम में हुकूमत की।
22 Han gjorde hvad ondt var i Herrens øine, likesom hans far Manasse hadde gjort; alle de utskårne billeder som hans far Manasse hadde gjort, dem ofret Amon til og dyrket dem.
और जो ख़ुदावन्द की नज़र में बुरा है वही उसने किया, जैसा उसके बाप मनस्सी ने किया था। और अमून ने उन सब तराशी हुई मूरतों के आगे जो उसके बाप मनस्सी ने बनवाई थीं, क़ुर्बानियाँ कीं और उनकी इबादत की।
23 Men han ydmyket sig ikke for Herrens åsyn, som hans far Manasse hadde gjort; han - Amon - dynget skyld på skyld.
और वह ख़ुदा वन्द के सामने ख़ाकसार न बना, जैसा उसका बाप मनस्सी ख़ाकसार बना था; बल्कि अमून ने गुनाह पर गुनाह किया।
24 Hans tjenere sammensvor sig mot ham og drepte ham i hans hus.
तब उसके ख़ादिमों ने उसके ख़िलाफ़ साज़िश की और उसी के घर में उसे मार डाला।
25 Men landets folk slo ihjel alle dem som hadde sammensvoret sig mot kong Amon, og så gjorde de hans sønn Josias til konge i hans sted.
लेकिन अहल — ए — मुल्क ने उन सबको क़त्ल किया जिन्होंने अमून बादशाह के ख़िलाफ़ साज़िश की थी, और अहल — ए — मुल्क ने उसके बेटे यूसियाह को उसकी जगह बादशाह बनाया।

< 2 Krønikebok 33 >