< 1 Samuels 17 >

1 Filistrene samlet sine hærer til strid og kom sammen i Soko, som hører til Juda; og de slo leir mellem Soko og Aseka ved Efes-Dammim.
फिर फ़िलिस्तियों ने जंग के लिए अपनी फ़ौजें जमा' कीं, और यहूदाह के शहर शोको में इकट्ठे हुए और शोक़े और 'अजीक़ा के बीच अफ़सदम्मीम में ख़ैमाज़न हुए।
2 Og Saul og Israels menn samlet sig og; de leiret sig i Terebintedalen og fylket sig mot filistrene.
और साऊल और इस्राईल के लोगों ने जमा' होकर एला की वादी में डेरे डाले और लड़ाई के लिए फ़िलिस्तियों के मुक़ाबिल सफ़ आराई की।
3 Filistrene stod ved fjellet på den ene side, og israelittene ved fjellet på den andre side, så de hadde dalen imellem sig.
और एक तरफ़ के पहाड़ पर फ़िलिस्ती और दूसरी तरफ़ के पहाड़ पर बनी इस्राईल खड़े हुए और इन दोनों के बीच वादी थी।
4 Da gikk en tvekjemper ut av filistrenes leir; han hette Goliat og var fra Gat; han var seks alen og et spann høi.
और फ़िलिस्तियों के लश्कर से एक पहलवान निकला जिसका नाम जाती जूलियत था, उसका क़द छ हाथ और एक बालिश्त था।
5 På hodet hadde han en kobberhjelm og var klædd i en skjellbrynje, og brynjens vekt var fem tusen sekel kobber.
और उसके सर पर पीतल का टोपा था, और वह पीतल ही की ज़िरह पहने हुए था जो तोल में पाँच हज़ार पीतल की मिस्क़ाल के बराबर थी।
6 Han hadde kobberskinner på leggene og et kastespyd av kobber på ryggen.
और उसकी टाँगों पर पीतल के दो साकपोश थे और उसके दोनों शानों के बीच पीतल की बरछी थी।
7 Skaftet på hans spyd var som en veverstang, og odden på hans spyd veide seks hundre sekel jern, og hans skjoldbærer gikk foran ham.
और उसके भाले की छड़ ऐसी थी जैसे जुलाहे का शहतीर और उसके नेज़े का फ़ल छ: सौ मिस्क़ाल लोहे का था और एक शख़्स ढाल लिए हुए उसके आगे आगे चलता था।
8 Han stod frem og ropte til Israels fylking og sa til dem: Hvorfor drar I ut og fylker eder til strid? Er ikke jeg filisteren og I Sauls træler? Velg eder en mann og la ham komme ned til mig!
वह खड़ा हुआ, और इस्राईल के लश्करों को पुकार कर उन से कहने लगा कि तुमने आकर जंग के लिए क्यूँ सफ आराई की? क्या मैं फ़िलिस्ती नहीं और तुम साऊल के ख़ादिम नहीं? इसलिए अपने लिए किसी शख़्स को चुनो जो मेरे पास उतर आए।
9 Hvis han kan stride med mig og feller mig, så skal vi være eders træler; men hvis jeg får bukt med ham og feller ham, så skal I være våre træler og tjene oss.
अगर वह मुझे से लड़ सके और मुझे क़त्ल कर डाले तो हम तुम्हारे ख़ादिम हो जाएँगे लेकिन अगर मैं उस पर ग़ालिब आऊँ और उसे क़त्ल कर डालूँ तो तुम हमारे ख़ादिम हो जाना और हमारी ख़िदमत करना।
10 Så sa filisteren: Idag har jeg hånet Israels fylking; kom hit med en mann, så vi kan stride med hverandre!
फिर उस फ़िलिस्ती ने कहा कि मैं आज के दिन इस्राईली फ़ौजों की बे'इज़्ज़ती करता हूँ कोई जवान निकालो ताकि हम लड़ें।
11 Da Saul og hele Israel hørte disse filisterens ord, blev de forferdet og fryktet storlig.
जब साऊल और सब इस्राईलियों ने उस फ़िलिस्ती की बातें सुनीं, तो परेशान हुए और बहुत डर गए।
12 David var en sønn av den før omtalte efratitt fra Betlehem i Juda som hette Isai, og som hadde åtte sønner. Denne mann var i Sauls dager gammel og avfeldig.
और दाऊद बैतल हम यहूदाह के उस इफ़्राती आदमी का बेटा था जिसका नाम यस्सी था, उसके आठ बेटे थे और वह ख़ुद साऊल के ज़माना के लोगों के बीच बुड्ढा और उम्र दराज़ था।
13 Isais tre eldste sønner hadde draget ut og fulgt Saul i krigen; og av disse hans tre sønner som hadde draget i krigen, hette den førstefødte Eliab, den annen Abinadab og den tredje Samma.
और यस्सी के तीन बड़े बेटे साऊल के पीछे पीछे जंग में गए थे और उसके तीनों बेटों के नाम जो जंग में गए थे यह थे इलियाब जो पहलौठा था, और दूसरा अबीनदाब और तीसरा सम्मा।
14 David var den yngste. De tre eldste hadde fulgt Saul,
और दाऊद सबसे छोटा था और तीनों बड़े बेटे साऊल के पीछे पीछे थे।
15 men David gikk stundom hjem igjen fra Saul for å vokte sin fars småfe i Betlehem.
और दाऊद बैतलहम में अपने बाप की भेड़ बकरयाँ चराने को साऊल के पास से आया जाया करता था।
16 Filisteren gikk frem både morgen og aften; i firti dager stilte han sig frem.
और वह फ़िलिस्ती सुबह और शाम नज़दीक आता और चालिस दिन तक निकल कर आता रहा।
17 Så sa Isai til sin sønn David: Kjære, ta en efa av dette ristede korn og disse ti brød til dine brødre og skynd dig til leiren med det, til dine brødre!
और यस्सी ने अपने बेटे दाऊद से कहा कि “इस भुने अनाज में से एक ऐफ़ा और यह दस रोटियाँ अपने भाइयों के लिए लेकर इनको जल्द लश्कर गाह, में अपने भाइयों के पास पहुचा दे।
18 Men disse ti skiver fersk ost skal du ha med til den øverste høvedsmann; så skal du se til dine brødre om det går dem vel, og ta med et pant fra dem.
और उनके हज़ारी सरदार के पास पनीर की यह दस टिकियाँ लेजा और देख कि तेरे भाइयों का क्या हाल है, और उनकी कुछ निशानी ले आ।”
19 Saul er med dem og alle Israels menn i Terebinte-dalen og strider med filistrene.
और साऊल और वह भाई और सब इस्राईली जवान एला की वादी में फ़िलिस्तियों से लड़ रहे थे।
20 Morgenen efter stod David tidlig op og overlot småfeet til en gjæter; så tok han det han skulde ha med, og gikk avsted, som Isai hadde befalt ham. Da han kom til vognborgen, drog hæren nettop ut for å fylke sig til strid og opløftet krigsropet.
और दाऊद सुबह को सवेरे उठा, और भेड़ बकरियों को एक रखवाले के पास छोड़ कर यस्सी के हुक्म के मुताबिक़ सब कुछ लेकर रवाना हुआ, और जब वह लश्कर जो लड़ने जा रहा था, जंग के लिए ललकार रहा था, उस वक़्त वह छकड़ों के पड़ाव में पहुँचा।
21 Og Israel og filistrene stilte sig op, fylking mot fylking.
और इस्राईलियों और फ़िलिस्तियों ने अपने — अपने लश्कर को आमने सामने करके सफ़ आराई की।
22 David la de ting han hadde med sig ned hos den som hadde tilsyn med trosset, og sprang frem til fylkingen, og da han kom dit, hilste han på sine brødre.
और दाऊद अपना सामान असबाब के निगहबान के हाथ में छोड़ कर आप लश्कर में दौड़ गया और जाकर अपने भाइयों से ख़ैर — ओ — 'आफ़ियत पूछी।
23 Mens han talte med dem, kom tvekjemperen, filisteren Goliat fra Gat, nettop frem fra filistrenes fylking og ropte de samme ord som før, og David hørte det.
और वह उनसे बातें करता ही था कि देखो वह पहलवान जात का फ़िलिस्ती जिसका नाम जूलियत था फ़िलिस्ती सफ़ों में से निकला और उसने फिर वैसी ही बातें कहीं और दाऊद ने उनको सुना।
24 Og alle Israels menn flyktet for mannen da de så ham, og var meget redde.
और सब इस्राईली जवान उस शख़्स को देख कर उसके सामने से भागे और बहुत डर गए।
25 Og en mann av Israel sa: Ser I den mann som kommer frem der? Han kommer for å håne Israel; den mann som feller ham, ham vil kongen gi stor rikdom og la ham få sin datter og gjøre hans fars hus skattefritt i Israel.
तब इस्राईली जवान ऐसा कहने लगे, “तुम इस आदमी को जो निकला है देखते हो? यक़ीनन यह इस्राईल की बे'इज़्ज़ती करने को आया है, इसलिए जो कोई उसको मार डाले उसे बादशाह बड़ी दौलत से माला माल करेगा और अपनी बेटी उसे ब्याह देगा, और उसके बाप के घराने को इस्राईल के बीच आज़ाद कर देगा।”
26 Da sa David til de menn som stod tett ved ham: Hvad skal han få den mann som feller denne filister og tar skammen bort fra Israel? For hvem er denne uomskårne filister, at han har hånet den levende Guds hær?
और दाऊद ने उन लोगों से जो उसके पास खड़े थे पूछा कि जो शख़्स इस फ़िलिस्ती को मार कर यह नंग इस्राईल से दूर करे उस से क्या सुलूक किया जाएगा? क्यूँकि यह ना मख्तून फ़िलिस्ती होता कौन है कि वह जिंदा ख़ुदा की फ़ौजों की बे'इज़्ज़ती करे?
27 Og folket gjentok for ham de samme ord og sa: Det og det skal den mann få som feller ham.
और लोगों ने उसे यही जवाब दिया कि उस शख़्स से जो उसे मार डाले यह सुलूक किया जाएगा।
28 Eliab, hans eldste bror, hørte hvad han talte med mennene om; da optendtes hans vrede mot David, og han sa: Hvorfor er du kommet her ned, og til hvem har du overlatt de to-tre får der i ørkenen? Jeg kjenner ditt overmot og ditt hjertes ondskap; det er for å se på striden du er kommet her ned.
और उसके सब से बड़े भाई इलियाब ने उसकी बातों को जो वह लोगों से करता था सुना और इलयाब का ग़ुस्सा दाऊद पर भड़का और वह कहने लगा, “तू यहाँ क्यूँ आया है? और वह थोड़ी सी भेड़ बकरियाँ तूने जंगल में किस के पास छोड़ीं? मैं तेरे घमंड और तेरे दिल की शरारत से वाक़िफ़ हूँ, तु लड़ाई देखने आया है।”
29 Men David sa: Hvad har jeg gjort nu? Det var jo bare et ord.
दाऊद ने कहा, “मैंने अब क्या किया? क्या बात ही नहीं हो रही है?”
30 Så vendte han sig fra ham til en annen og spurte om det samme; og folket svarte ham som første gang.
और वह उसके पास से फिर कर दूसरे की तरफ़ गया और वैसी ही बातें करने लगा और लोगों ने उसे फिर पहले की तरह जवाब दिया।
31 Det kom ut hvad David hadde sagt, og Saul fikk og høre det. Han lot ham hente,
और जब वह बातें जो दाऊद ने कहीं सुनने में आईं तो उन्होंने साऊल के आगे उनका ज़िक्र किया और उसने उसे बुला भेजा।
32 og David sa til Saul: Ingen må tape motet! Din tjener vil gå og stride med denne filister.
और दाऊद ने साऊल से कहा कि उस शख़्स की वजह से किसी का दिल न घबराए, तेरा ख़ादिम जाकर उस फ़िलिस्ती से लड़ेगा।
33 Men Saul sa til David: Du kan ikke gå mot denne filister og stride med ham; for du er ung, og han er en krigsmann fra sin ungdom av.
साऊल ने दाऊद से कहा कि तू इस क़ाबिल नहीं कि उस फ़िलिस्ती से लड़ने को उसके सामने जाए; क्यूँकि तू महज़ लड़का है और वह अपने बचपन से जंगी जवान है।
34 Men David svarte Saul: Din tjener voktet småfeet for sin far; kom det da en løve eller en bjørn og tok et får av hjorden,
तब दाऊद ने साऊल को जवाब दिया कि तेरा ख़ादिम अपने बाप की भेड़ बकरियाँ चराता था और जब कभी कोई शेर या रीछ आकर झुंड में से कोई बर्रा उठा ले जाता।
35 sprang jeg efter den og slo den og rev fåret ut av gapet på den; og reiste den sig så imot mig, tok jeg fatt i dens skjegg og slo den og drepte den.
तो मैं उसके पीछे पीछे जाकर उसे मारता और उसे उसके मुँह से छुड़ाता था और जब वह मुझ पर झपटता तो मैं उसकी दाढ़ी पकड़ कर उसे मारता और हलाक कर देता था।
36 Både løve og bjørn har din tjener slått ihjel, og det skal gå denne uomskårne filister som dem, fordi han har hånet den levende Guds hær.
तेरे ख़ादिम ने शेर और रीछ दोनों को जान से मारा इसलिए यह नामख़तून फ़िलिस्ती उन में से एक की तरह होगा, इसलिए कि उसने ज़िन्दा ख़ुदा की फ़ौजों की बे'इज़्ज़ती की है।
37 Så sa David: Herren, som har fridd mig av løvens og bjørnens vold, han skal også fri mig av denne filisters vold. Da sa Saul til David: Gå! Herren skal være med dig.
फिर दाऊद ने कहा, “ख़ुदावन्द ने मुझे शेर और रीछ के पंजे से बचाया, वही मुझको इस फ़िलिस्ती के हाथ से बचाएगा।” साऊल ने दाऊद से कहा, “जा ख़ुदावन्द तेरे साथ रहे।”
38 Og Saul lot David få sine egne klær og satte en kobberhjelm på hans hode og hadde på ham en brynje.
तब साऊल ने अपने कपड़े दाऊद को पहनाए, और पीतल का टोप उसके सर पर रख्खा और उसे ज़िरह भी पहनाई।
39 Og David bandt hans sverd om sig utenpå sine klær og vilde til å gå; for han hadde ikke prøvd det før. Og David sa til Saul: Jeg kan ikke gå med dette, for jeg har ikke prøvd det før. Så tok David alt dette av sig
और दाऊद ने उसकी तलवार अपने कपड़ों पर कस ली और चलने की कोशिश की क्यूँकि उसने इनको आजमाया नहीं था, तब दाऊद ने साऊल से कहा, “मैं इनको पहन कर चल नहीं सकता क्यूँकि मैंने इनको आजमाया नहीं है।” इसलिए दाऊद ने उन सबको उतार दिया।
40 og tok sin stav i hånden og søkte sig ut fem glatte stener i bekken; dem la han i hyrdetasken som han hadde med sig, og sin slynge hadde han i hånden; og så gikk han frem mot filisteren.
और उसने अपनी लाठी अपने हाथ में ली, और उस नाला से पाँच चिकने — चिकने पत्थर अपने वास्ते चुन कर उनको चरवाहे के थैले में जो उसके पास था, या'नी झोले में डाल लिया, और उसका गोफ़न उसके हाथ में था फिर वह फ़िलिस्ती के नज़दीक चला।
41 Og filisteren kom nærmere og nærmere bortimot David, og hans skjoldbærer gikk foran ham.
और वह फ़िलिस्ती बढ़ा, और दाऊद के नज़दीक़ आया और उसके आगे — आगे उसका सिपर बरदार था।
42 Da filisteren så frem for sig og blev var David, foraktet han ham, fordi han var ung og rødkinnet og fager å se til.
और जब उस फ़िलिस्ती ने इधर उधर निगाह की और दाऊद को देखा तो उसे नाचीज़ जाना क्यूँकि वह महज़ लड़का था, और सुर्ख़रु और नाज़ुक चेहरे का था।
43 Og filisteren sa til David: Er jeg en hund, siden du kommer mot mig med kjepper? Og filisteren bante David ved sin gud.
तब फ़िलिस्ती ने दाऊद से कहा, “क्या मैं कुत्ता हूँ, जो तू लाठी लेकर मेरे पास आता है?” और उस फ़िलिस्ती ने अपने मा'बूदों का नाम लेकर दाऊद पर ला'नत की।
44 Så sa filisteren til David: Kom hit til mig, så skal jeg gi ditt kjøtt til himmelens fugler og markens dyr.
और उस फ़िलिस्ती ने दाऊद से कहा, “तू मेरे पास आ, और मैं तेरा गोश्त हवाई परिंदों और जंगली जानवरों को दूँगा।”
45 David svarte filisteren: Du kommer mot mig med sverd og lanse og kastespyd; men jeg kommer mot dig i Herrens, hærskarenes Guds navn, han som er Gud for Israels fylkinger - han som du har hånet.
और दाऊद ने उस फ़िलिस्ती से कहा कि “तू तलवार भाला और बरछी लिए हुए मेरे पास आता है, लेकिन मैं रब्ब — उल — अफ़वाज के नाम से जो इस्राईल के लश्करों का ख़ुदा है, जिसकी तूने बे'इज़्ज़ती की है तेरे पास आता हूँ।
46 På denne dag skal Herren gi dig i min hånd, og jeg skal slå dig ihjel og skille ditt hode fra din kropp, og jeg skal på denne dag gi likene fra filistrenes leir til himmelens fugler og til jordens ville dyr, og all jorden skal få se at Israel har en Gud.
और आज ही के दिन ख़ुदावन्द तुझको मेरे हाथ में कर देगा, और मैं तुझको मार कर तेरा सर तुझ पर से उतार लूँगा और मैं आज के दिन फ़िलिस्तियों के लश्कर की लाशें हवाई परिंदों और ज़मीन के जंगली जानवरों को दूँगा ताकि दुनिया जान ले कि इस्राईल में एक ख़ुदा है।
47 Og hele dette folk skal få se at det ikke er ved sverd og spyd Herren frelser; for Herren råder for krigen, og han skal gi eder i var hånd.
और यह सारी जमा'अत जान ले कि ख़ुदावन्द तलवार और भाले के ज़रिए' से नहीं बचाता इसलिए कि जंग तो ख़ुदावन्द की है, और वही तुमको हमारे हाथ में कर देगा।”
48 Da nu filisteren gjorde sig rede og gikk frem og kom nærmere bortimot David, skyndte David sig og sprang frem mot fylkingen, filisteren i møte.
और ऐसा हुआ, कि जब वह फ़िलिस्ती उठा, और बढ़ कर दाऊद के मुक़ाबिला के लिए नज़दीक आया, तो दाऊद ने जल्दी की और लश्कर की तरफ़ उस फ़िलिस्ती से मुक़ाबिला करने को दौड़ा।
49 Og David stakk sin hånd i tasken og tok frem av den en sten; den slynget han ut og traff filisteren i pannen, og stenen trengte dypt inn i hans panne, og han falt på sitt ansikt til jorden.
और दाऊद ने अपने थैले में अपना हाथ डाला और उस में से एक पत्थर लिया और गोफ़न में रख कर उस फ़िलिस्ती के माथे पर मारा और वह पत्थर उसके माथे के अंदर घुस गया और वह ज़मीन पर मुँह के बल गिर पड़ा।
50 Således vant David over filisteren med slyngen og stenen, og han slo filisteren og drepte ham, enda David ikke hadde noget sverd i sin hånd.
इसलिए दाऊद उस गोफ़न और एक पत्थर से उस फ़िलिस्ती पर ग़ालिब आया और उस फ़िलिस्ती को मारा और क़त्ल किया और दाऊद के हाथ में तलवार न थी।
51 Og David sprang frem og stilte sig tett ved filisteren og tok og drog hans sverd ut av skjeden og drepte ham og hugg hans hode av med det. Og da filistrene så at deres kjempe var død, tok de flukten.
और दाऊद दौड़ कर उस फ़िलिस्ती के ऊपर खड़ा हो गया, और उसकी तलवार पकड़ कर मियाँन से खींची और उसे क़त्ल किया और उसी से उसका सर काट डाला और फ़िलिस्तियों ने जो देखा कि उनका पहलवान मारा गया तो वह भागे।
52 Da gikk Israels og Judas menn frem, opløftet krigsropet og forfulgte filistrene til bortimot Gat og like til Ekrons porter; og det lå falne filistrer på veien til Sa'ara'im og helt frem til Gat og til Ekron.
और इस्राईल और यहूदाह के लोग उठे और ललकार कर फ़िलिस्तियों को गई और 'अक़रून के फाटकों तक दौड़ाया और फ़िलिस्तियों में से जो ज़ख़्मी हुए थे वह शा'रीम के रास्ते में और जात और 'अक्रू़न तक गिरते गए।
53 Så forfulgte ikke Israels barn filistrene lenger, men vendte tilbake og plyndret deres leir.
तब बनी इस्राईल फ़िलिस्तियों के पीछे से उलटे फिरे और उनके ख़ेमों को लूटा।
54 Og David tok filisterens hode og hadde det med sig til Jerusalem; men hans våben la han i sitt telt.
और दाऊद उस फ़िलिस्ती का सर लेकर उसे येरूशलेम में लाया और उसके हथियारों को उसने अपने डेरे में रख दिया।
55 Da Saul så David gå ut imot filisteren, sa han til Abner, hærføreren: Hvem er denne gutt sønn til, Abner? Abner svarte: Så sant du lever, konge, jeg vet det ikke.
जब साऊल ने दाऊद को उस फ़िलिस्ती का मुक़ाबिला करने के लिए जाते देखा तो उसने लश्कर के सरदार अबनेर से पूछा अबनेर यह लड़का किसका बेटा है? अबनेर ने कहा, ऐ बादशाह तेरी जान की क़सम में नहीं जानता।
56 Da sa kongen: Spør efter hvem denne gutt er sønn til.
तब बादशाह ने कहा, तू मा'लूम कर कि यह नौजवान किस का बेटा है।
57 Da så David vendte tilbake efterat han hadde slått filisteren ihjel, tok Abner ham og førte ham frem for Saul; han hadde ennu filisterens hode i sin hånd.
और जब दाऊद उस फ़िलिस्ती को क़त्ल कर के फ़िरा तो अबनेर उसे लेकर साऊल के पास लाया और फ़िलिस्ती का सर उसके हाथ में था।
58 Og Saul sa til ham: Hvem er du sønn til, unge mann? David svarte: Jeg er sønn til din tjener Isai fra Betlehem.
तब साऊल ने उससे कहा, “ऐ जवान तू किसका बेटा है?” दाऊद ने जवाब दिया, “मैं तेरे ख़ादिम बैतलहमी यस्सी का बेटा हूँ।”

< 1 Samuels 17 >