< रोमियों 3 >

1 फिर यहूदी की क्या बड़ाई, या खतने का क्या लाभ?
Vulotu nzi Majuda vuva Kwete? Intuso nzi ina hamupato?
2 हर प्रकार से बहुत कुछ। पहले तो यह कि परमेश्वर के वचन उनको सौंपे गए।
Inkando kuhi no kuhi. Chentanzi kuzonse, Majuda vava vikiwa manzwi azwa kwa Ireeza.
3 यदि कुछ विश्वासघाती निकले भी तो क्या हुआ? क्या उनके विश्वासघाती होने से परमेश्वर की सच्चाई व्यर्थ ठहरेगी?
Cwale kambe Majuda kana vavena Intumelo? Nji kuti kusa zumina kwavo mukufosise ku sepahala kwa Ireeza?
4 कदापि नहीं! वरन् परमेश्वर सच्चा और हर एक मनुष्य झूठा ठहरे, जैसा लिखा है, “जिससे तू अपनी बातों में धर्मी ठहरे और न्याय करते समय तू जय पाए।”
Kenzi kuvi vulyo. Kono, musiye Ireeza a wanike kuva wina initi, Niha kuva kuti muntu ni muntu wina mapa. Sina hakuva ñoletwe, ili kuti muvoniswe kuluka mu manzwi enu, ni kukoma chimweza kuatulwa.
5 पर यदि हमारा अधर्म परमेश्वर की धार्मिकता ठहरा देता है, तो हम क्या कहें? क्या यह कि परमेश्वर जो क्रोध करता है अन्यायी है? (यह तो मैं मनुष्य की रीति पर कहता हूँ)।
Kono heva kusa luka kwetu niku tondeza kuluka kwe Ireeza, tuwola kuwamba nzi? Kana Ireeza kalukite hanyandisa cha kuvenga? Niwamba cha kuya ka mano a muntu.
6 कदापि नहीं! नहीं तो परमेश्वर कैसे जगत का न्याय करेगा?
Sanzi nikuvi vulyo! Hakuva vulyo Ireeza ka watule vule inkanda?
7 यदि मेरे झूठ के कारण परमेश्वर की सच्चाई उसकी महिमा के लिये अधिक करके प्रगट हुई, तो फिर क्यों पापी के समान मैं दण्ड के योग्य ठहराया जाता हूँ?
Kono heva vuniti vwe Ireeza cha mapa angu vuleta kulumba Ireeza kusamani, chinzi hanisi atulwa kuva ni muezalivi?
8 “हम क्यों बुराई न करें कि भलाई निकले?” जैसा हम पर यही दोष लगाया भी जाता है, और कुछ कहते हैं कि इनका यही कहना है। परन्तु ऐसों का दोषी ठहराना ठीक है।
Chinzi kusa wamba, sina hatuwambiwa cha mapa kuwamba, mi sina vamwi havazumina kuti tuwamba, “Tupange vuvi, nji kuti vulotu vwize”? Inkatulo havali ilukite.
9 तो फिर क्या हुआ? क्या हम उनसे अच्छे हैं? कभी नहीं; क्योंकि हम यहूदियों और यूनानियों दोनों पर यह दोष लगा चुके हैं कि वे सब के सब पाप के वश में हैं।
Linu chinzi? Tulizwisa kuvamwi? Nanta. Chituva hambilizi kale ma Juda ni ma Gerike vonse, cha kuva mwi konde lya chivi.
10 १० जैसा लिखा है: “कोई धर्मी नहीं, एक भी नहीं।
Ichi china vuti kamuchi va ñolelwe: “Kakwina yolukite, nanga yenke.
11 ११ कोई समझदार नहीं; कोई परमेश्वर को खोजनेवाला नहीं।
Kakwina yo zuwisisa. Kakwina yogana Ireeza.
12 १२ सब भटक गए हैं, सब के सब निकम्मे बन गए; कोई भलाई करनेवाला नहीं, एक भी नहीं।
Vonse vava sanduki. Hamwina vava sanduki kusava ni ntuso. Kakwina yopanga vulotu, nanta, nanga yenke.
13 १३ उनका गला खुली हुई कब्र है: उन्होंने अपनी जीभों से छल किया है: उनके होठों में साँपों का विष है।
Mimino yavo ivita lyi yalukite. Malimi avo ava chengi. Chifanu che nzoka china kunsi ye milomo.
14 १४ और उनका मुँह श्राप और कड़वाहट से भरा है।
Tuholo twavo twizwile zikuto ni vuvi.
15 १५ उनके पाँव लहू बहाने को फुर्तीले हैं।
Matende avo mahuvilila kukwi tila malaha.
16 १६ उनके मार्गों में नाश और क्लेश है।
Insinyeho ni masukuluka zina mwi nzila zavo.
17 १७ उन्होंने कुशल का मार्ग नहीं जाना।
Ava vantu kaveni kwiziva inzila ye nkozo.
18 १८ उनकी आँखों के सामने परमेश्वर का भय नहीं।”
Kava tiyi Ireeza mumenso avo.”
19 १९ हम जानते हैं, कि व्यवस्था जो कुछ कहती है उन्हीं से कहती है, जो व्यवस्था के अधीन हैं इसलिए कि हर एक मुँह बन्द किया जाए, और सारा संसार परमेश्वर के दण्ड के योग्य ठहरे।
Hanu chitwizi zonse ziuwamba mulawo, uwamba kuvena mwi konde lyamulawo. Ili nji vaka lyo kuta kuti tuholo tonse twi yale, ili kuti inkanda yonse ive ni vuikalavelo kwa Ireeza.
20 २० क्योंकि व्यवस्था के कामों से कोई प्राणी उसके सामने धर्मी नहीं ठहरेगा, इसलिए कि व्यवस्था के द्वारा पाप की पहचान होती है।
Chelyo ivaka kakwina muntu nihaiva yenke yete avikwe yo lukite cha mitendo ya mulawo mu menso akwe. Cha mulawo kwiza mano achivi.
21 २१ पर अब बिना व्यवस्था परमेश्वर की धार्मिकता प्रगट हुई है, जिसकी गवाही व्यवस्था और भविष्यद्वक्ता देते हैं,
Kono kunde ya mulao kulika kwa Ireeza kuve zivahanzwa. Kuva pakwa mulawo ni maporofita,
22 २२ अर्थात् परमेश्वर की वह धार्मिकता, जो यीशु मसीह पर विश्वास करने से सब विश्वास करनेवालों के लिये है। क्योंकि कुछ भेद नहीं;
uko, njikuluka kwe Ireeza che ntumelo kwa Jesu Kelesite ku vonse vazumina. kakuli ka kwina muva fapene.
23 २३ इसलिए कि सब ने पाप किया है और परमेश्वर की महिमा से रहित हैं,
Vonse vava pangi chivi ni kwiza kusa wana hande ikanya ya Ireeza
24 २४ परन्तु उसके अनुग्रह से उस छुटकारे के द्वारा जो मसीह यीशु में है, सेंत-मेंत धर्मी ठहराए जाते हैं।
Vavikitwe cha kuluka feela cha chishemo chakwe cha kuhazwa kwina mwa Kelesite Jesu.
25 २५ उसे परमेश्वर ने उसके लहू के कारण एक ऐसा प्रायश्चित ठहराया, जो विश्वास करने से कार्यकारी होता है, कि जो पाप पहले किए गए, और जिन पर परमेश्वर ने अपनी सहनशीलता से ध्यान नहीं दिया; उनके विषय में वह अपनी धार्मिकता प्रगट करे।
Ireeza ava leti Keresite Jesu kutiave chitavelo che ntumelo mumalaha akwe. Ava hi Keresite kuti a ve vupaki vo kuluka. kakuli kana va loli zivi
26 २६ वरन् इसी समय उसकी धार्मिकता प्रगट हो कि जिससे वह आप ही धर्मी ठहरे, और जो यीशु पर विश्वास करे, उसका भी धर्मी ठहरानेवाला हो।
zo kuma sule cha vuiswalo vwakwe. Izi ziva pangahali che mboniso zakuluka kwakwe mweinu inako. Izi zivena vuti ili kuti atondeze kuluka kwakwe, ni kutondeza kuti ushemuva zumwi ni zumwi che ntumelo ya Jesu.
27 २७ तो घमण्ड करना कहाँ रहा? उसकी तो जगह ही नहीं। कौन सी व्यवस्था के कारण से? क्या कर्मों की व्यवस्था से? नहीं, वरन् विश्वास की व्यवस्था के कारण।
Kulitemba kwina kuhi? kuvazwisiwa. Cho wuhi mulawo? Ya mitendo? Nanta, kono cha mulawo we ntumelo.
28 २८ इसलिए हम इस परिणाम पर पहुँचते हैं, कि मनुष्य व्यवस्था के कामों के बिना विश्वास के द्वारा धर्मी ठहरता है।
Tu kolwa kuti muntu uvikwa yo lukite che ntumelo nikusena mitendo yo mulawo.
29 २९ क्या परमेश्वर केवल यहूदियों का है? क्या अन्यजातियों का नहीं? हाँ, अन्यजातियों का भी है।
Kapa Ireeza nji Ireeza wa ma Juda vulyo? Kapa kana njiyena Ireeza wa machava? Eni, wa machava navo.
30 ३० क्योंकि एक ही परमेश्वर है, जो खतनावालों को विश्वास से और खतनारहितों को भी विश्वास के द्वारा धर्मी ठहराएगा।
Heva, initi, Ireeza yenke, vavayi mumupato kavapange valukite che ntumelo, ni vasena vavayi mumupato che ntumelo.
31 ३१ तो क्या हम व्यवस्था को विश्वास के द्वारा व्यर्थ ठहराते हैं? कदापि नहीं! वरन् व्यवस्था को स्थिर करते हैं।
Nji kuti tumana mulawo che ntumelo? Kete ni kuve vulyo, Kono, tukoza mulawo.

< रोमियों 3 >