< 1 Samuels 1 >

1 Det var en mann fra Ramata'im-Sofim i Efra'im-fjellene; han hette Elkana og var sønn av Jeroham, sønn av Elihu, sønn av Tohu, sønn av Suf, en efra'imitt
एप्रैम के पहाड़ी देश के रामातैम सोपीम नगर का निवासी एल्काना नामक एक पुरुष था, वह एप्रैमी था, और सूफ के पुत्र तोहू का परपोता, एलीहू का पोता, और यरोहाम का पुत्र था।
2 Han hadde to hustruer; den ene hette Hanna og den andre Peninna; og Peninna hadde barn, men Hanna hadde ikke.
और उसकी दो पत्नियाँ थीं; एक का नाम हन्ना और दूसरी का पनिन्ना था। पनिन्ना के तो बालक हुए, परन्तु हन्ना के कोई बालक न हुआ।
3 Denne mann drog år efter år op fra sin by for å tilbede og ofre til Herren, hærskarenes Gud, i Silo; der var Elis to sønner, Hofni og Pinehas, prester for Herren.
वह पुरुष प्रतिवर्ष अपने नगर से सेनाओं के यहोवा को दण्डवत् करने और मेलबलि चढ़ाने के लिये शीलो में जाता था; और वहाँ होप्नी और पीनहास नामक एली के दोनों पुत्र रहते थे, जो यहोवा के याजक थे।
4 Og når dagen kom da Elkana bar frem sitt offer, da gav han sin hustru Peninna og alle hennes sønner og hennes døtre hver sitt stykke av offeret;
और जब जब एल्काना मेलबलि चढ़ाता था तब-तब वह अपनी पत्नी पनिन्ना को और उसके सब बेटे-बेटियों को दान दिया करता था;
5 men Hanna gav han et dobbelt stykke, for han elsket Hanna, enda Herren hadde tillukket hennes morsliv,
परन्तु हन्ना को वह दो गुना दान दिया करता था, क्योंकि वह हन्ना से प्रीति रखता था; तो भी यहोवा ने उसकी कोख बन्द कर रखी थी।
6 og hennes medbeilerske krenket henne også sårt for å egge henne til vrede, fordi Herren hadde lukket for hennes morsliv.
परन्तु उसकी सौत इस कारण से, कि यहोवा ने उसकी कोख बन्द कर रखी थी, उसे अत्यन्त चिढ़ाकर कुढ़ाती रहती थी।
7 Således gjorde han år efter år, så ofte hun drog op til Herrens hus, og således krenket Peninna henne, og hun gråt og vilde ikke ete.
वह तो प्रतिवर्ष ऐसा ही करता था; और जब हन्ना यहोवा के भवन को जाती थी तब पनिन्ना उसको चिढ़ाती थी। इसलिए वह रोती और खाना न खाती थी।
8 Da sa Elkana, hennes mann, til henne: Hanna, hvorfor gråter du, og hvorfor eter du ikke? Hvorfor er du så sorgfull? Er jeg ikke mere for dig enn ti sønner?
इसलिए उसके पति एल्काना ने उससे कहा, “हे हन्ना, तू क्यों रोती है? और खाना क्यों नहीं खाती? और तेरा मन क्यों उदास है? क्या तेरे लिये मैं दस बेटों से भी अच्छा नहीं हूँ?”
9 Da de nu engang hadde ett og drukket i Silo, og mens Eli, presten, satt på sin stol ved dørposten i Herrens tempel, stod Hanna op,
तब शीलो में खाने और पीने के बाद हन्ना उठी। और यहोवा के मन्दिर के चौखट के एक बाजू के पास एली याजक कुर्सी पर बैठा हुआ था।
10 og i sin hjertesorg bad hun til Herren og gråt sårt.
१०वह मन में व्याकुल होकर यहोवा से प्रार्थना करने और बिलख-बिलख कर रोने लगी।
11 Og hun gjorde et løfte og sa: Herre, hærskarenes Gud! Dersom du vil se til din tjenerinne i hennes nød og komme mig i hu og ikke glemme din tjenerinne, men la din tjenerinne få en sønn, så vil jeg gi ham til Herren for hele hans levetid, og det skal ikke komme rakekniv på hans hode.
११और उसने यह मन्नत मानी, “हे सेनाओं के यहोवा, यदि तू अपनी दासी के दुःख पर सचमुच दृष्टि करे, और मेरी सुधि ले, और अपनी दासी को भूल न जाए, और अपनी दासी को पुत्र दे, तो मैं उसे उसके जीवन भर के लिये यहोवा को अर्पण करूँगी, और उसके सिर पर छुरा फिरने न पाएगा।”
12 Således bad hun lenge for Herrens åsyn, og Eli gav akt på hennes munn;
१२जब वह यहोवा के सामने ऐसी प्रार्थना कर रही थी, तब एली उसके मुँह की ओर ताक रहा था।
13 for det var i sitt hjerte Hanna bad; bare hennes leber rørte sig, men hennes røst hørtes ikke. Derfor tenkte Eli at hun var drukken,
१३हन्ना मन ही मन कह रही थी; उसके होंठ तो हिलते थे परन्तु उसका शब्द न सुन पड़ता था; इसलिए एली ने समझा कि वह नशे में है।
14 og han sa til henne: Hvor lenge vil du te dig som drukken? Se til å bli av med ditt rus!
१४तब एली ने उससे कहा, “तू कब तक नशे में रहेगी? अपना नशा उतार।”
15 Da svarte Hanna og sa: Nei, min herre! Jeg er en kvinne som bærer på en tung sorg i sitt hjerte; vin og sterk drikk har jeg ikke drukket, men jeg utøste min sjel for Herrens åsyn.
१५हन्ना ने कहा, “नहीं, हे मेरे प्रभु, मैं तो दुःखिया हूँ; मैंने न तो दाखमधु पिया है और न मदिरा, मैंने अपने मन की बात खोलकर यहोवा से कही है।
16 Hold ikke din tjenerinne for en ryggesløs kvinne! For jeg har hele tiden talt av min store sorg og gremmelse.
१६अपनी दासी को ओछी स्त्री न जान, जो कुछ मैंने अब तक कहा है, वह बहुत ही शोकित होने और चिढ़ाई जाने के कारण कहा है।”
17 Da svarte Eli og sa: Gå bort i fred, og Israels Gud skal gi dig det du har bedt ham om.
१७एली ने कहा, “कुशल से चली जा; इस्राएल का परमेश्वर तुझे मन चाहा वर दे।”
18 Hun sa: La din tjenerinne finne nåde for dine øine! Så gikk kvinnen sin vei, og nu åt hun og så ikke mere så sorgfull ut.
१८उसने कहा, “तेरी दासी तेरी दृष्टि में अनुग्रह पाए।” तब वह स्त्री चली गई और खाना खाया, और उसका मुँह फिर उदास न रहा।
19 Morgenen efter stod de tidlig op og tilbad for Herrens åsyn; så vendte de tilbake og kom hjem igjen til Rama. Og Elkana holdt sig til Hanna, sin hustru, og Herren kom henne i hu;
१९वे सवेरे उठ यहोवा को दण्डवत् करके रामाह में अपने घर लौट गए। और एल्काना अपनी स्त्री हन्ना के पास गया, और यहोवा ने उसकी सुधि ली;
20 og innen året var omme, blev Hanna fruktsommelig og fødte en sønn, og kalte ham Samuel; for sa hun jeg har bedt Herren om ham.
२०तब हन्ना गर्भवती हुई और समय पर उसके एक पुत्र हुआ, और उसका नाम शमूएल रखा, क्योंकि वह कहने लगी, “मैंने यहोवा से माँगकर इसे पाया है।”
21 Da så mannen - Elkana - drog op igjen med hele sitt hus for å ofre til Herren det årlige offer og sitt løfteoffer,
२१फिर एल्काना अपने पूरे घराने समेत यहोवा के सामने प्रतिवर्ष की मेलबलि चढ़ाने और अपनी मन्नत पूरी करने के लिये गया।
22 drog Hanna ikke med op, men sa til sin mann: Jeg vil vente til gutten er avvent; da vil jeg ta ham med mig, så han kan fremstilles for Herrens åsyn og bli der all sin tid.
२२परन्तु हन्ना अपने पति से यह कहकर घर में रह गई, “जब बालक का दूध छूट जाएगा तब मैं उसको ले जाऊँगी, कि वह यहोवा को मुँह दिखाए, और वहाँ सदा बना रहे।”
23 Elkana, hennes mann, sa til henne: Gjør hvad du finner for godt; bli hjemme til du har avvent ham; bare Herren vil holde sitt ord! Så blev kvinnen hjemme, og hun gav sin sønn die til hun hadde avvent ham.
२३उसके पति एल्काना ने उससे कहा, “जो तुझे भला लगे वही कर जब तक तू उसका दूध न छुड़ाए तब तक यहीं ठहरी रह; केवल इतना हो कि यहोवा अपना वचन पूरा करे।” इसलिए वह स्त्री वहीं घर पर रह गई और अपने पुत्र के दूध छूटने के समय तक उसको पिलाती रही।
24 Og så snart hun hadde avvent ham, reiste hun op med ham og hadde med sig tre okser og en efa mel og en skinnsekk med vin, og hun bar ham inn i Herrens hus i Silo - han var bare en ganske liten gutt.
२४जब उसने उसका दूध छुड़ाया तब वह उसको संग ले गई, और तीन बछड़े, और एपा भर आटा, और कुप्पी भर दाखमधु भी ले गई, और उस लड़के को शीलो में यहोवा के भवन में पहुँचा दिया; उस समय वह लड़का ही था।
25 Så slaktet de oksen og førte gutten inn til Eli.
२५और उन्होंने बछड़ा बलि करके बालक को एली के पास पहुँचा दिया।
26 Og hun sa: Hør mig, min herre! Så sant du lever, min herre: Jeg er den kvinne som stod her hos dig og bad til Herren.
२६तब हन्ना ने कहा, “हे मेरे प्रभु, तेरे जीवन की शपथ, हे मेरे प्रभु, मैं वही स्त्री हूँ जो तेरे पास यहीं खड़ी होकर यहोवा से प्रार्थना करती थी।
27 Denne gutt var det jeg bad om, og Herren har gitt mig det jeg bad ham om.
२७यह वही बालक है जिसके लिये मैंने प्रार्थना की थी; और यहोवा ने मुझे मुँह माँगा वर दिया है।
28 Og nu gir jeg ham tilbake til Herren for all den tid han er til; det var for Herrens skyld jeg bad om ham. Og de tilbad Herren der.
२८इसलिए मैं भी उसे यहोवा को अर्पण कर देती हूँ; कि यह अपने जीवन भर यहोवा ही का बना रहे।” तब उसने वहीं यहोवा को दण्डवत् किया।

< 1 Samuels 1 >