< मत्ती 23 >

1 तब यीशु ने भीड़ से और अपने चेलों से कहा,
Тоді промовив Ісус до народу й до учнів Своїх,
2 “शास्त्री और फरीसी मूसा की गद्दी पर बैठे हैं;
і сказав: „На сиді́нні Мойсеєвім усілися книжники та фарисеї.
3 इसलिए वे तुम से जो कुछ कहें वह करना, और मानना, परन्तु उनके जैसा काम मत करना; क्योंकि वे कहते तो हैं पर करते नहीं।
Тож усе, що́ вони скажуть вам, — робіть і виконуйте; та за вчинками їхніми не робіть, бо говорять вони — та не роблять того́!
4 वे एक ऐसे भारी बोझ को जिनको उठाना कठिन है, बाँधकर उन्हें मनुष्यों के कंधों पर रखते हैं; परन्तु आप उन्हें अपनी उँगली से भी सरकाना नहीं चाहते।
Вони ж в'яжуть тяжкі тягарі, і кладуть їх на лю́дські раме́на, самі ж навіть пальцем своїм не хотять їх пору́шити.
5 वे अपने सब काम लोगों को दिखाने के लिये करते हैं वे अपने तावीजोंको चौड़े करते, और अपने वस्त्रों की झालरों को बढ़ाते हैं।
Усі ж учинки свої вони роблять, щоб їх бачили люди, і богомі́лля свої розширяють, і здовжують ки́тиці.
6 भोज में मुख्य-मुख्य जगहें, और आराधनालयों में मुख्य-मुख्य आसन,
І люблять вони передніші місця на бенке́тах, і передніші лавки́ в синагогах,
7 और बाजारों में नमस्कार और मनुष्य में रब्बी कहलाना उन्हें भाता है।
і привіти на ринках, і щоб звали їх люди: Учителю!
8 परन्तु तुम रब्बी न कहलाना, क्योंकि तुम्हारा एक ही गुरु है: और तुम सब भाई हो।
А ви вчителями не звіться, — бо один вам Учитель, а ви всі брати́.
9 और पृथ्वी पर किसी को अपना पिता न कहना, क्योंकि तुम्हारा एक ही पिता है, जो स्वर्ग में है।
І не називайте нікого отцем на землі, — бо один вам Отець, що на небі.
10 १० और स्वामी भी न कहलाना, क्योंकि तुम्हारा एक ही स्वामी है, अर्थात् मसीह।
І не звіться наста́вниками, — бо один вам Наста́вник, — Христос.
11 ११ जो तुम में बड़ा हो, वह तुम्हारा सेवक बने।
Хто між вами найбільший, хай слугою вам буде!
12 १२ जो कोई अपने आपको बड़ा बनाएगा, वह छोटा किया जाएगा: और जो कोई अपने आपको छोटा बनाएगा, वह बड़ा किया जाएगा।
Хто бо підно́ситься, — буде понижений, хто ж понижується, той піднесе́ться.
13 १३ “हे कपटी शास्त्रियों और फरीसियों तुम पर हाय! तुम मनुष्यों के विरोध में स्वर्ग के राज्य का द्वार बन्द करते हो, न तो आप ही उसमें प्रवेश करते हो और न उसमें प्रवेश करनेवालों को प्रवेश करने देते हो।
Горе ж вам, книжники та фарисеї, лицеміри, що перед людьми́ зачиняєте Царство Небесне, — бо й самі ви не вхо́дите, ані тих, хто хоче ввійти, увійти не пускаєте!
14 १४ [हे कपटी शास्त्रियों और फरीसियों, तुम पर हाय! तुम विधवाओं के घरों को खा जाते हो, और दिखाने के लिए बड़ी देर तक प्रार्थना करते रहते हो: इसलिए तुम्हें अधिक दण्ड मिलेगा।]
(Горе ж вам, книжники та фарисеї, лицеміри, що вдови́ні хати поїдаєте, і напо́каз молитесь довго, — через те осуд тяжчий ви при́ймете!)
15 १५ “हे कपटी शास्त्रियों और फरीसियों तुम पर हाय! तुम एक जन को अपने मत में लाने के लिये सारे जल और थल में फिरते हो, और जब वह मत में आ जाता है, तो उसे अपने से दुगना नारकीय बना देते हो। (Geenna g1067)
Горе вам, книжники та фарисеї, лицеміри, що обходите море та землю, щоб придбати нововірця одно́го; а коли те стається, то робите його сином геє́нни, вдвоє гіршим від вас! (Geenna g1067)
16 १६ “हे अंधे अगुओं, तुम पर हाय, जो कहते हो कि यदि कोई मन्दिर की शपथ खाए तो कुछ नहीं, परन्तु यदि कोई मन्दिर के सोने की सौगन्ध खाए तो उससे बन्ध जाएगा।
Горе вам, проводирі́ ви сліпі, що говорите: „Коли хто поклянеться храмом, то нічого; а хто поклянеться золотом храму, то той винуватий“.
17 १७ हे मूर्खों, और अंधों, कौन बड़ा है, सोना या वह मन्दिर जिससे सोना पवित्र होता है?
Нерозумні й сліпі, — що бо більше: чи золото, чи той храм, що освячує золото?
18 १८ फिर कहते हो कि यदि कोई वेदी की शपथ खाए तो कुछ नहीं, परन्तु जो भेंट उस पर है, यदि कोई उसकी शपथ खाए तो बन्ध जाएगा।
І: „Коли хто поклянеться же́ртівником, — то нічого, а хто поклянеться жертвою, що на нім, то він винуватий“.
19 १९ हे अंधों, कौन बड़ा है, भेंट या वेदी जिससे भेंट पवित्र होती है?
Нерозумні й сліпі, — що́ бо більше: чи жертва, чи той же́ртівник, що освячує жертву?
20 २० इसलिए जो वेदी की शपथ खाता है, वह उसकी, और जो कुछ उस पर है, उसकी भी शपथ खाता है।
Отож, хто клянеться же́ртівником, — клянеться ним та всім, що на ньому.
21 २१ और जो मन्दिर की शपथ खाता है, वह उसकी और उसमें रहनेवालों की भी शपथ खाता है।
І хто храмом клянеться, — клянеться ним та Тим, Хто живе в нім.
22 २२ और जो स्वर्ग की शपथ खाता है, वह परमेश्वर के सिंहासन की और उस पर बैठनेवाले की भी शपथ खाता है।
І хто небом клянеться, — клянеться Божим престолом і Тим, Хто на ньому сидить.
23 २३ “हे कपटी शास्त्रियों, और फरीसियों, तुम पर हाय! तुम पोदीने और सौंफ और जीरे का दसवाँ अंश देते हो, परन्तु तुम ने व्यवस्था की गम्भीर बातों अर्थात् न्याय, और दया, और विश्वास को छोड़ दिया है; चाहिये था कि इन्हें भी करते रहते, और उन्हें भी न छोड़ते।
Горе вам, книжники та фарисеї, лицеміри, що даєте десятину із м'я́ти, і га́нусу й кми́ну, але найважливіше в Зако́ні поки́нули: суд, милосе́рдя та віру; це треба робити, і того не ки́дати.
24 २४ हे अंधे अगुओं, तुम मच्छर को तो छान डालते हो, परन्तु ऊँट को निगल जाते हो।
Проводирі́ ви сліпі, що відціджуєте комаря́, а верблю́да ковтаєте!
25 २५ “हे कपटी शास्त्रियों, और फरीसियों, तुम पर हाय! तुम कटोरे और थाली को ऊपर-ऊपर से तो माँजते हो परन्तु वे भीतर अंधेर असंयम से भरे हुए हैं।
Горе вам, книжники та фарисеї, лицеміри, що чистите зовнішність ку́хля та миски, а всере́дині повні вони здирства й кривди!
26 २६ हे अंधे फरीसी, पहले कटोरे और थाली को भीतर से माँज कि वे बाहर से भी स्वच्छ हों।
Фарисею сліпий, — очисти перше сере́дину кухля, щоб чистий він був і назо́вні!
27 २७ “हे कपटी शास्त्रियों, और फरीसियों, तुम पर हाय! तुम चूना फिरी हुई कब्रोंके समान हो जो ऊपर से तो सुन्दर दिखाई देती हैं, परन्तु भीतर मुर्दों की हड्डियों और सब प्रकार की मलिनता से भरी हैं।
Горе вам, книжники та фарисеї, лицеміри, що подібні до гробі́в побі́лених, які гарними зверху здаються, а всере́дині повні трупних кісто́к та всякої нечи́стости!
28 २८ इसी रीति से तुम भी ऊपर से मनुष्यों को धर्मी दिखाई देते हो, परन्तु भीतर कपट और अधर्म से भरे हुए हो।
Так і ви, — назовні здаєтеся лю́дям за праведних, а всере́дині повні лицемі́рства та беззаконня!
29 २९ “हे कपटी शास्त्रियों, और फरीसियों, तुम पर हाय! तुम भविष्यद्वक्ताओं की कब्रें संवारते और धर्मियों की कब्रें बनाते हो।
Горе вам, книжники та фарисеї, лицеміри, що пророкам надгро́бники ставите, і праведникам прикраша́єте пам'ятники,
30 ३० और कहते हो, ‘यदि हम अपने पूर्वजों के दिनों में होते तो भविष्यद्वक्ताओं की हत्या में उनके सहभागी न होते।’
та говорите: „Якби ми жили́ за днів наших батьків, то ми не були б спільника́ми їхніми в крові пророків“.
31 ३१ इससे तो तुम अपने पर आप ही गवाही देते हो, कि तुम भविष्यद्वक्ताओं के हत्यारों की सन्तान हो।
Тим самим на себе свідкуєте, що сини ви убивців пророків.
32 ३२ अतः तुम अपने पूर्वजों के पाप का घड़ा भर दो।
Доповніть і ви міру провини ваших батьків!
33 ३३ हे साँपों, हे करैतों के बच्चों, तुम नरक के दण्ड से कैसे बचोगे? (Geenna g1067)
О змії, о ро́де гадю́чий, — я́к ви втечете від за́суду до геє́нни? (Geenna g1067)
34 ३४ इसलिए देखो, मैं तुम्हारे पास भविष्यद्वक्ताओं और बुद्धिमानों और शास्त्रियों को भेजता हूँ; और तुम उनमें से कुछ को मार डालोगे, और क्रूस पर चढ़ाओगे; और कुछ को अपने आराधनालयों में कोड़े मारोगे, और एक नगर से दूसरे नगर में खदेड़ते फिरोगे।
І ось тому́ посилаю до вас Я пророків, і мудрих, і книжників; частину їх ви повбиваєте та розіпне́те, а частину їх ви бичува́тимете в синагогах своїх, і будете гнати з міста до міста.
35 ३५ जिससे धर्मी हाबिल से लेकर बिरिक्याह के पुत्र जकर्याह तक, जिसे तुम ने मन्दिर और वेदी के बीच में मार डाला था, जितने धर्मियों का लहू पृथ्वी पर बहाया गया है, वह सब तुम्हारे सिर पर पड़ेगा।
Щоб спала на вас уся праведна кров, що пролита була на землі, від крови Авеля праведного, аж до крови Заха́рія, Варахі́їного сина, що ви замордували його між храмом і же́ртівником!
36 ३६ मैं तुम से सच कहता हूँ, ये सब बातें इस पीढ़ी के लोगों पर आ पड़ेंगी।
Поправді кажу вам: Оце все спаде на рід цей!
37 ३७ “हे यरूशलेम, हे यरूशलेम! तू जो भविष्यद्वक्ताओं को मार डालता है, और जो तेरे पास भेजे गए, उन्हें पथराव करता है, कितनी ही बार मैंने चाहा कि जैसे मुर्गी अपने बच्चों को अपने पंखों के नीचे इकट्ठा करती है, वैसे ही मैं भी तेरे बालकों को इकट्ठा कर लूँ, परन्तु तुम ने न चाहा।
Єрусалиме, Єрусалиме, що вбиваєш пророків та каменуєш посланих до те́бе! Скільки разів Я хотів зібрати діти твої, як квочка збирає під крила курчаток своїх, — та ви не захотіли!
38 ३८ देखो, तुम्हारा घर तुम्हारे लिये उजाड़ छोड़ा जाता है।
Ось ваш дім залиша́ється порожній для вас!
39 ३९ क्योंकि मैं तुम से कहता हूँ, कि अब से जब तक तुम न कहोगे, ‘धन्य है वह, जो प्रभु के नाम से आता है’ तब तक तुम मुझे फिर कभी न देखोगे।”
Говорю́ бо Я вам: Відтепер ви Мене не побачите, аж поки не скажете: „Благословенний, Хто йде у Господнє їм'я́!“

< मत्ती 23 >