< 2 Krønikebok 28 >

1 Akas var tyve år gammel da han blev konge, og regjerte seksten år i Jerusalem. Han gjorde ikke hvad rett var i Herrens øine, som hans far David,
आख़ज़ बीस साल का था जब वह हुकूमत करने लगा, और उसने सोलह साल येरूशलेम में हुकूमत की। और उसने वह न किया जो ख़ुदावन्द की नज़र में दुरुस्त है जैसा उसके बाप दाऊद ने किया था
2 men vandret på Israels kongers veier og gjorde endog støpte billeder for Ba'alene.
बल्कि इस्राईल के बादशाहों के रास्तों पर चला, और बा'लीम की ढाली हुई मूरतें भी बनवाई।
3 Han brente røkelse i Hinnoms sønns dal og lot sine sønner gå igjennem ilden efter de vederstyggelige skikker hos de folk som Herren hadde drevet bort for Israels barn,
इसके 'अलावा उसने हिनूम के बेटे की वादी में ख़ुशबू जलाया, और उन क़ौमों के नफ़रती दस्तूरों के मुताबिक़ जिनको ख़ुदावन्द ने बनी — इस्राईल के सामने से ख़ारिज किया था, अपने ही बेटों को आग में झोंका।
4 og han ofret og brente røkelse på haugene og bakkene og under hvert grønt tre.
उसने ऊँचे मक़ामों और पहाड़ों पर, और हर एक हरे दरख़्त के नीचे क़ुर्बानियाँ कीं और ख़ुशबू जलायी।
5 Så gav Herren hans Gud ham i syrerkongens hånd, og de slo ham og førte mange av hans folk bort som fanger til Damaskus. Han blev også gitt i Israels konges hånd, som vant en stor seier over ham.
इसलिए ख़ुदावन्द उसके ख़ुदा ने उसको शाह — ए — अराम के हाथ में कर दिया, इसलिए उन्होंने उसे मारा और उसके लोगों में से ग़ुलामों की भीड़ की भीड़ ले गए, और उनको दमिश्क़ में लाए; और वह शाह — ए — इस्राईल के हाथ में भी कर दिया गया, जिसने उसे मारा और बड़ी ख़ूनरेज़ी की।
6 Pekah, Remaljas sønn, drepte på en dag hundre og tyve tusen mann i Juda, alle sammen djerve menn, fordi de hadde forlatt Herren, sine fedres Gud.
और फ़िक़ह बिन रमलियाह ने एक ही दिन में यहूदाह में से एक लाख बीस हज़ार को, जो सब के सब सूर्मा थे क़त्ल किया, क्यूँकि उन्होंने ख़ुदावन्द अपने बाप — दादा के ख़ुदा को छोड़ दिया था।
7 Og Sikri, en stor stridsmann fra Efra'im, drepte kongesønnen Ma'aseja og slottshøvdingen Asrikam og Elkana, som var den næste efter kongen.
और ज़िकरी ने जो इफ़्राईम का एक पहलवान था, मासियाह शाहज़ादे को और महल के नाज़िम 'अज़रिक़ाम को और बादशाह के वज़ीर इल्क़ाना को मार डाला।
8 Israels barn førte bort med sig to hundre tusen fanger fra sine brødre - deres hustruer, sønner og døtre; de tok også meget hærfang blandt dem og førte det til Samaria.
और बनी — इस्राईल अपने भाइयों में से दो लाख 'औरतों और बेटे — बेटियों को ग़ुलाम करके ले गए, और उनका बहुत सा माल लूट लिया और लूट को सामरिया में लाए।
9 Der var det en Herrens profet som hette Oded; han gikk ut imot hæren da den kom til Samaria, og sa til dem: Hør, Herren, eders fedres Gud, har i sin harme over Juda gitt dem i eders hånd, men I har hugget ned iblandt dem med slik vrede at det er nådd like til himmelen.
लेकिन वहाँ ख़ुदावन्द का एक नबी था जिसका नाम 'ओदिद था, वह उस लश्कर के इस्तक़बाल को गया जो सामरिया को आ रहा था और उनसे कहने लगा, “देखो, इसलिए कि ख़ुदावन्द तुम्हारे बाप — दादा का ख़ुदा यहूदाह से नाराज़ था, उसने उनको तुम्हारे हाथ में कर दिया और तुम ने उनको ऐसे तैश में क़त्ल किया है जो आसमान तक पहुँचा।
10 Og nu tenker I på å tvinge Judas og Jerusalems barn til å være træler og trælkvinner for eder; har I ikke selv skyld nok på eder for Herren eders Gud?
और अब तुम्हारा 'इरादा है कि बनी यहूदाह और येरूशलेम को अपने ग़ुलाम और लौंडियाँ बना कर उनको दबाए रखो। लेकिन क्या तुम्हारे ही गुनाह जो तुमने ख़ुदा वन्द अपने ख़ुदा के ख़िलाफ़ किए हैं, तुम्हारे सिर नहीं हैं?
11 Så hør nu på mig og send fangene tilbake som I har bortført fra eders brødre! For Herrens brennende vrede er over eder.
इसलिए तुम अब मेरी सुनो और उन ग़ुलामों को, जिनको तुम ने अपने भाइयों में से ग़ुलाम कर लिया है, आज़ाद करके लौटा दो क्यूँकि ख़ुदावन्द का क़हर — ए — शदीद तुम पर है।”
12 Da var det nogen menn blandt overhodene for Efra'ims barn som trådte frem for dem som kom fra krigen - det var Asarja, Johanans sønn, Berekja, Mesillemots sønn, og Hiskias, Sallums sønn, og Amasa, Hadlais sønn -
तब बनी इफ़्राईम के सरदारों में से 'अज़रियाह बिन यूहनान और बरकियाह बिन मसल्लीमोत और यहज़क़ियाह बिन सलूम और 'अमासा बिन ख़दली, उनके सामने जो जंग से आ रहे थे खड़े हो गए
13 og de sa til dem: I skal ikke føre fangene her inn; I tenker vel på å øke våre synder og vår brøde og således riktig føre skyld over oss for Herren; men vår skyld er alt stor nok, og der er brennende vrede over Israel.
और उनसे कहा कि “तुम ग़ुलामों को यहाँ नहीं लाने पाओगे, क्यूँकि जो तुम ने ठाना है उससे हम ख़ुदावन्द के गुनाहगार बनेंगे और हमारे गुनाह और खताएं बढ़ जायेंगी क्यूँकि हमारी ख़ता बड़ी है और इस्राईल पर क़हर — ए — शदीद है।
14 Da gav krigsfolket fra sig fangene og hærfanget for høvdingenes og hele folkemengdens øine.
इसलिए उन हथियारबन्द लोगों ने गु़लामों और माल — ए — ग़नीमत को, अमीरों और सारी जमा'अत के आगे छोड़ दिया।
15 Og de menn som nettop er nevnt, kom og tok fangene og klædde alle som var nakne iblandt dem, med klær som de tok av hærfanget; de gav dem både klær og sko, både mat og drikke, og salvet dem, og alle de skrøpelige iblandt dem satte de op på asener og førte dem til Jeriko, Palmestaden, til deres brødre; så vendte de selv hjem igjen til Samaria.
और वह आदमी जिनके नाम मज़कूर हुए, उठे और ग़ुलामों को लिया और लूट के माल में से उन सभों को जो उनमें नंगे थे, लिबास से आरास्ता किया और उनको जूते पहनाए और उनको खाने — पीने को दिया और उन पर तेल मला, और जितने उनमें कमज़ोर थे उनको गधों पर चढ़ा कर खजूर के दरख़्तों के शहर यरीहू में उनके भाइयों के पास पहुँचा दिया। तब सामरिया को लौट गए।
16 På denne tid sendte kong Akas bud til kongene i Assyria og bad dem om hjelp.
उस वक़्त आख़ज़ बादशाह ने असूर के बादशाहों के पास कहला भेजा के उसकी मदद करें।
17 For også edomittene kom og slo Juda og førte bort fanger,
इसलिए कि अदोमियों ने फिर चढ़ाई करके यहूदाह को मार लिया और ग़ुलामों को ले गए थे।
18 og filistrene falt inn i byene i Juda, både i lavlandet og i sydlandet, og inntok Bet-Semes og Ajalon og Gederot, likeledes Soko med tilhørende småbyer og Timna med tilhørende småbyer og Gimso med tilhørende småbyer og bosatte sig der.
और फ़िलिस्तियों ने भी नशेब की ज़मीन के और यहूदाह के जुनूब के शहरों पर हमला करके बैतशम्स और अय्यालोन और जदीरोत को, और शोको और उसके देहात को, और तिमना और उसके देहात को, और जिमसू और उसके देहात को भी ले लिया था और उनमें बस गए थे।
19 For Herren vilde ydmyke Juda for Israels konge Akas' skyld, fordi han hadde forført Juda til tuktløshet og båret sig så troløst at mot Herren.
क्यूँकि ख़ुदावन्द ने शाह — ए — इस्राईल आख़ज़ की वजह से यहूदाह को पस्त किया, इसलिए कि उसने यहूदाह में बेहयाई की चाल चलकर ख़ुदावन्द का बड़ा गुनाह किया था;
20 Så kom kongen i Assyria Tilgat-Pilneser mot ham og fór fiendtlig frem mot ham istedenfor å støtte ham.
और शाह — ए — असूर तिलगातपिलनासर उसके पास आया, लेकिन उसने उसको तंग किया और उसकी मदद न की।
21 For enda Akas plyndret Herrens hus og kongens hus og høvdingene og gav det til Assyrias konge, så hjalp det ham ikke.
क्यूँकि आख़ज़ ने ख़ुदावन्द के घर और बादशाह और सरदारों के महलों से माल लेकर शाह — ए — असूर को दिया, तो भी उसकी कुछ मदद न हुई।
22 Og på den tid han var stedt i nød, bar han sig ennu mere troløst at mot Herren - han, kong Akas;
अपनी तंगी के वक़्त में भी उसने, या'नी इसी आख़ज़ बादशाह ने ख़ुदावन्द का और भी ज़्यादा गुनाह किया;
23 han ofret til gudene i Damaskus, som hadde slått ham, og sa: Siden syrerkongenes guder har hjulpet dem, så vil jeg ofre til dem, forat de skal hjelpe mig. Men de blev til fall for ham og for hele Israel.
क्यूँकि उसने दमिश्क़ के मा'बूदों के लिए जिन्होंने उसे मारा था, क़ुर्बानियाँ कीं और कहा, चूँकि अराम के बादशाहों के मा'बूदों ने उनकी मदद की है, इसलिए मैं उनके लिए क़ुर्बानी करूंगा ताकि वह मेरी मदद करें।” लेकिन वह उसकी और सारे इस्राईल की तबाही की वजह हुए।
24 Akas samlet også karene i Guds hus og brøt gullet av dem og stengte dørene til Herrens hus og gjorde sig alter ved hvert hjørne i Jerusalem.
और आख़ज़ ने ख़ुदा के घर के बर्तनों को जमा' किया और ख़ुदा के घर के बर्तनों को टुकड़े टुकड़े किया और ख़ुदावन्द के घर के दरवाज़ों को बन्द किया और अपने लिए येरूशलेम के हर कोने में मज़बहे बनाए।
25 Og i hver eneste by i Juda gjorde han hauger til å brenne røkelse på for fremmede guder og vakte således harme hos Herren, sine fedres Gud.
और यहूदाह के एक एक शहर में ग़ैर — मा'बूदों के आगे ख़ुशबू जलाने के लिए ऊँचे मक़ाम बनाए, और ख़ुदावन्द अपने बाप — दादा के ख़ुदा को गु़स्सा दिलाया।
26 Hvad som ellers er å fortelle om ham og om alt det han tok sig fore, både i sine første og i sine senere dager, det er opskrevet i boken om Judas og Israels konger.
और उसके बाक़ी काम और उसके सब तौर तरीके़ शुरू' से आख़िर तक यहूदाह और इस्राईल के बादशाहों की किताब में लिखा हैं।
27 Og Akas la sig til hvile hos sine fedre, og de begravde ham i staden - i Jerusalem, men de vilde ikke legge ham i Israels kongers graver. Og hans sønn Esekias blev konge i hans sted.
और आख़ज़ अपने बाप — दादा के साथ सो गया, और उन्होंने उसे शहर में या'नी येरूशलेम में दफ़्न किया क्यूँकि वह उसे इस्राईल के बादशाहों की क़ब्रों में न लाए और उसका बेटा हिज़क़ियाह उसकी जगह बादशाह हुआ।

< 2 Krønikebok 28 >