< 1 Abhakorintho 11 >

1 Mundubhilishe anye, lwakutyo anye enimulubhilisha Kristo.
जिस प्रकार मैं मसीह के जैसी चाल चलता हूं, तुम भी मेरी जैसी चाल चलो.
2 Olyanu enibhakuya kulwa kutyo omunyichuka ku magambo gona. Enibhakuya kulwa kutyo mugwatile a ijadi lwakutyo nailetele kwimwe.
मैं तुम्हारी तारीफ़ करता हूं कि तुम हर एक क्षेत्र में मुझे याद रखते हो तथा उन शिक्षाओं का मजबूती से पालन करते हो, जैसी मैंने तुम्हें सौंपी थी.
3 Mbe enenda mumenye kutiya, Kristo ni mutwe gwa bhuli mulume, ko omulume ni mutwe gwo omugasi, na kutyo jili Nyamuanga ni mutwe gwa Kristo.
मैं चाहता हूं कि तुम इस बात को समझ लो कि हर एक पुरुष के अधिष्ठाता (सिर) मसीह येशु हैं, स्त्री का सिर उसका पति है तथा मसीह के सिर परमेश्वर हैं.
4 Bhuli mulume unu kasabhwa amo unu kasosha obhulagi aswikiliye omutwe kaswasha omutwe gwaye.
पुरुष का प्रार्थना या भविष्यवाणी करते समय अपना सिर ढके रहना उसके सिर का अपमान है.
5 Nawe omugasi unu kasabhwa amo nasosha obhulagi omutwe gwaye guli abhwelu kaswasha omutwe gwaye. Okubha kasusa kuti amwegelwe.
स्त्री का प्रार्थना या भविष्यवाणी करते समय अपना सिर उघाड़े रखना उसके सिर का अपमान है—यह सिर मूंडाने के बराबर है.
6 Akasanga omugasi ataswikiliye omutwe gwaye, amwege jimfwili Jaye jibhe mfuyi. Jikabha jili nswalo omugasi okutema amo okumwega jimfwili jaye, mbe aswikilile omutwe gwaye.
यदि कोई स्त्री अपना सिर ढांकना नहीं चाहती, वह अपने बाल कटवा ले. बाल कटवाना या मुंडवाना लज्जास्पद होता है इसलिये वह अपना सिर ढके रहे.
7 Kubhaki jiteile omulume okuswikilila omutwe gwaye, kulwokubha omwene ni chijejekanyo na likusho lya Nyamuanga. Nawe omugasi nikusho lyo omulume.
पुरुष के लिए सिर ढांकना उचित नहीं क्योंकि वह परमेश्वर का प्रतिरूप तथा गौरव है. इसी प्रकार पुरुष का गौरव स्त्री है
8 Kulwokubha omulume atasokene no omugasi. Tali omugasi asokene no omulume.
क्योंकि नर की उत्पत्ति नारी से नहीं परंतु नारी की नर से हुई है
9 Nolwo jitalyati omulume amogelwe okujuna omugasi. Tali omugasi amogelwe ajune omulume.
नर को नारी के लिए नहीं बनाया गया परंतु नारी को नर के लिए बनाया गया.
10 Inu niyo insonga omugasi jimwiile okubha no olunyamo lwo obhuinga ingulu yo omutwe gwaye, kulwa injuno yo bhuinga
इसलिये स्वर्गदूतों की उपस्थिति का ध्यान रखते हुए स्त्रियों के लिए उचित है कि वे अपनी अधीनता के प्रतीक स्वरूप अपने सिर को ढांक कर रखें.
11 Kulwejo, Kulata bhugenyi, omugasi atakubha enyele akabha atalio omulume, nolwo omulume ona nikwo kutyo jili.
फिर भी, प्रभु में न तो नारी पुरुष से और न पुरुष नारी से स्वतंत्र है.
12 Okubha lwakutyo omugasi asokele kumulume, nyabhuliko omulume ona asokele kumugasi. Ne ebhinu bhyona ebhisokaga ku Nyamuanga.
जिस प्रकार नारी की उत्पत्ति नर से हुई है उसी प्रकार अब नर का जन्म नारी से होता है तथा सभी सृष्टि की उत्पत्ति परमेश्वर से है.
13 Mbe mulamule emwe abhene, Nibhabhushe, nijakisi omugasi okusabhwa Nyamuanga omutwe gwaye guli abhwelu?
तुम्हीं विचार करो: क्या बिना सिर ढके स्त्री का परमेश्वर से प्रार्थना करना शोभा देता है?
14 Mbe nolwo obhusimuka ona bhutabheigisha lwakutyo omulume akabha na jimfwili ndela ejimuswasha?
क्या स्वयं प्रकृति से यह स्पष्ट नहीं कि लंबे बाल रखना पुरुष के लिए लज्जा की बात है?
15 Ko obhusimuka bhutakubheigisha ati omugasi akabha na jimfwili ndela nikusho kumwene? Kulwokubha ayabhwile jimfwili ndela lwe echifwalo chaye.
इसके विपरीत स्त्री के लंबे बाल उसकी शोभा हैं क्योंकि ये उसे ओढ़नी के रूप में दिए गए हैं.
16 Nawe omunu wonawona akabha nenda okubhambala ingulu yo omusango gunu, eswe chitali na bhutulo bhundi, nolwo amakanisa ga Nyamuanga ona gatakutula.
यदि कोई इस विषय पर अब भी विवाद करना चाहे तो वह यह समझ ले कि परमेश्वर की कलीसिया में—न तो हमारे यहां या और कहीं—कोई अन्य प्रथा प्रचलित नहीं है.
17 Kubhilagilo bhinu anu, nitakubhakuya. Kulwokubha mukekofyanya, mutakubhona mugaso tali omubhulwa chonachona.
यह आज्ञा देते हुए मैं तुम्हारी कोई बड़ाई नहीं कर रहा: आराधना सभाओं में तुम्हारे इकट्ठा होने से भलाई नहीं परंतु बुराई ही होती है.
18 Kulwokubha enungwa ati, oungwa mwekofyanya mwikanisa, umubha umutasikene, na enikilishanya nejo kutoto.
सबसे पहले तो यह: जब तुम कलीसिया के रूप में इकट्ठा होते हो, तो मेरे सुनने में यह आया है कि तुममें फूट पड़ी रहती है और मैं एक सीमा तक इसका विश्वास भी करता हूं.
19 Kunsonga nibhusi bhusi bhubheo obhuyombo agati yemwe, koleleki bhanu bhekilisibhwe bhamenyekane kwimwe.
हां, यह सच है कि तुम्हारे बीच बंटवारा होना ज़रूरी भी है कि वे, जो परमेश्वर द्वारा चुने हुए हैं, प्रकाश में आ जाएं.
20 Kwolokubha mukekofyanya, echo omulya bhitali bhilyo bhyo Omukama.
जिस रीति से तुम भोजन के लिए इकट्ठा होते हो, उसे प्रभु-भोज नहीं कहा जा सकता.
21 Ungwa mwalya, bhuli munu kalya ebhaye wenyele nibhelabhila abhandi bhachali kulya, nolwo oundi ali no momweko, oundi atamilile.
उस भोज में जब भोजन का समय आता है, तुम भोजन पर टूट पड़ते हो और किसी की प्रतीक्षा किए बिना अपना अपना भोजन कर लेते हो. परिणामस्वरूप कोई तो भूखा ही रह जाता है और कोई मतवाला हो जाता है.
22 Mtali na nyumba ejo kulilamo nokunywelamo? Mbe omuligaya likanisa lya Nyamuanga nokubheta emitima bhanu bhatali na chinu? Emwe nibhabhwileki? Nibhakuye? Nitabhakuya kulwo omusango gunu!
क्या खाने-पीने के लिए तुम्हारे अपने घर नहीं? या तुम परमेश्वर की कलीसिया का तिरस्कार करने तथा निर्धनों को लज्जित करने पर तुले हुए हो? अब मैं क्या कहूं? क्या मैं इसके लिए तुम्हारी सराहना करूं? नहीं! बिलकुल नहीं!
23 Kulwokubha nalamiye okusoka Kumukama echo nabhayana emwe, lwakutyo Omukama Yesu, ingeta iliya bhejile bhamulila iniku, agegele omukate.
जो मैंने प्रभु से प्राप्‍त किया, वह मैंने तुम्हें भी सौंप दिया: प्रभु येशु मसीह ने, जिस रात उन्हें पकड़वाया जा रहा था, रोटी ली,
24 Ejile amala okusima, nagubheganya naika ati, “Gunu nigwo omubhili gwani, guliwo kulwa injuno yemwe. Mukolega kutiyo mukenda okunyichuka.”
धन्यवाद देने के बाद उसे तोड़ा और कहा, “तुम्हारे लिए यह मेरा शरीर है. यह मेरी याद में किया करना.”
25 Munjila eyo bhejile bhamala okulya nagega echikombe, naika ati, “Echikombe chinu ni mulago omuyaya mu manyinga gani. Mukolega kutyo kwiya ngendo Nyafu mukasanga ni munywa, koleleki munyichuke.”
इसी प्रकार भोजन के बाद उन्होंने प्याला लेकर कहा, “यह प्याला मेरे लहू में स्थापित नई वाचा है. जब-जब तुम इसे पियो, यह मेरी याद में किया करना.”
26 Mukasanga nimulya no okunywela Echikombe chinu, omulasha olufu lwo Omukama okukingila ao alijila
इसलिये जब-जब तुम यह रोटी खाते हो और इस प्याले में से पीते हो, तब-तब प्रभु के आगमन तक उनकी मृत्यु का प्रचार करते हो.
27 Kulwejo, bhuli munu unu kalya omukate nokunywela Echikombe echo Omukama atambukile amalagililo, alibha eyumbakiye echikayo cho omubhili na amanyinga ago Omukama.
परिणामस्वरूप जो कोई अनुचित रीति से इस रोटी को खाता तथा प्रभु के प्याले में से पीता है, वह प्रभु के शरीर और उनके लहू के दूषित होने का दोषी होगा.
28 Omunu nambe okwikeselesha omwene okwamba, niwo alye no okunywela echikombe.
इसलिये मनुष्य इस रोटी को खाने तथा इस प्याले में से पीने के पहले अपने आपको जांच ले.
29 Kulwokubha unu kalya no okunywa atagajue omubhili, kalya no okunywa indamu yaye omwene.
क्योंकि जो कोई इसे खाता और पीता है, यदि वह प्रभु की कलीसिया रूपी शरीर को पहिचाने बिना खाता और पीता है, अपने ही ऊपर दंड के लिए खाता और पीता है.
30 Inu niyo injuno abhanu bhafu agati yemwe ni bhalwaye na nibhalenga, na abhandi agati yemwe bhafuye.
यही कारण है कि तुममें से अनेक दुर्बल और रोगी हैं तथा अनेक मृत्यु में सो गए.
31 Nawe chikekengela abhene chitaligwa mundamu.
यदि हम अपने विवेक को सही रीति से जांच लें तो हमारी ताड़ना नहीं की जाएगी
32 Tali chikalamulwa no Omukama, echigonyibhwa, koleleki chasiga okulamulwa amwi ne echalo.
ताड़ना के द्वारा प्रभु हमें अनुशासित करते हैं कि हम संसार के लिए निर्धारित दंड के भागी न हों.
33 Kulwejo, bhamula na bhayala bhasu, mukekofyanya okulya, mulindililane.
इसलिये प्रिय भाई बहनो, जब तुम भोजन के लिए इकट्ठा होते हो तो एक दूसरे के लिए ठहरे रहो.
34 Akasanga omunu ali nainjala, alye ika owaye, koleleki mukekofyanya amwi mutakola kutyo kwa indamu. Na ingulu ya amagambo agandi ganu mwandikile, nilibha naja nilibhasombolela.
जो व्यक्ति अपनी भूख को नियंत्रित न रख सके, वह अपने घर पर ही खाए कि तुम्हारा इकट्ठा होना तुम्हारे दंड का कारण न बने. शेष विषयों का समाधान मैं वहां आने पर स्वयं करूंगा.

< 1 Abhakorintho 11 >