< मत्ती 21 >

1 जब वे यरूशलेम के निकट पहुँचे और जैतून पहाड़ पर बैतफगे के पास आए, तो यीशु ने दो चेलों को यह कहकर भेजा,
Og da de kom nær til Jerusalem og var kommet til Betfage ved Oljeberget, da sendte Jesus to disipler avsted og sa til dem:
2 “अपने सामने के गाँव में जाओ, वहाँ पहुँचते ही एक गदही बंधी हुई, और उसके साथ बच्चा तुम्हें मिलेगा; उन्हें खोलकर, मेरे पास ले आओ।
Gå inn i den by som ligger rett for eder, og straks skal I finne en aseninne bundet og en fole hos den; løs dem, og før dem til mig!
3 यदि तुम से कोई कुछ कहे, तो कहो, कि प्रभु को इनका प्रयोजन है: तब वह तुरन्त उन्हें भेज देगा।”
Og dersom nogen sier noget til eder, da skal I si: Herren har bruk for dem; så skal han straks sende dem.
4 यह इसलिए हुआ, कि जो वचन भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा गया था, वह पूरा हो:
Men dette skjedde forat det skulde opfylles som er talt ved profeten, som sier:
5 “सिय्योन की बेटी से कहो, ‘देख, तेरा राजा तेरे पास आता है; वह नम्र है और गदहे पर बैठा है; वरन् लादू के बच्चे पर।’”
Si til Sions datter: Se, din konge kommer til dig, saktmodig og ridende på et asen, på trældyrets fole.
6 चेलों ने जाकर, जैसा यीशु ने उनसे कहा था, वैसा ही किया।
Disiplene gikk da avsted og gjorde som Jesus bød dem;
7 और गदही और बच्चे को लाकर, उन पर अपने कपड़े डाले, और वह उन पर बैठ गया।
de hentet aseninnen og folen, og la sine klær på dem; og han satte sig oppå.
8 और बहुत सारे लोगों ने अपने कपड़े मार्ग में बिछाए, और लोगों ने पेड़ों से डालियाँ काटकर मार्ग में बिछाईं।
Og størstedelen av folket bredte sine klær på veien, andre hugg grener av trærne og strødde dem på veien,
9 और जो भीड़ आगे-आगे जाती और पीछे-पीछे चली आती थी, पुकार पुकारकर कहती थी, “दाऊद के सन्तान को होशाना; धन्य है वह जो प्रभु के नाम से आता है, आकाश में होशाना।”
og folket som gikk foran og fulgte efter, ropte: Hosianna Davids sønn! Velsignet være han som kommer i Herrens navn! Hosianna i det høieste!
10 १० जब उसने यरूशलेम में प्रवेश किया, तो सारे नगर में हलचल मच गई; और लोग कहने लगे, “यह कौन है?”
Og da han drog inn i Jerusalem, kom hele byen i bevegelse og sa: Hvem er dette?
11 ११ लोगों ने कहा, “यह गलील के नासरत का भविष्यद्वक्ता यीशु है।”
Men folket sa: Dette er profeten Jesus fra Nasaret i Galilea.
12 १२ यीशु ने परमेश्वर के मन्दिर में जाकर, उन सब को, जो मन्दिर में लेन-देन कर रहे थे, निकाल दिया; और सर्राफों के मेजें और कबूतरों के बेचनेवालों की चौकियाँ उलट दीं।
Og Jesus gikk inn i Guds tempel og drev ut alle dem som solgte og kjøpte i templet, og pengevekslernes bord og duekremmernes stoler veltet han,
13 १३ और उनसे कहा, “लिखा है, ‘मेरा घर प्रार्थना का घर कहलाएगा’; परन्तु तुम उसे डाकुओं की खोह बनाते हो।”
og han sa til dem: Det er skrevet: Mitt hus skal kalles et bedehus. Men I gjør det til en røverhule.
14 १४ और अंधे और लँगड़े, मन्दिर में उसके पास आए, और उसने उन्हें चंगा किया।
Og det kom blinde og halte til ham i templet, og han helbredet dem.
15 १५ परन्तु जब प्रधान याजकों और शास्त्रियों ने इन अद्भुत कामों को, जो उसने किए, और लड़कों को मन्दिर में दाऊद की सन्तान को होशाना पुकारते हुए देखा, तो क्रोधित हुए,
Men da yppersteprestene og de skriftlærde så de undergjerninger han gjorde, og barna som ropte i templet: Hosianna Davids sønn! da blev de vrede og sa til ham:
16 १६ और उससे कहने लगे, “क्या तू सुनता है कि ये क्या कहते हैं?” यीशु ने उनसे कहा, “हाँ; क्या तुम ने यह कभी नहीं पढ़ा: ‘बालकों और दूध पीते बच्चों के मुँह से तूने स्तुति सिद्ध कराई?’”
Hører du hvad disse sier? Men Jesus sa til dem: Ja! Har I aldri lest: Av umyndiges og diendes munn har du beredt dig lovprisning?
17 १७ तब वह उन्हें छोड़कर नगर के बाहर बैतनिय्याह को गया, और वहाँ रात बिताई।
Og han forlot dem og gikk utenfor byen til Betania, og var der natten over.
18 १८ भोर को जब वह नगर को लौट रहा था, तो उसे भूख लगी।
Om morgenen, da han gikk til byen igjen, blev han hungrig,
19 १९ और अंजीर के पेड़ को सड़क के किनारे देखकर वह उसके पास गया, और पत्तों को छोड़ उसमें और कुछ न पाकर उससे कहा, “अब से तुझ में फिर कभी फल न लगे।” और अंजीर का पेड़ तुरन्त सूख गया। (aiōn g165)
og da han så et fikentre ved veien, gikk han bort til det, men fant ikke noget på det uten bare blad. Da sa han til det: Aldri i evighet skal det mere vokse frukt på dig. Og straks visnet fikentreet. (aiōn g165)
20 २० यह देखकर चेलों ने अचम्भा किया, और कहा, “यह अंजीर का पेड़ तुरन्त कैसे सूख गया?”
Og da disiplene så det, undret de sig og sa: Hvorledes gikk det til at fikentreet straks visnet?
21 २१ यीशु ने उनको उत्तर दिया, “मैं तुम से सच कहता हूँ; यदि तुम विश्वास रखो, और सन्देह न करो; तो न केवल यह करोगे, जो इस अंजीर के पेड़ से किया गया है; परन्तु यदि इस पहाड़ से भी कहोगे, कि उखड़ जा, और समुद्र में जा पड़, तो यह हो जाएगा।
Men Jesus svarte og sa til dem: Sannelig sier jeg eder: Dersom I har tro og ikke tviler, da skal I ikke alene kunne gjøre dette med fikentreet, men endog om I sier til dette fjell: Løft dig op og kast dig i havet, så skal det skje;
22 २२ और जो कुछ तुम प्रार्थना में विश्वास से माँगोगे वह सब तुम को मिलेगा।”
og alt det I beder om med tro i eders bønn, det skal I få.
23 २३ वह मन्दिर में जाकर उपदेश कर रहा था, कि प्रधान याजकों और लोगों के प्राचीनों ने उसके पास आकर पूछा, “तू ये काम किसके अधिकार से करता है? और तुझे यह अधिकार किसने दिया है?”
Og da han var kommet inn i templet og lærte der, gikk yppersteprestene og folkets eldste til ham og sa: Med hvad myndighet gjør du dette, og hvem har gitt dig denne myndighet?
24 २४ यीशु ने उनको उत्तर दिया, “मैं भी तुम से एक बात पूछता हूँ; यदि वह मुझे बताओगे, तो मैं भी तुम्हें बताऊँगा कि ये काम किस अधिकार से करता हूँ।
Jesus svarte og sa til dem: Også jeg vil spørre eder om en ting; sier I mig det, da skal også jeg si eder med hvad myndighet jeg gjør dette.
25 २५ यूहन्ना का बपतिस्मा कहाँ से था? स्वर्ग की ओर से या मनुष्यों की ओर से था?” तब वे आपस में विवाद करने लगे, “यदि हम कहें ‘स्वर्ग की ओर से’, तो वह हम से कहेगा, ‘फिर तुम ने उसका विश्वास क्यों न किया?’
Johannes' dåp, hvorfra var den? fra himmelen eller fra mennesker? Da tenkte de ved sig selv og sa: Sier vi: Fra himmelen, da sier han til oss: Hvorfor trodde I ham da ikke?
26 २६ और यदि कहें ‘मनुष्यों की ओर से’, तो हमें भीड़ का डर है, क्योंकि वे सब यूहन्ना को भविष्यद्वक्ता मानते हैं।”
Men sier vi: Fra mennesker, da frykter vi for folket; for alle holder Johannes for en profet.
27 २७ अतः उन्होंने यीशु को उत्तर दिया, “हम नहीं जानते।” उसने भी उनसे कहा, “तो मैं भी तुम्हें नहीं बताता, कि ये काम किस अधिकार से करता हूँ।
De svarte da Jesus og sa: Vi vet det ikke. Da sa også han til dem: Så sier heller ikke jeg eder med hvad myndighet jeg gjør dette.
28 २८ “तुम क्या समझते हो? किसी मनुष्य के दो पुत्र थे; उसने पहले के पास जाकर कहा, ‘हे पुत्र, आज दाख की बारी में काम कर।’
Men hvad tykkes eder? En mann hadde to sønner, og han gikk til den ene og sa: Sønn, gå idag og arbeid i min vingård!
29 २९ उसने उत्तर दिया, ‘मैं नहीं जाऊँगा’, परन्तु बाद में उसने अपना मन बदल दिया और चला गया।
Men han svarte: Jeg vil ikke. Men siden angret han det og gikk.
30 ३० फिर दूसरे के पास जाकर ऐसा ही कहा, उसने उत्तर दिया, ‘जी हाँ जाता हूँ’, परन्तु नहीं गया।
Og han gikk til den andre og sa det samme til ham. Han svarte: Ja, herre! men gikk ikke.
31 ३१ इन दोनों में से किसने पिता की इच्छा पूरी की?” उन्होंने कहा, “पहले ने।” यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ, कि चुंगी लेनेवाले और वेश्या तुम से पहले परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करते हैं।
Hvem av de to gjorde nu farens vilje? De sier: Den første. Jesus sier til dem: Sannelig sier jeg eder at toldere og skjøger kommer før inn i Guds rike enn I.
32 ३२ क्योंकि यूहन्ना धार्मिकता के मार्ग से तुम्हारे पास आया, और तुम ने उस पर विश्वास नहीं किया: पर चुंगी लेनेवालों और वेश्याओं ने उसका विश्वास किया: और तुम यह देखकर बाद में भी न पछताए कि उसका विश्वास कर लेते।
For Johannes kom til eder på rettferdighets vei, og I trodde ham ikke, men tolderne og skjøgene trodde ham; men I, enda I så det, angret I det ikke siden, så I trodde ham.
33 ३३ “एक और दृष्टान्त सुनो एक गृहस्थ था, जिसने दाख की बारी लगाई; और उसके चारों ओर बाड़ा बाँधा; और उसमें रस का कुण्ड खोदा; और गुम्मट बनाया; और किसानों को उसका ठेका देकर परदेश चला गया।
Hør en annen lignelse: Det var en husbond som plantet en vingård, og han satte et gjerde omkring den og gravde en vinperse i den og bygget et tårn, og så leide han den ut til vingårdsmenn og drog utenlands.
34 ३४ जब फल का समय निकट आया, तो उसने अपने दासों को उसका फल लेने के लिये किसानों के पास भेजा।
Da det nu led mot frukttiden, sendte han sine tjenere til vingårdsmennene for å ta imot den frukt som han skulde ha;
35 ३५ पर किसानों ने उसके दासों को पकड़ के, किसी को पीटा, और किसी को मार डाला; और किसी को पथराव किया।
og vingårdsmennene tok hans tjenere: en slo de, en drepte de, en stenet de.
36 ३६ फिर उसने और दासों को भेजा, जो पहले से अधिक थे; और उन्होंने उनसे भी वैसा ही किया।
Atter sendte han andre tjenere, flere enn de første, og de gjorde likeså med dem.
37 ३७ अन्त में उसने अपने पुत्र को उनके पास यह कहकर भेजा, कि वे मेरे पुत्र का आदर करेंगे।
Men til sist sendte han sin sønn til dem og sa: De vil undse sig for min sønn.
38 ३८ परन्तु किसानों ने पुत्र को देखकर आपस में कहा, ‘यह तो वारिस है, आओ, उसे मार डालें: और उसकी विरासत ले लें।’
Men da vingårdsmennene så sønnen, sa de sig imellem: Dette er arvingen; kom, la oss slå ham ihjel, så vi kan få hans arv!
39 ३९ और उन्होंने उसे पकड़ा और दाख की बारी से बाहर निकालकर मार डाला।
Og de tok ham og kastet ham ut av vingården og slo ham ihjel.
40 ४० “इसलिए जब दाख की बारी का स्वामी आएगा, तो उन किसानों के साथ क्या करेगा?”
Når nu vingårdens herre kommer, hvad skal han da gjøre med disse vingårdsmenn?
41 ४१ उन्होंने उससे कहा, “वह उन बुरे लोगों को बुरी रीति से नाश करेगा; और दाख की बारी का ठेका और किसानों को देगा, जो समय पर उसे फल दिया करेंगे।”
De sier til ham: Ille skal han ødelegge disse illgjerningsmenn, og vingården skal han leie ut til andre vingårdsmenn, som gir ham frukten i rette tid.
42 ४२ यीशु ने उनसे कहा, “क्या तुम ने कभी पवित्रशास्त्र में यह नहीं पढ़ा: ‘जिस पत्थर को राजमिस्त्रियों ने बेकार समझा था, वही कोने के सिरे का पत्थर हो गया यह प्रभु की ओर से हुआ, और हमारे देखने में अद्भुत है।?’
Jesus sier til dem: Har I aldri lest i skriftene: Den sten som bygningsmennene forkastet, den er blitt hjørnesten; av Herren er dette gjort, og det er underfullt i våre øine?
43 ४३ “इसलिए मैं तुम से कहता हूँ, कि परमेश्वर का राज्य तुम से ले लिया जाएगा; और ऐसी जाति को जो उसका फल लाए, दिया जाएगा।
Derfor sier jeg eder: Guds rike skal tas fra eder og gis til et folk som bærer dets frukter.
44 ४४ जो इस पत्थर पर गिरेगा, वह चकनाचूर हो जाएगा: और जिस पर वह गिरेगा, उसको पीस डालेगा।”
Og den som faller på denne sten, han skal knuses, men den som den faller på, ham skal den smuldre til støv.
45 ४५ प्रधान याजक और फरीसी उसके दृष्टान्तों को सुनकर समझ गए, कि वह हमारे विषय में कहता है।
Og da yppersteprestene og fariseerne hørte hans lignelser, skjønte de at han talte om dem.
46 ४६ और उन्होंने उसे पकड़ना चाहा, परन्तु लोगों से डर गए क्योंकि वे उसे भविष्यद्वक्ता मानते थे।
Og de søkte å gripe ham, men fryktet for folket; for det holdt ham for en profet.

< मत्ती 21 >