< नीतिवचन 7 >

1 हे मेरे पुत्र, मेरी बातों को माना कर, और मेरी आज्ञाओं को अपने मन में रख छोड़।
Min sønn, bevar mine ord og gjem mine bud hos dig!
2 मेरी आज्ञाओं को मान, इससे तू जीवित रहेगा, और मेरी शिक्षा को अपनी आँख की पुतली जान;
Bevar mine bud, så skal du leve, bevar min lære som din øiesten!
3 उनको अपनी उँगलियों में बाँध, और अपने हृदय की पटिया पर लिख ले।
Bind dem på dine fingrer, skriv dem på ditt hjertes tavle!
4 बुद्धि से कह, “तू मेरी बहन है,” और समझ को अपनी कुटुम्बी बना;
Si til visdommen: Du er min søster, og kall forstanden din kjenning,
5 तब तू पराई स्त्री से बचेगा, जो चिकनी चुपड़ी बातें बोलती है।
forat den må bevare dig fra annen manns hustru, fra fremmede kvinner, som taler glatte ord.
6 मैंने एक दिन अपने घर की खिड़की से, अर्थात् अपने झरोखे से झाँका,
For jeg så engang ut av vinduet på mitt hus, gjennem mitt gitter,
7 तब मैंने भोले लोगों में से एक निर्बुद्धि जवान को देखा;
og da så jeg blandt de uerfarne, jeg blev var blandt de unge en uforstandig gutt,
8 वह उस स्त्री के घर के कोने के पास की सड़क से गुजर रहा था, और उसने उसके घर का मार्ग लिया।
som gikk forbi på gaten ved hennes hjørne og gikk frem på veien til hennes hus,
9 उस समय दिन ढल गया, और संध्याकाल आ गया था, वरन् रात का घोर अंधकार छा गया था।
i skumringen, da dagen var til ende, i dyp natt og mørke.
10 १० और उससे एक स्त्री मिली, जिसका भेष वेश्या के समान था, और वह बड़ी धूर्त थी।
Da kom en kvinne ham i møte i en skjøges klær og med svikefullt hjerte.
11 ११ वह शान्ति रहित और चंचल थी, और उसके पैर घर में नहीं टिकते थे;
Vill er hun og kåt; hennes føtter er ikke i ro i hennes hus.
12 १२ कभी वह सड़क में, कभी चौक में पाई जाती थी, और एक-एक कोने पर वह बाट जोहती थी।
Snart er hun på gater, snart på torver, og ved hvert hjørne lurer hun.
13 १३ तब उसने उस जवान को पकड़कर चूमा, और निर्लज्जता की चेष्टा करके उससे कहा,
Og hun tok fatt på ham og kysset ham, og med frekt åsyn sa hun til ham:
14 १४ “मैंने आज ही मेलबलि चढ़ाया और अपनी मन्नतें पूरी की;
Takkoffer skulde jeg bære frem, og idag har jeg innfridd mine løfter;
15 १५ इसी कारण मैं तुझ से भेंट करने को निकली, मैं तेरे दर्शन की खोजी थी, और अभी पाया है।
derfor gikk jeg ut for å møte dig, for å søke dig op, og jeg fant dig.
16 १६ मैंने अपने पलंग के बिछौने पर मिस्र के बेलबूटेवाले कपड़े बिछाए हैं;
Jeg har bredt tepper over min seng, brokete tepper av egyptisk garn.
17 १७ मैंने अपने बिछौने पर गन्धरस, अगर और दालचीनी छिड़की है।
Jeg har strødd mitt leie med myrra, aloë og kanel.
18 १८ इसलिए अब चल हम प्रेम से भोर तक जी बहलाते रहें; हम परस्पर की प्रीति से आनन्दित रहें।
Kom, la oss beruse oss i kjærlighet inntil morgenen, fryde oss i elskov!
19 १९ क्योंकि मेरा पति घर में नहीं है; वह दूर देश को चला गया है;
For min mann er ikke hjemme, han er reist langt bort;
20 २० वह चाँदी की थैली ले गया है; और पूर्णमासी को लौट आएगा।”
pengepungen tok han med sig, først ved fullmåne kommer han hjem.
21 २१ ऐसी ही लुभानेवाली बातें कह कहकर, उसने उसको फँसा लिया; और अपनी चिकनी चुपड़ी बातों से उसको अपने वश में कर लिया।
Hun fikk lokket ham ved sin sterke overtalelse, ved sine glatte leber forførte hun ham.
22 २२ वह तुरन्त उसके पीछे हो लिया, जैसे बैल कसाई-खाने को, या हिरन फंदे में कदम रखता है।
Han følger henne straks, lik en okse som går til slakterbenken, som i fotjern, hvormed dåren tuktes,
23 २३ अन्त में उस जवान का कलेजा तीर से बेधा जाएगा; वह उस चिड़िया के समान है जो फंदे की ओर वेग से उड़ती है और नहीं जानती कि उससे उसके प्राण जाएँगे।
inntil pilen kløver hans lever - likesom fuglen haster til snaren og ikke vet at det gjelder dens liv.
24 २४ अब हे मेरे पुत्रों, मेरी सुनो, और मेरी बातों पर मन लगाओ।
Så hør nu på mig, barn, og akt på min munns ord!
25 २५ तेरा मन ऐसी स्त्री के मार्ग की ओर न फिरे, और उसकी डगरों में भूलकर भी न जाना;
La ikke ditt hjerte vende sig til hennes veier, forvill dig ikke inn på hennes stier!
26 २६ क्योंकि बहुत से लोग उसके द्वारा मारे गए है; उसके घात किए हुओं की एक बड़ी संख्या होगी।
For mange som har fått ulivssår, har hun fellet, og mangfoldige er de hun har slått ihjel;
27 २७ उसका घर अधोलोक का मार्ग है, वह मृत्यु के घर में पहुँचाता है। (Sheol h7585)
fra hennes hus går veier til dødsriket, de fører ned til dødens kammere. (Sheol h7585)

< नीतिवचन 7 >