< တောလည်ရာ 1 >
1 ၁ ဣသရေလအမျိုးသားတို့သည်အီဂျစ်ပြည်မှထွက်လာပြီးနောက် ဒုတိယနှစ်၊ ဒုတိယလ၊ ပထမနေ့ရက်တွင်ထာဝရဘုရားသည် သိနာတောကန္တာရရှိစံတော်မူရာတဲတော်၌မောရှေအားအောက်ပါအတိုင်းမိန့်တော်မူ၏။-
१इस्राएलियों के मिस्र देश से निकल जाने के दूसरे वर्ष के दूसरे महीने के पहले दिन को, यहोवा ने सीनै के जंगल में मिलापवाले तम्बू में, मूसा से कहा,
2 ၂ ``သင်နှင့်အာရုန်သည်ဣသရေလအမျိုးသားတို့၏သန်းခေါင်စာရင်းကို သားချင်းစုနှင့်မိသားစုအလိုက်ကောက်ယူရမည်။ စစ်မှုထမ်းနိုင်သူအသက်နှစ်ဆယ်နှင့်အထက်အရွယ်ရှိ အမျိုးသားအားလုံး၏နာမည်စာရင်းကိုကောက်ယူလော့။-
२“इस्राएलियों की सारी मण्डली के कुलों और पितरों के घरानों के अनुसार, एक-एक पुरुष की गिनती नाम ले लेकर करना।
३जितने इस्राएली बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के हों, और जो युद्ध करने के योग्य हों, उन सभी को उनके दलों के अनुसार तू और हारून गिन ले।
4 ၄ အနွယ်တစ်နွယ်စီမှသားချင်းစုအကြီးအကဲတစ်ဦးကို သင်တို့အားကူညီစေလော့'' ဟုမိန့်တော်မူ၏။-
४और तुम्हारे साथ प्रत्येक गोत्र का एक पुरुष भी हो जो अपने पितरों के घराने का मुख्य पुरुष हो।
5 ၅ သင်တို့နှင့်အတူကူညီ၍ အမှုကိုဆောင်ရသောသူဟူမူကား၊ အနွယ် သားချင်းစုအကြီးအကဲ ရုဗင် ရှေဒုရ၏သားဧလိဇုရ ရှိမောင် ဇုရိရှဒ္ဒဲ၏သားရှေလုမျေလ ယုဒ အမိနဒပ်၏သားနာရှုန် ဣသခါ ဇုအာ၏သားနာသနေလ ဇာဗုလုန် ဟေလုန်၏သားဧလျာဘ ဧဖရိမ် အမိဟုဒ်၏သားဧလိရှမာ မနာရှေ ပေဒါဇုရ၏သားဂါမလျေလ ဗင်္ယာမိန် ဂိဒေါနိ၏သားအဘိဒန် ဒန် အမိရှဒ္ဒဲ၏သားအဟေဇာ အာရှာ သြကရန်၏သားပါဂျေလ ဂဒ် ဒွေလ၏သားဧလျာသပ် နဿလိ ဧနန်၏သားအဟိရ
५तुम्हारे उन साथियों के नाम ये हैं: रूबेन के गोत्र में से शदेऊर का पुत्र एलीसूर;
६शिमोन के गोत्र में से सूरीशद्दै का पुत्र शलूमीएल;
७यहूदा के गोत्र में से अम्मीनादाब का पुत्र नहशोन;
८इस्साकार के गोत्र में से सूआर का पुत्र नतनेल;
९जबूलून के गोत्र में से हेलोन का पुत्र एलीआब;
१०यूसुफ वंशियों में से ये हैं, अर्थात् एप्रैम के गोत्र में से अम्मीहूद का पुत्र एलीशामा, और मनश्शे के गोत्र में से पदासूर का पुत्र गम्लीएल;
११बिन्यामीन के गोत्र में से गिदोनी का पुत्र अबीदान;
१२दान के गोत्र में से अम्मीशद्दै का पुत्र अहीएजेर;
१३आशेर के गोत्र में से ओक्रान का पुत्र पगीएल;
१४गाद के गोत्र में से दूएल का पुत्र एल्यासाप;
१५नप्ताली के गोत्र में से एनान का पुत्र अहीरा।”
१६मण्डली में से जो पुरुष अपने-अपने पितरों के गोत्रों के प्रधान होकर बुलाए गए, वे ये ही हैं, और ये इस्राएलियों के हजारों में मुख्य पुरुष थे।
17 ၁၇ မောရှေနှင့်အာရုန်တို့သည် ထိုအမျိုးသားခေါင်းဆောင်တို့၏အကူအညီဖြင့်၊-
१७जिन पुरुषों के नाम ऊपर लिखे हैं उनको साथ लेकर मूसा और हारून ने,
18 ၁၈ ဒုတိယလ၊ ပထမနေ့ရက်တွင်ဣသရေလအမျိုးသားအားလုံးကိုစုရုံးလာစေ၍ သားချင်းစုနှင့်မိသားစုအလိုက်စာရင်းကောက်ယူလေသည်။ ထာဝရဘုရားမိန့်တော်မူသည့်အတိုင်းအသက်နှစ်ဆယ်နှင့်အထက်အရွယ်ရှိသောအမျိုးသားအားလုံးတို့ကို စာရင်းကောက်၍မှတ်တမ်းတင်လေသည်။ မောရှေသည်သိနာတောကန္တာရထဲတွင်လူများကိုစာရင်းကောက်ယူခဲ့၏။-
१८दूसरे महीने के पहले दिन सारी मण्डली इकट्ठी की, तब इस्राएलियों ने अपने-अपने कुल और अपने-अपने पितरों के घराने के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु वालों के नामों की गिनती करवाकर अपनी-अपनी वंशावली लिखवाई;
१९जिस प्रकार यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी थी उसी के अनुसार उसने सीनै के जंगल में उनकी गणना की।
20 ၂၀ ယာကုပ်၏သားဦးဖြစ်သူရုဗင်၏အနွယ်မှအစပြု၍ စစ်မှုထမ်းနိုင်သူအသက်နှစ်ဆယ်နှင့်အထက်အရွယ်ရှိအမျိုးသားအားလုံးတို့ကို သားချင်းစုနှင့်မိသားစုအလိုက်စာရင်းကောက်ယူလေ၏။ စုစုပေါင်းလူဦးရေစာရင်းမှာအောက်ပါအတိုင်းဖြစ်သည်။ အနွယ် ဦးရေ ရုဗင် ၄၆၅၀၀ ရှိမောင် ၅၉၃၀၀ ဂဒ် ၄၅၆၅၀ ယုဒ ၇၄၆၀၀ ဣသခါ ၅၄၄၀၀ ဇာဗုလုန် ၅၇၄၀၀ ဧဖရိမ် ၄၀၅၀၀ မနာရှေ ၃၂၂၀၀ ဗင်္ယာမိန် ၃၅၄၀၀ ဒန် ၆၂၇၀၀ အာရှာ ၄၁၅၀၀ နဿလိ ၅၃၄၀၀ စုစုပေါင်း ၆၀၃၅၅၀
२०और इस्राएल के पहलौठे रूबेन के वंश के जितने पुरुष अपने कुल और अपने पितरों के घराने के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए:
२१और रूबेन के गोत्र के गिने हुए पुरुष साढ़े छियालीस हजार थे।
२२शिमोन के वंश के लोग जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे, और जो युद्ध करने के योग्य थे वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए।
२३और शिमोन के गोत्र के गिने हुए पुरुष उनसठ हजार तीन सौ थे।
२४गाद के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए:
२५और गाद के गोत्र के गिने हुए पुरुष पैंतालीस हजार साढ़े छः सौ थे।
२६यहूदा के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए:
२७और यहूदा के गोत्र के गिने हुए पुरुष चौहत्तर हजार छः सौ थे।
२८इस्साकार के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए:
२९और इस्साकार के गोत्र के गिने हुए पुरुष चौवन हजार चार सौ थे।
३०जबूलून के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए:
३१और जबूलून के गोत्र के गिने हुए पुरुष सत्तावन हजार चार सौ थे।
३२यूसुफ के वंश में से एप्रैम के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए:
३३और एप्रैम गोत्र के गिने हुए पुरुष साढ़े चालीस हजार थे।
३४मनश्शे के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए:
३५और मनश्शे के गोत्र के गिने हुए पुरुष बत्तीस हजार दो सौ थे।
३६बिन्यामीन के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए:
३७और बिन्यामीन के गोत्र के गिने हुए पुरुष पैंतीस हजार चार सौ थे।
३८दान के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे अपने-अपने नाम से गिने गए:
३९और दान के गोत्र के गिने हुए पुरुष बासठ हजार सात सौ थे।
४०आशेर के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए:
४१और आशेर के गोत्र के गिने हुए पुरुष साढ़े इकतालीस हजार थे।
४२नप्ताली के वंश के जितने पुरुष अपने कुलों और अपने पितरों के घरानों के अनुसार बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के थे और जो युद्ध करने के योग्य थे, वे सब अपने-अपने नाम से गिने गए:
४३और नप्ताली के गोत्र के गिने हुए पुरुष तिरपन हजार चार सौ थे।
४४इस प्रकार मूसा और हारून और इस्राएल के बारह प्रधानों ने, जो अपने-अपने पितरों के घराने के प्रधान थे, उन सभी को गिन लिया और उनकी गिनती यही थी।
४५अतः जितने इस्राएली बीस वर्ष या उससे अधिक आयु के होने के कारण युद्ध करने के योग्य थे वे अपने पितरों के घरानों के अनुसार गिने गए,
४६और वे सब गिने हुए पुरुष मिलाकर छः लाख तीन हजार साढ़े पाँच सौ थे।
47 ၄၇ လူဦးရေစာရင်းကောက်ယူရာတွင် လေဝိအနွယ်ဝင်တို့ကိုစာရင်းမကောက်ခဲ့ချေ။-
४७इनमें लेवीय अपने पितरों के गोत्र के अनुसार नहीं गिने गए।
48 ၄၈ အဘယ်ကြောင့်ဆိုသော်ထာဝရဘုရားသည် မောရှေအား``သင်သည်စစ်မှုမထမ်းနိုင်သူဦးရေစာရင်းကိုမကောက်နှင့်။-
४८क्योंकि यहोवा ने मूसा से कहा था,
४९“लेवीय गोत्र की गिनती इस्राएलियों के संग न करना;
50 ၅၀ စစ်မှုထမ်းစေမည့်အစားကောက်ယူရာတွင်လေဝိအနွယ်ဝင်တို့ကို ငါစံတော်မူရာတဲတော်နှင့်တဲတော်ပစ္စည်းများကိုထိန်းသိမ်းစေလော့။ သူတို့သည်တဲတော်နှင့်တဲတော်ပစ္စည်းများကိုသယ်ဆောင်ရမည်။ သူတို့သည်တဲတော်တွင်အမှုတော်ကိုထမ်း၍တဲတော်ပတ်လည်တွင်စခန်းချနေထိုင်ရမည်။-
५०परन्तु तू लेवियों को साक्षी के तम्बू पर, और उसके सम्पूर्ण सामान पर, अर्थात् जो कुछ उससे सम्बंध रखता है उस पर अधिकारी नियुक्त करना; और सम्पूर्ण सामान सहित निवास को वे ही उठाया करें, और वे ही उसमें सेवा टहल भी किया करें, और तम्बू के आस-पास वे ही अपने डेरे डाला करें।
51 ၅၁ သင်တို့သည်စခန်းပြောင်းရွှေ့သည့်အခါတိုင်းလေဝိအမျိုးသားတို့က တဲတော်ကိုသိမ်း၍စခန်းသစ်ချရာ၌တဲတော်ကိုပြန်ထူရမည်။ လေဝိအမျိုးသားတို့မှလွဲ၍ အခြားသူတစ်ဦးသည် တဲတော်အနီးသို့ချဉ်းကပ်လျှင် ထိုသူအားသေဒဏ်စီရင်ရမည်။-
५१और जब जब निवास को आगे ले जाना हो तब-तब लेवीय उसको गिरा दें, और जब जब निवास को खड़ा करना हो तब-तब लेवीय उसको खड़ा किया करें; और यदि कोई दूसरा समीप आए तो वह मार डाला जाए।
52 ၅၂ ဣသရေလအမျိုးသားတို့သည်စခန်းချသောအခါ မိမိတို့၏တပ်စုအလိုက်၊ အဖွဲ့အလိုက်၊ မိမိတို့၏အလံအနားမှာနေရာယူရမည်။-
५२और इस्राएली अपना-अपना डेरा अपनी-अपनी छावनी में और अपने-अपने झण्डे के पास खड़ा किया करें;
53 ၅၃ တစ်စုံတစ်ယောက်သည်တဲတော်အနီးသို့ချဉ်းကပ်မိလျှင် ငါသည်အမျက်ထွက်၍တစ်မျိုးသားလုံးကိုဒဏ်ခတ်မည်ဖြစ်သည်။ သို့ဖြစ်၍လေဝိအနွယ်ဝင်တို့သည်တဲတော်ကိုစောင့်ကြပ်ရန်တဲတော်ပတ်လည်တွင်စခန်းချရမည်'' ဟုမိန့်တော်မူ၏။-
५३पर लेवीय अपने डेरे साक्षी के तम्बू ही के चारों ओर खड़े किया करें, कहीं ऐसा न हो कि इस्राएलियों की मण्डली पर मेरा कोप भड़के; और लेवीय साक्षी के तम्बू की रक्षा किया करें।”
54 ၅၄ ထာဝရဘုရားသည်မောရှေအားအမိန့်ပေးတော်မူသည့်အတိုင်း ဣသရေလအမျိုးသားတို့သည်လိုက်နာဆောင်ရွက်ကြ၏။
५४जो आज्ञाएँ यहोवा ने मूसा को दी थीं, इस्राएलियों ने उन्हीं के अनुसार किया।