< भजन संहिता 148 >

1 यहोवा की स्तुति करो! यहोवा की स्तुति स्वर्ग में से करो, उसकी स्तुति ऊँचे स्थानों में करो!
Halleluja! Lova Herren frå himmelen, lova honom i det høge!
2 हे उसके सब दूतों, उसकी स्तुति करो: हे उसकी सब सेना उसकी स्तुति करो!
Lova honom, alle hans englar, lova honom, all hans her!
3 हे सूर्य और चन्द्रमा उसकी स्तुति करो, हे सब ज्योतिमय तारागण उसकी स्तुति करो!
Lova honom, sol og måne, lova honom, alle lysande stjernor!
4 हे सबसे ऊँचे आकाश और हे आकाश के ऊपरवाले जल, तुम दोनों उसकी स्तुति करो।
Lova honom, de himle-himlar, og de vatn ovanfor himlarne!
5 वे यहोवा के नाम की स्तुति करें, क्योंकि उसने आज्ञा दी और ये सिरजे गए।
Dei skal lova Herrens namn, for han baud, og dei vart skapte,
6 और उसने उनको सदा सर्वदा के लिये स्थिर किया है; और ऐसी विधि ठहराई है, जो टलने की नहीं।
og han stelte deim upp for alltid og æveleg, han gav ei lov som ingen bryt.
7 पृथ्वी में से यहोवा की स्तुति करो, हे समुद्री अजगरों और गहरे सागर,
Lova Herren frå jordi, de store sjødyr og alle djup,
8 हे अग्नि और ओलों, हे हिम और कुहरे, हे उसका वचन माननेवाली प्रचण्ड वायु!
Eld og hagl, snø og eim, du storm som set hans ord i verk,
9 हे पहाड़ों और सब टीलों, हे फलदाई वृक्षों और सब देवदारों!
de fjell og alle haugar, aldetre og alle cedrar,
10 १० हे वन-पशुओं और सब घरेलू पशुओं, हे रेंगनेवाले जन्तुओं और हे पक्षियों!
de ville dyr og alt fe, krekande dyr og fljugande fuglar;
11 ११ हे पृथ्वी के राजाओं, और राज्य-राज्य के सब लोगों, हे हाकिमों और पृथ्वी के सब न्यायियों!
de kongar på jordi og alle folk, de hovdingar og alle domarar på jordi,
12 १२ हे जवानों और कुमारियों, हे पुरनियों और बालकों!
de unge gutar og gjentor, de gamle med dei unge!
13 १३ यहोवा के नाम की स्तुति करो, क्योंकि केवल उसी का नाम महान है; उसका ऐश्वर्य पृथ्वी और आकाश के ऊपर है।
Dei skal lova Herrens namn, for berre hans namn er høgt, hans herlegdom er yver jord og himmel,
14 १४ और उसने अपनी प्रजा के लिये एक सींग ऊँचा किया है; यह उसके सब भक्तों के लिये अर्थात् इस्राएलियों के लिये और उसके समीप रहनेवाली प्रजा के लिये स्तुति करने का विषय है। यहोवा की स्तुति करो!
og han hev lyft upp eit horn for sitt folk, til ein lovsong for alle sine trugne, for Israels born, det folk som er honom nær. Halleluja!

< भजन संहिता 148 >