< मरकुस 1 >

1 परमेश्वर के पुत्र यीशु मसीह के सुसमाचार का आरम्भ।
Gono mwanzo wa Injili ya Yesu Kirisitu, mwana wa Nnongo.
2 जैसे यशायाह भविष्यद्वक्ता की पुस्तक में लिखा है: “देख, मैं अपने दूत को तेरे आगे भेजता हूँ, जो तेरे लिये मार्ग सुधारेगा।
Kati mwaiandikwe ni nabii Isaya, Lola nandokubatuma asenga bango kulonge yinu, yumo apetwaa ndela yako.
3 जंगल में एक पुकारनेवाले का शब्द हो रहा है कि प्रभु का मार्ग तैयार करो, और उसकी सड़कें सीधी करो।”
Lukalanga wa mundu kakema mpongote, yomolyae ndela Bwana; boneyaye ndela yake”.
4 यूहन्ना आया, जो जंगल में बपतिस्मा देता, और पापों की क्षमा के लिये मन फिराव के बपतिस्मा का प्रचार करता था।
Yohana ateisa, kabaatiza mpongote ni kuyegana ubatizo wa toba ku mzamaa wa sambi.
5 सारे यहूदिया के, और यरूशलेम के सब रहनेवाले निकलकर उसके पास गए, और अपने पापों को मानकर यरदन नदी में उससे बपतिस्मा लिया।
Nnema nzima wa Sudea ni bandu bake ba Yerusalemu bayei kwake. Bai kababatizwa ni ywembe mulupondo Yordan, kabaungamana masambi gabe.
6 यूहन्ना ऊँट के रोम का वस्त्र पहने और अपनी कमर में चमड़े का कमरबन्द बाँधे रहता था और टिड्डियाँ और वनमधु खाया करता था।
Yohana awalage ngobo ya mayunzu ga ngamia ni nkibuno mkwisi was likengo, na alyage busi wa mwitu.
7 और यह प्रचार करता था, “मेरे बाद वह आनेवाला है, जो मुझसे शक्तिशाली है; मैं इस योग्य नहीं कि झुककर उसके जूतों का फीता खोलूँ।
Atelongela ni ukoya, “Abi yumo Ando isa kuoma nee, abi ni ngupu kuliko nee, nipwaa kwa ha Lita pae kuundua ilatu yake.
8 मैंने तो तुम्हें पानी से बपतिस्मा दिया है पर वह तुम्हें पवित्र आत्मा से बपतिस्मा देगा।”
Nenga niabatza kwa Mase, Ywembe abatiza mwenga kwa roho mtakatifu.
9 उन दिनों में यीशु ने गलील के नासरत से आकर, यरदन में यूहन्ना से बपतिस्मा लिया।
Yaomi lisiku eyo Yesu aisi kuoma Nazareti ya Galilaya, na atebatizwa ni roho mulupondo Yordani.
10 १० और जब वह पानी से निकलकर ऊपर आया, तो तुरन्त उसने आकाश को खुलते और आत्मा को कबूतर के रूप में अपने ऊपर उतरते देखा।
Yesu yaagakatwike kuoma mmase abweni kunani kusalanike pala ni roho kauluka pae kunaniyake kati ngunda.
11 ११ और यह आकाशवाणी हुई, “तू मेरा प्रिय पुत्र है, तुझ से मैं प्रसन्न हूँ।”
Ni lukalanga waomi kunani, “wenga wa manango mpendwa. Nandopulaika muno ni wenga”.
12 १२ तब आत्मा ने तुरन्त उसको जंगल की ओर भेजा।
Mara yimo roho atikunnasimisa ayende mpongote.
13 १३ और जंगल में चालीस दिन तक शैतान ने उसकी परीक्षा की; और वह वन-पशुओं के साथ रहा; और स्वर्गदूत उसकी सेवा करते रहे।
Aabii mpongote lisiku arobaini, kagiywa ni nsela. Ai pamwepe ni igongoro ya mmwitu, ni malaika kabanlola.
14 १४ यूहन्ना के पकड़वाए जाने के बाद यीशु ने गलील में आकर परमेश्वर के राज्य का सुसमाचार प्रचार किया।
Tubwe kumona kuboyolwa kwa Yohana, Yesu aaisi Galilaya katangasa Injili ya Nnongo,
15 १५ और कहा, “समय पूरा हुआ है, और परमेश्वर का राज्यनिकट आ गया है; मन फिराओ और सुसमाचार पर विश्वास करो।”
Kaakoya “muda uike, ni upwalume wa Nnongo uisi. Mubuye kwa Nnongo ni muamini mwinjili.
16 १६ गलील की झील के किनारे-किनारे जाते हुए, उसने शमौन और उसके भाई अन्द्रियास को झील में जाल डालते देखा; क्योंकि वे मछुए थे।
Ni kaapeta mmbwega ya mbwani ya bahari ya Galilaya, kaammona Simoni ni Andrea alongo bake Simoni kabataga mbelele yabe mmase, kwakuba baisi aubaji.
17 १७ और यीशु ने उनसे कहा, “मेरे पीछे चले आओ; मैं तुम को मनुष्यों के पकड़नेवाले बनाऊँगा।”
Yesu abalogoli “muise, mungote, na niatenda aubaji ba bandu”.
18 १८ वे तुरन्त जालों को छोड़कर उसके पीछे हो लिए।
Mara yimo baalei mbelele ni kunkota.
19 १९ और कुछ आगे बढ़कर, उसने जब्दी के पुत्र याकूब, और उसके भाई यूहन्ना को, नाव पर जालों को सुधारते देखा।
Wakati Yesu ayei kutalu kasunu, ni kaammona Yakobo mwana wake Zebedayo ni YohanaNnunage, bai nngalaba kabapota mbelele.
20 २० उसने तुरन्त उन्हें बुलाया; और वे अपने पिता जब्दी को मजदूरों के साथ नाव पर छोड़कर, उसके पीछे हो लिए।
mara kabaakema ni bembe kabanleka tate babe nngalaba ni atenda kasi benge, kabankota.
21 २१ और वे कफरनहूम में आए, और वह तुरन्त सब्त के दिन आराधनालय में जाकर उपदेश करने लगा।
Apobaike Kaperaniamu lisiku ya sabato, Yesu kayingya mulisinagogi ni kuyegana.
22 २२ और लोग उसके उपदेश से चकित हुए; क्योंकि वह उन्हें शास्त्रियों की तरह नहीं, परन्तु अधिकार के साथ उपदेश देता था।
Batekanganya liyegano lyake kwa yelyo abi kayegana kati mundu abi ni upwalume na ayendana kwa ni aandishi menge.
23 २३ और उसी समय, उनके आराधनालय में एक मनुष्य था, जिसमें एक अशुद्ध आत्मा थी।
Muda gogo kwabi ni mundu mulisinagogi labe abi no nsela na ateguta.
24 २४ उसने चिल्लाकर कहा, “हे यीशु नासरी, हमें तुझ से क्या काम? क्या तू हमें नाश करने आया है? मैं तुझे जानता हूँ, तू कौन है? परमेश्वर का पवित्र जन!”
Kaakoya “tubi ni selosa utenda nimwenga, Yesu wa Nazareti? uisikutuangamisa? Nandokututaga nyai wenga. Wenga wantakatifu yikayako kwa Nnongo!”
25 २५ यीशु ने उसे डाँटकर कहा, “चुप रह; और उसमें से बाहर निकल जा।”
Yesu kaankopokya nsela ni kukoya “Nyamala ni uboke nkati yake!”
26 २६ तब अशुद्ध आत्मा उसको मरोड़कर, और बड़े शब्द से चिल्लाकर उसमें से निकल गई।
Ni roho njapu kantomboya pae ni kupita kalele kwa liyobe la kunani.
27 २७ इस पर सब लोग आश्चर्य करते हुए आपस में वाद-विवाद करने लगे “यह क्या बात है? यह तो कोई नया उपदेश है! वह अधिकार के साथ अशुद्ध आत्माओं को भी आज्ञा देता है, और वे उसकी आज्ञा मानती हैं।”
Nibandu bote batekanganya eyo kabalokiyana kila yumo, “Seno kele? liyegano lyaayambe libiniupwalume? Ni nsela kunkota ago akoya!”
28 २८ और उसका नाम तुरन्त गलील के आस-पास के सारे प्रदेश में फैल गया।
Nimayegeyo kuhusu ywembe mara yimo yalitawala kila nsengo nnema nsima wa Galilaya
29 २९ और वह तुरन्त आराधनालय में से निकलकर, याकूब और यूहन्ना के साथ शमौन और अन्द्रियास के घर आया।
Mara yimo baada ya kupita kunza ya Lisinagogi, Baayingi ukaya kwa Simoni ni Andrea bai ni Yakobo ni Yohana.
30 ३० और शमौन की सास तेज बुखार से पीड़ित थी, और उन्होंने तुरन्त उसके विषय में उससे कहा।
Sasa akibe alwawa Simoni abiagonzike kabinya homa, mara yimo kabankokeya Yesu ubinye wake.
31 ३१ तब उसने पास जाकर उसका हाथ पकड़ के उसे उठाया; और उसका बुखार उस पर से उतर गया, और वह उनकी सेवा-टहल करने लगी।
Eyo kaisa, kankamwa luboko, Ni kunkagatuya, homa yaboi muyega yake ni utumbwa uudumya.
32 ३२ संध्या के समय जब सूर्य डूब गया तो लोग सब बीमारों को और उन्हें, जिनमें दुष्टात्माएँ थीं, उसके पास लाए।
Kitamunyo eyo lisoba liwile Abinye bote baaletikwe kwake, au babi Ni nsela kumutwe.
33 ३३ और सारा नगर द्वार पर इकट्ठा हुआ।
Nnema nsima baikonzike pamwepe pa nlyango.
34 ३४ और उसने बहुतों को जो नाना प्रकार की बीमारियों से दुःखी थे, चंगा किया; और बहुत से दुष्टात्माओं को निकाला; और दुष्टात्माओं को बोलने न दिया, क्योंकि वे उसे पहचानती थीं।
Atealagwa Abinye banyansima mabinye mbalembale ni kupiya nsela(mahoka) banyansima, aakani mahoka kulongela maana batekuntanga.
35 ३५ और भोर को दिन निकलने से बहुत पहले, वह उठकर निकला, और एक जंगली स्थान में गया और वहाँ प्रार्थना करने लगा।
Aayumwike bwamba muno lubendo lukatama; aaboi ni kuyenda pandu abonekane kwa Ni mundu na kayopa oko.
36 ३६ तब शमौन और उसके साथी उसकी खोज में गए।
Simoni ni bote baipamwepe ni ywembe baankotike.
37 ३७ जब वह मिला, तो उससे कहा; “सब लोग तुझे ढूँढ़ रहे हैं।”
Baammweni ni kunkokeya “kila yumo andokupala”.
38 ३८ यीशु ने उनसे कहा, “आओ; हम और कहीं आस-पास की बस्तियों में जाएँ, कि मैं वहाँ भी प्रचार करूँ, क्योंकि मैं इसलिए निकला हूँ।”
Atekubabakiya, “Tuboke kundukwenge, kunza ya gono nnema, ili niwese ulongela ni uko iyeya. Ndio mwalongo was kuisa pano.
39 ३९ और वह सारे गलील में उनके आराधनालयों में जा जाकर प्रचार करता और दुष्टात्माओं को निकालता रहा।
Ayei kapeta Galilaya yote, kalongela mmasinagogi yabe Ni kukemea mahoka.
40 ४० एक कोढ़ी ने उसके पास आकर, उससे विनती की, और उसके सामने घुटने टेककर, उससे कहा, “यदि तू चाहे तो मुझे शुद्ध कर सकता है।”
Kaisa mundu yumo abi ni ukoma. Abi kampembela; aatengwi majua ni kunkokeya”Mana kaupala tenda nibe na nkoto”.
41 ४१ उसने उस पर तरस खाकर हाथ बढ़ाया, और उसे छूकर कहा, “मैं चाहता हूँ, तू शुद्ध हो जा।”
San'yingikiya, Yesu katondobeya luboko lwake ni kunkamwa kankokeya, “nipala ubebwise”.
42 ४२ और तुरन्त उसका कोढ़ जाता रहा, और वह शुद्ध हो गया।
Mara yimo ukoma waamboi, katenda kuba bwiso.
43 ४३ तब उसने उसे कड़ी चेतावनी देकर तुरन्त विदा किया,
Yesu atekunkopokya kwa ukale Ni kumbakiya ayende marayimo.
44 ४४ और उससे कहा, “देख, किसी से कुछ मत कहना, परन्तु जाकर अपने आपको याजक को दिखा, और अपने शुद्ध होने के विषय में जो कुछ मूसा ने ठहराया है उसे भेंट चढ़ा, कि उन पर गवाही हो।”
Atekumbakiya, “kanaukoye liyaulyo kwa yeyoteywa, lakini boka ukajibineye kwa kuhani, Ni upiye dhabibu kwa utakaso Musa atelagiya, katiusaidi kwabe.”
45 ४५ परन्तु वह बाहर जाकर इस बात को बहुत प्रचार करने और यहाँ तक फैलाने लगा, कि यीशु फिर खुल्लमखुल्ला नगर में न जा सका, परन्तु बाहर जंगली स्थानों में रहा; और चारों ओर से लोग उसके पास आते रहे।
Ateboka Ni kutumbwa kumbakiya kila yumo nikukoya liyaulyo muno hata Yesu awesome kwa lelo kuyingya pannema kwa uhuru. Eyo atami pandu pakiiyo ni bandu baisi kuoma kila nnema.

< मरकुस 1 >