< लूका 2 >

1 उन दिनों में औगुस्तुस कैसर की ओर से आज्ञा निकली, कि सारे रोमी साम्राज्य के लोगों के नाम लिखे जाएँ।
အပရဉ္စ တသ္မိန် ကာလေ ရာဇျသျ သရွွေၐာံ လောကာနာံ နာမာနိ လေခယိတုမ် အဂသ္တကဲသရ အာဇ္ဉာပယာမာသ၊
2 यह पहली नाम लिखाई उस समय हुई, जब क्विरिनियुस सीरिया का राज्यपाल था।
တဒနုသာရေဏ ကုရီဏိယနာမနိ သုရိယာဒေၑသျ ၑာသကေ သတိ နာမလေခနံ ပြာရေဘေ၊
3 और सब लोग नाम लिखवाने के लिये अपने-अपने नगर को गए।
အတော ဟေတော ရ္နာမ လေခိတုံ သရွွေ ဇနား သွီယံ သွီယံ နဂရံ ဇဂ္မုး၊
4 अतः यूसुफ भी इसलिए कि वह दाऊद के घराने और वंश का था, गलील के नासरत नगर से यहूदिया में दाऊद के नगर बैतलहम को गया।
တဒါနီံ ယူၐဖ် နာမ လေခိတုံ ဝါဂ္ဒတ္တယာ သွဘာရျျယာ ဂရ္ဗ္ဘဝတျာ မရိယမာ သဟ သွယံ ဒါယူဒး သဇာတိဝံၑ ဣတိ ကာရဏာဒ် ဂါလီလ္ပြဒေၑသျ နာသရတ္နဂရာဒ္
5 कि अपनी मंगेतर मरियम के साथ जो गर्भवती थी नाम लिखवाए।
ယိဟူဒါပြဒေၑသျ ဗဲတ္လေဟမာချံ ဒါယူဒ္နဂရံ ဇဂါမ၊
6 उनके वहाँ रहते हुए उसके जनने के दिन पूरे हुए।
အနျစ္စ တတြ သ္ထာနေ တယောသ္တိၐ္ဌတေား သတော ရ္မရိယမး ပြသူတိကာလ ဥပသ္ထိတေ
7 और वह अपना पहलौठा पुत्र जनी और उसे कपड़े में लपेटकर चरनी में रखा; क्योंकि उनके लिये सराय में जगह न थी।
သာ တံ ပြထမသုတံ ပြာသောၐ္ဋ ကိန္တု တသ္မိန် ဝါသဂၖဟေ သ္ထာနာဘာဝါဒ် ဗာလကံ ဝသ္တြေဏ ဝေၐ္ဋယိတွာ ဂေါၑာလာယာံ သ္ထာပယာမာသ၊
8 और उस देश में कितने गड़ेरिये थे, जो रात को मैदानों में रहकर अपने झुण्ड का पहरा देते थे।
အနန္တရံ ယေ ကိယန္တော မေၐပါလကား သွမေၐဝြဇရက္ၐာယဲ တတ္ပြဒေၑေ သ္ထိတွာ ရဇနျာံ ပြာန္တရေ ပြဟရိဏး ကရ္မ္မ ကုရွွန္တိ,
9 और परमेश्वर का एक दूत उनके पास आ खड़ा हुआ; और प्रभु का तेज उनके चारों ओर चमका, और वे बहुत डर गए।
တေၐာံ သမီပံ ပရမေၑွရသျ ဒူတ အာဂတျောပတသ္ထော်; တဒါ စတုၐ္ပာရ္ၑွေ ပရမေၑွရသျ တေဇသး ပြကာၑိတတွာတ် တေ'တိၑၑင်္ကိရေ၊
10 १० तब स्वर्गदूत ने उनसे कहा, “मत डरो; क्योंकि देखो, मैं तुम्हें बड़े आनन्द का सुसमाचार सुनाता हूँ; जो सब लोगों के लिये होगा,
တဒါ သ ဒူတ ဥဝါစ မာ ဘဲၐ္ဋ ပၑျတာဒျ ဒါယူဒး ပုရေ ယုၐ္မန္နိမိတ္တံ တြာတာ ပြဘုး ခြီၐ္ဋော'ဇနိၐ္ဋ,
11 ११ कि आज दाऊद के नगर में तुम्हारे लिये एक उद्धारकर्ता जन्मा है, और वही मसीह प्रभु है।
သရွွေၐာံ လောကာနာံ မဟာနန္ဒဇနကမ် ဣမံ မင်္ဂလဝၖတ္တာန္တံ ယုၐ္မာန် ဇ္ဉာပယာမိ၊
12 १२ और इसका तुम्हारे लिये यह चिन्ह है, कि तुम एक बालक को कपड़े में लिपटा हुआ और चरनी में पड़ा पाओगे।”
ယူယံ (တတ္သ္ထာနံ ဂတွာ) ဝသ္တြဝေၐ္ဋိတံ တံ ဗာလကံ ဂေါၑာလာယာံ ၑယနံ ဒြက္ၐျထ ယုၐ္မာန် ပြတီဒံ စိဟ္နံ ဘဝိၐျတိ၊
13 १३ तब एकाएक उस स्वर्गदूत के साथ स्वर्गदूतों का दल परमेश्वर की स्तुति करते हुए और यह कहते दिखाई दिया,
ဒူတ ဣမာံ ကထာံ ကထိတဝတိ တတြာကသ္မာတ် သွရ္ဂီယား ပၖတနာ အာဂတျ ကထာမ် ဣမာံ ကထယိတွေၑွရသျ ဂုဏာနနွဝါဒိၐုး, ယထာ,
14 १४ “आकाश में परमेश्वर की महिमा और पृथ्वी पर उन मनुष्यों में जिनसे वह प्रसन्न है शान्ति हो।”
သရွွောရ္ဒွွသ္ထဲရီၑွရသျ မဟိမာ သမ္ပြကာၑျတာံ၊ ၑာန္တိရ္ဘူယာတ် ပၖထိဝျာသ္တု သန္တောၐၑ္စ နရာန် ပြတိ။
15 १५ जब स्वर्गदूत उनके पास से स्वर्ग को चले गए, तो गड़ेरियों ने आपस में कहा, “आओ, हम बैतलहम जाकर यह बात जो हुई है, और जिसे प्रभु ने हमें बताया है, देखें।”
တတး ပရံ တေၐာံ သန္နိဓေ ရ္ဒူတဂဏေ သွရ္ဂံ ဂတေ မေၐပါလကား ပရသ္ပရမ် အဝေစန် အာဂစ္ဆတ ပြဘုး ပရမေၑွရော ယာံ ဃဋနာံ ဇ္ဉာပိတဝါန် တသျာ ယာထရျံ ဇ္ဉာတုံ ဝယမဓုနာ ဗဲတ္လေဟမ္ပုရံ ယာမး၊
16 १६ और उन्होंने तुरन्त जाकर मरियम और यूसुफ को और चरनी में उस बालक को पड़ा देखा।
ပၑ္စာတ် တေ တူရ္ဏံ ဝြဇိတွာ မရိယမံ ယူၐဖံ ဂေါၑာလာယာံ ၑယနံ ဗာလကဉ္စ ဒဒၖၑုး၊
17 १७ इन्हें देखकर उन्होंने वह बात जो इस बालक के विषय में उनसे कही गई थी, प्रगट की।
ဣတ္ထံ ဒၖၐ္ဋွာ ဗာလကသျာရ္ထေ ပြောက္တာံ သရွွကထာံ တေ ပြာစာရယာဉ္စကြုး၊
18 १८ और सब सुननेवालों ने उन बातों से जो गड़ेरियों ने उनसे कहीं आश्चर्य किया।
တတော ယေ လောကာ မေၐရက္ၐကာဏာံ ဝဒနေဘျသ္တာံ ဝါရ္တ္တာံ ၑုၑြုဝုသ္တေ မဟာၑ္စရျျံ မေနိရေ၊
19 १९ परन्तु मरियम ये सब बातें अपने मन में रखकर सोचती रही।
ကိန္တု မရိယမ် ဧတတ္သရွွဃဋနာနာံ တာတ္ပရျျံ ဝိဝိစျ မနသိ သ္ထာပယာမာသ၊
20 २० और गड़ेरिये जैसा उनसे कहा गया था, वैसा ही सब सुनकर और देखकर परमेश्वर की महिमा और स्तुति करते हुए लौट गए।
တတ္ပၑ္စာဒ် ဒူတဝိဇ္ဉပ္တာနုရူပံ ၑြုတွာ ဒၖၐ္ဋွာ စ မေၐပါလကာ ဤၑွရသျ ဂုဏာနုဝါဒံ ဓနျဝါဒဉ္စ ကုရွွာဏား ပရာဝၖတျ ယယုး၊
21 २१ जब आठ दिन पूरे हुए, और उसके खतने का समय आया, तो उसका नाम यीशु रखा गया, यह नाम स्वर्गदूत द्वारा, उसके गर्भ में आने से पहले दिया गया था।
အထ ဗာလကသျ တွက္ဆေဒနကာလေ'ၐ္ဋမဒိဝသေ သမုပသ္ထိတေ တသျ ဂရ္ဗ္ဘသ္ထိတေး ပုရွွံ သွရ္ဂီယဒူတော ယထာဇ္ဉာပယတ် တဒနုရူပံ တေ တန္နာမဓေယံ ယီၑုရိတိ စကြိရေ၊
22 २२ और जब मूसा की व्यवस्था के अनुसार मरियम के शुद्ध होने के दिन पूरे हुए तो यूसुफ और मरियम उसे यरूशलेम में ले गए, कि प्रभु के सामने लाएँ।
တတး ပရံ မူသာလိခိတဝျဝသ္ထာယာ အနုသာရေဏ မရိယမး ၑုစိတွကာလ ဥပသ္ထိတေ,
23 २३ जैसा कि प्रभु की व्यवस्था में लिखा है: “हर एक पहलौठा प्रभु के लिये पवित्र ठहरेगा।”
"ပြထမဇး သရွွး ပုရုၐသန္တာနး ပရမေၑွရေ သမရ္ပျတာံ," ဣတိ ပရမေၑွရသျ ဝျဝသ္ထယာ
24 २४ और प्रभु की व्यवस्था के वचन के अनुसार, “पण्‍डुकों का एक जोड़ा, या कबूतर के दो बच्चे लाकर बलिदान करें।”
ယီၑုံ ပရမေၑွရေ သမရ္ပယိတုမ် ၑာသ္တြီယဝိဓျုက္တံ ကပေါတဒွယံ ပါရာဝတၑာဝကဒွယံ ဝါ ဗလိံ ဒါတုံ တေ တံ ဂၖဟီတွာ ယိရူၑာလမမ် အာယယုး၊
25 २५ उस समय यरूशलेम में शमौन नामक एक मनुष्य था, और वह मनुष्य धर्मी और भक्त था; और इस्राएल की शान्ति की प्रतीक्षा कर रहा था, और पवित्र आत्मा उस पर था।
ယိရူၑာလမ္ပုရနိဝါသီ ၑိမိယောန္နာမာ ဓာရ္မ္မိက ဧက အာသီတ် သ ဣသြာယေလး သာန္တွနာမပေက္ၐျ တသ္ထော် ကိဉ္စ ပဝိတြ အာတ္မာ တသ္မိန္နာဝိရ္ဘူတး၊
26 २६ और पवित्र आत्मा के द्वारा प्रकट हुआ, कि जब तक तू प्रभु के मसीह को देख न लेगा, तब तक मृत्यु को न देखेगा।
အပရံ ပြဘုဏာ ပရမေၑွရေဏာဘိၐိက္တေ တြာတရိ တွယာ န ဒၖၐ္ဋေ တွံ န မရိၐျသီတိ ဝါကျံ ပဝိတြေဏ အာတ္မနာ တသ္မ ပြာကထျတ၊
27 २७ और वह आत्मा के सिखाने से मन्दिर में आया; और जब माता-पिता उस बालक यीशु को भीतर लाए, कि उसके लिये व्यवस्था की रीति के अनुसार करें,
အပရဉ္စ ယဒါ ယီၑေား ပိတာ မာတာ စ တဒရ္ထံ ဝျဝသ္ထာနုရူပံ ကရ္မ္မ ကရ္တ္တုံ တံ မန္ဒိရမ် အာနိနျတုသ္တဒါ
28 २८ तो उसने उसे अपनी गोद में लिया और परमेश्वर का धन्यवाद करके कहा:
ၑိမိယောန် အာတ္မန အာကရ္ၐဏေန မန္ဒိရမာဂတျ တံ ကြောဍေ နိဓာယ ဤၑွရသျ ဓနျဝါဒံ ကၖတွာ ကထယာမာသ, ယထာ,
29 २९ “हे प्रभु, अब तू अपने दास को अपने वचन के अनुसार शान्ति से विदा कर दे;
ဟေ ပြဘော တဝ ဒါသောယံ နိဇဝါကျာနုသာရတး၊ ဣဒါနီန္တု သကလျာဏော ဘဝတာ သံဝိသၖဇျတာမ်၊
30 ३० क्योंकि मेरी आँखों ने तेरे उद्धार को देख लिया है।
ယတး သကလဒေၑသျ ဒီပ္တယေ ဒီပ္တိရူပကံ၊
31 ३१ जिसे तूने सब देशों के लोगों के सामने तैयार किया है।
ဣသြာယေလီယလောကသျ မဟာဂေါ်ရဝရူပကံ၊
32 ३२ कि वह अन्यजातियों को सत्य प्रकट करने के लिए एक ज्योति होगा, और तेरे निज लोग इस्राएल की महिमा हो।”
ယံ တြာယကံ ဇနာနာန္တု သမ္မုခေ တွမဇီဇနး၊ သဧဝ ဝိဒျတေ'သ္မာကံ ဓြဝံ နယနနဂေါစရေ။
33 ३३ और उसका पिता और उसकी माता इन बातों से जो उसके विषय में कही जाती थीं, आश्चर्य करते थे।
တဒါနီံ တေနောက္တာ ဧတား သကလား ကထား ၑြုတွာ တသျ မာတာ ယူၐဖ် စ ဝိသ္မယံ မေနာတေ၊
34 ३४ तब शमौन ने उनको आशीष देकर, उसकी माता मरियम से कहा, “देख, वह तो इस्राएल में बहुतों के गिरने, और उठने के लिये, और एक ऐसा चिन्ह होने के लिये ठहराया गया है, जिसके विरोध में बातें की जाएँगी
တတး ပရံ ၑိမိယောန် တေဘျ အာၑိၐံ ဒတ္တွာ တန္မာတရံ မရိယမမ် ဥဝါစ, ပၑျ ဣသြာယေလော ဝံၑမဓျေ ဗဟူနာံ ပါတနာယောတ္ထာပနာယ စ တထာ ဝိရောဓပါတြံ ဘဝိတုံ, ဗဟူနာံ ဂုပ္တမနောဂတာနာံ ပြကဋီကရဏာယ ဗာလကောယံ နိယုက္တောသ္တိ၊
35 ३५ (वरन् तेरा प्राण भी तलवार से आर-पार छिद जाएगा) इससे बहुत हृदयों के विचार प्रगट होंगे।”
တသ္မာတ် တဝါပိ ပြာဏား ၑူလေန ဝျတ္သျန္တေ၊
36 ३६ और आशेर के गोत्र में से हन्नाह नामक फनूएल की बेटी एक भविष्यद्वक्तिन थी: वह बहुत बूढ़ी थी, और विवाह होने के बाद सात वर्ष अपने पति के साथ रह पाई थी।
အပရဉ္စ အာၑေရသျ ဝံၑီယဖိနူယေလော ဒုဟိတာ ဟန္နာချာ အတိဇရတီ ဘဝိၐျဒွါဒိနျေကာ ယာ ဝိဝါဟာတ် ပရံ သပ္တ ဝတ္သရာန် ပတျာ သဟ နျဝသတ် တတော ဝိဓဝါ ဘူတွာ စတုရၑီတိဝရ္ၐဝယးပရျျနတံ
37 ३७ वह चौरासी वर्ष की विधवा थी: और मन्दिर को नहीं छोड़ती थी पर उपवास और प्रार्थना कर करके रात-दिन उपासना किया करती थी।
မန္ဒိရေ သ္ထိတွာ ပြာရ္ထနောပဝါသဲရ္ဒိဝါနိၑမ် ဤၑွရမ် အသေဝတ သာပိ သ္တြီ တသ္မိန် သမယေ မန္ဒိရမာဂတျ
38 ३८ और वह उस घड़ी वहाँ आकर परमेश्वर का धन्यवाद करने लगी, और उन सभी से, जो यरूशलेम के छुटकारे की प्रतीक्षा कर रहे थे, उसके विषय में बातें करने लगी।
ပရမေၑွရသျ ဓနျဝါဒံ စကာရ, ယိရူၑာလမ္ပုရဝါသိနော ယာဝန္တော လောကာ မုက္တိမပေက္ၐျ သ္ထိတာသ္တာန် ယီၑောရွၖတ္တာန္တံ ဇ္ဉာပယာမာသ၊
39 ३९ और जब वे प्रभु की व्यवस्था के अनुसार सब कुछ निपटा चुके तो गलील में अपने नगर नासरत को फिर चले गए।
ဣတ္ထံ ပရမေၑွရသျ ဝျဝသ္ထာနုသာရေဏ သရွွေၐု ကရ္မ္မသု ကၖတေၐု တော် ပုနၑ္စ ဂါလီလော နာသရတ္နာမကံ နိဇနဂရံ ပြတသ္ထာတေ၊
40 ४० और बालक बढ़ता, और बलवन्त होता, और बुद्धि से परिपूर्ण होता गया; और परमेश्वर का अनुग्रह उस पर था।
တတ္ပၑ္စာဒ် ဗာလကး ၑရီရေဏ ဝၖဒ္ဓိမေတျ ဇ္ဉာနေန ပရိပူရ္ဏ အာတ္မနာ ၑက္တိမာံၑ္စ ဘဝိတုမာရေဘေ တထာ တသ္မိန် ဤၑွရာနုဂြဟော ဗဘူဝ၊
41 ४१ उसके माता-पिता प्रतिवर्ष फसह के पर्व में यरूशलेम को जाया करते थे।
တသျ ပိတာ မာတာ စ ပြတိဝရ္ၐံ နိသ္တာရောတ္သဝသမယေ ယိရူၑာလမမ် အဂစ္ဆတာမ်၊
42 ४२ जब वह बारह वर्ष का हुआ, तो वे पर्व की रीति के अनुसार यरूशलेम को गए।
အပရဉ္စ ယီၑော် ဒွါဒၑဝရ္ၐဝယသ္ကေ သတိ တော် ပရွွသမယသျ ရီတျနုသာရေဏ ယိရူၑာလမံ ဂတွာ
43 ४३ और जब वे उन दिनों को पूरा करके लौटने लगे, तो वह बालक यीशु यरूशलेम में रह गया; और यह उसके माता-पिता नहीं जानते थे।
ပါရွွဏံ သမ္ပာဒျ ပုနရပိ ဝျာဃုယျ ယာတး ကိန္တု ယီၑုရ္ဗာလကော ယိရူၑာလမိ တိၐ္ဌတိ၊ ယူၐဖ် တန္မာတာ စ တဒ် အဝိဒိတွာ
44 ४४ वे यह समझकर, कि वह और यात्रियों के साथ होगा, एक दिन का पड़ाव निकल गए: और उसे अपने कुटुम्बियों और जान-पहचानवालों में ढूँढ़ने लगे।
သ သင်္ဂိဘိး သဟ ဝိဒျတ ဧတစ္စ ဗုဒွွာ ဒိနဲကဂမျမာရ္ဂံ ဇဂ္မတုး၊ ကိန္တု ၑေၐေ ဇ္ဉာတိဗန္ဓူနာံ သမီပေ မၖဂယိတွာ တဒုဒ္ဒေၑမပြာပျ
45 ४५ पर जब नहीं मिला, तो ढूँढ़ते-ढूँढ़ते यरूशलेम को फिर लौट गए।
တော် ပုနရပိ ယိရူၑာလမမ် ပရာဝၖတျာဂတျ တံ မၖဂယာဉ္စကြတုး၊
46 ४६ और तीन दिन के बाद उन्होंने उसे मन्दिर में उपदेशकों के बीच में बैठे, उनकी सुनते और उनसे प्रश्न करते हुए पाया।
အထ ဒိနတြယာတ် ပရံ ပဏ္ဍိတာနာံ မဓျေ တေၐာံ ကထား ၑၖဏွန် တတ္တွံ ပၖစ္ဆံၑ္စ မန္ဒိရေ သမုပဝိၐ္ဋး သ တာဘျာံ ဒၖၐ္ဋး၊
47 ४७ और जितने उसकी सुन रहे थे, वे सब उसकी समझ और उसके उत्तरों से चकित थे।
တဒါ တသျ ဗုဒ္ဓျာ ပြတျုတ္တရဲၑ္စ သရွွေ ၑြောတာရော ဝိသ္မယမာပဒျန္တေ၊
48 ४८ तब वे उसे देखकर चकित हुए और उसकी माता ने उससे कहा, “हे पुत्र, तूने हम से क्यों ऐसा व्यवहार किया? देख, तेरा पिता और मैं कुढ़ते हुए तुझे ढूँढ़ते थे।”
တာဒၖၑံ ဒၖၐ္ဋွာ တသျ ဇနကော ဇနနီ စ စမစ္စကြတုး ကိဉ္စ တသျ မာတာ တမဝဒတ်, ဟေ ပုတြ, ကထမာဝါံ ပြတီတ္ထံ သမာစရသ္တွမ်? ပၑျ တဝ ပိတာဟဉ္စ ၑောကာကုလော် သန္တော် တွာမနွိစ္ဆာဝး သ္မ၊
49 ४९ उसने उनसे कहा, “तुम मुझे क्यों ढूँढ़ते थे? क्या नहीं जानते थे, कि मुझे अपने पिता के भवन मेंहोना अवश्य है?”
တတး သောဝဒတ် ကုတော မာမ် အနွဲစ္ဆတံ? ပိတုရ္ဂၖဟေ မယာ သ္ထာတဝျမ် ဧတတ် ကိံ ယုဝါဘျာံ န ဇ္ဉာယတေ?
50 ५० परन्तु जो बात उसने उनसे कही, उन्होंने उसे नहीं समझा।
ကိန္တု တော် တသျဲတဒွါကျသျ တာတ္ပရျျံ ဗောဒ္ဓုံ နာၑက္နုတာံ၊
51 ५१ तब वह उनके साथ गया, और नासरत में आया, और उनके वश में रहा; और उसकी माता ने ये सब बातें अपने मन में रखीं।
တတး ပရံ သ တာဘျာံ သဟ နာသရတံ ဂတွာ တယောရွၑီဘူတသ္တသ္ထော် ကိန္တု သရွွာ ဧတား ကထာသ္တသျ မာတာ မနသိ သ္ထာပယာမာသ၊
52 ५२ और यीशु बुद्धि और डील-डौल में और परमेश्वर और मनुष्यों के अनुग्रह में बढ़ता गया।
အထ ယီၑော ရ္ဗုဒ္ဓိး ၑရီရဉ္စ တထာ တသ္မိန် ဤၑွရသျ မာနဝါနာဉ္စာနုဂြဟော ဝရ္ဒ္ဓိတုမ် အာရေဘေ၊

< लूका 2 >