< भजन संहिता 96 >

1 यहोवा के लिये एक नया गीत गाओ, हे सारी पृथ्वी के लोगों यहोवा के लिये गाओ!
Syng Herren ein ny song, syng for Herren, all jordi!
2 यहोवा के लिये गाओ, उसके नाम को धन्य कहो; दिन प्रतिदिन उसके किए हुए उद्धार का शुभ समाचार सुनाते रहो।
Syng for Herren, lova hans namn, forkynn frå dag til dag hans frelsa!
3 अन्यजातियों में उसकी महिमा का, और देश-देश के लोगों में उसके आश्चर्यकर्मों का वर्णन करो।
Fortel millom heidningar hans æra, millom alle folkeslag hans under!
4 क्योंकि यहोवा महान और अति स्तुति के योग्य है; वह तो सब देवताओं से अधिक भययोग्य है।
For Herren er stor og mykje lovsungen, skræmeleg er han framfor alle gudar.
5 क्योंकि देश-देश के सब देवता तो मूरतें ही हैं; परन्तु यहोवा ही ने स्वर्ग को बनाया है।
For alle gudar hjå folki er avgudar; men Herren hev gjort himmelen.
6 उसके चारों ओर वैभव और ऐश्वर्य है; उसके पवित्रस्थान में सामर्थ्य और शोभा है।
Høgd og herlegdom er for hans åsyn, styrke og prydnad i hans heilagdom.
7 हे देश-देश के कुल के लोगों, यहोवा का गुणानुवाद करो, यहोवा की महिमा और सामर्थ्य को मानो!
Gjev Herren, de folke-ætter, gjev Herren æra og magt!
8 यहोवा के नाम की ऐसी महिमा करो जो उसके योग्य है; भेंट लेकर उसके आँगनों में आओ!
Gjev Herren hans namns æra, tak gåvor med og kom i hans fyregardar!
9 पवित्रता से शोभायमान होकर यहोवा को दण्डवत् करो; हे सारी पृथ्वी के लोगों उसके सामने काँपते रहो!
Tilbed Herren i heilagt skrud, skjelv for hans åsyn, all jordi!
10 १० जाति-जाति में कहो, “यहोवा राजा हुआ है! और जगत ऐसा स्थिर है, कि वह टलने का नहीं; वह देश-देश के लोगों का न्याय खराई से करेगा।”
Seg millom heidningarne: «Herren er konge, og jordriket stend fast, det let seg ikkje rikka; han dømer folki med rettvisa.»
11 ११ आकाश आनन्द करे, और पृथ्वी मगन हो; समुद्र और उसमें की सब वस्तुएँ गरज उठें;
Himmelen glede seg, og jordi fagne seg, havet dure og alt som i det er!
12 १२ मैदान और जो कुछ उसमें है, वह प्रफुल्लित हो; उसी समय वन के सारे वृक्ष जयजयकार करेंगे।
Marki frygde seg og alt det som på marki er! Då fegnast alle tre i skogen
13 १३ यह यहोवा के सामने हो, क्योंकि वह आनेवाला है। वह पृथ्वी का न्याय करने को आनेवाला है, वह धर्म से जगत का, और सच्चाई से देश-देश के लोगों का न्याय करेगा।
for Herrens åsyn; for han kjem, for han kjem til å døma jordi; han skal døma jordriket med rettferd og folki i sin truskap.

< भजन संहिता 96 >