< प्रकाशित वाक्य 12 >

1 फिर स्वर्ग पर एक बड़ा चिन्ह दिखाई दिया, अर्थात् एक स्त्री जो सूर्य ओढ़े हुए थी, और चाँद उसके पाँवों तले था, और उसके सिर पर बारह तारों का मुकुट था;
И знамение велие явися на небеси: жена облечена в солнце, и луна под ногама ея, и на главе ея венец от звезд двоюнадесяте:
2 वह गर्भवती हुई, और चिल्लाती थी; क्योंकि प्रसव की पीड़ा उसे लगी थी; क्योंकि वह बच्चा जनने की पीड़ा में थी।
и во чреве имущи, вопиет болящи и страждущи родити.
3 एक और चिन्ह स्वर्ग में दिखाई दिया, एक बड़ा लाल अजगर था जिसके सात सिर और दस सींग थे, और उसके सिरों पर सात राजमुकुट थे।
И явися ино знамение на небеси: и се, змий велик чермен, имея глав седмь и рогов десять, и на главах его седмь венец:
4 और उसकी पूँछ ने आकाश के तारों की एक तिहाई को खींचकर पृथ्वी पर डाल दिया, और वह अजगर उस स्त्री के सामने जो जच्चा थी, खड़ा हुआ, कि जब वह बच्चा जने तो उसके बच्चे को निगल जाए।
и хобот его отторже третию часть звезд небесных и положи я в землю. И змий стояше пред женою хотящею родити, да, егда родит, снесть чадо ея.
5 और वह बेटा जनी जो लोहे का राजदण्ड लिए हुए, सब जातियों पर राज्य करने पर था, और उसका बच्चा परमेश्वर के पास, और उसके सिंहासन के पास उठाकर पहुँचा दिया गया।
И роди сына мужеска, иже имать упасти вся языки жезлом железным: и восхищено бысть чадо ея к Богу и престолу Его.
6 और वह स्त्री उस जंगल को भाग गई, जहाँ परमेश्वर की ओर से उसके लिये एक जगह तैयार की गई थी कि वहाँ वह एक हजार दो सौ साठ दिन तक पाली जाए।
А жена бежа в пустыню, идеже име место уготовано от Бога, да тамо питается дний тысящу двесте шестьдесят.
7 फिर स्वर्ग पर लड़ाई हुई, मीकाईल और उसके स्वर्गदूत अजगर से लड़ने को निकले; और अजगर और उसके दूत उससे लड़े,
И бысть брань на небеси: Михаил и Ангели его брань сотвориша со змием, и змий брася и аггели его,
8 परन्तु प्रबल न हुए, और स्वर्ग में उनके लिये फिर जगह न रही।
и не возмогоша, и места не обретеся им ктому на небеси.
9 और वह बड़ा अजगर अर्थात् वही पुराना साँप, जो शैतान कहलाता है, और सारे संसार का भरमानेवाला है, पृथ्वी पर गिरा दिया गया; और उसके दूत उसके साथ गिरा दिए गए।
И вложен бысть змий великий, змий древний, нарицаемый диавол и сатана, льстяй вселенную всю, и вложен бысть на землю, и аггели его с ним низвержени быша.
10 १० फिर मैंने स्वर्ग पर से यह बड़ा शब्द आते हुए सुना, “अब हमारे परमेश्वर का उद्धार, सामर्थ्य, राज्य, और उसके मसीह का अधिकार प्रगट हुआ है; क्योंकि हमारे भाइयों पर दोष लगानेवाला, जो रात-दिन हमारे परमेश्वर के सामने उन पर दोष लगाया करता था, गिरा दिया गया।
И слышах глас велий на небеси, глаголющь: ныне бысть спасение и сила и царство Бога нашего и область Христа Его, яко низложен бысть клеветник братии нашея, оклевещая их пред Богом нашим день и нощь.
11 ११ और वे मेम्ने के लहू के कारण, और अपनी गवाही के वचन के कारण, उस पर जयवन्त हुए, क्योंकि उन्होंने अपने प्राणों को प्रिय न जाना, यहाँ तक कि मृत्यु भी सह ली।
И тии победиша его кровию Агнчею и словом свидетелства своего, и не возлюбиша душ своих даже до смерти.
12 १२ इस कारण, हे स्वर्गों, और उनमें रहनेवालों मगन हो; हे पृथ्वी, और समुद्र, तुम पर हाय! क्योंकि शैतान बड़े क्रोध के साथ तुम्हारे पास उतर आया है; क्योंकि जानता है कि उसका थोड़ा ही समय और बाकी है।”
Сего ради веселитеся, небеса и живущии на них. Горе живущым на земли и мори, яко сниде диавол к вам, имея ярость великую, ведый, яко время мало имать.
13 १३ जब अजगर ने देखा, कि मैं पृथ्वी पर गिरा दिया गया हूँ, तो उस स्त्री को जो बेटा जनी थी, सताया।
И егда виде змий, яко низложен бысть на землю, гоняше жену, яже роди мужеска.
14 १४ पर उस स्त्री को बड़े उकाब के दो पंख दिए गए, कि साँप के सामने से उड़कर जंगल में उस जगह पहुँच जाए, जहाँ वह एक समय, और समयों, और आधे समय तक पाली जाए।
И дана быша жене два крила орла великаго, да парит в пустыню в место свое, идеже препитана бяше ту время и времен и пол времене, от лица змиина.
15 १५ और साँप ने उस स्त्री के पीछे अपने मुँह से नदी के समान पानी बहाया कि उसे इस नदी से बहा दे।
И испусти змий за женою из уст своих воду яко реку, да ю в реце потопит.
16 १६ परन्तु पृथ्वी ने उस स्त्री की सहायता की, और अपना मुँह खोलकर उस नदी को जो अजगर ने अपने मुँह से बहाई थी, पी लिया।
И поможе земля жене, и отверзе земля уста своя, и пожре реку, юже изведе змий от уст своих.
17 १७ तब अजगर स्त्री पर क्रोधित हुआ, और उसकी शेष सन्तान से जो परमेश्वर की आज्ञाओं को मानते, और यीशु की गवाही देने पर स्थिर हैं, लड़ने को गया।
И разгневася змий на жену и иде сотворити брань со оставшим семенем ея, иже соблюдают заповеди Божия и имеют свидетелство Иисус Христово.

< प्रकाशित वाक्य 12 >