< मत्ती 19 >

1 जब यीशु ये बातें कह चुका, तो गलील से चला गया; और यहूदिया के प्रदेश में यरदन के पार आया।
အနန္တရမ် ဧတာသု ကထာသု သမာပ္တာသု ယီၑု ရ္ဂာလီလပြဒေၑာတ် ပြသ္ထာယ ယရ္ဒန္တီရသ္ထံ ယိဟူဒါပြဒေၑံ ပြာပ္တး၊
2 और बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली, और उसने उन्हें वहाँ चंगा किया।
တဒါ တတ္ပၑ္စာတ် ဇနနိဝဟေ ဂတေ သ တတြ တာန် နိရာမယာန် အကရောတ်၊
3 तब फरीसी उसकी परीक्षा करने के लिये पास आकर कहने लगे, “क्या हर एक कारण से अपनी पत्नी को त्यागना उचित है?”
တဒနန္တရံ ဖိရူၑိနသ္တတ္သမီပမာဂတျ ပါရီက္ၐိတုံ တံ ပပြစ္ဆုး, ကသ္မာဒပိ ကာရဏာတ် နရေဏ သွဇာယာ ပရိတျာဇျာ န ဝါ?
4 उसने उत्तर दिया, “क्या तुम ने नहीं पढ़ा, कि जिसने उन्हें बनाया, उसने आरम्भ से नर और नारी बनाकर कहा,
သ ပြတျုဝါစ, ပြထမမ် ဤၑွရော နရတွေန နာရီတွေန စ မနုဇာန် သသရ္ဇ, တသ္မာတ် ကထိတဝါန်,
5 ‘इस कारण मनुष्य अपने माता पिता से अलग होकर अपनी पत्नी के साथ रहेगा और वे दोनों एक तन होंगे?’
မာနုၐး သွပိတရော် ပရိတျဇျ သွပတ္နျာမ် အာသက္ၐျတေ, တော် ဒွေါ် ဇနာဝေကာင်္ဂေါ် ဘဝိၐျတး, ကိမေတဒ် ယုၐ္မာဘိ ရ္န ပဌိတမ်?
6 अतः वे अब दो नहीं, परन्तु एक तन हैं इसलिए जिसे परमेश्वर ने जोड़ा है, उसे मनुष्य अलग न करे।”
အတသ္တော် ပုန ရ္န ဒွေါ် တယောရေကာင်္ဂတွံ ဇာတံ, ဤၑွရေဏ ယစ္စ သမယုဇျတ, မနုဇော န တဒ် ဘိန္ဒျာတ်၊
7 उन्होंने यीशु से कहा, “फिर मूसा ने क्यों यह ठहराया, कि त्यागपत्र देकर उसे छोड़ दे?”
တဒါနီံ တေ တံ ပြတျဝဒန်, တထာတွေ တျာဇျပတြံ ဒတ္တွာ သွာံ သွာံ ဇာယာံ တျက္တုံ ဝျဝသ္ထာံ မူသား ကထံ လိလေခ?
8 उसने उनसे कहा, “मूसा ने तुम्हारे मन की कठोरता के कारण तुम्हें अपनी पत्नी को छोड़ देने की अनुमति दी, परन्तु आरम्भ में ऐसा नहीं था।
တတး သ ကထိတဝါန်, ယုၐ္မာကံ မနသာံ ကာဌိနျာဒ် ယုၐ္မာန် သွာံ သွာံ ဇာယာံ တျက္တုမ် အနွမနျတ ကိန္တု ပြထမာဒ် ဧၐော ဝိဓိရ္နာသီတ်၊
9 और मैं तुम से कहता हूँ, कि जो कोई व्यभिचार को छोड़ और किसी कारण से अपनी पत्नी को त्याग कर, दूसरी से विवाह करे, वह व्यभिचार करता है: और जो उस छोड़ी हुई से विवाह करे, वह भी व्यभिचार करता है।”
အတော ယုၐ္မာနဟံ ဝဒါမိ, ဝျဘိစာရံ ဝိနာ ယော နိဇဇာယာံ တျဇေတ် အနျာဉ္စ ဝိဝဟေတ်, သ ပရဒါရာန် ဂစ္ဆတိ; ယၑ္စ တျက္တာံ နာရီံ ဝိဝဟတိ သောပိ ပရဒါရေၐု ရမတေ၊
10 १० चेलों ने उससे कहा, “यदि पुरुष का स्त्री के साथ ऐसा सम्बंध है, तो विवाह करना अच्छा नहीं।”
တဒါ တသျ ၑိၐျာသ္တံ ဗဘာၐိရေ, ယဒိ သွဇာယယာ သာကံ ပုံသ ဧတာဒၖက် သမ္ဗန္ဓော ဇာယတေ, တရှိ ဝိဝဟနမေဝ န ဘဒြံ၊
11 ११ उसने उनसे कहा, “सब यह वचन ग्रहण नहीं कर सकते, केवल वे जिनको यह दान दिया गया है।
တတး သ ဥက္တဝါန်, ယေဘျသ္တတ္သာမရ္ထျံ အာဒါယိ, တာန် ဝိနာနျး ကောပိ မနုဇ ဧတန္မတံ ဂြဟီတုံ န ၑက္နောတိ၊
12 १२ क्योंकि कुछ नपुंसक ऐसे हैं जो माता के गर्भ ही से ऐसे जन्मे; और कुछ नपुंसक ऐसे हैं, जिन्हें मनुष्य ने नपुंसक बनाया: और कुछ नपुंसक ऐसे हैं, जिन्होंने स्वर्ग के राज्य के लिये अपने आपको नपुंसक बनाया है, जो इसको ग्रहण कर सकता है, वह ग्रहण करे।”
ကတိပယာ ဇနနက္လီဗး ကတိပယာ နရကၖတက္လီဗး သွရ္ဂရာဇျာယ ကတိပယား သွကၖတက္လီဗာၑ္စ သန္တိ, ယေ ဂြဟီတုံ ၑက္နုဝန္တိ တေ ဂၖဟ္လန္တု၊
13 १३ तब लोग बालकों को उसके पास लाए, कि वह उन पर हाथ रखे और प्रार्थना करे; पर चेलों ने उन्हें डाँटा।
အပရမ် ယထာ သ ၑိၑူနာံ ဂါတြေၐု ဟသ္တံ ဒတွာ ပြာရ္ထယတေ, တဒရ္ထံ တတ္သမီံပံ ၑိၑဝ အာနီယန္တ, တတ အာနယိတၖန် ၑိၐျာသ္တိရသ္ကၖတဝန္တး၊
14 १४ यीशु ने कहा, “बालकों को मेरे पास आने दो, और उन्हें मना न करो, क्योंकि स्वर्ग का राज्य ऐसों ही का है।”
ကိန္တု ယီၑုရုဝါစ, ၑိၑဝေါ မဒန္တိကမ် အာဂစ္ဆန္တု, တာန် မာ ဝါရယတ, ဧတာဒၖၑာံ ၑိၑူနာမေဝ သွရ္ဂရာဇျံ၊
15 १५ और वह उन पर हाथ रखकर, वहाँ से चला गया।
တတး သ တေၐာံ ဂါတြေၐု ဟသ္တံ ဒတွာ တသ္မာတ် သ္ထာနာတ် ပြတသ္ထေ၊
16 १६ और एक मनुष्य ने पास आकर उससे कहा, “हे गुरु, मैं कौन सा भला काम करूँ, कि अनन्त जीवन पाऊँ?” (aiōnios g166)
အပရမ် ဧက အာဂတျ တံ ပပြစ္ဆ, ဟေ ပရမဂုရော, အနန္တာယုး ပြာပ္တုံ မယာ ကိံ ကိံ သတ္ကရ္မ္မ ကရ္တ္တဝျံ? (aiōnios g166)
17 १७ उसने उससे कहा, “तू मुझसे भलाई के विषय में क्यों पूछता है? भला तो एक ही है; पर यदि तू जीवन में प्रवेश करना चाहता है, तो आज्ञाओं को माना कर।”
တတး သ ဥဝါစ, မာံ ပရမံ ကုတော ဝဒသိ? ဝိနေၑ္စရံ န ကောပိ ပရမး, ကိန္တု ယဒျနန္တာယုး ပြာပ္တုံ ဝါဉ္ဆသိ, တရှျာဇ္ဉား ပါလယ၊
18 १८ उसने उससे कहा, “कौन सी आज्ञाएँ?” यीशु ने कहा, “यह कि हत्या न करना, व्यभिचार न करना, चोरी न करना, झूठी गवाही न देना;
တဒါ သ ပၖၐ္ဋဝါန်, ကား ကာ အာဇ္ဉား? တတော ယီၑုး ကထိတဝါန်, နရံ မာ ဟနျား, ပရဒါရာန် မာ ဂစ္ဆေး, မာ စောရယေး, မၖၐာသာက္ၐျံ မာ ဒဒျား,
19 १९ अपने पिता और अपनी माता का आदर करना, और अपनेपड़ोसी से अपने समान प्रेम रखना।”
နိဇပိတရော် သံမနျသွ, သွသမီပဝါသိနိ သွဝတ် ပြေမ ကုရု၊
20 २० उस जवान ने उससे कहा, “इन सब को तो मैंने माना है अब मुझ में किस बात की कमी है?”
သ ယုဝါ ကထိတဝါန်, အာ ဗာလျာဒ် ဧတား ပါလယာမိ, ဣဒါနီံ ကိံ နျူနမာသ္တေ?
21 २१ यीशु ने उससे कहा, “यदि तूसिद्धहोना चाहता है; तो जा, अपना सब कुछ बेचकर गरीबों को बाँट दे; और तुझे स्वर्ग में धन मिलेगा; और आकर मेरे पीछे हो ले।”
တတော ယီၑုရဝဒတ်, ယဒိ သိဒ္ဓေါ ဘဝိတုံ ဝါဉ္ဆသိ, တရှိ ဂတွာ နိဇသရွွသွံ ဝိကြီယ ဒရိဒြေဘျော ဝိတရ, တတး သွရ္ဂေ ဝိတ္တံ လပ္သျသေ; အာဂစ္ဆ, မတ္ပၑ္စာဒွရ္တ္တီ စ ဘဝ၊
22 २२ परन्तु वह जवान यह बात सुन उदास होकर चला गया, क्योंकि वह बहुत धनी था।
ဧတာံ ဝါစံ ၑြုတွာ သ ယုဝါ သွီယဗဟုသမ္ပတ္တေ ရွိၐဏး သန် စလိတဝါန်၊
23 २३ तब यीशु ने अपने चेलों से कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ, कि धनवान का स्वर्ग के राज्य में प्रवेश करना कठिन है।
တဒါ ယီၑုး သွၑိၐျာန် အဝဒတ်, ဓနိနာံ သွရ္ဂရာဇျပြဝေၑော မဟာဒုၐ္ကရ ဣတိ ယုၐ္မာနဟံ တထျံ ဝဒါမိ၊
24 २४ फिर तुम से कहता हूँ, कि परमेश्वर के राज्य में धनवान के प्रवेश करने से ऊँट का सूई के नाके में से निकल जाना सहज है।”
ပုနရပိ ယုၐ္မာနဟံ ဝဒါမိ, ဓနိနာံ သွရ္ဂရာဇျပြဝေၑာတ် သူစီဆိဒြေဏ မဟာင်္ဂဂမနံ သုကရံ၊
25 २५ यह सुनकर, चेलों ने बहुत चकित होकर कहा, “फिर किसका उद्धार हो सकता है?”
ဣတိ ဝါကျံ နိၑမျ ၑိၐျာ အတိစမတ္ကၖတျ ကထယာမာသုး; တရှိ ကသျ ပရိတြာဏံ ဘဝိတုံ ၑက္နောတိ?
26 २६ यीशु ने उनकी ओर देखकर कहा, “मनुष्यों से तो यह नहीं हो सकता, परन्तु परमेश्वर से सब कुछ हो सकता है।”
တဒါ သ တာန် ဒၖၐ္ဒွါ ကထယာမာသ, တတ် မာနုၐာဏာမၑကျံ ဘဝတိ, ကိန္တွီၑွရသျ သရွွံ ၑကျမ်၊
27 २७ इस पर पतरस ने उससे कहा, “देख, हम तो सब कुछ छोड़ के तेरे पीछे हो लिये हैं तो हमें क्या मिलेगा?”
တဒါ ပိတရသ္တံ ဂဒိတဝါန်, ပၑျ, ဝယံ သရွွံ ပရိတျဇျ ဘဝတး ပၑ္စာဒွရ္တ္တိနော 'ဘဝါမ; ဝယံ ကိံ ပြာပ္သျာမး?
28 २८ यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ, कि नई उत्पत्ति में जब मनुष्य का पुत्र अपनी महिमा के सिंहासन पर बैठेगा, तो तुम भी जो मेरे पीछे हो लिये हो, बारह सिंहासनों पर बैठकर इस्राएल के बारह गोत्रों का न्याय करोगे।
တတော ယီၑုး ကထိတဝါန်, ယုၐ္မာနဟံ တထျံ ဝဒါမိ, ယူယံ မမ ပၑ္စာဒွရ္တ္တိနော ဇာတာ ဣတိ ကာရဏာတ် နဝီနသၖၐ္ဋိကာလေ ယဒါ မနုဇသုတး သွီယဲၑ္စရျျသိံဟာသန ဥပဝေက္ၐျတိ, တဒါ ယူယမပိ ဒွါဒၑသိံဟာသနေၐူပဝိၑျ ဣသြာယေလီယဒွါဒၑဝံၑာနာံ ဝိစာရံ ကရိၐျထ၊
29 २९ और जिस किसी ने घरों या भाइयों या बहनों या पिता या माता या बाल-बच्चों या खेतों को मेरे नाम के लिये छोड़ दिया है, उसको सौ गुना मिलेगा, और वह अनन्त जीवन का अधिकारी होगा। (aiōnios g166)
အနျစ္စ ယး ကၑ္စိတ် မမ နာမကာရဏာတ် ဂၖဟံ ဝါ ဘြာတရံ ဝါ ဘဂိနီံ ဝါ ပိတရံ ဝါ မာတရံ ဝါ ဇာယာံ ဝါ ဗာလကံ ဝါ ဘူမိံ ပရိတျဇတိ, သ တေၐာံ ၑတဂုဏံ လပ္သျတေ, အနန္တာယုမော'ဓိကာရိတွဉ္စ ပြာပ္သျတိ၊ (aiōnios g166)
30 ३० परन्तु बहुत सारे जो पहले हैं, पिछले होंगे; और जो पिछले हैं, पहले होंगे।
ကိန္တု အဂြီယာ အနေကေ ဇနား ပၑ္စာတ်, ပၑ္စာတီယာၑ္စာနေကေ လောကာ အဂြေ ဘဝိၐျန္တိ၊

< मत्ती 19 >