< 箴言 知恵の泉 29 >

1 しばしばしかられても、なおかたくなな者は、たちまち打ち敗られて助かることはない。
जो बार बार डाँटे जाने पर भी हठ करता है, वह अचानक नष्ट हो जाएगा और उसका कोई भी उपाय काम न आएगा।
2 正しい者が権力を得れば民は喜び、悪しき者が治めるとき、民はうめき苦しむ。
जब धर्मी लोग शिरोमणि होते हैं, तब प्रजा आनन्दित होती है; परन्तु जब दुष्ट प्रभुता करता है तब प्रजा हाय-हाय करती है।
3 知恵を愛する人はその父を喜ばせ、遊女に交わる者はその資産を浪費する。
जो बुद्धि से प्रीति रखता है, वह अपने पिता को आनन्दित करता है, परन्तु वेश्याओं की संगति करनेवाला धन को उड़ा देता है।
4 王は公儀をもって国を堅くする、しかし、重税を取り立てる者はこれを滅ぼす。
राजा न्याय से देश को स्थिर करता है, परन्तु जो बहुत घूस लेता है उसको उलट देता है।
5 その隣り人にへつらう者は、彼の足の前に網を張る。
जो पुरुष किसी से चिकनी चुपड़ी बातें करता है, वह उसके पैरों के लिये जाल लगाता है।
6 悪人は自分の罪のわなに陥る、しかし正しい人は喜び楽しむ。
बुरे मनुष्य का अपराध उसके लिए फंदा होता है, परन्तु धर्मी आनन्दित होकर जयजयकार करता है।
7 正しい人は貧しい者の訴えをかえりみる、悪しき人はそれを知ろうとはしない。
धर्मी पुरुष कंगालों के मुकद्दमे में मन लगाता है; परन्तु दुष्ट जन उसे जानने की समझ नहीं रखता।
8 あざける人は町を乱し、知恵ある者は怒りを静める。
ठट्ठा करनेवाले लोग नगर को फूँक देते हैं, परन्तु बुद्धिमान लोग क्रोध को ठंडा करते हैं।
9 知恵ある人が愚かな人と争うと、愚かな者はただ怒り、あるいは笑って、休むことがない。
जब बुद्धिमान मूर्ख के साथ वाद-विवाद करता है, तब वह मूर्ख क्रोधित होता और ठट्ठा करता है, और वहाँ शान्ति नहीं रहती।
10 血に飢えている人は罪のない者を憎む、悪しき者は彼の命を求める。
१०हत्यारे लोग खरे पुरुष से बैर रखते हैं, और सीधे लोगों के प्राण की खोज करते हैं।
11 愚かな者は怒りをことごとく表わし、知恵ある者は静かにこれをおさえる。
११मूर्ख अपने सारे मन की बात खोल देता है, परन्तु बुद्धिमान अपने मन को रोकता, और शान्त कर देता है।
12 もし治める者が偽りの言葉に聞くならば、その役人らはみな悪くなる。
१२जब हाकिम झूठी बात की ओर कान लगाता है, तब उसके सब सेवक दुष्ट हो जाते हैं।
13 貧しい者と、しえたげる者とは共に世におる、主は彼ら両者の目に光を与えられる。
१३निर्धन और अंधेर करनेवाले व्यक्तियों में एक समानता है; यहोवा दोनों की आँखों में ज्योति देता है।
14 もし王が貧しい者を公平にさばくならば、その位はいつまでも堅く立つ。
१४जो राजा कंगालों का न्याय सच्चाई से चुकाता है, उसकी गद्दी सदैव स्थिर रहती है।
15 むちと戒めとは知恵を与える、わがままにさせた子はその母に恥をもたらす。
१५छड़ी और डाँट से बुद्धि प्राप्त होती है, परन्तु जो लड़का ऐसे ही छोड़ा जाता है वह अपनी माता की लज्जा का कारण होता है।
16 悪しき者が権力を得ると罪も増す、正しい者は彼らの倒れるのを見る。
१६दुष्टों के बढ़ने से अपराध भी बढ़ता है; परन्तु अन्त में धर्मी लोग उनका गिरना देख लेते हैं।
17 あなたの子を懲しめよ、そうすれば彼はあなたを安らかにし、またあなたの心に喜びを与える。
१७अपने बेटे की ताड़ना कर, तब उससे तुझे चैन मिलेगा; और तेरा मन सुखी हो जाएगा।
18 預言がなければ民はわがままにふるまう、しかし律法を守る者はさいわいである。
१८जहाँ दर्शन की बात नहीं होती, वहाँ लोग निरंकुश हो जाते हैं, परन्तु जो व्यवस्था को मानता है वह धन्य होता है।
19 しもべは言葉だけで訓練することはできない、彼は聞いて知っても、心にとめないからである。
१९दास बातों ही के द्वारा सुधारा नहीं जाता, क्योंकि वह समझकर भी नहीं मानता।
20 言葉の軽率な人を見るか、彼よりもかえって愚かな者のほうに望みがある。
२०क्या तू बातें करने में उतावली करनेवाले मनुष्य को देखता है? उससे अधिक तो मूर्ख ही से आशा है।
21 しもべをその幼い時からわがままに育てる人は、ついにはそれを自分のあとつぎにする。
२१जो अपने दास को उसके लड़कपन से ही लाड़-प्यार से पालता है, वह दास अन्त में उसका बेटा बन बैठता है।
22 怒る人は争いを起し、憤る人は多くの罪を犯す。
२२क्रोध करनेवाला मनुष्य झगड़ा मचाता है और अत्यन्त क्रोध करनेवाला अपराधी भी होता है।
23 人の高ぶりはその人を低くし、心にへりくだる者は誉を得る。
२३मनुष्य को गर्व के कारण नीचा देखना पड़ता है, परन्तु नम्र आत्मावाला महिमा का अधिकारी होता है।
24 盗びとにくみする者は自分の魂を憎む、彼はのろいを聞いても何事をも口外しない。
२४जो चोर की संगति करता है वह अपने प्राण का बैरी होता है; शपथ खाने पर भी वह बात को प्रगट नहीं करता।
25 人を恐れると、わなに陥る、主に信頼する者は安らかである。
२५मनुष्य का भय खाना फंदा हो जाता है, परन्तु जो यहोवा पर भरोसा रखता है उसका स्थान ऊँचा किया जाएगा।
26 治める者の歓心を得ようとする人は多い、しかし人の事を定めるのは主による。
२६हाकिम से भेंट करना बहुत लोग चाहते हैं, परन्तु मनुष्य का न्याय यहोवा ही करता है।
27 正しい人は不正を行う人を憎み、悪しき者は正しく歩む人を憎む。
२७धर्मी लोग कुटिल मनुष्य से घृणा करते हैं और दुष्ट जन भी सीधी चाल चलनेवाले से घृणा करता है।

< 箴言 知恵の泉 29 >