< लूका 7 >

1 जब वह लोगों को अपनी सारी बातें सुना चुका, तो कफरनहूम में आया।
Як же скінчив усї глаголи свої в слух людям, увійшов у Капернаум.
2 और किसी सूबेदार का एक दास जो उसका प्रिय था, बीमारी से मरने पर था।
В одного ж сотника слуга недугуючи мав умирати, котрий був йому дорогий
3 उसने यीशु की चर्चा सुनकर यहूदियों के कई प्राचीनों को उससे यह विनती करने को उसके पास भेजा, कि आकर मेरे दास को चंगा कर।
Почувши ж про Ісуса, післав до Него старших Жидівських, благаючи Його, щоб, прийшовши, спас слугу його.
4 वे यीशु के पास आकर उससे बड़ी विनती करके कहने लगे, “वह इस योग्य है, कि तू उसके लिये यह करे,
Вони ж, прийшовши до Ісуса, благали Його пильно, говорячи: Що достоєн він, щоб йому зробив се:
5 क्योंकि वह हमारी जाति से प्रेम रखता है, और उसी ने हमारे आराधनालय को बनाया है।”
любить бо нарід наш, і шкоду він збудував нам.
6 यीशु उनके साथ-साथ चला, पर जब वह घर से दूर न था, तो सूबेदार ने उसके पास कई मित्रों के द्वारा कहला भेजा, “हे प्रभु दुःख न उठा, क्योंकि मैं इस योग्य नहीं, कि तू मेरी छत के तले आए।
Ісус же пійшов з ними. І як вже він недалеко був од будинка, вислав до Него сотник другів, говорячи Йому: Господи, не трудись, бо я недостоєн, щоб Ти під стелю мою ввійшов;
7 इसी कारण मैंने अपने आपको इस योग्य भी न समझा, कि तेरे पास आऊँ, पर वचन ही कह दे तो मेरा सेवक चंगा हो जाएगा।
тим і себе не вважав достойним до Тебе прийти; тільки промов слово, то й одужає слуга мій.
8 मैं भी पराधीन मनुष्य हूँ; और सिपाही मेरे हाथ में हैं, और जब एक को कहता हूँ, ‘जा,’ तो वह जाता है, और दूसरे से कहता हूँ कि ‘आ,’ तो आता है; और अपने किसी दास को कि ‘यह कर,’ तो वह उसे करता है।”
Бо й я чоловік під властю поставлений, маючи під собою воїнів; і скажу сьому: Йди, то й іде, а другому: Прийди, то й прийде, а слузї моєму: Роби оце, то й зробить.
9 यह सुनकर यीशु ने अचम्भा किया, और उसने मुँह फेरकर उस भीड़ से जो उसके पीछे आ रही थी कहा, “मैं तुम से कहता हूँ, कि मैंने इस्राएल में भी ऐसा विश्वास नहीं पाया।”
Почувши ж се Ісус, дивувавсь йому, й, обернувшись до йдучого за собою народу, рече: Глаголю вам: Навіть в Ізраїлі, такої віри не знайшов я.
10 १० और भेजे हुए लोगों ने घर लौटकर, उस दास को चंगा पाया।
І вернувшись послані у будинок, знайшли недужнього слугу здоровим.
11 ११ थोड़े दिन के बाद वह नाईन नाम के एक नगर को गया, और उसके चेले, और बड़ी भीड़ उसके साथ जा रही थी।
І сталось опісля, ійшов Він у город, званий Наш, і йшло з Ним доволї учеників Його, й багато народу.
12 १२ जब वह नगर के फाटक के पास पहुँचा, तो देखो, लोग एक मुर्दे को बाहर लिए जा रहे थे; जो अपनी माँ का एकलौता पुत्र था, और वह विधवा थी: और नगर के बहुत से लोग उसके साथ थे।
Як же наближився до городських воріт, аж ось винесено мертвого, сина єдиного в матері своєї, вона ж була вдова; й багато народу з городу було з нею.
13 १३ उसे देखकर प्रभु को तरस आया, और उसने कहा, “मत रो।”
І побачивши її Господь, змилосердивсь над нею, і рече їй: Не плач.
14 १४ तब उसने पास आकर अर्थी को छुआ; और उठानेवाले ठहर गए, तब उसने कहा, “हे जवान, मैं तुझ से कहता हूँ, उठ!”
І приступивши, приторкнув ся до мар; ті ж, що несли, з'упинились. І рече: Молодче, тобі глаголю: встань.
15 १५ तब वह मुर्दा उठ बैठा, और बोलने लगा: और उसने उसे उसकी माँ को सौंप दिया।
І сїв мерлець, і почав говорити. І оддав його матері його.
16 १६ इससे सब पर भय छा गया; और वे परमेश्वर की बड़ाई करके कहने लगे, “हमारे बीच में एक बड़ा भविष्यद्वक्ता उठा है, और परमेश्वर ने अपने लोगों पर कृपादृष्टि की है।”
Обняв же страх усїх; і прославляли вони Бога, кажучи: Що пророк великий устав між нами, й навідав Бог людей своїх.
17 १७ और उसके विषय में यह बात सारे यहूदिया और आस-पास के सारे देश में फैल गई।
І розійшлось слово се по всїй Юдеї про Него й по всїй околицї.
18 १८ और यूहन्ना को उसके चेलों ने इन सब बातों का समाचार दिया।
І сповістили Йоана ученики його про все те.
19 १९ तब यूहन्ना ने अपने चेलों में से दो को बुलाकर प्रभु के पास यह पूछने के लिये भेजा, “क्या आनेवाला तू ही है, या हम किसी और दूसरे की प्रतीक्षा करे?”
І покликавши двох ученикїв своїх Йоан, післав до Ісуса, кажучи: Ти єси грядущий, чи иншого ждати нам?
20 २० उन्होंने उसके पास आकर कहा, “यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले ने हमें तेरे पास यह पूछने को भेजा है, कि क्या आनेवाला तू ही है, या हम दूसरे की प्रतीक्षा करे?”
Прийшовши ж до Него чоловіки, казали: Йоан Хреститель прислав нас до Тебе, кажучи: Ти єси грядущий, чи иншого ждати нам?
21 २१ उसी घड़ी उसने बहुतों को बीमारियों और पीड़ाओं, और दुष्टात्माओं से छुड़ाया; और बहुत से अंधों को आँखें दी।
Того ж часу сцїляв Він многих від недуг і ран, і духів лихих, і многим слїпим давав прозрїннє.
22 २२ और उसने उनसे कहा, “जो कुछ तुम ने देखा और सुना है, जाकर यूहन्ना से कह दो; कि अंधे देखते हैं, लँगड़े चलते फिरते हैं, कोढ़ी शुद्ध किए जाते हैं, बहरे सुनते है, और मुर्दे जिलाए जाते है, और कंगालों को सुसमाचार सुनाया जाता है।
І озвавшись Ісус, рече їм: Ідїть сповістіть Йоана, що бачили й чули: як слїпі прозирають, криві ходять, прокаженні очищають ся, глухі чують, мертві встають, і вбогі благовіствують.
23 २३ धन्य है वह, जो मेरे कारण ठोकर न खाए।”
І блажен, хто де зблазнить ся мною.
24 २४ जब यूहन्ना के भेजे हुए लोग चल दिए, तो यीशु यूहन्ना के विषय में लोगों से कहने लगा, “तुम जंगल में क्या देखने गए थे? क्या हवा से हिलते हुए सरकण्डे को?
Як же пійшли посланці Йоанові, почав глаголати до народу про Йоана: Чого виходили ви дивитись у пустиню? На тростину, що вітер колише?
25 २५ तो तुम फिर क्या देखने गए थे? क्या कोमल वस्त्र पहने हुए मनुष्य को? देखो, जो भड़कीला वस्त्र पहनते, और सुख-विलास से रहते हैं, वे राजभवनों में रहते हैं।
Або чого ж виходили їй дивитись? На чоловіка, в мягку одежу одягненого? Ось ті, що в одежі пишній та роскоші, панують у царських дворах.
26 २६ तो फिर क्या देखने गए थे? क्या किसी भविष्यद्वक्ता को? हाँ, मैं तुम से कहता हूँ, वरन् भविष्यद्वक्ता से भी बड़े को।
Або чого виходили ви дивитись: На пророка? Так, глаголю вам, і більш пророка.
27 २७ यह वही है, जिसके विषय में लिखा है: ‘देख, मैं अपने दूत को तेरे आगे-आगे भेजता हूँ, जो तेरे आगे मार्ग सीधा करेगा।’
Се той, про кого написано: Ось я досилаю ангела мого перед лицем Твоїм, що приготовить дорогу Твою перед Тобою.
28 २८ “मैं तुम से कहता हूँ, कि जो स्त्रियों से जन्मे हैं, उनमें से यूहन्ना से बड़ा कोई नहीं पर जो परमेश्वर के राज्य में छोटे से छोटा है, वह उससे भी बड़ा है।”
Глаголю бо вам: Більшого між нарожденими від жінок пророка над Йоана Хрестителя нема; найменший же у царстві Божім більший від него.
29 २९ और सब साधारण लोगों ने सुनकर और चुंगी लेनेवालों ने भी यूहन्ना का बपतिस्मा लेकर परमेश्वर को सच्चा मान लिया।
І ввесь народ слухаючий, і митники, справдили Бога, хрестившись хрещеннєм Йоановим.
30 ३० पर फरीसियों और व्यवस्थापकों ने उससे बपतिस्मा न लेकर परमेश्वर की मनसा को अपने विषय में टाल दिया।
Фарисеї ж та законники раду Божу про них відкинули, не хрестившись від него.
31 ३१ “अतः मैं इस युग के लोगों की उपमा किस से दूँ कि वे किसके समान हैं?
Рече ж Господь: Кому ж оце уподоблю людей роду сього? й кому подобні вони?
32 ३२ वे उन बालकों के समान हैं जो बाजार में बैठे हुए एक दूसरे से पुकारकर कहते हैं, ‘हमने तुम्हारे लिये बाँसुरी बजाई, और तुम न नाचे, हमने विलाप किया, और तुम न रोए!’
Подобні вони дітям, що сидять на торгу та гукають одно на одного, та й кажуть: Ми сурмили вам, а ви не скакали; ми голосили вам, а ви не плакали.
33 ३३ क्योंकि यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला न रोटी खाता आया, न दाखरस पीता आया, और तुम कहते हो, उसमें दुष्टात्मा है।
Прийшов бо Йоан Хреститель, що хлїба не їсть, анї вина не пє, і кажете: Диявола мав.
34 ३४ मनुष्य का पुत्र खाता-पीता आया है; और तुम कहते हो, ‘देखो, पेटू और पियक्कड़ मनुष्य, चुंगी लेनेवालों का और पापियों का मित्र।’
Прийшов Син чоловічий, що їсть і пє, і кажете: Ось чоловік прожора та пяниця, митникам друг і грішникам.
35 ३५ पर ज्ञान अपनी सब सन्तानों से सच्चा ठहराया गया है।”
І справдилась премудрість од дітей своїх усїх.
36 ३६ फिर किसी फरीसी ने उससे विनती की, कि मेरे साथ भोजन कर; अतः वह उस फरीसी के घर में जाकर भोजन करने बैठा।
Просив же хтось Його з Фарисеїв, щоб їв з ним. І, ввійшовши з господу Фарисееву, сїв за столом.
37 ३७ वहाँ उस नगर की एक पापिनी स्त्री यह जानकर कि वह फरीसी के घर में भोजन करने बैठा है, संगमरमर के पात्र में इत्र लाई।
І ось жінка у городі, що була грішниця, довідавшись, що сидить за столом у господї Фарисеевій, принісши любастровий збаночок мира,
38 ३८ और उसके पाँवों के पास, पीछे खड़ी होकर, रोती हुई, उसके पाँवों को आँसुओं से भिगाने और अपने सिर के बालों से पोंछने लगी और उसके पाँव बार बार चूमकर उन पर इत्र मला।
і ставши коло ніг Його ззаду, плачучи, почала обмивати ноги Його слїзми, й волоссєм голови своєї обтирати; й цілувала ноги Його, й мастила миром.
39 ३९ यह देखकर, वह फरीसी जिसने उसे बुलाया था, अपने मन में सोचने लगा, “यदि यह भविष्यद्वक्ता होता तो जान जाता, कि यह जो उसे छू रही है, वह कौन और कैसी स्त्री है? क्योंकि वह तो पापिन है।”
Бачивши ж Фарисей, що запросив Його, казав сам у собі, говорячи: Коли б сей був пророк, знав би, хто й яка се жінка, що приторкуєть ся до Него; бо грішниця вона.
40 ४० यह सुन यीशु ने उसके उत्तर में कहा, “हे शमौन, मुझे तुझ से कुछ कहना है।” वह बोला, “हे गुरु, कह।”
І озвавшись Ісус, рече до него: Симоне, маю тобі щось сказати. Він же каже: Учителю, скажи.
41 ४१ “किसी महाजन के दो देनदार थे, एक पाँच सौ, और दूसरा पचास दीनार देनदार था।
Два довжники були в одного вірителя: один завинив пятьсот денариїв, другий же пятьдесять.
42 ४२ जबकि उनके पास वापस लौटाने को कुछ न रहा, तो उसने दोनों को क्षमा कर दिया। अतः उनमें से कौन उससे अधिक प्रेम रखेगा?”
Як же не мали чим оддавати, обом простив він. Хто ж оце з них, скажи, більш його любити ме?
43 ४३ शमौन ने उत्तर दिया, “मेरी समझ में वह, जिसका उसने अधिक छोड़ दिया।” उसने उससे कहा, “तूने ठीक विचार किया है।”
Озвав ся ж Симон і Каже: Думаю, що той, кому більш простив він. Він же рече йому: Право судив єси.
44 ४४ और उस स्त्री की ओर फिरकर उसने शमौन से कहा, “क्या तू इस स्त्री को देखता है? मैं तेरे घर में आया परन्तु तूने मेरे पाँव धोने के लिये पानी न दिया, पर इसने मेरे पाँव आँसुओं से भिगाए, और अपने बालों से पोंछा।”
І, обернувшись до жінки, рече Симонові: Чи бачиш ти сю жінку? Увійшов я в твою господу, - води на ноги мої не дав єси; ся ж слїзми обмила ноги мої, і волоссєм голови своєї обтерла.
45 ४५ तूने मुझे चूमा न दिया, पर जब से मैं आया हूँ तब से इसने मेरे पाँवों का चूमना न छोड़ा।
Цїлування не дав єси менї; ся ж, відколи ввійшов я, не перестала цілувати ноги мої.
46 ४६ तूने मेरे सिर पर तेल नहीं मला; पर इसने मेरे पाँवों पर इत्र मला है।
Оливою голови моєї не намастив єси; ся ж миром намастила ноги мої.
47 ४७ “इसलिए मैं तुझ से कहता हूँ; कि इसके पाप जो बहुत थे, क्षमा हुए, क्योंकि इसने बहुत प्रेम किया; पर जिसका थोड़ा क्षमा हुआ है, वह थोड़ा प्रेम करता है।”
Тим тлаголю тобі: Оставляють ся гріхи її многі, бо возлюбила много; кому ж мало оставляєть ся, мало любить.
48 ४८ और उसने स्त्री से कहा, “तेरे पाप क्षमा हुए।”
Рече ж їй: Оставляють ся гріхи твої.
49 ४९ तब जो लोग उसके साथ भोजन करने बैठे थे, वे अपने-अपने मन में सोचने लगे, “यह कौन है जो पापों को भी क्षमा करता है?”
І почали ті, що вкупі сиділи, казати в собі: Хто сей, що й гріхи відпускає?
50 ५० पर उसने स्त्री से कहा, “तेरे विश्वास ने तुझे बचा लिया है, कुशल से चली जा।”
Рече ж до жінки: Віра твоя спасла тебе; йди з упокоєм.

< लूका 7 >