< भजन संहिता 136 >

1 यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह भला है, और उसकी करुणा सदा की है।
Give thanks to the Lord for his goodness: for his kindness endures forever.
2 जो ईश्वरों का परमेश्वर है, उसका धन्यवाद करो, उसकी करुणा सदा की है।
Give thanks to the God of gods: for his kindness endures forever.
3 जो प्रभुओं का प्रभु है, उसका धन्यवाद करो, उसकी करुणा सदा की है।
Give thanks to the Lord of lords: for his kindness endures forever.
4 उसको छोड़कर कोई बड़े-बड़े आश्चर्यकर्म नहीं करता, उसकी करुणा सदा की है।
To him who alone does great wonders: for his kindness endures forever.
5 उसने अपनी बुद्धि से आकाश बनाया, उसकी करुणा सदा की है।
Whose wisdom created the heavens: for his kindness endures forever.
6 उसने पृथ्वी को जल के ऊपर फैलाया है, उसकी करुणा सदा की है।
Who spread forth the earth on the waters: for his kindness endures forever.
7 उसने बड़ी-बड़ी ज्योतियाँ बनाईं, उसकी करुणा सदा की है।
Who made great lights: for his kindness endures forever.
8 दिन पर प्रभुता करने के लिये सूर्य को बनाया, उसकी करुणा सदा की है।
The sun to rule over the day: for his kindness endures forever.
9 और रात पर प्रभुता करने के लिये चन्द्रमा और तारागण को बनाया, उसकी करुणा सदा की है।
Moon and stars to rule over the night: for his kindness endures forever.
10 १० उसने मिस्रियों के पहिलौठों को मारा, उसकी करुणा सदा की है।
Who struck the firstborn of Egypt: for his kindness endures forever.
11 ११ और उनके बीच से इस्राएलियों को निकाला, उसकी करुणा सदा की है।
And brought Israel out from their midst: for his kindness endures forever.
12 १२ बलवन्त हाथ और बढ़ाई हुई भुजा से निकाल लाया, उसकी करुणा सदा की है।
With strong hand and outstretched arm: for his kindness endures forever.
13 १३ उसने लाल समुद्र को विभाजित कर दिया, उसकी करुणा सदा की है।
Who cut the Red Sea in pieces: for his kindness endures forever.
14 १४ और इस्राएल को उसके बीच से पार कर दिया, उसकी करुणा सदा की है;
And brought Israel right through the midst: for his kindness endures forever.
15 १५ और फ़िरौन को उसकी सेना समेत लाल समुद्र में डाल दिया, उसकी करुणा सदा की है।
And shook Pharaoh with all his host into the sea for his kindness endures forever.
16 १६ वह अपनी प्रजा को जंगल में ले चला, उसकी करुणा सदा की है।
Who led his people through the desert: for his kindness endures forever.
17 १७ उसने बड़े-बड़े राजा मारे, उसकी करुणा सदा की है।
Who struck down great kings: for his kindness endures forever.
18 १८ उसने प्रतापी राजाओं को भी मारा, उसकी करुणा सदा की है;
And slew noble kings: for his kindness endures forever.
19 १९ एमोरियों के राजा सीहोन को, उसकी करुणा सदा की है;
Sihon, king of the Amorites: for his kindness endures forever.
20 २० और बाशान के राजा ओग को घात किया, उसकी करुणा सदा की है।
And Og, king of Bashan: for his kindness endures forever.
21 २१ और उनके देश को भाग होने के लिये, उसकी करुणा सदा की है;
Who gave their land for possession: for his kindness endures forever.
22 २२ अपने दास इस्राएलियों के भाग होने के लिये दे दिया, उसकी करुणा सदा की है।
Possession to Israel his servant: for his kindness endures forever.
23 २३ उसने हमारी दुर्दशा में हमारी सुधि ली, उसकी करुणा सदा की है;
Who remembered our low estate: for his kindness endures forever.
24 २४ और हमको द्रोहियों से छुड़ाया है, उसकी करुणा सदा की है।
And rescued us from our foes: for his kindness endures forever.
25 २५ वह सब प्राणियों को आहार देता है, उसकी करुणा सदा की है।
Who gives to all flesh food: for his kindness endures forever.
26 २६ स्वर्ग के परमेश्वर का धन्यवाद करो, उसकी करुणा सदा की है।
Give thanks to the God of heaven: for his kindness endures forever.

< भजन संहिता 136 >